Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आपकी बात और काम का असर भी लोगों पर हो सकता है। लोग आपकी बातें सुनेंगे। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है। परिवार के लोगों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आप घर पर आराम भी कर सकते हैं। आज आप पुराने विवाद निपटाने का मन बना सकते हैं।
नेगेटिव - सोचे हुए कुछ काम पूरे होने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। कोई भी जोखिम भरा काम नहीं करना है और कोई बड़ा फैसला भी नहीं लेना है। कुछ गलतफहमियां आपको परेशान कर सकती हैं। विचारों में उग्रता हो सकती हैं, जो भी बात मन में आए, उसे तुरंत कहने से बचें। मनमानी बातें कहकर अपने लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति पर विचार कर लें। अपने खर्च पर आपको कंट्रोल रखना होगा और फालतू खरीददारी से बचना होगा। जिस काम के नतीजे बहुत उलटफेर भरे हो सकते हैं ऐसे काम करने से बचें। यात्राओं में खर्चा होने का योग बन रहा है। विरोधियों से सावधान रहें। शेयर में निवेश करने से बचें।
क्या करें - 9 साल तक की कन्या को छेने वाली मिठाई खिलाएं।
लव- रोमांस के अवसर मिलेंगे, अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। प्रस्ताव कुछ लोग लव लाइफ में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ जीतना समय बीता सकते हैं बीता लें।
करियर- ज्यादा कमाने के लालच में आ कर शेयर-सट्टे में पैसा न लगाएं। पढ़ाई में ज्यादा मन लगाने की कोशिश न करें। खुद के साथ जबरदस्ती करने से बचें।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान से आंखों की परेशानी हो सकती है।
लव- रोमांस के अवसर मिलेंगे, अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। प्रस्ताव कुछ लोग लव लाइफ में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ जीतना समय बीता सकते हैं बीता लें।
करियर- ज्यादा कमाने के लालच में आ कर शेयर-सट्टे में पैसा न लगाएं। पढ़ाई में ज्यादा मन लगाने की कोशिश न करें। खुद के साथ जबरदस्ती करने से बचें।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान से आंखों की परेशानी हो सकती है।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - चंद्रमा आपकी राशि में होने से कुछ लोग आपसे अट्रैक्ट हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। ऑफिस में मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। नौकरी में प्रोग्रेस होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दिन अच्छा है। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है। पैसों के मामलों पर किसी भरोसेमंद इंसान के साथ सोच-विचार कर सकते हैं। आप उनकी राय गौर से सुनते हैं, तो कोई बहुत अच्छा तरीका भी आपके दिमाग में आ सकता है। दोस्तों से भी मदद मिल सकती है। संतान से सुख और आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं। घर से दूर रहने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नेगेटिव - पैसों की किल्लत हो सकती है। पैसों के मामले उलझे हुए हैं तो आज आप जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं या अधूरे भी रह सकते हैं।
क्या करें - लाल कपड़े पर सिंदूर से त्रिशूल बना कर माता जी के मंदिर में चढ़ा दें।
लव- भावनात्मक जुड़ाव में बहुत कठिनाई महसूस करेंगे। निजी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। धैर्य रखें, यह समय भी बीत जाएगा।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिलेगी। नया काम मिल सकता है। इंटरव्यू देने के लिए समय अच्छा है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- आलस्य त्याग दें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। परेशानियां कम हो सकती हैं। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा। दोस्तों या प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। अपनी ताकत को सही दिशा में लगाएंगे और ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे। घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है। किसी नई बात, योजना या काम के लिए दिन सही है। कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे।
नेगेटिव - आप कुछ भी बोलने से पहले सावधानी रखें। अपनी गुप्त बातें भी आप उजागर कर सकते हैं। मकर राशि के लोग सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें। आपके परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है। कुछ कामों में आपका मन ज्यादा नहीं लगेगा। आपके मन में भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।
क्या करें - दिन में 2 बार नमक के पानी से पैर धोएं।
लव- दिल की बात सुनेंगे, लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें और क्या नहीं। पार्टनर या प्रेमी के साथ विवाद से बचें।
करियर- दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगेगा। कई तरह के फैसले करना आपके लिए मुश्किल भी हो सकता है। पढ़ाई में भी मन कम ही लगेगा। फालतू कामों में समय निकल सकता है।
हेल्थ- पेट के रोग और मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार के साथ मिलकर बातचीत हो सकती है। ऑफिस के काम या अपने किसी शौक के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम भी आपको ही निपटाने पड़ सकते हैं। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें। नए मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है।
नेगेटिव - किसी मामले में ज्यादा ही उलझनें बढ़ सकती हैं। लगभग हर काम में सावधान रहना होगा। लोगों से झूठे वादे करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव जरूर रहेगा। कुछ मामलों में आपकी किस्मत साथ नहीं देगी। आपको सावधान रहना होगा। किसी काम के कारण आपकी रूटीन लाइफ भी डिस्टर्ब हो सकती है। आप चाह कर भी कहीं आने-जाने का मौका नहीं निकाल पाएंगे। ऑफिस के कामों के कारण आपके सामाजिक कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है। रोजमर्रा के कामों में कोई भी बदलाव न करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। कामों में देरी होने से परेशानी रहेगी।
क्या करें - पुराने या फटे मोजे किसी गरीब को दें या फेंक दें।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से प्यार और सुख मिलेगा।
करियर- पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में मन कम ही लगेगा।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान देंगे। पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से प्यार और सुख मिलेगा।
करियर- पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में मन कम ही लगेगा।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान देंगे। पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा शुभ रहेगा। कुछ नई बातें सीख जाएंगे। कुछ न कुछ सीखने की आपकी इच्छा शक्ति भी तेज रहेगी। जो सीखेंगे, उसे अपने नजदीकी दोस्तों को भी बताएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। जो व्यक्ति आपके लिए खास है, आज उसके साथ समय बीतेगा। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। दूसरों को खुश करने की कोशिश करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। गोचर कुंडली का पंचम चंद्रमा आपकी योजनाओं को सफल बना सकता है और आपको सफलता देगा। कुछ अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं। परिवार में एकजुटता रखें।
नेगेटिव - लगभग हर काम में आपको सावधान रहना चाहिए। लोगों को आश्वासन देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप ऑफिस या परिवार के उलझे हुए मामलों को सुलझाने के चक्कर में न पड़ें। दूसरों के विवादित मामलों में भी आपको दखल नहीं देनी चाहिए। बिना मांगे किसी को राय देना आपके लिए अच्छा नहीं है।
क्या करें - रोटी पर हल्दी और घी लगाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं।
लव- बहस में न पड़े, तो पार्टनर ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। लव कपल कहीं बाहर जा सकते हैं। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है।
करियर- कामकाज में बदलाव करने का मन बन सकता है। नौकरी और बिजनेस में मन कुछ कम ही लगेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। अकेले बैठकर विचार करें कि कैसे सफल होंगे। आने वाले दिनों के लिए प्लानिंग बना सकते हैं। समय भी अच्छा रहेगा।
हेल्थ- आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। कुछ पुरानी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाना या नई विधा सीखना आपके लिए उपयोगी रहेगा। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं।
नेगेटिव - ऑफिस में किस्मत इतना फायदा नहीं देगी, जितना आपने सोचा है। काम के बोझ के कारण आज आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। पैसों की स्थिति और निवेश के मामलों को गंभीरता से लें। किस्मत के भरोसे रहने पर आपको नुकसान हो सकता है। दुश्मनों के व्यवहार से सावधान रहना होगा। इस राशि के लोग थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। बिजनेस मेंं पैसा रुक भी सकता है।
क्या करें - खाने की थाली में से 1 चम्मच चावल निकाल कर गाय को दें।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेगी। नए दोस्त बन सकते हैं और आप रिश्ते भी निभा लेंगे।
करियर- नौकरी में आपका परफॉर्मेंस सामान्य से कुछ कम हो सकता है। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। किसी सवाल या समस्या में उलझ सकते हैं। कुछ नया ज्ञान या आगे बढ़ने का शॉर्टकट भी मिल सकता है।
हेल्थ- कन्या राशि के लोग आज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आपके काम रुकेंगे नहीं। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार भी हो सकता है। सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। साथ वाले लोगों की मदद भी मिलेगी। समय से काम भी पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव - नियमित कामकाज में मन कम लगेगा। अपनी योजना पार्टनर से शेयर न करें। जो भी करें अकेले ही करें। कोई काम या योजना को लेकर आपके मन में डर या शंका हो सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी नेगेटिव इमेज भी बन सकती हैं। खुद को लेकर सावधान रहें।
क्या करें - रोटी पर थोड़े से चावल रख कर गाय को खिलाएं।
लव- जीवनसाथी और पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। साथ बैठकर अच्छा समय बिताएंगे। आने वाले दिनों की प्लानिंग हो सकती है।
करियर- बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में दुश्मनों के कारण परेशानी हो सकती है। कैम्पस में समय खराब होने की संभावना है। घर बैठकर पढ़ें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
हेल्थ- रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव - किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा जिद न करें। कोई व्यक्ति आज आप पर निजी नकारात्मक टिप्पणी भी कर सकता है, या आपकी आलोचना भी हो सकती है। आप बहुत व्यस्त हो सकते हैं। कुछ विवाहित जोड़ों की आपस में नहीं बनेगी। कार्यक्षेत्र के लिए आपने कोई योजना बना रखी है तो आपको डर रहेगा कि सारा काम सोचे हुए ढंग से नहीं हो सकेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली में आपकी राशि से आठवीं राशि में रहेगा। इससे आपको सावधान रहना चाहिए। संतान और परिवार की मदद आज आपको कुछ कम ही मिलेगी।
क्या करें - किसी गरीब कन्या को मेहंदी दान करें।
लव- लव लाइफ में आप भावुक हो सकते हैं। पार्टनर से मिलते ही उसे खुश करने के लिए काफी खर्चा भी करेंगे। अविवाहित लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहें हैं तो कर दें।
करियर- निचले वर्ग के लोगों से सहयोग और फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। पढ़ाई करने के लिए भी काफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों को एसाइनमेंट पर भी मेहनत करनी पड़ेगी।
हेल्थ- छोटे रोगों को हल्के में न लें आपकी परेशािनयां बढ़ सकती हैं। नाक, कान में भी समस्या हो सकती है।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। इससे आपको किस्मत की मदद मिल सकती है। सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं। अच्छा समय चल रहा है। न्यायालयीन कामों में जीत मिलने के योग हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां भी खत्म होने के योग हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।
नेगेटिव - आज आपको किसी न किसी बात की टेंशन भी हो सकती है। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। छोटी-सी बात पर लोगों से न उलझें। उलझेंगे, तो आपका ही समय खराब हो सकता है। गलती किसी और की हो, तो भी आपको मन मारना पड़ सकता है।
क्या करें - 1 मुठ्ठी गेहूं किसी भी मंदिर में दान करें।
लव- पार्टनर को आपकी मदद से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ में खुशी और तालमेल रहेगा।
करियर- रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं।। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। पढ़ाई में बड़ा फैसला नहीं कर पाएंगे।
हेल्थ- आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों के योग बन रहे हैं।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी है। कर्म भाव का चंद्रमा आपके काम पूरे कर सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील भी हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय भी बीतेगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन भी खत्म हो सकती हैं। दिन सामान्य रहेगा। सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा। आज आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है।
नेगेटिव - इनकम में सुधार होने के बावजूद करियर को लेकर आप खुश नहीं रहेंगे। ऑफिस या फील्ड में सावधान रहना होगा। किसी से अनबन हो सकती है। ऑफिस की कोई स्थिति या कोई बात आपका मूड भी बिगाड़ सकती है।
क्या करें - शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल पिएं।
लव- पार्टनर के मूड का ध्यान रखें। पार्टनर आपके जोश और उत्साह की बराबरी नहीं कर सका, तो टकराव भी हो सकता है।
करियर- नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को सहयोग मिल सकता है। मन खुश रहेगा। आपके काम बनेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन सिर्फ मेहनत करवाने वाला रहेगा। पुरानी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
हेल्थ- दिनभर की दौड़-भाग से बदन और सिर दर्द हो सकता है। थकान भी हो सकती है। आराम करें।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं। हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। थोड़ा आराम भी कर लें। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। जो खास बात है उसे गंभीरता से ही लें। आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें। सब ठीक हो जाएंगा।
नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा इगो न रखें। समय खराब हो सकता है। ऑफिस या फील्ड में नेगेटिव सिचुएशन बन सकती हैं। सावधानी रखनी होगी। रिश्ते तोड़ने में जल्दबाजी न करें। कुछ दोस्त ऐसे होंगे जिन पर भरोसा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। ज्यादा जोश भी आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आप पूरी ताकत से काम नहीं कर सकेंगे, लिहाजा उसकी अपेक्षा न रखें। नौकरी में पदोन्नति तो नहीं, लेकिन ट्रांसफर के योग जरूर बन रहे हैं। यात्रा में आपका खर्चा बढ़ सकता है। असफलता के कारण मानसिक तनाव भी बढ़ने के योग हैं।
क्या करें - किसी गरीब बच्चे को कॉपी किताब या स्टेशनरी का कोई सामान दें।
लव- मेष राशि के लोग विवाद में पड़ने से बचें। प्रेमी और जीवनसाथी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगा। आप किसी को लव प्रपोजल न भेजें, धैर्य रखें।
करियर- कार्यक्षेत्र में सावधान रहने के योग हैं। पढ़ाई पर ध्यान दें। इधर-उधर के कामों में समय न गवाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।
हेल्थ- भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी आ सकती है।
Different Source for daily rashifal