Today Horoscope 31-October-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
 पॉजिटिव -  दोस्तों की मदद मिलेगी। उनके साथ मन की बातें शेयर करेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके भी आपको मिलेंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। लोगों से खुली और साफ तारीफ मिलने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कामकाज में पूरी मेहनत करेंगे। माता-पिता की मदद मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोग बड़े और खास काम की प्लानिंग बनाएंगे। ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने में लगे रहेंगे। कुछ लोग आपसे अपने दिल की बातें शेयर करेंगे।
 
नेगेटिव - 
ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आपसे कोई गलती हो सकती है। सावधान रहें। रूटीन कामकाज में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। थकान भी होगी। फालतू कामों में समय खराब होने की संभावना है। जोश में आकर कोई भी फैसला करने से भी बचें। पैसों के कुछ मामलों को लेकर आपके मन में तनाव हो सकता है। आप उन मामलों को सुलझाने की कोशिश करें। जो समस्या कई दिनों से बनी हुई है, उसे पूरी तरह खत्म होने में अभी और समय भी लग सकता है। फैसले लेने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। 

क्या करें - 
पूजा की 3 सुपारी गणेश मंदिर में चढ़ाएं।

लव- 
पार्टनर बिजी रहेगा। मतभेद भी हो सकते हैं। अपनी सोच अच्छी रखें तो संबंध मधुर हो जाएंगे।

करियर-  
ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें। कारोबार में भी जोखिम न लें। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय रहेगा।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। स्फूर्ति और ताजगी रहेगी। 



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव -  आत्मविश्वास और उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। ऑफिस के काम या टारगेट पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में बड़े  बदलाव आ सकते हैं। नए अवसर आपको जल्दी ही मिल सकते हैं। पैसों के लिहाज से अपने लिए नए लक्ष्य निर्धारित करें और एक नई शुरुआत करें। आपको कामकाज में ज्यादा थकान न हो इसका ध्यान जरूर रखें। चंद्रमा आपकी राशि में ही रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ जाएगा। काम-धंधे और नौकरी के मामले में स्थिति मजबूत होगी। 

नेगेटिव - 
कामकाज थोड़ा ज्यादा ही रहेगा। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें। जोश-जोश में आपका भी नुकसान हो सकता है। एक-दो बड़े फैसले गलत भी हो सकते हैं। आपके कारण साथ के किसी व्यक्ति का भी मूड खराब हो सकता है।

क्या करें - 
1 कटोरी चावल और 5 बताशे किसी गरीब को दें या मंदिर में दान दें।

 
लव- 
काम में व्यस्त रहेंगे, पार्टनर को मनाने के लिए ज्यादा पैसा भी खर्चा करना पड़ सकता है। 

करियर-  
बिजनेस बढ़ाने के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हर तरह की पढ़ाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। 

हेल्थ- 
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति भी मिल सकती है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
 पॉजिटिव - सोचे हुए काम पूरे होंगे। भरोसेमंद दोस्त से समय पर मदद मिल जाएगी। मन में दबी बातें निकाल दें। आपके लिए स्थितियां सरल हो जाएंगी। घर-परिवार के कई मामले सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसमें सफल भी हो जाएंगे। परिवार वालों की अपेक्षाएं सामान्य से कहीं ज्यादा रहेंगी। कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। किसी को आपकी मदद की जरूरत हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं का योग भी बन रहा है। काम-धंधे और निजी मामलों में आप अच्छा और मीठा बोलकर अपने काम करवा लेंगे। 

नेगेटिव - 
मन में दबाव या तनाव भी हो सकता है। आपके विचारों में उग्रता आ सकती है लेकिन आप अपनी बात पर ज्यादा ही जोर देंगे, तो स्थितियां और खराब हो सकती हैं। पैसों की चिंता आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन हो सकता है आपके कुछ काम समय पर न हों। समय पर न पहुंच पाने से आप दुखी भी होंगे। आपको कमजोरी का अहसास भी होगा। कार्यस्थल पर जूनियर आपसे नाराज भी हो सकते हैं। 

क्या करें - 
जमीन में गुड़ दबाएं।

 
लव- 
लव पार्टनर आर्थिक सहयोग करेगा। संबंध भी मधुर होंगे।

करियर-  
आप व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। लेन-देन गुप्त रखें। कानून के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

हेल्थ- 
गले की प्रॉब्लम से परेशान रहेंगे। पुराना कोई रोग भी परेशान कर सकता है। सावधान रहें। 



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव -  किसी भी क्षेत्र में दिए अपने योगदान को आप जरूर भुना लेंगे। पुरस्कार मिलेगा। खुद में नई ऊर्जा महसूस होगी। घर-परिवार में काफी चहल-पहल रहेगी। परिवार के जितने मामले और काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा। काम पूरे करने के बाद आपको आराम और मनोरंजन का भी मौका मिल सकता है। धार्मिक रुचि बनी रहेगी। विपरीत लिंग वाले लोगो के प्रति आकर्षण रहेगा। पत्नी और परिवार का सहयोग भी मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों की मदद से प्लानिंग सक्सेस होगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

नेगेटिव - 
किसी को प्रभावित करने के लिए भी आप ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। सावधान रहें। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर ही लें। किसी काम में जितनी कोशिश आप करेंगे उससे कुछ कम सफलता मिलने से आप दुखी हो सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार के कुछ लोगों के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं।

क्या करें - 
पिता या उनकी उम्र के किसी व्यक्ति की मदद करें।
 
लव- 
पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी। प्रेम और सहयोग मिलेगा।

करियर-  
कामकाज में अधिकारियों से सहयोग और पैसा मिलेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म भी भर सकते हैं। इंटरव्यू अच्छा होगा। एक सीढ़ी आगे निकलने का दिन है।

हेल्थ- सेहत के मामले में सितारे साथ देंगे। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव -  मेहनत से सोचे हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मदद भी मिलेगी। कुछ परेशानियां दूर हो सकती हैं। मनोरंजन का मौका भी  मिलेगा, तो इनकार न करें। घर-परिवार में कई मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों को आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रहेंगी। आज कुछ खास मामलों में अधूरी जानकारी अपडेट हो जाएगी। खुद के लिए समय निकालेंगे। मां या मां समान किसी महिला से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो वो आज निपट सकता है।

 
नेगेटिव - 
किसी जरूरी कागज पर साइन करते समय एक्स्ट्रा सावधानी रखें तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। बिना सोचे-समझे जोश में आकर कोई भी फैसला करने से बचें। आपके साथ ऐसी ही स्थिति बन सकती है। कोई नादानी भरी बात गलती से मुंह से निकल सकती है। कुछ फैसलों के कारण परेशान हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में जो अटके हुए मामले हैं, कोई नया काम आज शुरू न करें। पार्टनरशिप में सावधान रहना होगा। पैसा अटक भी सकता है। कामकाज में परेशानियां और मेहनत ज्यादा हो सकती है। संभलकर रहना होगा और लगातार कोशिश भी करनी होगी।

क्या करें - 
पुराने जूते-चप्पल फेंक दें।

लव- 
लव प्रपोजल देने के लिए दिन शुभ है। सकारात्मक परिणाम भी आज आपको मिल सकते हैं। 

करियर-  
बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। स्टूडेंट्स को आज एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।

हेल्थ- 
पुराने रोग खत्म होंगे। सेहत के मामले में संभलकर रहेंगे।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा होगा। योजनाएं पूरी होंगी। नया काम भी शुरू हो सकता है। अचानक फायदा होने के योग हैं। प्लानिंग से किए गए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नाजुक रिश्तों का ध्यान रखना चाहिए। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों के क्षेत्र में सब अच्छा होता जाएगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे, तो आगे चलकर आप खुद अच्छा महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। फायदा देने वाले काम पूरे हो जाएंगे। कई काम एक साथ सामने भी आ सकते हैं। यात्रा हो सकती है।

नेगेटिव - 
सोचे हुए कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। संतान की इच्छाओं से परेशानी महसूस होगी। आपका व्यवहार नकारात्मक रहता है, तो आगे चलकर इसका अफसोस भी हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद नहीं मिलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

क्या करें - 
किसी भी भैरव मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।
 
लव- 
लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा। परिवार और लव लाइफ  में खुशी मिलेगी। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें तो आपके संबंध में और मिठास आ सकती है। 

करियर- 
बिजनेस की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। विद्यार्थी सावधान रहें। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान हो सकता है। ध्यान रखें।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में सितारों का साथ मिलेगा। मानसिक शांति भी मिलेगी। 



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
 पॉजिटिव - रिश्तों के क्षेत्र में नई शुरुआत का मौका मिल सकता है। समय का सही उपयोग करें और अपने नजदीकी संबंधों को सुधारने की दिशा में कोशिश करें। आपको सफलता मिल सकती है। रोमांस के अवसर भी जरूर मिलेंगे। जो भी बात आपके मन में चल रही है उसे सबके सामने रखने की भी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में आपके कुछ काम की तारीफ हो सकती है। संतान की तरफ भी ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।
 
नेगेटिव - 
वर्क प्लेस पर बड़े बदलाव करने से बचें। पैसों से जुड़े किसी मामले में कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं।  परेशानियां फिर शुरू हो सकती है। जिम्मेदारियों से दूर रहने की कोशिश करेंगे। इससे आपको ही नुकसान होगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा छठे भाव में होगा तो आपको दुश्मनों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने दुश्मन एक्टिव हो सकते हैं। अपने मन की बात लोगों से शेयर न करें।

क्या करें - 
छत पर या किसी खुली जगह पर पंछियों के लिए पानी रखें।

लव- 
लव पार्टनर पर खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

करियर- 
कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। स्टूडेंट्स को ज्यादा ही मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ- 
पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। बदन और सिर-दर्द रहेगा। सावधान रहें।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव -  अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में अपने व्यवहार और स्वभाव पर नियंत्रण रखेंगे तो आगे बढ़ सकते हैं। पैसों की स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश करें। हो सकता है आपको अपने बजट में अच्छा-खासा सुधार करना पड़े। इसी के दम पर आप पैसों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत कर सकेंगे। आने वाले समय में स्थिति सुधर जाएगी। डेली प्लानिंग भी सफल हो सकती है। किसी काम की जिद ही आपको सफलता दिलवाएगी। भाइयों और दोस्तों की मदद से भी फायदा होने के योग हैं। अपना मूड अच्छा रखें।

नेगेटिव - 
संतान की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। दौड़-भाग भी हो सकती है। किसी पर फालतू शक करेंगे, नाराज भी हो सकते हैं। झगड़ा भी होगा। जितने लोगों से संबंध बिगाड़ते जाएंगे, आपके लिए उतनी ही परेशानी बढ़ सकती है। रिश्तों के कुछ मामले आपके लिए परेशानियों वाले साबित होंगे। जहां तक हो सके, छिट-पुट मामलों से खुद को दूर ही रखें। थकावट भी महसूस होगी। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। 

क्या करें - 
थोड़ा-सा शहद खाएं।

लव- 
पार्टनर भावुक हो सकता है। पत्नी और बच्चों से प्रेम बढ़ेगा। 

करियर-  
बिजनेस डिसीजन सोच-समझकर लें। काम करने की जगह पर विवाद हो सकते हैं और आपको जीत मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स को अच्छी खबर भी मिल सकती है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। 

हेल्थ- 
दिन भर दौड़-धूप से थकान रहेगी।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
 पॉजिटिव - रोजमर्रा के काम निपटा लेंगे। मिले-जुले नतीजे देने वाला दिन है। जीवनसाथी से साथ पैसों के मामलों पर गंभीर बातचीत हो सकती है। खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। करियर पर जरूर ध्यान दें। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्दी ही मिलेगी। आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। दोस्त आज काम पूरे करवाएंगे। 

नेगेटिव - 
लेन-देन, निवेश या नौकरी किसी भी मामले में रिस्क न लें। आज आप अपनी हैसियत से बढ़कर भी खर्चा कर सकते हैं, लेकिन पैसों को लेकर जो भी तनाव है, उसे खुद पर हावी न होने दें। आपको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। खुद से संतुष्ट तो नहीं होंगे, लेकिन कभी झुंझलाहट और उदासी जरूर हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, वरना आपको ही नुकसान हो सकता है।

क्या करें - 
थोड़ा-सा इत्र नाभि पर लगाएं।

 
लव- 
दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा।

करियर- 
अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी होने से आपका मनोबल बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।  समय पर मदद नहीं मिलने से आप कोई अच्छा मौका भी गंवा सकते हैं।

हेल्थ- 
मानसिक तनाव हो सकता है। भूख न लगने से परेशान भी हो सकते हैं।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव -  किस्मत का सहयोग मिल सकता है। आने वाले समय में आपको कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। कामकाज में आप बहुत जल्दी ही आगे बढ़ सकते हैं। करियर में अपने अगले कदम के बारे में बारीकी से विचार करें। आपका ज्यादातर समय दोस्तों और साथ वाले लोगों की इच्छाएं पूरी करने में ही बीतेगा। नए और दिलचस्प लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। घर या जमीन-जायदाद पर खर्चा करते हैं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक फायदा भी हो सकता है। आज आपको पार्टनर के अनुसार ही चलना होगा। कुछ नया करना चाह रहे हैं तो कर लें, किस्मत का साथ मिलेगा। पैसों के काम भी सुबह-सुबह ही निपटा लें। निजी जीवन और ऑफिस दोनों मामलों में तनाव और दबाव खत्म होंगे। 

नेगेटिव - 
पुराने विवाद आज भी चलते रहेंगे। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं।

क्या करें - 
2 तुलसी पत्र पानी के साथ निगलें।

लव- 
जीवनसाथी की तरक्की होगी। लव लाइफ के मामले में सितारों का साथ मिलेगा। मानसिक दबाव के बावजूद खुश रहने की कोशिश करेंगे। 

करियर-  
पूरे दिन सावधान रहना होगा। कारोबार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ- 
पेट दर्द हो सकता है। भोजन सावधानी से करें।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव -  कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालात सुधर जाएंगे। आप न केवल खुद कुछ सीखेंगे और पढ़ाई करेंगे, बल्कि दूसरों को भी कुछ सिखाएंगे। लोगों के साथ बातचीत, बहस और सवाल-जवाब में भी आपको आनंद आएगा। कुछ नई बातें आपको पता चल सकती है। आपको दुश्मनों की कमजोरी पता चल सकती है। किसी के प्रति प्रेम या एक्स्ट्रा नजदीकी भी महसूस करेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों के लिए समय निकाल लेंगे। 

नेगेटिव - 
आपके सामने काम भी रहेगा और आप पूरी तरह थक भी सकते हैं। अपने दिल की बात हर किसी से न कहें। आप कमजोरी भी महसूस कर सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। संभलकर दिन बिताएं।

क्या करें - 
लाल फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी को चढ़ाएं।

लव- लव पार्टनर से थोड़ी अनबन होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।

करियर- 
सोच-समझकर फैसले लेने पर फायदा हो सकता है। बिजनेस कॉम्पिटीशन में न पड़ें। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिल जाएंगे।

हेल्थ-  
सेहत के मामले में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे। भोजन में मसालेदार चीजें उपयोग न करें।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  सितारों के कारण आपके वो काम भी हो जाएंगे जो कई दिनों से उलझे हुए हैं। आपको किसी खास नतीजे का भी इंतजार रहेगा। परिवार में तालमेल की भावना नए सिरे से स्थापित होगी और इसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ेगा। इसी तरह आपके ऑफिस की स्थितियों में कुछ अच्छे बदलाव भी हो सकते हैं। इससे आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों की पार्टनर से अनबन दूर हो जाएगी। बिजनेस फिर चल पड़ेगा। दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं और दोस्तों से मिलकर आप बहुत से काम निपटा लेंगे। कुछ नया सीखने या पहले से सीखी हुई किसी चीज को दोहराने का मौका भी मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपको जो कुछ काम करने हैं, उनके बारे में भी विचार करें। हो सके तो थोड़ा आराम कर लें। काम धंधे पर नए सिरे से ध्यान देंगे और सफल हो जाएंगे। किस्मत साथ देगी। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। 

नेगेटिव - 
जो भी बातें परेशानी पैदा कर रही हैं, उस पर अकेले में विचार करें। आने वाले समय में आपकी मेहनत और बढ़ेगी। आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी खास या करीबी इंसान पर गुस्सा आ सकता है। खुद पर कंट्रोल करें।

क्या करें - 
1 गिलास पानी में थोड़ा-सा दूध मिलाकर घर या ऑफिस के बाहर छिटें।

लव- 
लव लाइफ  की शुरुआत शानदार तरीके से होगी। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा रहेगा।

करियर-  
कारोबार में फायदा होगा। नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
नींद की कमी और थकान महसूस हो सकती है।


Different Source for daily rashifal