Today Horoscope 27-October-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
 पॉजिटिव -  बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। आपको उनका पूरा फायदा भी मिल सकता है। दिमाग और बोली के दम पर आप अपने वो सारे काम करवा लेंगे जो आप करना चाहते हैं। अच्छे लोगों की संगत से धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आप वही करेंगे जो आपके लिए सही होगा। भाग-दौड़ वाले कामों में आप ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे। कई तरह के विचार आपके दिमाग में चलते रहेंगे। इससे आपको आगे बढ़ने के मौके मिलते रहेंगे। परिवार की ओर से आपको पूरा सर्मथन भी मिल सकता है।

नेगेटिव - मन की बातें गोपनीय ही रखें। झूठी आशाएं आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती हैं। फालतू बातों और शॉर्टकट के चक्कर में आपका समय भी खराब हो सकता है। आपको किसी तरह की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। किसी काम पर एकाग्र होने में कठिनाई हो सकती है। आपके विचार थोड़े उग्र हो सकते हैं। आपकी आदत अपनी बात पर अड़े रहने की है। इससे बचें। दूसरों की बुराई में अपना समय खराब कर सकते हैं। 

क्या करें - 
नाभि पर घी लगाएं।
 
लव- 
जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी पारिवारिक कारण से भी परेशान हो सकते हैं।

करियर- 
किसी भी तरह के निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

हेल्थ- 
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, छोटी-छोटी परेशानियों से लगातार झुंझलाहट रहेगी।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - दिन सामान्य है। धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के लोगों को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादा भावुक न हों। खुद को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जिनसे आपके बहुत से काम पूरे हो जाएंगे। नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। लव और प्रोफेशन लाइफ के लिए समय अच्छा हो सकता है। सेहत के मामले में भी समय अच्छा है। 

नेगेटिव - 
फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मेहनत आपकी और तारीफ किसी और की हो सकती है। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां भी बन सकती हैं। कुछ लोग पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। कोई भी फैसला जोश में आकर न लें। घरेलू कामों में उलझने के कारण खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज आप मेहनत भी ज्यादा करेंगे, लेकिन कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आसपास के कुछ लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। विवादों और विवादित लोगों से दूर रहें।

क्या करें - 
किसी का जूठा न खाएं।


लव- 
निजी संबंधों पर बाहर के मामले हावी हो सकते हैं, लेकिन प्रेम से सब निपटा दें। वाणी पर संयम रखें। पार्टनर से अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में सब ठीक भी हो जाएगा।

करियर-  
दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में स्थिति आपके फेवर में हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में किसी तरह का कन्फ्यूजन हो सकता है। आप मेहनत भी ज्यादा करेंगे।

हेल्थ-  
सेहत के मामलों में दिन ठीक रहेगा। पुराने रोग भी खत्म होने के योग बन रहे हैं।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - भाग-दौड़ या मानसिक परेशानियां खत्म हो सकती है। थोड़ी इनकम बढ़ेगी। आप घर से किसी तरह का बिजनेस करते हैं, तो उसमें फायदा हो सकता है। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति की मदद से धन लाभ होगा। किसी गैर इंसान के लिए आकर्षण या अपनापन भी बढ़ सकता है। आनंद और मनोरंजन के इरादों को कंट्रोल में रखें। आपकी राशि में चंद्रमा होने से आकर्षण बढ़ेगा।

नेगेटिव - किसी छोटी-सी बात को ज्यादा तूल भी दिया जा सकता है। सावधानी से काम करें तो बच जाएंगे। किसी झमेले में पड़ने से बचें। पुराने मामले और बकाया काम निपटाने में उलझे रहेंगे। कोई फैसला ऐसा हो सकता है जो आपको आने वाले दिनों में उलझा सकता है। संभल कर काम करें। पैसों के मामले में कोई परेशानी भी हो सकती है। साथ काम करने वाले कुछ लोगों के साथ आपका तालमेल कम ही रहेगा। नजदीकी रिश्तों में कुछ खटास हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने के चक्कर में न फंसे। 

क्या करें - 
मंदिर, गुरुद्वारा जैसी जगहों पर कोई धर्म ग्रंथ या कपड़े दान दें।

 
लव- 
मन की बात कहने में संकोच न करें। पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ेगा।

करियर-  
कुछ गलत फैसले भी आज आप ले सकते हैं। आपकी मेहनत भी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य, थकान और बदन दर्द से परेशान रहेंगे।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव -  धन संबंधित काम पूरे हो सकते हैं। फोन पर कुछ अच्छी खबरें भी मिलने के योग हैं। आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। आज आप वह हर बात कह डालेंगे, जो आपके दिल-दिमाग में चल रही है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी रहेंगी। अपने नियम और सिद्धांत पर चलेंगे तो आप सफल रहेंगे। कारोबार में नए क्षेत्र में काम शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवार का भी सहयोग आपको मिल सकता है।

नेगेटिव - 
समय की कमी के कारण परिवार के सदस्यों और दोस्तों की इच्छाएं पूरी नहीं हो पाएंगे। आपकी कुछ बातें लोगों को परेशान करेंगी। बातचीत में सावधान रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा हो सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सलाह कर लें।

क्या करें - 
घर या ऑफिस में नमक के पानी से पोंछा लगावाएं।

 
लव- 
धनु राशि वालों की लव लाइफ अच्छी होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा।

करियर- 
नौकरी और कारोबार में नई योजनाओं पर विचार होगा। फैसला समय आने पर होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
सिरदर्द, आंखों में जलन और थकान रहेगी। 



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
 पॉजिटिव - बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। करियर से जुड़े कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। उनका फायदा उठाना आपका काम है। आपके पास धन है, तो परिवार पर खर्च करें और ज्यादा खर्च कर सकने की स्थिति में हैं, तो जमीन-जायदाद में निवेश करें। इससे आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

नेगेटिव - आज के लिए बहुत सारी योजनाएं न बनाएं। कोई कठिन परिस्थिति सामने आने पर आप थोड़े घबरा भी सकते हैं। मन की बातें मन में ही रखने की आदत से थोड़े परेशान हो सकते हैं। ध्यान रखें कि बातें मन में ही दबी रहेंगी, तो आपके लिए ज्यादा बड़ी समस्या हो सकती है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। इतना ध्यान रखें कि कोई गलत काम न करें। दिनभर सुस्ती और आलस्य रहेगा। दिमाग और मन में उथल-पुथल रहेगी। खाने-पीने में सावधानी रखें। संकोच और घबराहट के कारण आप कारोबार के अच्छे मौके गंवा सकते हैं।

क्या करें - 
मंदिर में घंटी, दीपक या भगवान की कोई तस्वीर दान दें।

लव- 
लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपके मन में जो चिंता है, उसे खुल कर बताएं। पार्टनर से पुराने संबंध सुधर सकते हैं।

करियर- 
खुद की ताकत और योग्यता को कम न समझें। काम सावधानी से करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी होगी। 

हेल्थ- 
पेट की तकलीफ  रहेगी। मधुमेह के रोगी ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव -  पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। मनोरंजन के लिए समय निकाल लेंगे। आपको समय पर सही सुझाव या सही बात पता चल सकती है। किसी बात की चिंता में बहुत ज्यादा फंसने के बजाय समय का आनंद लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। काम करने के तरीकों में सुधार होगा। अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।

नेगेटिव - 
पैसों को लेकर बेवजह रिस्क न लें। बहस करने से बचें। बिना सोचे समझे खर्चा हो सकता है। इससे आप परेशानी में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। पैसों को लेकर विवाद होने के योग भी बन रहे हैं। आपकी और आपके साथी की सोच में अंतर हो सकता है, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा। नए निवेश करने से पूरी तरह बचें तो अच्छा रहेगा। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती है।


क्या करें - 
पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई रखें।

 
लव- 
लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं हैं। बाहर की भड़ास घर में निकालने से बचें। पार्टनर का मूड भी खराब हो सकता है।

करियर-  
दैनिक कामों से फायदा हो सकता है। पार्टनर से मदद मिलेगी। पढ़ने के कुछ नए तरीके आपको पता चलेंगे। नए उत्साह से पढ़ाई शुरू हो सकती है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। थोड़ा बहुत बदन दर्द हो सकता है।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - किस्मत का साथ मिल सकता है। ग्रह स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। काम पूरे करने के लिए ऊर्जा और धैर्य भी बहुत रहेगा। काम के लिए आपके पास कुछ अच्छी योजनाएं रहेंगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिलेंगे। पद और पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कुछ फैसले आपके लिए सही साबित हो सकते हैं। किस्मत के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है। कम मेहनत में भी ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा बढ़ाना होगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - 
कुछ फैसले आपको सावधानी से लेने पड़ेंगे, लेकिन साथ काम करने वाले और परिवार के लोग आपके लिए परेशानी की स्थितियां पैदा कर सकते हैं। कामकाज में ज्यादा व्यस्त होने से आपके दूसरे महत्वपूर्ण काम भी अधूरे रह सकते हैं। 

क्या न करें - 
किसी से पैसा उधार न लें।

 
लव- 
लव लाइफ  ठीक रहेगी। दिन भी सामान्य रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

करियर-  
ऑफिस और फील्ड में सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में भी फायदा होगा। हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- 
ज्यादा मेहनत से भी परेशान हो सकते हैं। सिर दर्द रहेगा। सेहत के मामलों में सावधान रहें।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - जो प्लान करेंगे उसका फल भी अच्छा ही होगा। योजनाएं सफल होंगी। कोई अनजाना डर या चिंता खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में बड़े बदलाव का मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों के लिए कोई अच्छी प्लानिंग भी हो सकती है। अविवाहित लोगों को मैरिज प्रपोजल मिल सकते हैं। आज आप अपना ज्यादातर ध्यान उलझे हुए मामले सुलझाने पर देंगे। इससे आपको फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। धन लाभ होगा। घूमने जाने का मन बनेगा।
 

नेगेटिव - 
जितना सोचेंगे, उतने परेशान भी हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ पुराने मामले उठ सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।  निजी जीवन की कुछ मजबूरियां आपको परेशान करेंगी। इनकी वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान से भी विवाद हो सकते हैं।

क्या करें - 
धुले हुए साफ कपड़े पहनें। 

लव- 
लव लाइफ में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। पार्टनर के लिए ऐसा कोई काम न करें, जिसमें जोखिम उठाना पड़े। ईमानदारी रखें, सुखी रहेंगे।

करियर-  
आज कोई बड़ा सौदा या फैसला न करें। नई नौकरी की बात छेड़ सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कठिन विषय की पढ़ाई भी हो सकती है। 

हेल्थ- 
पुराना रोग खत्म होगा, लेकिन कोई जटिल स्थिति है, तो बिगड़ भी सकती है।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव -  रोजमर्रा के कामों से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। शांति और गंभीरता से काम करें। सब ठीक हो जाएगा। करियर आगे बढ़ेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिलेंगे। पैसों के निवेश से जुड़े कई तरह के सुझाव आपको मिल सकते हैं। मेहनत अच्छी करें और ईमानदारी से काम करें, तो परेशानियां अपने आप खत्म हो सकती है। कहीं से पुराना पैसा मिल रहा है तो मना न करें चुपचाप रख लें। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें तो इसका असर आपकी लव लाइफ  पर हो सकता है और संबंध भी ठीक हो जाएंगे। ऐसा काम करें जिससे आपको संतुष्टि मिले। परिवार और दोस्तों की मदद से परेशानियां खत्म हो जाएंगी। 
 
नेगेटिव - 
जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। सावधानीपूर्वक सबसे पहले अपनी देनदारियां चुकाने की कोशिश करें। बिना सोचे-समझे किया गया खर्चा  आपको परेशानी में डाल सकता है। विपरीत परिस्थिति आपको परेशान करेगी। बिजनेस में अचानक उतार-चढ़ाव रहेगा। फालतू कामों में उलझ सकते हैं। 

क्या न करें - 
पूर्व या उत्तर दिशा की ओर पैर कर के न बैठें न सोएं।

लव- 
पार्टनर की बात या जरूरत समझे बिना उस पर हावी होने की कोशिश न करें। खुद पर कंट्रोल रखें। पार्टनर से प्यार, सरप्राइज और सहयोग मिलेगा।

करियर-  
समझदारी का फायदा मिलेगा। बिजनेस में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा।

हेल्थ- 
पेट के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपके सामने जो चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी, वह रोचक हो सकती है। समय के साथ रहें। यात्रा के किसी कार्यक्रम को लेकर आप उत्सुक भी हो सकते हैं। अपनी बात साफ  ढंग से और सही शब्दों में रखने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। योजना बना कर काम करेंगे तो फायदे में रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद हो सकता है।

नेगेटिव - 
कई मामलों और कुछ चीजों को लेकर ओवर पजेसीव हो सकते हैं। इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। आपकी कही गई बातों से कोई समस्या भी हो सकती है। जोखिम उठाने की स्थिति बन सकती है। सावधान रहना होगा। आपके साथ किसी तरह का धोखा भी हो सकता है। आपकी ही नकारात्मक सोच आपको परेशान कर सकती है। बिना बात आप दुखी भी हो सकते हैं। कहीं से कोई बुरी खबर भी मिल सकती है।

क्या करें और क्या नहीं - 
भोजन में एक्स्ट्रा नमक न खाएं। हो सके तो दिन में 1 टाइम बिना नमक का खाना खाएं।
 
लव- 
आप और पार्टनर अलग-अलग तरीके से आज अपनी भावनाएं जताएंगे। दिन अच्छे से बीतेगा। पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होगा और इनकम बढ़ने के योग हैं।

करियर- 
वर्क प्लेस पर फायदा हो सकता है। दिन भी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता का नतीजा आपके फेवर में ही रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन अच्छा है। पुराने दर्द या किसी रोग में आराम मिल सकता है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव -  एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करनी होगी। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। आपके विचार किसी अधिकारी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ईमानदारी का पुरस्कार मिल सकता है। अपने ज्यादातर कामों में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। आज आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। पैसों का तनाव भी दूर हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। कुछ भी नया करना चाहते हैं तो कर लें। सितारे आपके साथ रहेंगे।  

नेगेटिव - 
कोई भी काम जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। दूसरों की टिप्पणियों पर अपनी तरफ से तुरंत रिएक्शन देने से बचें। विवादास्पद बातों में न उलझें। आपकी कोई बात कुछ लोगों को ज्यादा ही बुरी लग सकती है। नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। उलझी हुई भावनाएं और बातों को लोगों के सामने रखने में थोड़ी सावधानी रखें। स्वभाव थोड़ा कठोर हो सकता है। बोलने में खुद पर कंट्रोल करें।

क्या करें - 
मिट्टी के बर्तन का पानी पिएं।

लव- 
अपनी जिद पार्टनर पर न थोपें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।  संबंधों में कोई समस्या है तो बड़ों की मदद ले सकते हैं।

करियर-  
नौकरीपेशा लोगों को तनाव से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम लगेगा। झूठ बोलने से बचें। 

हेल्थ- 
चोट लग सकती है। वाहनों से सावधान रहें।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
 पॉजिटिव - किस्मत का साथ मिल सकता है। कई तरह के मानसिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। दोस्त और साथ काम करने वाले लोग आपकी किसी बात से प्रभावित हो सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़े सवालों के जवाब मिल जाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का कोई कार्यक्रम बनेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। 

नेगेटिव - 
सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। रिश्तों और पैसों के माामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें तो अच्छा है। पैसों की समस्या के कारण आपको कुछ जरूरी काम भी टालने पड़ सकते हैं। मन स्थिर नहीं होने से परेशानियां हो सकती हैं। आप ज्यादा ही गुस्सा करेंगे तो किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है।

क्या करें - 
नीम का दातून करें या पत्ते चबाएं।

लव- 
आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। आज हड़बड़ी में लव लाइफ  के लिए किसी भी तरह के फैसले लेने से बचें। पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी भी लग सकती है। 

करियर-  
बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रसन्नता रहेगी। स्टूडेंट्स खुश रहेंगे। पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। 

हेल्थ- 
सेहत ठीक रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं। पुराना दर्द, जलन या किसी रोग में आराम मिल सकता है।


Different Source for daily rashifal