Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। परिवार के साथ किसी खास मामले पर सलाह हो सकती है। कारोबार और नौकरी में मेहनत ज्यादा हो सकती है और आपको फायदा भी होगा। कोई खास बात शेयर करने या किसी से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आप ऐसे लोगों के साथ रहेंगे, जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं। बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से भी सहमत हो सकते हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आप भी अपने कामों में आगे बढ़ते जाएंगे। आपको एक साथ कई तरह के काम करने पड़ सकते हैं। जिन लोगों से मिलेंगे, उनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। ऑफिस या फील्ड में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं।
नेगेटिव - भाग-दौड़ ज्यादा हो सकती है। कुछ कामों में मन कम ही लगेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा। इस कारण आप थोड़ी टेंशन में भी रहेंगे।
क्या करें - सौंफ गलाकर खाएं।
लव- जिन चीजों से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें लेकर विवाद न करें। जीवनसाथी या लव पार्टनर से संबंध ठीक हो जाएंगे। दूरियां भी खत्म हो सकती हैं।
करियर- नौकरीपेशा और और बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ है। दोस्तों की मदद से धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिलेगी। करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - कोई नया प्रोजेक्ट भी आज आपको मिल सकता है या नया काम शुरू हो सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी। अपने संबंधों से आप हर काम निपटा लेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। जो काम सामने हो वो निपटा दें। आप बहस करने के मूड में नहीं रहेंगे। जब बात करेंगे, आपके बोलने के तरीके से ही लोगों पर आपका असर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति पर विचार करना होगा। कारोबार बढ़ सकता है।
नेगेटिव - फालतू कामों या बातों में समय खराब होने के योग हैं। सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। कुछ खास काम करते समय आपका मन काम में नहीं लगेगा। एकाग्रता में भी परेशानी हो सकती है। नजदीकी और कुछ महत्वपूर्ण लोगों से अनबन हो सकती है। काम में या दूसरे मामलों में व्यस्त रहने के कारण आपकी लव लाइफ पर नेगेटिव असर हो सकता है। कुछ मामलों में आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी अनबन होने के योग बन रहे हैं।
क्या करें - गाय को खीर-पूड़ी खिलाएं।
लव- अपनी उलझनें और गुस्सा पार्टनर पर न निकालें। आप ऐसा कोई काम कर सकते हैं, जिसका नेगेटिव असर आपकी लव लाइफ पर होगा।
करियर- आपके लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। नया काम मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन कन्फ्यूजन भी ज्यादा होगा। बार-बार आपका ध्यान बंटता रहेगा।
हेल्थ- मानसिक थकान और तनाव हो सकता है। पुराने रोग ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आपको फिर से कुछ नया सोचना चाहिए। आर्थिक मामलों में उन्नति हो सकती है। परिवार पर ध्यान देंगे। संतान के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा। प्रमोशन या बड़े फायदे में मन उलझ सकता है। आज आप उसके लिए पूरी ताकत लगा देंगे। एक्स्ट्रा धन भी आपको मिल सकता है। जिसके दम पर आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आप थोड़ा आराम कर लें, तो अच्छा रहेगा। कोई कुछ भी सोचे या कहे, आप वही करें, जो आपकी नजर में ठीक हो। आप मेहनत ज्यादा करेंगे और आपको उसका फायदा भी मिल सकता है।
नेगेटिव - पैसा बढ़ाने के लिए शॉर्टकट का उपयोग न करें। किसी व्यक्ति से मतभेद भी हो सकते हैं। कई मामले ऐसे हैं जिन पर आपकी राय नहीं मानी जाएगी। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से घर में क्लेश भी हो सकता है। पैसों को लेकर भी थोड़ी अनबन रहेगी। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे।
क्या करें - हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।
लव- प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। आप भावनाएं समझने और समझाने में सफल होंगे।
करियर- ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। अपने से नीचले वर्ग के कर्मचारियों से आपको मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- चोट लग सकती है। सिरदर्द हो सकता है। तनाव दूर करने के लिए योग या प्राणायाम करें।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - प्रेमी या जीवनसाथी को समय जरूर दें। परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर आज आपको खास ध्यान देना पड़ेगा। आपके मन में कोई भी संदेह हो तो, वो साफ हो जाएगा। नजदीकी लोगों को आपकी कितनी जरूरत है, आज आपको पता चल जाएगा। आज हर चीज आपके सामने आ जाएगी। खुद को नियंत्रण में रखें। गुप्त विद्याओं में इंटरेस्ट बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व भी मिलेगा।
नेगेटिव - आक्रामक रवैये से आपके काम भी बिगाड़ सकते हैं। मन की बात कहने में थोड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है। अनबन भी हो सकती है। कुछ खास काम कल के लिए छोड़ सकते हैं। गलतफहमी हो सकती है। जो नापसंद हो, उसे साफ मना नहीं करेंगे इस वजह से भी परेशान हो सकते हैं। सोच-विचार में कन्फ्यूजन हो सकता है। मन की बात न कह पाने के कारण नजदीकी लोगों के साथ गलतफहमी भी हो सकती है। कर्जा लेना पड़ सकता है।
नेगेटिव - आक्रामक रवैये से आपके काम भी बिगाड़ सकते हैं। मन की बात कहने में थोड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है। अनबन भी हो सकती है। कुछ खास काम कल के लिए छोड़ सकते हैं। गलतफहमी हो सकती है। जो नापसंद हो, उसे साफ मना नहीं करेंगे इस वजह से भी परेशान हो सकते हैं। सोच-विचार में कन्फ्यूजन हो सकता है। मन की बात न कह पाने के कारण नजदीकी लोगों के साथ गलतफहमी भी हो सकती है। कर्जा लेना पड़ सकता है।
क्या करें - किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं।
लव- पार्टनर को प्रभावित करने के लिए किसी काम में अति कर सकते हैं। हो सकता है कि पार्टनर आपकी भावनाएं न समझे।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में संभल कर काम करें। पैसों का ध्यान रखें और विवादों से बचने की कोशिश करें। कैम्पस में समय खराब हो सकता है।
हेल्थ- सेहत खराब हो सकती है। सेहत नासाज रहेगी। चोट लग सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होना आपकी राशि के लिए शुभ है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कम मेहनत भी ज्यादा पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। किस्मत के भरोसे होने वाले रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आप ज्यादा उत्साही और स्फूर्तिवान रहेंगे। दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे, तो अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। किसी के सामने मन की बात बहुत अच्छी तरह रख सकेंगे। इसका सीधा फायदा भी आपको मिलेगा और बिगड़े रिश्ते सुधरने लगेंगे। नजदीकी रिश्तों का तनाव खत्म करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक मामलों को आज ज्यादा समय देना होगा। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की ताकत और हिम्मत बढ़ेगी। नए लोगों से कॉन्टेक्ट बनेंगे।
नेगेटिव - कुछ मामलों में स्वार्थी होने के कारण आपके रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। आज आाप बात-बात में गुस्सा करेंगे तो आपकी ही इमेज बिगड़ सकती हैं। आपके कम बोलने से आसपास के किसी व्यक्ति को गलतफहमी हो सकती है। छोटे-छोटे कामों में आपका समय खराब हो सकता है। कुछ मामलों में आपको मेहनत के हिसाब से फायदा कम मिल सकता है।
क्या करें - हनुमान जी को फल चढ़ाएं।
लव- इस राशि वालों को लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा। पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।
करियर- कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। नई बातें भी पता चल सकती है।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर के मरीजों को राहत मिल सकती है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - अपने किए गए कामों से बहुत आशा रहेगी। नए विचारों और नए तरीकों से अपने काम निपटा सकते हैं। इसमें आपको फायदा भी हो सकता है। आप अपनी बात भी इतने कलात्मक ढंग से रखेंगे कि सुनने वाले लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। परिवार के कई मामलों पर ध्यान देना होगा। परिवार को आपकी मदद की जरूरत है। संतान के साथ अपने संबंधों को लेकर कई तरह के विचार आपके मन में आ सकते हैं। ये विचार आपके परिवार के किसी खास मामले से जुड़े हो सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक है। दाम्पत्य जीवन भी ठीक-ठाक ही रहेगा। बड़े फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें।
नेगेटिव - पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको टेंशन दे सकता है। पुराने विवाद आज आपके सामने आ सकते हैं। कोई अच्छा प्लान अचानक बदलना पड़ सकता है। गलत और अनैतिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। खुद को बचाएं।
क्या करें - घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
लव- लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात होगी, जो आपसे पूरी तरह अलग है।
करियर- कार्यक्षेत्र और व्यापार में फालतू खर्चा हो सकता है। किसी से बहस में न पड़ें। अकेले रहने की इच्छा हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। खुद पर भरोसा रखें। एक-दो दिन में स्थितियां सुधर सकती हैं।
हेल्थ- आपकी सेहत पर सितारों का नेगेटिव असर हो सकता है। मानसिक तनाव से नींद की कमी और सिरदर्द हो सकता है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - दिमाग तेज चलेगा। दूसरों के कामों के साथ आप अपना मतलब भी पूरा करवा सकते हैं। ऑफिस में आपका एक काम खत्म होगा, तो दूसरा सामने आ जाएगा। चाहने वाले लोगों की मदद करेंगे। उनकी खातिर कुछ त्याग भी करना होगा। माता से लगाव बढ़ेगा। अच्छे समय का इंतजार करें। नई योजनाएं बनाएंगे। खुद को तनाव मुक्त करने के लिए कोशिश भी करेंगे।
नेगेटिव - आज जो जैसा चल रहा है, चलने दें। कामकाज या रूटीन में बड़े बदलाव करने से बचें। कारोबार बदलने का विचार आपके लिए अच्छा नहीं है। यात्रा टाल दें। कोई अन्य जरूरी काम भी अगले दिन पर टालने की कोशिश करें। कोई आपको फालतू बातों से डरा सकता है। झूठी बातों से तनाव भी बढ़ सकता है। चंद्रमा की स्थिति से आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। गोचर कुंडली का चौथा चंद्रमा आपको उदास कर सकता है। कुछ लोग आपसे झूठे वादे कर सकते हैं। मन में आती हर बात को कहने के लिए सावधान रहें। कोई आपको आकर्षक ऑफर से लुभाने की कोशिश करें तो लालच में न आएं। पैसों का नुकसान हो सकता है। आपके मूड से घर का माहौल बिगड़ सकता है। कोई बदलाव भी आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा।
क्या करें - भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।
लव- अपने संबंध मधुर बनाने की कोशिश करें, लव लाइफ में सफलता मिलने के योग हैं।
करियर- रुके हुए काम खींचतान कर पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में पैसा अटक सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला फल रहेगा।
हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द में आपको राहत भी मिल सकती है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन को सकारात्मक, शांत और संतुलित रखने की कोशिश करें। आप पर किसी और की नकारात्मक सोच का असर नहीं पड़ेगा। शांत रहने की कोशिश करें। परेशानियों की गहराई तक जाकर उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो जाएंगे। अपनी अजीब भावनात्मक स्थिति के बावजूद आप दूसरों की मदद करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ के योग हैं। किसी नई योजना से अचानक फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - दूसरों के कुछ कहने-सुनने के कारण आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रिश्तों से संबंधित किसी मामले पर आज आप थोड़े आक्रामक भी हो सकते हैं। आपकी सोच से कुछ लोग सहमत नहीं हो पाएंगे। जोखिम भरे कामों से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में खर्चा होने की संभावना है। कुछ कामों में देरी होने से भी आप परेशान हो सकते हैं। किसी पुरानी बात पर दुखी हो सकते हैं। आज आप किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें।
क्या करें - गुलकंद खाएं।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है। धीरे-धीरे संबंध ठीक भी हो जाएंगे।
करियर- नौकरी और बिजनेस में दोस्तों की मदद मिलेगी, लेकिन तनाव भी रहेगा। कानूनी विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - आपका ध्यान परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। सजावट के सामान या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप पुरानी बातों को सुलझाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आपको दुश्मनों से जीतने के लिए बुद्धि का उपयोग करना चाहिए। मीठा बोलेंगे तो ज्यादातर काम निपटा लेंगे। कर्क राशि के लोग आज गहरा मनन-चिंतन करेंगे। परिस्थितियों से लड़ेंगे। बहुत हद तक खुद को भी संभाल लेंगे।
नेगेटिव - गोचर कुंडली के छठे भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। किसी खबर के कारण आपको मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। जोश-जोश में कोई गलत काम न करें। विवादों से बचने की कोशिश करें। उधार पैसा लेने से बचें और क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सावधानी रखें। खर्चा और पैसों के लेन-देन को लेकर किसी से मतभेद हो सकते हैं। कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्चा भी होने की संभावना है। संभलकर रहें।
क्या करें - नाभि पर फूल वाला इत्र लगाएं।
लव- प्रेमी से आप जो चाहते हैं, उसकी मांग और जिद न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।
करियर- बिजनेस में सावधानी रखें। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कुछ स्टूडेंट्स जबरदस्ती मन लगाएंगे।
हेल्थ- परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। नींद की कमी से भी कुछ लोग परेशान हो सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - मन में उठने वाले सवालों के जवाब भी आपको मिल सकते हैं। गड़बड़ी भी खत्म हो जाएगी। घर और ऑफिस से सहयोग मिलेगा। गोचर कुंडली के रोजमर्रा के भाव में चंद्रमा होने से सोचे हुए काम बनने लगेंगे। पार्टनर आपको ऐसी सलाह दे सकता है जो आपके लिए बहुत जरूरी भी है और उससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने रहेंगे। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में आ सकता है। यात्रा की कोई बड़ी योजना भी बन सकती है। पैसों से जुड़ा फायदा होगा। उलझा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी काम के लिए होने वाली यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
नेगेटिव - कोई नया काम या नई योजना सोच-समझकर और पूरी तैयारी से शुरू करें, वरना आपके दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। नया काम भी पूरा नहीं होगा। परिवार में विवाद होने की संभावना है।
नेगेटिव - कोई नया काम या नई योजना सोच-समझकर और पूरी तैयारी से शुरू करें, वरना आपके दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। नया काम भी पूरा नहीं होगा। परिवार में विवाद होने की संभावना है।
क्या करें - छोटी कन्या को पान खिलाएं।
लव- पार्टनर से चले आ रहे विवाद निपटाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से प्यार रहेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी। उसके परिणाम कुछ कम रहेंगे। आने वाले दिनों के लिए योजना बना सकते हैं। नोट्स तैयार करेंगे। दोस्तों से राय लेंगे। दोस्तों की मदद से पढऩे की सामग्री भी मिल सकती है।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। थकान और आलस्य रहेगा।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - चली आ रही कोई परेशानी निपट सकती है। आपकी तारीफ भी हो सकती है। आपके सामने कामकाज बहुत रहेंगे। दिन में थोड़ा समय दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिले तो उनके साथ समय जरूर बिताएं। अच्छा काम करेंगे। बड़े लोग और अधिकारियों की नजरों में आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
नेगेटिव - दुश्मनों से सावधान रहें। जिस चीज की आपको जरूरत नहीं है, उसका मोह न करें। आसपास या साथ के लोगों से रूखा व्यवहार न करें। आपको दिए गए कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। खुद पर कंट्रोल नहीं होने से आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। कोई खास इंसान आपकी अनदेखी के कारण दुखी हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें।
नेगेटिव - दुश्मनों से सावधान रहें। जिस चीज की आपको जरूरत नहीं है, उसका मोह न करें। आसपास या साथ के लोगों से रूखा व्यवहार न करें। आपको दिए गए कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। खुद पर कंट्रोल नहीं होने से आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। कोई खास इंसान आपकी अनदेखी के कारण दुखी हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें।
क्या करें - सूर्य को प्रणाम करें।
लव- लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से मन की बातें शेयर करेंगे। अपाजिट जेंडर से अट्रैक्शन बढ़ेगा।
करियर- बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। नए काम शुरू न करें। अधिकारियों की मदद मिलेगी। पैसे खो सकते हैं। स्टूडेंट्स करियर की दिशा को लेकर थोड़ी अनिश्चितता भी महसूस करेंगे।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कोई चोट या कट लग सकता है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो भी काम सामने आए उसे पूरा मन लगा कर निपटाने की कोशिश करें। आप दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं।
नेगेटिव - गुस्से पर नियंत्रण रखें तो ही सफल हो पाएंगे। कुछ खास मामलों में दोस्तों के भरोसे न रहें। उनकी मदद नहीं मिल पाएगी। इससे आप थोड़े दुखी हो सकते हैं। पैसों के किसी मामले में उलझी स्थिति आज नहीं सुलझने से आप परेशान हो सकते हैं।
क्या करें - 1-2 घूंट गंगाजल पिएं।
लव- लव लाइफ व्यवस्थित रखना चाहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ भी समय बीतेगा। पार्टनर आपकी भावनाएं समझेगा।
करियर- नौकरी या कारोबार में में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है। कोई ऑफर आपको छिपे ढंग से मिल सकता है। कैम्पस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कुछ स्टूडेंट्स को दोस्तों का साथ नहीं मिल पाएगा।
हेल्थ- एसिडिटी या बदन दर्द हो सकता है। पुराने रोगों से परेशानी बढ़ सकती है।
Different Source for daily rashifal