Today Horoscope 23-October-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
मीन  - पॉजिटिव -  दिन अच्छा है। सोचने और समझने की ताकत बढ़ेगी। कुछ अच्छे विचार आएंगे। पसंदीदा काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। इन कामों को करने से आपको खुशी भी मिलेगी। आपके सामने कई तरह के काम होंगे। हर काम चतुराई से करें। सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे होंगे। 

नेगेटिव - 
अपने दायरे के कुछ खास लोगों से आपकी अनबन चल रही है, तो आज बात और बढ़ सकती है। आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, बातचीत करना कठिन भी रहेगा। 

क्या करें - 
सुगंधित वस्तु का दान दें।

लव- 
लव लाइफ अच्छी रहेगी। पुराने मामले निपटाने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की भी कोशिश करें। सफलता मिलेगी।

करियर- 
बिजनेस में अचानक फायदा होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से उलझ सकते हैं। अपने मन की करने से नुकसान होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इंटरव्यू या वायवा है तो सफलताा मिल सकती है।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर सावधान रहें।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
कुंभ  - पॉजिटिव - परेशानियां खत्म होंगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। आपके व्यवहार और बोलने के तरीकों को लेकर लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। आप विनम्र रहें और अपना रहन-सहन भी सामान्य रखें। परिवार के लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। कामकाज के मामलों में अब आपको किसी की सहमति की जरूरत नहीं है। आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक सामने आ जाएंगी। पुराने कॉन्टैक्ट भी यूज होंगे। किसी काम के लिए संकोच न करें और ज्यादा चिंता भी न करें।

नेगेटिव - 
कोई साधारण बात भी आपको परेशान कर सकती है। बोलने के तरीके को लेकर सावधानी न रखी, तो नुकसान हो सकता है। आज दोस्तों में ज्यादा ही व्यस्त रहे, तो घर में कलह हो सकता है। 

क्या करें - भोजन में गुड़ का उपयोग करें।

लव- प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करें। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। किसी नए व्यक्ति से मिलते समय आप खुद के स्वभाव पर कंट्रोल करें। 

करियर- 
ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। अपने से छोटे लोगों से सहयोग मिल सकता है। साथ के लोग आप से खुश रहेंगे। जॉब में कुछ नया कर सकते हैं। आपके प्लान से अधिकारी भी खुश रहेंगे।

हेल्थ- 
चोट लगने के योग बन रहे हैं। कोई पुराना रोग बढ़ सकता है। तनाव दूर करने की कोशिश करें।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
मकर  - पॉजिटिव - फायदे वाला दिन है। पैसों की चुनौतीपूर्ण स्थिति से आप निपट लेंगे। दिनचर्या में हल्का-सा बदलाव भी आपको लाना होगा। इससे आपकी समस्याएं सुलझ जाएंगी। कोई रचनात्मक काम भी आपके दिमाग आएगा या आपको दिया जा सकता है। उसके लिए आपको एक्स्ट्रा टाइम निकालना होगा। अपना खान-पान संतुलित रखें। रोमांस के क्षेत्र में आप कोई पहल भी कर सकते हैं। यात्रा होगी। नौकरी बदलने की बात भी आपके सामने आ सकती है। नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। 

नेगेटिव - मन में उलझने चलती रहेंगी। पैसों से जुड़े लगभग हर मामले में आपको किसी तरह का डर भी बना रह सकता है। कुछ खास मामलों को लेकर भी टेंशन भी हो सकती है।

क्या करें - 
किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।

लव- ज्यादा भावुक न हों। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को अनदेखा कर सकता है। पार्टनर आपसे नाराज भी हो सकता है।

करियर- 
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। धीरज रखें। मकर राशि के लोग हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। कोई नई शुरुआत भी हो सकती हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है और पढ़ाई की योजना बनाने के लिए भी। कुछ स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।

हेल्थ- 
ज्यादा मेहनत के कारण परेशान रहेंगे। बदन दर्द हो सकता है।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - लोग आपसे खुश रहेंगे। आप बहुत खुश रहेंगे। आने वाले दिनों में सोचा हुआ काम हो सकता है और आप खुद ही निपटा देंगे। संतान के मामले में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। बिजनेस में फायदा होगा। आप जोखिम उठाएंगे और सफल हो जाएंगे। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। ऐसी जगहों की यात्रा भी होगी।

नेगेटिव -  भावनाओं में आकर कोई ऐसी बात न करें जो आपके लिए परेशानियों का कारण बन जाए। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में होने से संचार साधनों के मामले में सावधान रहें। किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है। दूसरों पर हावी होने की कोशिश करेंगे तो खुद परेशान भी हो सकते हैं। जिम्मेदारियां निपटाने में भी मन कम ही लगेगा। झुंझलाहट पर कंट्रोल रखें। कई तरह के मामलों के कारण थकावट भी महसूस हो सकती है।

क्या करें - 
हनुमान मंदिर में लाल धागा चढ़ाएं।

 
लव- 
लव लाइफ  में सावधान रहें। कोई ऐसी बात सामने आ सकती है। जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा।

करियर- 
समझदारी का फायदा भी मिलेगा। बिजनेस में नई संभावनाएं तलाशने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में मन लगेगा। नई सामग्री मिल सकती है। 
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और आपकी प्लानिंग भी पूरी होगी। जरूरतें भी पूरी हो जाएंगी। संसाधनों की व्यवस्था भी अपने आप हो सकती है। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। पैसों से जुड़ा कोई घटनाक्रम अचानक हो सकता है। जो भी बात गुप्त है, उसे साफ-साफ  सबके सामने रखा जाए और समाधान निकाल कर आगे बढ़ें। पुरानी बातों को भूल जाएं और पुरानी यादों को पीछे छोड़ना होगा। खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कामों में शामिल होने का भी मन बनेगा।

नेगेटिव - 
कल के लिए कुछ काम बचा कर न रखें। आपका ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर कम और फालतू बातों पर ज्यादा हो सकता है। हाथ में पैसे आने के बाद खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फालतू खर्चा भी हो सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन और खींचतान की स्थिति भी बनेगी। आपसे किसी खास काम में कुछ गलती हो सकती है। 

क्या करें - 
1 बादाम और 1 सिक्का पानी में बहाएं।

 
लव- 
लव लाइफ  में गलतफहमियां हो सकती हैं। जीवनसाथी से मिलकर सुलझा लें। पुराने मामलों पर बात करने से बचें।

करियर- 
नए ऑफर मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। कुछ स्टूडेंट्स खुश रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।

हेल्थ- 
सेहत कमजोर रहेगी। पेट संबंधित रोग परेशान करेंगे।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - कोई ऐसा काम होगा या योजना बनेगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। उन कामों को करना शुरू कर दें, जिसकी प्लानिंग काफी दिनों से चल रही है। आप में ऊर्जा बहुत रहेगी। इस ऊर्जा में प्रेम और सद्भाव रहेगा। तुला राशि के कुछ लोग ऑफिस से छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं। विवाहित लोगों के संबंध मजबूत होंगे। कोई उलझा हुआ मामला है, तो शांति से मामला सुलझ जाएगा और बात बन सकती है। मन में कई तरह के रोचक विचार आएंगे।
 
नेगेटिव - 
ग्रह-स्थिति आपके वादों को पूरा होने से रोक भी सकती है। अशुभ योग के प्रभाव से नजदीकी व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर अनबन हो सकती है, जो आपको उदास कर सकती हैं। कुछ जरूरी मामले आज उलझ भी सकते हैं।

क्या करें - 
केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।

लव- 
पार्टनर से सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। बीती बातों को हमेशा के लिए भूल जाएं।

करियर- 
बिजनेस करने वाले लोग किसी को उधार पैसा न दें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से परेशान हो सकते हैं। पढ़ाई पर नए सिरे से ध्यान दें। 

हेल्थ- 
सेहत पर भी ध्यान दें। पुराने रोग फिर से परेशान करेंगे। हड्डी या नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
 पॉजिटिव - अनजानी मुलाकात फायदा दे सकती है। चंद्रमा आपके लिए शुभ है। अचानक बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। मेहनत के बाद पैसों से भी फायदा मिलेगा। मेहनत वाले काम करने के लिए अच्छा समय है। परिवार के मामले अब गंभीर हो सकते हैं। घर पर समय देना होगा। सारी बात धैर्य से सुनें और उसका समझदारी से कोई समाधान निकालने की कोशिश करें। लगातार कोशिश करने से किसी काम में सफल हो सकते हैं। आपके बहुत से फैसले सही भी होंगे और उनसे फायदा होगा। पार्टनरशिप से भी आपको फायदा होगा।

 
नेगेटिव - 
पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आपके कुछ काम रुक सकते हैं। चोट लग सकती है। गुस्से पर कंट्रोल करें। आपका झूठ भी पकड़ा जा सकता है, सावधानी से बोलें।

क्या करें - 
पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।

लव- 
जीवनसाथी पर ध्यान दें। नाराज़ हो तो मनाएं। पार्टनर की जरूरत को समझें और उसके कामों में सहयोग करें।

करियर- 
मेहनत और भाग-दौड़ के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ भी हो सकता है। मन मार कर पढ़ाई करनी होगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर सावधान रहें। कर्क राशि वाले लोगों को जोड़ों का दर्द रहेगा।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव -  किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको जो चाहिए वो आपको मिल जाएगा। सभी जरूरी काम आज ही निपटा लें। आपकी कोशिशें भी सफल होंगी। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ कोई समस्या हो, तो उसकी बात जरूर सुनें और सुलझाएं। किसी भी तरह की स्थिति में आज आप खुद को संभाल लेंगे।

नेगेटिव - 
आपने कोई काम टाल दिया तो उसे पूरा होने में और देरी हो सकती है। गोचर कुंडली सिंह राशि वालों के लिए कुछ ठीक नहीं है। कोई भी काम टालना नहीं चाहिए। ऑफिस या प्रेम प्रसंग में कोई विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। किसी मामले में आसपास का कोई व्यक्ति आपके लिए परेशानी की स्थिति पैदा कर सकता है। आपको सामान्य से ज्यादा गंभीरता और जिम्मेदारी से पेश आना होगा। कुछ मामलों में आप उलझ भी सकते हैं।

क्या करें - 
पानी की टंकी में 1 पीला फूल डालें।
 
लव- 
लव पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। धैर्य से काम लें। पुराने मतभेद खत्म होंगे। लंबी बहस में न फंसें।

करियर-  
बिजनेस और कार्यस्थल पर फायदा मिलेगा। किस्मत साथ रहेगी। कुछ काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को सहयोग और सफलता मिल सकती है। 

हेल्थ- 
मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। मूड़ अच्छा रहेगा। अपनी परेशानियों को निपटाने के लिए दूसरों से बात करें। मन प्रसन्न रहेगा। आप बहुत उदार भी रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ अपनापन भी महसूस कर सकते हैं। परिवार के ही किसी सदस्य की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में ही किसी को पैसा दे सकते हैं। पसंदीदा कामों में या दोस्तों के साथ बिजी रहेंगे। कोशिश करने से सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मौके मिल सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा होगा। 

नेगेटिव - 
दूसरों की प्लानिंग में शामिल होने से मना कर दें। कामकाज में मन कम ही लगेगा। कुछ मामले और स्थितियां आपके सामने पूरी तरह साफ नहीं हो सकेंगी। ऐसे मामलों पर कोई फैसला न लें। जल्दबाजी में भी कोई फैसला लेने से बचें।

क्या करें - 
कैक्टस या मनी प्लांट में पानी डालें।

लव- 
दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्रेम, सहयोग और सुख मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

करियर- 
बिजनेस और कार्यक्षेत्र में नए कामों की शुरूआत होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी महसूस होगा।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। नजदीकी लोगों से संबंध सुधर सकते हैं। आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिलेंगे। कुछ स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर हो जाएंगी। धैर्य रखें। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उसका नतीजा भी मिलना शुरू हो जाएगा। कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। कामकाज ज्यादा हो सकता है। आपकी कोशिशें सफल होंगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। जो बात मन में है, उसे साफ-साफ  कह दें। 

नेगेटिव - 
दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के कुछ कामों से आप परेशान भी रहेंगे। प्रेमी का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों से  अनबन हो सकती है। कुछ बातों से गलतफहमियां भी हो सकती है।

क्या करें - 
दलिया खाएं।

 
लव- 
नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है। पुरानी चिंता खत्म होगी।

करियर- 
बिजनेस में जोखिम भरे फैसले न लें। खर्चा ज्यादा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
मन में शांति रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। 



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके मन में जो चल रहा है, बस वही करें। लोगों को आपके लिए जो कन्फ्यूजन था वो खत्म हो जाएगा। करियर के लिहाज से समय आपके फेवर में होता जाएगा। आज आप कुछ मामलों में लकी भी रहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। प्रमोशन, सैलेरी बढऩा या नई नौकरी से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज किए गए कामों से ऐसी संभावना भी बन सकती है। आज आप थोड़े संवेदनशील तो हैं, लेकिन प्रेमी के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। कोई खटपट थी, तो वो मामला भी सुलझ जाएगा। किसी बिगड़ी स्थिति को भी आज आप संभाल लेंगे। अपना व्यवहार संयमित रखें। लोग आपका नजरिया और अन्य बातें भी समझेंगे। इससे आप संतुष्ट और खुश हो जाएंगे। 

नेगेटिव - कुछ लोगों को आपसे जलन भी हो सकती है। आज आप गुस्से में आकर खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। क्लेश और विवाद भी हो सकता है। थोड़े संभलकर रहें। किसी संवेदनशील मामले या पैसों को लेकर विवाद के योग बन रहे हैं। दूसरों के मूड पर ज्यादा भरोसा न रखें। 

क्या करें - 
कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।
 
लव- 
लव पार्टनर की भावनाएं और संबंध नए स्तर पर पहुंचेंगे। पार्टनर से आपको सहयोग और प्रेम मिल सकता है।

करियर- 
करियर के लिहाज से दिन की शुरुआत ठीक नहीं होगी। खुद को कमजोर भी महसूस कर सकते हैं। जो मेहनत की थी, उसका नतीजा भी मिलेगा। दोस्त या साथ काम करने वाले लोग आपसे खुश भी रहेंगे।

हेल्थ- 
लंबी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - धैर्य से काम लें और शांत रहें। कोई खास मामला धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकता है। हर विषय के बारे में भी ज्यादा जानने की इच्छा होगी। कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आसपास के लोगों से जितना लचीला व्यवहार करेंगे, उतने ही सफल भी हो जाएंगे। अपने मन की बातें जितनी गुप्त रखेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। कुछ लोग आपसे मन की बातें शेयर करेंगे।

नेगेटिव - 
किसी के प्रेम संबंधों में दखल देने से बचें। जो बड़े प्लान हैं, वो शुरू न करें। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। नियमित कामों में आपका मन कम लगेगा। आप पर किसी न किसी काम का बोझ भी लगातार हो सकता है। किसी भी काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। अपने ही किसी दोस्त या साथी के कारण आप परेशान रहेंगे। संतान से दु:खी रहेंगे। आप पर कोई कलंक लगाने की कोशिश भी कर सकता है। 

क्या करें - 
आज चेक और क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सावधानी रखें।

 
लव- 
जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। परिवार के सहयोग से सफलता मिल सकती है।

करियर- 
किसी भी तरह के निवेश के लिए समय उतना अच्छा नहीं है, जितना आप सोच रहे हैं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। पढ़ाई में भी मन लगेगा।

हेल्थ- 
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। छोटी-छोटी परेशानियों से लगातार झुंझलाहट हो सकती है।


Different Source for daily rashifal