Today Horoscope 22-October-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव -  योजना बनाएं और खुद को शांत रखें। धैर्य रखें। आप स्टूडेंट हैं, तो आपने जो नई बात या नया विषय हाल ही में सीखा है, उसके बारे में आपको बहुत कुछ सीखना बाकी है। आप चाहेंगे और कोशिश करेंगे, तो आपको कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार के मामलों पर आपको काफी समय भी आपको देना पड़ सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोगों के कुछ जरूरी काम हो जाएंगे। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

नेगेटिव - 
कोई बड़ा फैसला लेने पर आप मजबूर हो सकते हैं। आज आप चुप रहें। पुरानी परेशानियां और तनाव आज भी हो सकता है। किसी काम में पूरी मेहनत, समय और पैसा लगाने के बाद भी नतीजा न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। आपकी झुंझलाहट बढ़ सकती है। जो बात आपको सिर्फ आधी-अधूरी पता हो, उस पर किसी तरह का कोई फैसला या टिप्पणी न करें। कोई छिटपुट विवाद या क्लेश भी हो सकता है।

क्या करें - 
सेब का जूस पिएं। 

 
लव- 
लव लाइफ के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पहल आपको ही करनी पड़ेगी। परिवार का खर्चा बढ़ सकता है। 

करियर- 
पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। खर्चा तो बढ़ेगा, लेकिन दिन भी अच्छा गुजरेगा। पढ़ाई कम और कन्फ्यूजन ज्यादा हो सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान दें, बेहतर रहेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी सफल रहेंगे।

हेल्थ- 
दिनभर के कामों से थकान और आलस्य बढ़ सकता है।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव -  शौक पूरे करने हैं तो कर लें, आपके लिए दिन अच्छा है। किसी काम में थोड़ी-सी कोशिश भी करेंगे तो किस्मत का साथ मिल जाएगा। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। इनकम भी बढ़ेगी। आपके अंदाज, तेवर और तौर-तरीकों में एक खास चमक महसूस हो सकती है। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आपकी प्रतिभा और योग्यता की ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। वाहन या मकान खरीदने का मन बन सकता है। चंद्रमा आज आपके फेवर में हो सकता है।

नेगेटिव - 
महत्वपूर्ण लोगों और खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। जरा-सी गलती आपके लिए भारी हो सकती है। आज मूड बना लें, खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। कुछ दोस्तों के साथ विवाद या कहा-सुनी भी हो सकती है। सारे काम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं हो सकेंगे। आप इस स्थिति के लिए मन से तैयार रहें। आपके मन में विद्रोह के विचार भी आ सकते हैं। आप किसी तरह का कोई भी निर्देश मानने के मूड में नहीं रहेंगे। 

क्या करें - 
गुड़-चने खाएं।

 
लव- 
आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव भी आ सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों की नई प्रेम कहानी भी शुरू हो सकती है। लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।

करियर- 
कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। करियर को लेकर सावधान रहें, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। नया कोर्स या नई विधा सीखने की शुरुआत करें। समय अच्छा है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल रहेंगे।

हेल्थ- 
हाई ब्लड प्रेशर है तो राहत मिल सकती है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - कोई बड़ा काम करने का दिन है। रुका हुआ काम फिर से शुरू करें। बड़ा फायदा भी होगा। बिजनेस का बड़ा सौदा मिल सकता है। आपकी संवेदनशीलता थोड़ी ज्यादा रहेगी। मन में जो योजनाएं चल रही हैं, वो आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में बड़ा बदलाव लाने वाली साबित होंगी। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ हो सकता है। आज आपको कई तरह के काम निपटाने पड़ सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहना होगा। किस्मत और अपने ही लोगों का साथ आपको मिल सकता है। आपको हल्कापन भी महसूस होगा। धन लाभ होगा।

नेगेटिव - 
आप किसी फैसले पर नहीं टिक पाएंगे। डांवाडोल मन:स्थिति का असर आपके दूसरे कामों पर भी पड़ेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से शायद न कह सकें। पैसों को लेकर भी चिंता रहेगी। आपका मन काम में कम ही लगेगा। काम से जी चुराएंगे, तो साथ वालों से अनबन हो सकती है। 

क्या करें - 
मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
 
लव- 
पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। एक्स्ट्रा अफेयर के भी योग हैं। सावधान रहें। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है। आप हल्के मूड में रहेंगे और बोझिल बातचीत से दूर रहेंगे।

करियर-  
दिन की शुरुआत सामान्य हो सकती है। किस्मत पर भरोसा करें। पार्टनरशिप हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य और थकान भी रहेगी।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - शांत रहें। खुद को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी खास इंसान से पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। करियर के मामलों को लेकर अच्छी स्थिति बन सकती है। प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे। कामकाज से जुड़ी योजना पूरी होगी। किए हुए कामों का फल आज ही मिल सकता है। अधिकारी और कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहा, तो दिन आपके लिए यादगार हो सकता हैं। 

नेगेटिव - संबंध और सुविधाओं को लेकर किसी न किसी तरह का संदेह हो सकता है। गलतफहमी या रुकावटों के कारण भी समय खराब हो सकता है। आपके काम बनते-बनते अटक भी सकते हैं। नजदीक के कुछ लोगों से आपको थोड़ा असंतोष महसूस होगा। प्रेमी के अलावा परिवार के लोग भी थोड़े अनमने रहेंगे।

क्या करें - 
हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।

लव- 
पार्टनर की बातों का बुरा न मानें। आपकी लव लाइफ  सामान्य रहेगी।

करियर- 
पैसे से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कर फैसला लें। देनदार धोखा भी दे सकते हैं। स्टूडेंट्स गलतफहमी छोड़ें और शॉर्टकट यूज न करें। सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत भी बिगड़ सकती है।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आपके मन में जो उतार-चढ़ाव चल रहे थे, वो कम हो सकते हैं। आप तैयार रहें और अपनी प्लानिंग बचा कर रखें। आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपको अपने प्रभाव का अहसास करवा सकता है। आगे की रूपरेखा बनाना शुरू कर दें। ऐसे खास कामों की योजना बनाएं जो आपके कामकाज से जुड़े हुए हों। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। जिनसे आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।

नेगेटिव - 
थोड़े सावधान रहें। आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। जिसके कारण गलतफहमी और अनबन हो सकती है। आपके जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ अजीब बात आपको महसूस हो सकती है। पैसों को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। आप किसी और से पैसों की मदद की उम्मीद रखेंगे तो वहां भी आप निराश हो सकते हैं। पैसों के विवाद में फंसेंगे तो पूरा दिन खराब हो सकता है। 

 
क्या करें -  
किसी भी तरह का नशा न करें।

लव- 
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वृश्चिक राशि वाले लोग लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से खुश रहेंगे।

करियर- 
नए कारोबार की रूपरेखा भी बन सकती है। बिजनेस में बड़े फायदे हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी होगी। कठिन विषय के कारण परेशान रहेंगे। 

हेल्थ- 
सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत रहेगी।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - उन लोगों के लिए दिन अच्छा है जो इंटरव्यू, सौदे, दलाली और कमीशन से जुड़े हुए हैं। परिवार और पैसों के मामलों में आज आप बिजी हो सकते हैं। पुरानी परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। सेहत में थोड़ा सुधार भी हो सकता है। आपको कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं जो आपके लिए बहुत उपयोगी हैं। दिन भर व्यस्तता भी रहेगी। आपको कई मामलों पर बहुत बारीकी से भी ध्यान देना होगा। महत्वपूर्ण मामलों पर करीबी लोगों से अच्छे से बात करें। आज आप लोगों को भरोसे में लेकर बात करेंगे तो अच्छा रहेगा। मकान या कोई प्लॉट खरीदने का भी मन बन सकता है। सभी काम सफलता से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ भी हो सकता है।
 

नेगेटिव - 
अपने विचार किसी पर भी जबरदस्ती डालेंगे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने काम में झूठ का उपयोग करने से बचें।  ऐसा नहीं हो सकता है तो कम से कम झूठ बोलने की कोशिश न करें। किसी से बड़ा वादा करने के कारण आप परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। ऐसे मामलों को आज ही निपटाने की जिद न करें। 

क्या करें - 
सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।

लव- 
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में कोई परेशानी है तो बड़ों की मदद लें। रटी-रटाई बातों से बचें तो अच्छा है। 

करियर-  
नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कुछ स्टूडेंट्स को सफलता के इशारे भी मिलेंगे। 

हेल्थ- 
चोट लग सकती है। वाहन से सावधान रहें। बदन दर्द रहेगा।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव -  अटके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। मेहनत होगी। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में रहेगा। आप में ऊर्जा बहुत होगी। बेचैनी रहेगी। कोई बड़ा जोखिम उठाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। आप लिमिटेड बातें करेंगे। आपके काम न केवल पूरे होंगे, बल्कि सक्सेस का क्रेडिट भी आपको मिल सकता है। पुरानी मेहनत का फायदा भी आज होगा। कुछ पुराने लोगों के सहयोग से खास काम पूरे हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। आप सिर्फ  काम में ही लगे रहेंगे। आज आप लोगों से बातचीत और मुलाकात में सावधान नहीं रहे, तो आपकी इमेज भी  बिगड़ सकती है। लोगों की फरमाइश आपको परेशान कर सकती हैं। मेहनत भी  ज्यादा रहेगी। सेहत नरम हो सकती है। फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। व्हीकल का उपयोग भी सावधानी से करें।

क्या करें - 
पानी में नीला फूल डालकर नहाएं।
 
लव- 
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है और पार्टनर का मूड भी। घर बैठकर टाइम खराब न करें। पार्टनर के साथ समय बिताएं। साथ मिलकर कोई नया काम करें। प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं।

करियर- 
रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा मिलेगा। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। 

हेल्थ- 
घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - खुद को थोड़ा शांत और लचीला रखें। दूसरों की नकारात्मकता से खुद को डिस्टर्ब न होने दें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में मन लगेगा। सुस्ती और आलस्य खत्म होंगे। काम पूरे होने में समय लगेगा। पुराने दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अचानक निवेश भी हो सकता है। जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। साथ के कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं।

नेगेटिव - 
किसी काम में अति न करें। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। आपकी चिंताएं और बढ़ सकती है। पुराना क्लेश फिर आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से किसी तरह की गलतफहमी या अनबन रहेगी। आप जीवनसाथी को लेकर ज्यादा ही कठोर हो सकते हैं। संतान को सेहत संबंधित परेशानी होगी। प्रॉपर्टी, नौकरी या बिजनेस को लेकर टेंशन रहेगी।

क्या करें - 
किसी मंदिर में मक्का का आटा दान दें।
 
लव- 
लव पार्टनर के लिए आप आम दिनों से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे, लेकिन संबंध सुधारने की चिंता आपको करनी होगी। 

करियर- 
बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी में थोड़ा तनाव भी रहेगा। आपका ध्यान पढ़ने-लिखने में कम रहेगा। परेशानियों वाला समय भी रहेगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
सेहत का ध्यान रखें। पेट संबंधी रोग हो सकते है। कमर के निचले हिस्से में भी कोई बीमारी हो सकती है।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव -  समय आपके फेवर में हो सकता है। योजनाएं भी सफल हो सकती हैं और अचानक फायदा भी होगा। मन में अलग-अलग तरह की बातें होंगी। आपको अपने गुणों और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। अनजाना डर दूर हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे।  ज्यादा मेहनत करेंगे तो धन लाभ हो सकता है। 

नेगेटिव - 
सेहत के मामले में सावधान रहें। वीकनेस महसूस हो सकती है। कुछ अलग या नया करने से अच्छा है, खुद को संभालें, वरना खुद का भी नुकसान हो सकता है। आलस्य के कारण परेशान रहेंगे। काम के बोझ के कारण थकावट जैसी स्थिति बन सकती है। इस राशि के कुछ लोग ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। सावधान रहें। कामकाज में मन कम ही लगेगा। माता का भी ध्यान रखें। गाड़ी संभाल कर चलाएं। 

क्या करें - 
खाना खाने के बाद सौंफ और इलाइची खाएं।

लव- मनमुटाव हो सकता है। थोड़े समय में संबंध सामान्य भी हो जाएंगे। जीवनसाथी या लव पार्टनर से फालतू विवाद भी हो सकता है।

करियर-  
नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वाले सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। कन्फ्यूजन में समय खराब हो सकता है। 

हेल्थ- 
सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो जाएंगे।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव -  आने वाले दिनों में किए गए कामों से फायदा होगा। शिक्षा या यात्रा से संबंधित कार्यक्रम सफल होंगे। बाहर जा रहे हैं, तो अपने ऑफिस का काम किसी साथी के भरोसे छोड़ कर जा सकते हैं। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। मेहनत और सक्रियता काफी होने लगेगी। जरूरी मामले आपके सामने आ सकते हैं और फैसला भी आप पर होगा। अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। 

नेगेटिव - 
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन प्रेमी से कोई विवाद भी हो सकता है। उसे लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। कोई जबरदस्ती आप से अपनी बात मनवाने की कोशिश कर सकता है। बात-बात पर आपकी एकाग्रता भी भंग हो सकती है। ध्यान बंटने का असर काम और पढ़ाई पर पड़ेगा। इस कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। ऑफिस में अचानक कोई समस्या आ सकती है, जिससे आपकी योजनाएं या नियमित काम अस्त-व्यस्त हो सकता है। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

क्या करें - 
तांबे के बर्तन के पानी से चेहरा धोएं।
 
लव- 
प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप संबंधों को मजबूत और स्थायी बनाने की कोशिश करेंगे।

करियर- 
कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। बिजनेस में फायदा हो सकता है। क्या करना है और क्या नहीं, यह संकोच खत्म होगा। तय किए गए काम पर जुट जाएंगे।

हेल्थ- 
थकान होगी। नींद की कमी से भी परेशानी होगी। सेहत बिगड़ सकती है। सावधान रहें।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव -  अचानक कोई बड़ी मदद आपको मिल सकती है। बहुत से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। वर्तमान नौकरी में पद और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। अपने विचारों पर पूरा भरोसा रहेगा। उनको जाहिर भी कर देंगे। सबसे पहले यह तय कर लें कि आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं। तनाव से मुक्ति के लिए किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होना बेहतर रहेगा। सुख मिलेगा। 

नेगेटिव - 
आपके विचार थोड़े असामान्य भी हो सकते हैं। पैसों के मामलों में आप दूसरों की सलाह या दूसरों के फैसलों पर भरोसा नहीं कर सकेंगे। नजदीकी लोग अपनी जिद पर ही अड़े रहते हैं, तो थोड़ा टकराव भी हो सकता है। कुछ विवादों के कारण प्रेमीजनों के साथ दूरी बढ़ सकती है। वैचारिक और व्यक्तिगत तौर पर संबंधों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। किसी बात में दखल देने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

क्या करें - 
नारियल पानी पिएं।

लव- 
लव लाइफ में आज आप अपनी तरफ  से पहल कर सकते हैं, लेकिन सौम्य रहें। किसी की बातों में न आएं। पार्टनर से मिलकर गलतफहमियां दूर करें। आपके संबंध ठीक हो जाएंगे।

करियर- 
बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को  कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। पढ़ाई में रुकावटें महसूस होंगी। किसी तरह का कन्फ्यूजन भी हो सकता है। सिर्फ काम की बात पर ध्यान दें।

हेल्थ- 
परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। नींद की कमी हो सकती है।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  जो भी होगा आपके फेवर में होगा। कई तरह के अनुभव आज आपको मिल सकते हैं। बारीकियों पर आपको बहुत विचार करना होगा। धन लाभ की उम्मीद है। काम की बात होगी। माता-पिता और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

नेगेटिव - 
किसी रिश्ते, बात या जगह पर तनाव बढ़ सकता है। उस कारण आप परेशान भी रहेंगे। अनिश्चितताओं वाला दिन रहेगा। पैसों से जुड़े मामले सुलझाने हों तो एक्स्ट्रा सावधानी रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई उलझन या अनबन भी हो सकती है। दिन भर व्यस्तता रहेगी। जो भी काम दूसरों के भरोसे छोड़ देंगे, उसमें कुछ न कुछ परेशानी आ सकती है। किसी दोस्त के साथ संबंधों में कोई परेशानी महसूस होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहना होगा। आपका मूड भी थोड़ा आक्रामक हो सकता है। जिससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

क्या करें - 
भोजन की थाली में से पहली रोटी गाय को खिलाएं।

लव- 
पार्टनर की ओर आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर का मूड कब बदल जाए कुछ कह नहीं सकते। ज्यादा कुछ कहने के चक्कर में न पड़ें। छोटी-छोटी बातें ही करें। 

करियर- 
प्रोफेशनल लाइफ  में पार्टनर से सहयोग और पैसों से जुड़ा छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। टीचर से लंबी बात हो सकती है। 

हेल्थ- 
पेट और स्किन के रोग होने की संभावना है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।


Different Source for daily rashifal