Today Horoscope 17-September-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा आपको मनमर्जी के काम करने की ओर प्रेरित कर सकता है। दिमाग में कई कामों की प्लानिंग चल सकती है। नई नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। सुस्ती की स्थिति खत्म हो सकती है। नई ऊर्जा का प्रयोग आप बकाया काम और जिम्मेदारियों को निपटाने में करें। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। व्यापार में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। दुश्मनों की संख्या कम हो जाएगी। कुछ नई चीजें भी आज आप सीख सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

नेगेटिव - किसी रिश्ते की बात चल रही हो, तो अभी फैसला टालना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई खास फैसला करने के लिए दिन ठीक नहीं है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड भी थोड़ा खराब हो सकता है। काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। जो काम जरूरी नहीं थे, लेकिन करने बाकी थे, वे आज ही पूरे करने पड़ सकते हैं। आराम का भी टाइम नहीं मिल पाने से आप परेशान रहेंगे। रोजमर्रा के काम निपटाने में थोड़ी झिक-झिक करनी पड़ सकती है। लव और लाइफ पार्टनर को आपकी व्यस्तता परेशान कर सकती है। आज कुछ जगह या विषयों पर आपका एक्स्ट्रा पैसा भी खर्च हो सकता है। 

क्या करें - 1 बादाम और 1 सिक्का पानी में बहाएं।

 
लव- पार्टनर परेशान हो सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा, बस आप उसके लिए समय निकाल लें।

करियर-  कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। काम की अधिकता और जल्दबाजी में चूक भी हो सकती है। आपकी अहमियत बढ़ेगी और आप खुद भी इसे महसूस कर सकते हैं। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पेट खराब हो सकता है।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
 पॉजिटिव - आज आप किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे हैं। अपने धैर्य और चुप्पी से आप किसी को भी हरा सकते हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें तो आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार या पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। संतान की प्रगति हो सकती है। पुराने कर्मों का पॉजिटिव फल मिल सकता है। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं, जिनकी प्लानिंग आप पिछले कई दिनों से कर रहें हैं।

नेगेटिव - आप थोड़े कंजूस हो सकते हैं। कोई आपसे चालाकी भी कर सकता है। काम का बोझ बना रह सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान होने का भी डर रहेगा। ऑफिस या बिजनेस का कोई काम अटक सकता है। काम का दबाव भी आपको थका सकता है। आज आप कुछ ऐसे कामों में बिजी रहेंगे जो पूरे नहीं होंगे, पूरे हो भी जाए तो आपके लिए फायदेमंद नहीं होंगे।

क्या करें - केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।

लव- आज अपने पार्टनर को हो सके तो ज्यादा से ज्यादा समय दें। इससे आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।

करियर-  कार्यक्षेत्र में परेशानियां हो सकती है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने रोग भी परेशान करेंगे।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव -  अविवाहित लोगों के सामने कोई नया रिश्ता आने के योग हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसे मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। बिजनेस या पारिवारिक मामलों को लेकर खरीददारी हो सकती है। कोई पसंदीदा वस्तु मिल सकती है। विद्वानों के साथ उठने-बैठने का मौका भी मिल सकता है।  फायदेमंद सौदे होने की संभावना बन रही है। छुट्टी मनाने या किसी के घर जाने की योजना आपके दिमाग में है। 
 
नेगेटिव - पार्टनर से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। चंद्रमा की स्थिति से पार्टनर और आप में विवाद हो सकता है। किसी नए कामकाज में भाग न लें या कोई नया काम भी शुरू न करें तो ही अच्छा है। फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। किसी कीमती वस्तु के खोने का डर भी रहेगा। कामकाज में भी रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस या फील्ड में किसी से बहस हो सकती है।

क्या करें - पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।

लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें सिर्फ अपनी ही भावनाएं न थोपें। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है।

करियर-  आज कार्यक्षेत्र में फायदा तो हो सकता है, लेकिन कम। पढ़ाई में मन न लगने के कारण स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण आपकी शारीरिक तकलीफ भी बढ़ सकती है। 



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आपकी मायूसी जल्दी ही खत्म हो सकती हैं। आज एक के बाद एक कोई मामला सामने आएगा। आप बिजी रहेंगे। आज मिलने वाली सूचनाएं भी आपको भावुक कर सकती हैं। धर्म और कानून से जुड़ी किसी गतिविधि में भी आप शामिल हो सकते हैं। हर काम पूरे मन से करें। 

नेगेटिव - अपनी मर्जी का कोई काम करने का मौका नहीं मिल पाने से परेशान हो सकते हैं। किसी काम में ही लगे रहने से समय भी खराब होने की संभावना है। गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा और राहु होने से फालतू खर्चा और बढ़ सकता है। किस्मत की तरफ से मदद नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं। मन की कोई बात दबी हुई हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के किसी कार्यक्रम के लिए, कहीं घूमने के लिए बेचैन हो सकते हैं। प्रेम संबंध को लेकर आप दिन भर किसी न किसी तरह की टेंशन में ही रहेंगे। खर्चे पर कंट्रोल रखें। दोस्तों से विवाद और लेन-देन करने से बचें। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है। 

क्या करें - पानी की टंकी में 1 सफेद फूल डालें।
 
लव- लव पार्टनर के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। प्रेमी की भावनाओं को बिना बोले ही समझ जाएंगे।

करियर- आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में फायदा कुछ कम ही मिल पाएगा। धनु राशि के स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान सीनियर्स के सहयोग से हो सकता है।

हेल्थ- हवा-पानी के बदलाव से भी परेशानियां हो सकती है।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - नए विचारों और नजरिए की जरूरत महसूस कर सकते हैं। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। करियर के मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपके लिए काम के साबित होंगे। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे तो बड़े काम भी आसानी से और जल्दी पूरे हो जाएंगे। लव प्रपोजल की कोशिश सफल रहेगी।

नेगेटिव - गुस्से पर कंट्रोल कर लें। वरना बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कामकाज में देरी होने से परेशान न हों। किसी भी काम में अति करने से बचें। मनमर्जी करने की कोशिश करेंगे, तो परेशानी में पड़ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज में मन कम ही लगेगा। रूटीन जिंदगी से आप थकावट महसूस कर सकते हैं। मन की बात कहने में सावधानी रखें।

क्या करें - केक्टस या मनी प्लांट में पानी डालें।
 
लव- लव पार्टनर को लेकर निश्चिंत रहेंगे। कोई परेशानी नहीं रहेगी। उसकी मदद करके आपको बेहद खुशी मिलेगी। 

करियर-  बिजनेस में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा ही रहेगा।

हेल्थ- थकान और आलस्य भी रहेगा। कमर दर्द और पेट के निचले हिस्सों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। कर्क राशि का चंद्रमा होने से आज सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल भी हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी को कोई महंगी वस्तु गिफ्ट देने से बचें। उसकी भावनाएं सुनने-समझने की कोशिश करेंगे, तो वह बहुत छोटी-सी भेंट से भी खुश हो सकता है। आज आप दोस्तों की संगति में दिए जाने वाले समय में थोड़ी कटौती करके थोड़ा समय अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बिताएं। कुछ अन्य जिम्मेदारियों पर भी आपका काफी समय और ताकत लग सकती है। आपकी हर कोशिश सफल हो सकती है।
 
नेगेटिव - पैसों के मामले में आपको सावधान भी रहना होगा। अचानक नुकसान के भी योग बन रहे हैं। कामकाज के क्षेत्र में रुकावटों में भी उलझ सकते हैं। आप जिस समस्या को आसान समझ रहे हैं। वह थोड़ी कठिन हो सकती है। 

क्या करें - दलिया खाएं।

लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, लेकिन हो सकता पार्टनर आपके दिल की बात न समझ पाएं। फिर भी आपकी लव लाइफ  अच्छी हो सकती है।

करियर-  कामकाज ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। कुछ स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। पढ़ाई में सहयोग नहीं मिलने से दुखी भी हो सकते हैं।

हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी भी तरह का शारीरिक जोखिम लेने से बचें।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - कई दिनों से जो बात मन में थी उसे कहने का समय आ गया है। जिज्ञासा और इच्छाशक्ति के दम पर आपको कई क्षेत्रों में सफलता भी मिल सकती है। मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी हो सकते हैं। कई तरह के पूर्वाभास भी आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ समय बीत सकता है। नौकरी या धंधे में ज्यादा से ज्यादा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपका काम भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
नेगेटिव - रुका हुआ पैसा मिलने में थोड़ा समय और लग सकता है। अचानक होने वाला कोई बदलाव भी आपको टेंशन दे सकता है। आज आपको भाइयों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। कुछ कामों में एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।

क्या करें - कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।
 
लव- पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानियां खत्म होने की संभावना है। आपको अपने ही दोस्त या साथ के कर्मचारी से लव प्रपोजल मिल सकता है। ये प्रपोजल इनडायरेक्ट भी हो सकता है।

करियर-  बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन की बात चलेगी। काम ज्यादा है, लेकिन अच्छा है। कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को किसी की मदद से सफलता मिलेगी।

हेल्थ- अपनी सेहत का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से दूर रहें।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आज आप मनमौजी हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आप सही दिशा में हैं। नया मौका समय आने पर ही मिल पाएगा। उसकी तलाश में परेशान न हों। किसी नई शुरुआत के बारे में विचार करने लिए अच्छा दिन है। धैर्य से समझने की कोशिश करें कि अपने किसी लक्ष्य को पाने के लिए कैसी शुरुआत आपको करनी चाहिए। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो जरूरत बाकी रह गई है, उन्हें भी पूरा करना आपका लक्ष्य हो सकता है। आप सक्रिय हो जाएंगे। बिजनेस में आप वही करेंगे जो आप चाहते हैं। लव पार्टनर आपका सम्मान करेगा। पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।

नेगेटिव - मौजूदा काम छोड़ने का इरादा न बनाएं। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई पुरानी घटना या परेशानी याद आने से आप दुखी और निराश हो सकते हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। आज दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। कामकाज बढ़ सकता है। नौकरी या बिजनेस से जुड़े किसी मामले में उलझने बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा बढ़ने की संभावना भी बन रही है। किसी को न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है।

क्या करें - चेक और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन न करें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपको सहयोग करेगा। पार्टनर को उसकी पसंद का गिफ्ट दें तो आपका दिन बन सकता है।

करियर-  सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कानून के स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- मामूली शारीरिक परेशानी हो सकती है। पुराने दर्द या चोट में आराम मिल सकता है।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
 पॉजिटिव - चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आपके सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। आपको कुछ दोस्तों की मदद भी मिल सकती है। लोगों से मिलने और बातें करने का मन रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका समय निकल सकता है। पैसे कमाने के कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। आप अपनी पैसों की स्थिति पर विचार करेंगे। किसी निवेश के लिए पैसों की बचत करने की बात भी आपके मन में रहेगी। कुछ खर्चों में कटौती करने से आपका काम बन सकता है। सम्मान बढ़ेगा। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। कोई धार्मिक वस्तु भी खरीद सकते हैं। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है।
नेगेटिव - कोई ऐसी बात न कहें जिसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता हो। खर्चा और वाणी दोनों पर कंट्रोल रखें। आपको संतान से थोड़ी परेशानी और दुख भी मिल सकता है। आज आप दिनभर व्यस्त भी हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आप अपने स्वभाव के मुताबिक किसी बात पर कड़क रवैया भी अपना सकते हैं, जो बिल्कुल ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर विपरीत लिंग वाले लोगों के व्यवहार से भी आप परेशान हो सकते हैं। किसी की शिकायत कर सकते हैं, लेकिन सावधान रहें तो ही अच्छा है। 

क्या करें - सुगंधित वस्तु का दान दें।

 
लव- आज अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं थोपने पर दुखी हो सकते हैं।

करियर-  कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। किसी एक मामले में किस्मत का भी साथ मिल सकता है। कानूनी विषयों से जुड़े छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।

हेल्थ- पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। एक बार में एक ही काम करें। आज आपको आसपास के किसी व्यक्ति के सही-गलत होने का एहसास होगा। कठिन परिस्थितियों में खुद पर कंट्रोल करें। आज आप पूरे दिल और दिमाग से काम करेंगे। 

नेगेटिव - बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सलाह देने और लेने से बचें। कुछ लोगों के साथ गंभीर बातचीत के दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो समस्या बढ़ाने का काम करेगी। सावधान रहें। परिवार की परेशानियों को अनदेखा न करें। आज आप साफ  बात कहेंगे, तो संबंध भी खराब हो सकते हैं। कोई बात नहीं कहेंगे, तो मन ही मन अफसोस भी हो सकता है। थोड़ी सुस्ती भी महसूस हो सकती है।
क्या करें - भोजन में गुड़ का उपयोग करें।

 
लव- 
आज आप लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव भी हो सकते हैं, इससे संबंध बिगड़ने का डर बना रहेगा। कोई कड़वी बात गंभीर रूप भी ले सकती है। 

करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आप जैसा चाहेंगे वैसा काम करेंगे। परिस्थितियां अच्छी बन सकती है। स्टूडेंट्स पूरी मेहनत से कोशिश करें तो ही सफलता मिल पाएगी।

हेल्थ- आज आपकी सेहत भी सामान्य हो सकती है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - बिजनेस सामान्य रहेगा। किस्मत आपको कुछ अच्छे मौके दे सकती है। मन की बात पर पूरा भरोसा रखें। आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना बन रही है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक और सहानुभूति के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में हो सकती है। कागजी काम अकेले बैठ कर निपटा लें। आज के काम आज ही पूरे कर लें।

नेगेटिव - किस्मत से मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाएंगे। आप सिर्फ अपनी खुशी के लिए किसी से जबरदस्ती काम न करवाएं। आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। ऑफिस और घर में खुद को कड़वी या जरूरत से ज्यादा बात सुनने के लिए तैयार रखें। छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। फालतू ही किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें। 

क्या करें - किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।

लव- पार्टनर से सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

करियर-  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में विवाद होने के योग बन रहे हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स षडयंत्र का शिकार भी हो सकते हैं।

हेल्थ- पेट दर्द की संभावना है। गला खराब हो सकता है। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से भी बचें।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - कोई आपसे कुछ बात करे तो उसका जवाब बहुत सोच-समझकर ही दें। कड़ी मेहनत करके और नतीजे दिखाकर आपको अपने काम से खुशी मिल सकती है। आज होने वाले घटनाक्रम आपको आश्चर्य में डाल सकते हैं, लेकिन आप समझदारी से काम लेते हुए अपना समय खराब नहीं जाने देंगे। आज ही कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। आपको अपने मन की बात सीधे ढंग से कहने का मौका शायद ही मिल सकेगा। कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल भी हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का सटीक ढंग से अनुमान जरूर लगा लें। आज मिलकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत या किसी रचनात्मक काम में रुझान बढ़ सकता है।

नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा जोश न दिखाएं। रोमांस या मौज-मस्ती में समय बिताने का लालच मन में न रखें। जिम्मेदारी के काम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं। दिन आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति से भाग-दौड़ हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गोचर कुंडली के चौथे भाव में ग्रहण योग बनने से छुट्टी का दिन खराब भी हो सकता है। जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही हो, उसे फिलहाल छोड़ ही दें। संतान के कामों में परेशानी हो सकती है।

क्या करें - हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं।
 
लव- 
पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

करियर-  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स को तनाव हो सकता है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स आज सफल हो सकते हैं।

हेल्थ- आलस्य और थकान से भी परेशानी हो सकती है।


Different Source for daily rashifal