Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - धन लाभ हो सकता है या कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। इससे आप खुश हो जाएंगे। जानकारी के सोर्स खुले रखेंगे, तो आपको कई लोगों के बारे में नई और रहस्यपूर्ण बातें पता चलेंगी। आपके साथ काम करने वाले लोगों मे से कोई आपकी टेंशन दूर कर सकता है। आज आप ईमानदारी पर टिके रहें। कोई फैसला करते ही आपको आराम हो जाएगा। मौजूदा काम न छोड़ें और अपने विचार सही समय पर ही जाहिर करें।
नेगेटिव - फैसले करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच-समझ कर बात करें और अतिवादी विचार न रखें तो ही अच्छा है। आराम करने का मौका नहीं मिल पाएगा। परिवार और दोस्तों की ओर से किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है। अचानक नुकसान का डर भी बना रहेगा। विपरीत लिंग के लोग भी नाराज हो सकते हैं।
क्या करें - दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून पर खोपरे का तेल लगाएं।
लव- लव लाइफ की कोई पुरानी परेशानी खत्म होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी से विवाद हो सकता है।
करियर- प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। काम पूरे हो जाएंगे। ज्यादा काम करने से भी सिरदर्द रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। नई योजना पर भी काम शुरू होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। परहेज रखें। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - नौकरी बदलने या वर्तमान जगह पर प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। कुछ नए और अच्छे मौके भी जल्दी ही मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि की बात मन में है, तो उसे कहने का तरीका सोच लें। पैसों की स्थिति पर विचार करें। बारीकियों पर ध्यान दें। तनाव और दबाव से भी मुक्ति मिलेगी। ऑफिस के लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं। उनसे आपको ही फायदा होगा। कई लोगों से बात करनी होगी या कई जगह ध्यान देना होगा। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू होने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव - सावधानी से योजना बनाएं। कन्या राशि वाले लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। दूसरों के झमेलों में एक सीमा तक ही दखल दें। आज आप बिना मांगे ही किसी की मदद करने से बचें। इससे आप ही परेशान हो सकते हैं। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश भी कर सकते हैं। जोखिम और जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। किस्मत के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है।
क्या करें - हल्दी का दूध पिएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव आज भी रहेंगे। आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। सावधान रहें।
करियर- बिजनेस में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। नौकरी में मेहनत भी ज्यादा रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है।
हेल्थ- कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - ऑफिस में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। आपकी मुलाकात सही व्यक्ति से हो सकती है। जो आने वाले दिनों में आपके काम आएगा। कामकाज में अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए आपको कोई नई चीज सीखने की जरूरत है, तो इसकी व्यवस्था भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपनी स्थिति का पूरा फायदा उठाने की कोशिश में रहेंगे और सफल भी हो जाएंगे। काम पर ध्यान दें। आपको ऑफिस के कुछ कामों में बदलाव भी करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी मदद करने के लिए भी तैयार रहेगा। दिनभर कई तरह के लोगों से बातचीत होती रहेगी। पारिवारिक जीवन में पुराने मामले सुलझने लगेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है।
नेगेटिव - आज होने वाली हर तरह की बातचीत में आपको सावधानी रखनी होगी। अपने ही किसी करीबी से मनमुटाव के योग भी बन रहे हैं। विवादों को टालने की कोशिश करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं।
क्या करें - हनुमान मंदिर में सिंदूर से 5 स्वस्तिक बनाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। पार्टनर की भावनाएं समझ जाएं, तो पार्टनर ज्यादा खुश होगा।
करियर - बिजनेस के लिए बड़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत और कॉन्फिडेंस से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- मानसिक तनाव रहेगा। नींद की कमी से सर दर्द भी हो सकता है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - बिजनेस और काम-धंधे में मन लगेगा। खास काम निपटाने की दिशा में तैयारी करें। सफलता मिलेगी। दूसरों की जिन बातों को आप आज तक ठुकराते आ रहे थे, वे आपको सही नजर आ सकती है। निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में जो समस्या थी वह आसानी से निपट जाएगी। घर का माहौल थोड़ा ठीक रहेगा। परिवार के साथ किसी खास मसले पर बात करनी हो, तो दिन अच्छा है। जो भी बात होगी, आप उसे गहराई से समझने में सफल रहेंगे। मेहनत ज्यादा करनी है और कम से कम फायदे के लिए खुद को तैयार करना होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
नेगेटिव - फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आज आप गलती से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं जिसका असर आने वाले दिनों में आपके कामकाज या परिवार पर पड़ेगा।
क्या करें - लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।
करियर- धन लाभ के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के लोग जॉब बदलने का मूड बना सकते हैं।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा गर्म चीजें खाने से बचें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कोई खास जानकारी भी मिलेगी। कुछ रिश्तों में संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी सफलता इस बात पर निर्भर है कि आप दूसरों से किस तरह व्यवहार करते हैं। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान जा सकता है। दूर स्थान के दोस्तों से फोन पर बात होगी। आपका खर्चा बढ़ सकता है। संतान से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण और फायदेमंद सलाह मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
नेगेटिव - बिजनेस में सोचा हुआ फायदा न होने पर परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। अपनी मनमर्जी का ही काम करने या तैश में आने से बचें। गोचर कुंडली के आठवें भाव के चंद्रमा के कारण आज आप दोस्तों के कारण परेशान भी रहेंगे। दोस्त किसी मतभेद को लेकर आपके निजी मामले पर टिप्पणी कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के मन में आपको और पैसों को लेकर कुछ तनाव भी हो सकता है। सावधान रहें। फालतू भाग-दौड़ भी हो सकती है।
क्या करें - गणेश जी को लच्छा और हरा कपड़ा चढ़ाएं।
लव- आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव आने वाला है। प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है।
करियर- प्रोफेशनल लाइफ ठीक-ठीक ही रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा है।
हेल्थ- छोटे बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - दूसरों के साथ सहयोग और समझौता करने से ही आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में चल रहा कोई काम पूरी तरह सफल हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको पूरी मदद मिलेगी। कोई पुरानी खटपट भी खत्म हो सकती है। जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आपको किस्मत का साथ भी मिलने की संभावना बन रही है। परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ गंभीर बातचीत भी हो सकती है। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। भूमि-भवन की समस्या भी खत्म होगी। शुभ कामों में रुचि होगी। महत्वपूर्ण कागजात भी संभालकर रखें।
नेगेटिव - कोई नई चुनौती भी आपको मिल सकती है। आप इस बारे में थोड़े सावधान रहें कि दूसरों के सामने किस तरह पेश आते हैं, उनसे किस तरह अपनी बात रखते हैं। इनकम से ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है। आपका मूड भी छोटी-छोटी बातों में बिगड़ सकता है। किसी की बात भी आज आपको चुभ सकती है।
क्या करें - सूर्य को जल चढ़ाएं।
लव- मीठी लव लाइफ में अचानक बदलाव के भी योग बन रहे हैं। आपकी किसी बात से प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
करियर- धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इंटरव्यू हो सकता है, तो बहुत हद तक सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को आलस्य और तनाव रहेगा।
हेल्थ- मुंह संबंधी को परेशानी जैसे छाले या टॉन्सिल हो सकते हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से काम पूरे हो जाएंगे। नए काम करने की कोशिश और रूटीन काम निपटाने में भी दिन निकल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद होने की उम्मीद है। जो काम करने की आप सोच रहे हैं वो कर लेंगे तो सफलता मिल सकती है। आने वाले दिनों की तैयारी भी आज आप कर सकते हैं। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे। दिल खोलकर बातें कर सकते हैं। आपसे मिलने वाले लोगों में से कुछ लोग जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार और चाहने वाले लोगों के साथ अच्छी बातें करें। ऑफिस में भी आपको अपने विचार सबके सामने रखने होंगे। आपके करियर में विकास का रास्ता खुलेगा। परेशानियां खत्म होंगी। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिलेगी। जवाबदारी के काम भी ठीक से निपट जाएंगे।
नेगेटिव - आप थोड़ा संभलकर ही बात करें। कन्या राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव रहेगा। किसी खास काम को शुरू करने से पहले आपको कन्फ्यूजन और हिचकिचाहट भी हो सकती है।
क्या करें - शिव लिंग पर चढ़ाया हुआ जल सिर पर लगाएं।
लव- प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। प्रेम या शादी के लिए किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें।
करियर- काम की प्रगति की कोई बड़ी योजना भी आज बन सकती है। बिजनेस का मुनाफा कल मिलेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से ही सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- सेहत ठीक-ठाक रहेगी। छिटपुट चोट भी लग सकती है। संभल कर रहें।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - चतुराई से आप बहुत सी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। जिन परिस्थितियों के कारण आपका मूड खराब होता है, उनसे बचने की कोशिश करें। पैसों की समस्या भी सुलझ जाएगी। परिवार के खर्चों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। आज आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। कोई खास काम करना पड़ सकता है। दूसरों की जरूरतें समझेंगे। समस्याओं का कोई नया और अलग समाधान निकालने में आप सफल हो जाएंगे। परिवार के कई खास मामले निपटा लेंगे। आपका ध्यान करियर के मामलों पर रहेगा। सारा काम आपको अपने ही दम पर करना होगा। आज आप किसी के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है।
नेगेटिव - पुराने दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ साथ के लोगों की बेवकूफियों के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवहार या कुछ आदतों के कारण भी आप दुखी हो सकते हैं।
क्या करें - गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।
लव- लव प्रपोजल भेज सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है।
करियर- वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में विवाद हो सकते हैं। बिजनेस में नए भागीदार बनेंगे। आज किए गए सौदे फायदा दे सकते हैं। आलस्य के कारण पढ़ाई में रुकावट आने की संभावना बन रही है। पढ़ाई में भी मन नहीं लगेगा।
हेल्थ- रक्त संबंधित विकार हो सकते हैं। सावधान रहें।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कुछ नए काम करने की प्लानिंग हो सकती है। प्रमोशन या नई नौकरी पाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप उसे निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश भी कर सकते हैं। कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती हैं। नजरिए में बदलाव महसूस करेंगे। यात्रा हो सकती है। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। इनकम बढ़ने के योग हैं। शुभ कामों की योजनाएं बन सकती हैं। बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है।
नेगेटिव - सेहत संबंधी चिंता रहेगी। थोड़ी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। पुरानी समस्याएं भी परेशान कर सकती है। आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। कहने-सुनने या समझने में गलतफहमी हो सकती है। करियर में दबाव की स्थिति में आ सकते हैं।
क्या करें - माता जी के मंदिर में श्रंगार की चीजें चढ़ाएं।
लव- जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। समय निकालने की कोशिश करें।
करियर- प्रमोशन के लिए कोशिश करेंगे। कागजों पर हस्ताक्षर करने के पहले एक बार जांच लें। लेन-देन में ध्यान रखें। स्टूडेंट्स मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन उसके नतीजे कुछ कम ही मिल पाएंगे।
हेल्थ- सेहत में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आपकी राशि में चंद्रमा होने से काम पूरे हो जाएंगे। समय के साथ सब ठीक भी हो सकता है। महत्वपूर्ण काम और फैसले आज होने के योग बन रहे हैं। आप जोश में काम करते रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। अपनी बात इस ढंग से रखें जिससे दूसरे लोग आपसे नाराज न हों। दोस्तों से फायदा होगा। इनकम सामान्य रहेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। पैसा निवेश करने का नया तरीका दिमाग में आएगा। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। ऑफिस का जरूरी काम भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव - कुछ लोगों के साथ बातचीत थोड़ी तीखी हो सकती है। भावुकता आपके विचारों और आत्मानुशासन पर हावी हो सकती है। आपके ऑफिस में कुछ उठापटक होने के भी योग हैं। जिससे आप थोड़े टेंशन में आ सकते हैं। आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। कुछ भी कहते समय सावधान रहें। आज किसी भी बात को लेकर जितनी ज्यादा जिद करेंगे, समस्या ज्यादा होगी।
क्या करें - हनुमान मंदिर में लाल लंगोट चढ़ाएं।
लव- पार्टनर दिल में छुपी हर बात कहेगा। कुछ नया सुनने के लिए तैयार रहें।
करियर - निवेश के मामलों में सावधान रहना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- सिरदर्द रहेगा। आंखों की समस्या भी हो सकती है।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव- जिन सवालों के लिए आप परेशान थे, उनके जवाब मिल सकते हैं। आज जो नतीजे निकलेंगे, वे आपके फेवर में हो सकते हैं। आप काफी व्यस्त और सक्रिय हो सकते हैं। दिनचर्या में थोड़ा बदलाव भी होने के योग बन रहे हैं। जिसका फायदा आपको मिल सकता है। थोड़ा समय अपने दोस्तों और प्रियजनों के लिए जरूर निकालें। छिटपुट चीजें आपको पुराने दोस्तों और स्थानों की याद दिला सकती हैं। ऑफिस में आप दूसरों की मदद कर सकते हैं। बुद्धिमानी से बोलकर अपने सोचे हुए काम पूरे करवा सकते हैं। कोई बड़ा फैसला भी आपको करना पड़ सकता है। अधिकारियों का ध्यान आप पर हो सकता है। कामकाज और पर्सनल लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा।
नेगेटिव - आपके सामने आने वाली समस्या भावनात्मक तौर पर बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण हो सकती है। विचित्र भावनाएं आपके मन पर हावी हो सकती है। गुस्सा न करें वरना बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। सरकारी मामलों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नए अनुबंध करने से बचें।
क्या करें - किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।
लव- दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी भी हो सकती है। किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। गुस्सा न करें।
करियर- नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन का रास्ता भी खुल सकता है। कुछ लोगों के लिए सितारों की स्थिति फेवरेबल रहेगी। स्टूडेंट्स को सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।
हेल्थ- सेहत के नजरिए से समय सामान्य है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। करियर को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए आपको कोई आइडिया मिल सकता है। कोई सजेशन भी आज आपको मिल सकता है। जल्दबाजी के कारण पहले जो काम बिगड़ गए थे वो सुधार सकते हैं। यही आपके फेवर में रहेगा। आज आप खुद के बारे में जो भी फैसला करेंगे, उससे फायदा हो सकता है। आप किसी भी काम को निपटाने की कोशिश में संकोच न करें। छुट्टी या यात्रा से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। लोगों से मिलने और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अच्छा समय है। खान-पान पर कंट्रोल रखें। परिवार का कोई मामला आज सुलझ भी सकता है।
नेगेटिव - किसी बात को तूल न दें और न ही किसी की बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करें। लोगों से मिलने-जुलने और बातें करने में आपकी रुचि कम रहेगी। दोस्तों के साथ फालतू बातों में भी समय खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र या रूटीन लाइफ में बदलाव करना पड़ सकता है। आपके साथ काम करने वाला कोई आज आप पर दबाव बना सकता है।
क्या करें - भैरव मंदिर में चमेली का तेल दान दें।
लव- पार्टनर की भावनाओं को समझने और उसके मन के घाव भरने का समय है। पार्टनर को टाइम देंगे तो संबंध मजबूत हो जाएंगे।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सावधान रहना जरूरी है। व्यवहार लचीला रखें, तो आपके लिए अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा।
हेल्थ- भोजन में ध्यान रखें और मसालेदार चीजों से बचें। समय पर भोजन कर लें।
Different Source for daily rashifal