Today Horoscope 18-September-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव -  आपका जोश भी आज चरम पर हो सकता है। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। रोमांस और प्यार के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। आज आप संबंधों का महत्व समझेंगे। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास भी हो सकते हैं। किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है। आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें।  

नेगेटिव - 
जिम्मेदारियों का एक्स्ट्रा बोझ आप पर आ सकता है। आपको सावधान रहना होगा। कुछ गलत न हो जाए। जोश-जोश में होश न खोएं। आज कोई छोटी गलतफहमी भी होने की संभावना बन रही है। किसी छोटी-सी बात से आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है। परिवार में विवाद के भी योग बन रहे हैं। दिनभर कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं जो आपसे काम निकलवाना चाहते हैं।

क्या करें - 
ऑफिस या घर में पीले फूल की पत्तियों से सजावट करें।

लव- 
लव पार्टनर से धन लाभ होगा। पार्टनर आपकी भावनाओं और इरादों को समझेगा।

करियर - 
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। मीन राशि के कुछ लोग जॉब बदलने का विचार भी बना सकते हैं।

हेल्थ- 
मानसिक तनाव रहेगा। चोट या कट लग सकता है।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव -  अचानक फायदा हो सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपको पैसों की जरूरत है, तो कोई मददगार भी आसानी से मिल सकता है। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आप अपनी भावनाएं और टेंशन अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। 

नेगेटिव - 
फालतू और छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। बहस और झगड़ों से बचने की कोशिश करें। रोजमर्रा का कोई काम भी आपको परेशान कर सकता है। इससे आपका मूड खराब हो सकता है। आपको चुनौती भरे कामों में नहीं फंसना चाहिए। इस राशि के बेरोजगार लोग आज निराश हो सकते हैं। वाहन के कारण आप दुखी भी हो सकते हैं। 

क्या करें - 
गुलाब का फूल पूरे दिन अपने साथ रखें।

 
लव-  
प्यार बढ़ेगा। पार्टनर की मदद से आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। रुके हुए कुछ काम ही पूरे हो पाएंगे। आज कुछ काम अधूरे भी हो सकते हैं। कुंभ राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में भी समय ठीक-ठीक रहेगा। शारीरिक परेशानियां कुछ कम हो सकती है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। किसी से मिली जानकारी से या किसी विज्ञापन से कोई नया ही काम करने के प्रति प्रेरित हो सकते हैं। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे भी होंगे। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। विवाह संबंधी चर्चा या कोई कामकाज हो सकता है। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से आपकी लंबी बात होगी। 

 
नेगेटिव - 
थोड़ी सुस्ती भी महसूस हो सकती है। घर से बाहर निकलने की भी इच्छा कम हो सकती है। कुछ अजीब विचार आपके काम में रुकावट बन सकते हैं। पुराने काम भी अधूरे रह सकते हैं। खर्चा और टेंशन बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय खराब होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपकी राज की बातें आज उजागर हो सकती है। कुछ कामों में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन और निवेश में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।

क्या करें - 
ऑफिस या घर में फूलों वाला रूम फ्रेशनर यूज करें।

लव- 
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

करियर- 
बिजनेस में फायदा और पदोन्नति या उसकी सूचना का इंतजार है। मकर राशि वाले लोग आज संभलकर रहें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल हो सकता है।

हेल्थ- 
मानसिक तनाव और थकान हो सकती है। पैर और बदन दर्द होने के योग बन रहे हैं।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से दिन बहुत हद तक अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए। इनकम बढ़ने के भी ज्यादा चांस है। भाइयों के साथ चल रही पुरानी अनबन भी सुलझ जाएगी। अचानक कोई परेशानी खत्म हो सकती है। आपका मन काम में लगेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

नेगेटिव - 
कुछ पुराने मामले आपके मन पर हावी हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में संकोच रहेगा। परिवार, प्रेमी या दोस्तों से किसी भावुक मामले पर बात करते समय सावधान रहें। आप परेशानी में पड़ सकते हैं। रोजमर्रा और पार्टनर से जुड़े काम भी आज अधूरे हो सकते हैं। कोई पुराना पारिवारिक विवाद भी बढ़ सकता है।

क्या करें - 
दक्षिण दिशा में पान पर घी का दीपक लगाएं।

लव- 
आज कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।

करियर-  
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। स्टूडेंट्स को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
आंखों में दर्द की शिकायत रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव -  लेन-देन और बचत के मामलों में सीरियस रहें। दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। उसमें आपके कुछ दोस्त मददगार भी हो सकते हैं, उनसे मिलें और बात करें। आपका दिमाग तेज चल सकता है। सही स्थान पर सही बात करने से लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव भी पड़ सकता है।  आज आप ऐसे लोगों से दूर जाने की कोशिश कर सकते हैं जो नकारात्मकता पैदा करते हैं। भावनात्मक संतुलन भी रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। माता-पिता की मदद मिलती रहेगी। 

नेगेटिव - 
परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत थोड़ी नासाज भी हो सकती है। बिजनेस में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि के लोग किसी ऐसी जगह पैसा फंसा सकते हैं, जहां से फायदा मिलने के चांस बहुत कम हो। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद भी हो सकता है। आसपास के किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।

क्या करें - 
घर या ऑफिस में पूर्व दिशा में लाल फूल रखें।

 
लव- 
लाइफ  पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।

करियर-  
बिजनेस में अच्छे फायदे की उम्मीद है, लेकिन उतना फायदा नहीं होगा, जितना आप सोच रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य हो सकता है, लेकिन कुछ परेशानियां भी जरूर हो सकती है। कुछ स्टूडेंट्स को करियर से जुड़े अच्छे ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- 
जोड़ों का दर्द भी परेशान कर सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - दिन शांति से बिता दें तो आपके लिए ही अच्छा है। दिमागी और शारीरिक तौर पर व्यस्तता हो सकती है। खट्टे-मीठे अनुभव वाला दिन हो सकता है। आज आप मन की बात मन में ही रखेंगे। एकांत में बैठने की इच्छा हो सकती है। अपने काम से पीछे न हटें। पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। किसी नई दिशा में आगे बढ़ने के पहले तैयारी पूरी कर लें। आपका ध्यान लक्ष्य पर हो सकता है। इनकम भी बनी रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है। संतान के किसी काम में शामिल हो सकते हैं। एक तरह से उसकी मदद भी करेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं जो आगे जाकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अचानक किसी अजनबी से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - मन में कोई न कोई आशंका भी हो सकती है। ऑफिस में कोई बड़ी समस्या भी सामने आने की संभावना है। आपको हर काम में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी बात से दूसरों को सहमत करवाने में आपको बहस करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी बात या इरादों को अन्यथा समझ सकते हैं। थोड़ा अनमनापन भी आपको महसूस हो सकता है।

क्या करें - घर या ऑफिस में जहां पीने का पानी रखते हैं वहां फूल रखें।

लव- जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंध और मधुर हो सकते हैं।

करियर- 
अधिकारियों से सहयोग और दोस्तों से बिजनेस में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- 
पेट के रोगों से परेशानी हो सकती है। समय से भोजन करें।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
कन्या राशि के लोग संयम रखें। नई चीज आपको सीखने की जरूरत है। जिसकी आप अनदेखी करते आ रहे हैं वो वस्तु या स्थिति आपके लिए फायदेमंद भी हो सकती है। आप थोड़े व्यावहारिक रहेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे। भावनात्मक दृष्टि से आप बहुत उत्साहित रहेंगे। आपको खुद पर भी पूरा भरोसा है और दूसरों पर भी रहेगा। किसी निजी और भावनात्मक मामले पर कोई आपसे राय भी मांग सकता है। नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे। कोई नया प्रेम संबंध भी शुरू होने की संभावना है। बहुत से लोगों के चहेते बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है।

नेगेटिव - आप थोड़ा बहुत भावनात्मक जोखिम ले सकते हैं। कोई नया काम खुद के दम पर न करें तो ही अच्छा है। आपका खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। इससे मानसिक तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। कामकाजी जीवन में रुकावटें बढ़ सकती हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं। सोचे हुए कामकाज पूरे होने में समय लग सकता है।

क्या करें - माता जी के मंदिर में मेहंदी चढ़ाएं।
 
लव- जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।

करियर-  निवेश सावधानी से करें। सोच समझकर फैसले लें। इस राशि के स्टूडेंट्स को टेंशन हो सकती है।

हेल्थ-  मोटे तौर पर आपकी सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - सुखद और आनंददायक दिन रहेगा। आप खुद में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई योजना आपके मन में है, तो आपके लिए दिन खास भी हो सकता है। करियर के लिहाज से भी दिन यादगार हो सकता है। अपना इरादा लचीला रखें, जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। पैसे कमाने के कुछ नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। विश्वास कम नहीं होगा। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

नेगेटिव - 
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकते हैं। खर्चा ज्यादा होने से आप उदास हो सकते हैं। दिमाग में चलती कई तरह की बातों के कारण आप अपना पूरा ध्यान काम पर नहीं लगा पाएंगे। आपका फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। मानसिक तनाव जरूर हो सकता है। भावनात्मक तौर पर आप थोड़ा डर भी महसूस करेंगे। आपकी कोई योजना भी असफल हो सकती है।

क्या करें - 
5 सफेद फूल नदी या तालाब में डालें।

 
लव- 
जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आप उपेक्षा के शिकार हो सकते हैं। 

करियर- 
निवेश करने से बचें, हानि हो सकती है। दलाली के कामकाज में सावधान रहें। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता हो सकती है। अच्छा बोलकर आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। कुछ लोग आपको खुद से जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अपने मन की बात हर संभव ढंग से कहने की भी कोशिश करेंगे। आप जो कहेंगे, लोग उसे पूरी गंभीरता से भी सुनेंगे और उससे सहमत होंगे। ऐसे में आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो सफलता मिल सकती है। आज आप निस्वार्थ ढंग से कई काम कर सकते हैं। आप सकारात्मक भी रहेंगे। आपके लिए दिन सामान्य हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है। खुद पर भरोसा रखें तो आपकी सेहत भी अच्छी हो सकती है। ऑफिस में आज आप सब पर अच्छा प्रभाव जमाने से बचें। भावनात्मक तौर पर आप पुरानी बातों में ही खोए रह सकते हैं। 

नेगेटिव - 
आपको अचानक कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिसका वादा आपने ही कभी किया हुआ था। अनपेक्षित काम से आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।

क्या करें - 
गुड़हल का फूल अपने साथ रखें।

 
लव- 
भोग-विलास में रुचि बढ़ सकती है। पार्टनर के मूड का ध्यान रखें, आपके संबंध भी बिगड़ सकते हैं।

करियर-  
अपने काम से कार्यक्षेत्र में सबको प्रभावित करेंगे। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत से सफलता मिल पाएगी।

हेल्थ- 
आपके आत्मबल में कमी हो सकती है। दुर्घटना होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा भी हो सकता है। आपकी मदद से साथ वाले लोगों की कोई कोई समस्या खत्म हो जाएगी। आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जिसका असर दूसरों पर पड़ता हो। दोस्त आपसे संपर्क करते रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। 

नेगेटिव - 
भोजन सावधानी से करें। अधिकारियों और बुजुर्गों से बातचीत में आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए। विवाद से बचें। अनुमान के आधार पर कोई हरकत करने से बचें। आपके और जीवनसाथी के बीच में भी कोई अनबन हो सकती है। ऑफिस में जूनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

क्या करें - 
पीले या सफेद फूल को हल्दी के पानी में भिगा कर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।


लव- पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं।

करियर- 
कार्यक्षेत्र में विवाद और रुकावटों का योग भी बन रहा है। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ- 
वाहन दुर्घटना का डर रहेगा। संभलकर रहें।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - दिमाग से काम लें। आज आप आकर्षक नजर आ सकते हैं। आपके जीवन में कई बदलाव भी हो सकते हैं। आज नए लोगों से दोस्ती होने और संपर्क बनाने का योग है। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं विकसित हो सकती हैं। अपनी अलग पहचान बनाने में आप समर्थ रहेंगे। दोस्तों के साथ आपको सामाजिक कार्यक्रमों में आनंद आ सकता है। प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। भागीदारी में आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। लव लाइफ  में कुछ बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। सेहत का पूरा ध्यान रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - 
किसी ऐसे काम में हाथ डालने से बचें जो किस्मत के सहयोग से होंगे। मेहनत की तुलना में सफलता कम ही मिल पाएगी। टेंशन और भाग-दौड़ रहेगी। किसी की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाने के पहले विचार जरूर कर लें। दूसरों के इरादे और उनके मन की बातें समझने में आपसे कुछ गलती भी हो सकती है।  आज आप किसी भी काम में अति न करें। आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। खर्चा और थोड़ी परेशानियों वाला दिन हो सकता है। घर या ऑफिस, कहीं मन नहीं लगने से परेशान रहेंगे। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। आपके सोचे हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में कोई मामला उलझ सकता है। जिसके कारण टेंशन और फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। किसी से भी अपने मन की बातें शेयर न करें।

क्या करें - 
ब्लू, परपल या व्हाइट फूल अपने घर-ऑफिस में रखें।

 
लव- 
लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। शाम को महसूस होने वाली थकावट पारिवारिक उत्साह पर असर डाल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में पैसों से संबंधित परेशानियां हो सकती है। रुका हुआ पैसा उलझने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कामकाज में मेहनत ज्यादा हो सकती है। 

हेल्थ- 
सेहत का पूरा ध्यान रखें। वाहन भी सावधानी से चलाएं।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - संतान से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में किस्मत के सहयोग से ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। पैसों या रोजगार के संबंध में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आसपास के कुछ लोगों के साथ आपका व्यवहार और बातचीत बहुत हद तक सफल हो सकती है। आप सकारात्मक हो सकते हैं। सौदेबाजी की स्थिति में भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आज जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी आज पूरे हो सकते हैं। 

नेगेटिव - 
गुस्से पर कंट्रोल करें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी फैसला जोश में आकर न लें। अकेलेपन का अहसास भी हो सकता है। अपने मन की बात या खुशी किसी से शेयर न करें। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। एक अजीब बेचैनी और छटपटाहट भी महसूस हो सकती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। उतार-चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। पार्टनर आपके गुस्से का शिकार हो सकता है। 

क्या करें - 
गुलाबी रंग के परदे, बेडशीट या टेबल क्लॉथ यूज करें।

 
लव- 
कुछ मामलों में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन नहीं मिल पाएगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में बदनामी भी हो सकती है। संयम से काम लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में आप सावधान रहेंगे। कुछ शारीरिक मामलों में आपको टेंशन हो सकती है।


Different Source for daily rashifal