Today Horoscope 20-August-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव -  जो चीजें आपके कंट्रोल के बाहर थीं। आज वो आपके ही नियंत्रण में हो सकती हैं। धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग हैं। पैसों से जुड़ा कोई अवसर मिलता है, तो उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस या जो भी आपकी आर्थिक गतिविधि है, आप उससे भावनात्मक तौर पर जुड़ सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ सकते हैं। दूर स्थान से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नजदीकी दोस्त के साथ रिश्तों में बदलाव हो सकता है। आपको कुछ जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। 

नेगेटिव - 
किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। इससे आपके कुछ काम अधूरे  भी रह सकते हैं। आज आप गलती से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं जिससे मामले और बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संभलकर रहें, विवाद होने के योग बन रहे हैं। 

क्या न करें - 
आज काले कपड़े न पहनें।

 
लव- 
लव लाइफ में कुछ भी नया करने की कोशिश न करें। पार्टनर के साथ भी जबरदस्ती करने से बचें। 

करियर- 
नौकरी और बिजनेस में मन लगाकर मेहनत करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल हो सकता है। मीन राशि के स्टूडेंट्स को सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- 
मेहनत ज्यादा और नींद कम हो सकती है। सिर और आंखों में दर्द हो सकता है।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव -  किए गए कामों को एक बार और देख लें। पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा दबाव या तनाव कम हो सकता है। निवेश या लेन-देन से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी नियमित दिनचर्या के अलावा भी आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। आप किसी काम को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर जीत हो सकती है। संबंधों का फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ  कर सकते हैं। पति-पत्नि के बीच संबंध मजबूत हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
पैसों की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। बिल या उधारी चुकाने को लेकर टेंशन हो सकती है। चंद्रमा की गोचर स्थिति आपकी राशि के लिए ठीक नहीं कही जा सकती। बिजनेस या नौकरी की टेंशन आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। आपके सामने जिम्मेदारियां रहेंगी उनको पूरा करने में भाग-दौड़ हो सकती है। पुराने दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। 

क्या करें - 
हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।


लव- 
प्रेमी के साथ समय बीताने की इच्छा रहेगी। कोई अफेयर भी शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करें।

करियर- 
आपके काम की तारीफ  हो सकती है। अधिकारियों से मदद मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ज्यादा समय देना पड़ सकता है।

हेल्थ- 
सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ी थकान भी महसूस हो सकती है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव -  आपकी संवेदनशीलता भी आज चरम पर हो सकती है। फालतू कामकाज से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। अपने विचारों में थोड़ा बदलाव भी ला सकते हैं। खान-पान और पहनावे में भी कुछ बदलाव का मूड बन सकता है। पैसा कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं। कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। साथियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। 

नेगेटिव - 
कामकाज ज्यादा हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। परेशानी की स्थितियों से बचने के लिए समझौते का मन बना कर चलें। आज आप गुस्से में खुद का भी कोई नुकसान कर सकते हैं। कुछ फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। हो सकता है आज पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में मन नहीं लगे।

क्या करें - 
हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

लव- लव लाइफ  अच्छी रहेगी। पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। आपके भावनात्मक संबंध मजबूत हो सकते हैं। 

करियर-  
कामकाज ज्यादा हो सकता है। किसी खास काम को निपटाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। आलस्य के कारण कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। मामूली चोट लगने के भी योग हैं। 



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सारी चीजों को सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए। इससे आने वाले दिनों में आपको ही फायदा हो सकता है। अपने कामकाज में ईमानदारी रखें। फायदा होगा। अपने दायरे से बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं। मकान या नए वाहन से फायदा हो सकता है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हो सकती है। 

नेगेटिव - 
किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। जिम्मेदारियों को पूरा करने के प्रति आपको सावधान रहना होगा। नौकरी या बिजनेस से जुड़े जरूरी कागजी कामकाज में सावधानी रखनी होगी। नया काम शुरू करने से बचना होगा। गोचर कुंडली के आठवें भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। मानसिक तनाव हो सकता है। कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। नए लोगों और तकनीक से सावधान रहें। लोहे से नुकसान हो सकता है। चोट लग सकती है। सुबह से ही थोड़ी बेचैनी और सुस्ती महसूस हो सकती है। लगभग हर काम पर ध्यान देने में आपको थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है।

क्या करें - 
परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले को परफ्यूम गिफ्ट दें।
 
लव- 
आज धनु राशि वालों की मुलाकात पुराने प्यार से हो सकती है। लव लाइफ  के लिए दिन अच्छा रहेगा।

करियर - 
नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सावधान रहें। कोई गलत काम न करें जो भी करें, सोच समझकर करें। स्टूडेंट्स का मन भी पढ़ाई में लगा रहेगा। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
मौसम में बदलाव होने से छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। 



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - इस राशि के कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कम मेहनत में भी अच्छा फायदा होने के योग हैं। कुछ मामलों में दिन अच्छा कहा जा सकता है। नई दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। बिजनेस का कोई अटका हुआ मामला निपट सकता है। अधिकारी आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों से बात करनी चाहिए। उपयोगी सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से निपटाएं। आप जिस ढंग से बातचीत करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। 

 
नेगेटिव - 
काम के साथ चुनौतियां भी ज्यादा हो सकती हैं। आराम कम और काम ज्यादा हो सकता है। आपका कागजी काम भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। घर और ऑफिस के कुछ मामलों में टेंशन बढ़ने के योग हैं।

क्या करें - 
हथेलियों और कलाई पर एलोवेरा लगा कर हाथ धो लें।

लव- 
पार्टनर के प्रति व्यावहारिक नजरिया रखें। संयम रखें। पार्टनर पर हावी न हों। संवेदनशील मामलों को सावधानी और संयम से निपटाएं।

करियर-  
वाणी पर संयम रखें। विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स सावधान रहें। कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेंगे तो परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- 
पुरानी शारीरिक परेशानियां चलती रहेगी। कुछ खास बदलाव होने के आसार भी नहीं है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव -  नतीजों के सामने आने तक इंतजार करें। नया घर खरीदने या मौजूदा घर की ही मरम्मत करवाने संबंधी कोई योजना आज बन सकती है। दूसरों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहें। उनकी मदद करने की कोशिश करें। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की सेवा या देखभाल करने का मौका भी आपको मिल सकता है। अपने दोस्तों के साथ कुछ मामलों पर बात करने के लिए आप बहुत बेचैन हो सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा। आप  दूसरों की भावनाएं आसानी से समझ सकेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए फूर्ति से काम करना जरूरी है। कॉन्फिडेंस के दम पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में साथ के लोगों से मदद मिल सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिलने की भी संभावना है। नौकरी में नया काम मिल सकता है। इनकम के नए रास्ते सामने आएंगे। 

नेगेटिव - 
कोई मौका आपके हाथ से एकदम निकल भी सकता है। सावधान रहें। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें तो ही अच्छा है। अपनी बेचैनी को नियंत्रण में रखें। सुस्ती भी महसूस हो सकती है। अपने ही विचारों और पुरानी गलतियों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

क्या करें - अनार खाएं और साथ के लोगों को भी खिलाएं।

लव- 
भावनात्मक संतुलन रखें, तो पार्टनर आप पर पूरा भरोसा कर सकता है। किसी को प्रपोज करना आपके हित में नहीं रहेगा।

करियर-  
कार्यक्षेत्र और बिजनेस में नई शुरुआत के योग बन रहे हैं। नया काम और नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ- 
पुराने रोग फिर से आपको परेशान कर सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव -  चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। किए गए कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। संबंधों में सुधार हो सकता है। सबका सम्मान करें। आज आपके फैसलों में सटीकता रहेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है। प्रेमी के साथ चल रहा तनाव सुलझने की संभावना है। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो अपने साथियों से सलाह लें। 

 
नेगेटिव - 
पैसों की स्थिति पर आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। बार-बार आपके विचार बदल भी सकते हैं। पलक झपकते ही आप अपनी योजना बदल सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप थोड़े स्वार्थी भी हो सकते हैं। कुछ नजदीकी लोगों के साथ टकराव हो सकता है। गलत फैसले ले सकते हैं। बचकर रहें। 

क्या करें - 
घर की दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें।

लव- 
लव पार्टनर के प्यार और व्यवहार से हैरानी भी हो सकती है। इस राशि के लोग किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। सफलता मिल सकती है।

करियर-  
अपने बॉस या सीनियर्स की नजरों में अच्छे बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। 

हेल्थ- 
सेहत में सामान्य बदलाव महसूस हो सकता है। संभलकर रहें।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिन लोगों से आपने शायद ही कोई उम्मीद रखी हो वो आज आपकी मदद कर सकते हैं। सकारात्मक दिशा में बढ़ने की कोशिश करें। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की भी कोशिश भी आप कर सकते हैं। पढ़ाई में भी मन लगेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। संयम रखें। 

नेगेटिव - 
सोचे हुए काम पूरे होने में परेशानी हो सकती है। आपको कोई पुराना बिल या पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। कामकाज में उलझने के कारण आप बार-बार कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। आपको ज्यादा दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। दिन इतना सफलतादायक नहीं कह सकते जितना आपने सोचा है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी कोई समस्या हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। खर्चा बढ़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद के योग बन रहे हैं।

क्या करें - 
देवी मंदिर में मेहंदी चढ़ाएं।

 
लव- 
पार्टनर का मूड ऑफ  हो सकता है। मूड बनाने के लिए आप कुछ भी नया करने की कोशिश न करें। हल्की-फुल्की बातों तक ही सीमित रहें। 

करियर-  
सरकारी तंत्र से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है। कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। 

हेल्थ- 
भोजन में सावधानी रखें, कम भोजन करें।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कोई बड़ा काम आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। दोस्तों से जुड़े किसी काम में उलझ सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने में आनंद मिलेगा। पैसों के मामलों को लेकर तनाव कम हो सकता है। बिजनेस के बहुत से मामलों में परिवार की सहायता मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत होने के भी योग हैं। बिजनेस से जुड़ा सौदा आपके फेवर में हो सकता है। न्यायालयीन कामों में विजय मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

नेगेटिव - 
आपको गलतफहमी भी हो सकती है। कुछ रिश्तों में कड़वाहट होने की भी संभावना है, सावधान रहें। मन में नकारात्मकता आ सकती है। किसी की ज्यादा आलोचना करेंगे तो आने वाले दिनों में खुद फंस सकते हैं।

 
क्या करें - 
किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।

लव- 
लव पार्टनर से प्यार, सहयोग और सुख मिल सकता है। जो आपके लिए खास है। अपनी भावनाएं जताने में जल्दबाजी न करें। 

करियर-  
कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सफलता के योग हैं। नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स संभलकर रहें, मानसिक तनाव हो सकता है।

हेल्थ- 
ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। आज खान-पान में सावधानी रखें।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव -  गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ सकती है। कर्जा चुकाने के भी योग हैं। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। कोशिश करेंगे, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मेहनत के जरिए धन लाभ के योग हैं। एक्स्ट्रा काम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। उनसे आपको कामकाज की नई बातें पता चल सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग हैं। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। 

नेगेटिव - 
फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। परिवार में भी तनाव या चिड़चिड़ाहट की स्थिति बन सकती हैं। आज आप फालतू बातों का सहारा न लें। गलत बयानी आपको समस्या में डाल सकती है। 

 
क्या करें - 
कुमकुम का तिलक लगाएं।

लव- 
पार्टनर से कोई बात न छुपाएं और सच बोलें। दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर निकालने से बचें। इससे आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। 

करियर-  
ऑफिस में जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। नए अनुबंध होने की संभावना बन रही है। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में लापरवाही न करें। आज शुरू हुई कोई तकलीफ बढ़ भी सकती है। 



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आप थोड़ी तत्परता दिखाएं। पूरे जोश से किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। जिसको पूरा करेंगे तो आपको फायदा होगा। कोई नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। माता से सुख मिलेगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप नए कारोबार की रुपरेखा भी बना सकते हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलने के योग हैं।

नेगेटिव - 
आप किसी भी काम में अति करने से बचें। विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस और फील्ड में भी माहौल थोड़ा अलग हो सकता है।

क्या करें - 
चंदन का डियो या परफ्यूम उपयोग करें।

 
लव- 
पार्टनर से सहयोग मिलने के योग हैं। गहराई से विचार-विमर्श भी हो सकता है। लव लाइफ के पुराने मामले सुलझने की संभावना बन रही है। 

करियर-  
ऑफिस और बिजनेस में नए कामकाज की रूपरेखा बन सकती है। इसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में आसानी से सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ- 
पेट में कुछ तकलीफ  हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। आपको सावधान रहना होगा। खान-पान में सावधानी रखें।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। सामाजिक प्रोग्राम में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है। किसी मौके पर कुछ अच्छी मुलाकातें और यहां तक कि कुछ धन लाभ भी हो सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आपको जताने की कोशिश भी आज आप कर सकते हैं। कुछ जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आज शुरू किए कामों को लेकर आप गंभीर और जिम्मेदार हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
जरूरी काम निपटाने के लिए कर्जा लेने के योग बन रहे हैं। कोई नया डिसीजन लेने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों में न पड़ें। सिंह राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। खुद पर घमंड न करें। कोई पुराना दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। गुस्से या चिढ़कर बात करने से बचें। उलझाने के अंदाज में भी किसी से बात न करें। विचारों में खोए रह सकते हैं। इससे कोई मौका भी हाथ से निकल सकता है।

क्या न करें - 
आज गीले बालों में तेल न लगाएं।

 
लव- 
लव प्रपोजल मिलने के योग हैं। दिल और दिमाग दोनों बराबर रखें। पार्टनर की बातों से ज्यादा भावुक न हों।

करियर-  
कारोबारी यात्रा करने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कुछ दोस्त आखिरी समय पर साथ छोड़ सकते हैं। सावधान रहें।

हेल्थ- 
आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकता है।


Different Source for daily rashifal