Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होने की संभावना बन रही है। कोई ज्यादा ही जटिल या बहस वाला मामला सामने आए तो उसे कल पर टालने की कोशिश करें। भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों में भी फायदे के योग बन रहे हैं। कारोबार या नौकरी में किसी भी तरह का रुका हुआ पैसा मिल सकता है। ऑफिस में अपने काम को एक बार चेक कर लें। आपके कामकाज से साथ के कुछ लोग भी खुश हो सकते हैं।
नेगेटिव - आज आप नई जिम्मेदारी लेने में भी संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पैसों के किसी मामले की अनदेखी करते आ रहे हैं तो आपके लिए ये गलत है। कुछ खास काम अटक सकते हैं। आपके खिलाफ कोई षडय़ंत्र भी हो सकता है। आज आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी हो सकती है। आलस्य और लेट-लतीफी के कारण भी आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। कोई चीज कहीं रख कर भूल भी सकते हैं।
क्या करें - मंदिर में केले चढ़ाएं।
लव- पार्टनर आपकी हर बात समझेगा और आपसे सलाह भी लेगा। प्यार के लिए समय मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। पार्टनर को अचानक खुशी मिल सकती है।
करियर - नौकरीपेशा लोगों को आज किए गए कामों का फायदा हो सकता है। बिजनेस करने वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैँ। समय भी अच्छा है, बस थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप पर पढ़ाई का दबाव भी हो सकता है। कोशिश करेंगे, लेकिन मन भटकने और आलस के कारण परेशान हो सकते हैं। एकाग्र होने की कोशिश करें।
हेल्थ- सिर और बदन दर्द हो सकता है। पुराने रोग से भी परेशान हो सकते हैं।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - नौकरी या कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं भी पूरी हो सकती हैं। पैसों को लेकर कोई प्लानिंग हो सकती हैं। नौकरी, निवेश या बचत में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। आज आप व्यावहारिक और यथार्थपरक रहने की कोशिश भी कर सकते हैं। कोई नई बात भी आप सीख सकते हैं। कर्जा चुकाने पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। परिवार को समय दें। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव - आर्थिक स्थिति में सुधार करने की कोशिश से आप विवादों में उलझ सकते हैं। आपके साथ ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो धन कमाने से जुड़ी बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। आपको दबाव में काम करना पड़ सकता है। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। मन भटकने से नुकसान हो सकता है।
नेगेटिव - आर्थिक स्थिति में सुधार करने की कोशिश से आप विवादों में उलझ सकते हैं। आपके साथ ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो धन कमाने से जुड़ी बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। आपको दबाव में काम करना पड़ सकता है। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। मन भटकने से नुकसान हो सकता है।
क्या करें - हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।
लव- किसी के सामने विवाह प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो रुक जाएं, जल्दबाजी करना भी ठीक नहीं है। आज लोगों से मिलें, पार्टी या पिकनिक मना सकते हैं।
करियर - कार्यक्षेत्र में भी परेशान हो सकते हैं। किसी को उधार पैसा देने से बचें।
हेल्थ - आज आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - खुद पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में हो सकता है। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। पैसों की स्थिति में जल्दी ही सुधार हो सकता है। कुछ नए मौके मिल सकते हैं, बदलाव के लिए तैयार रहें। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही उम्मीद रख सकते हैं। निवेश के मामलों में आपको कोई नई सलाह भी मिल सकती है, जो वास्तव में आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। मिल कर किए गए कामों में बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ के इशारे मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव - पुरानी बातों के झंझट में न पड़ें। अपनी ही बात पर अड़े रहेंगे तो आपको ही नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथ के लोग भी आपको परेशान कर सकते हैं।
नेगेटिव - पुरानी बातों के झंझट में न पड़ें। अपनी ही बात पर अड़े रहेंगे तो आपको ही नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथ के लोग भी आपको परेशान कर सकते हैं।
क्या करें - किसी भी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
लव- किसी को लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे दें। समय अच्छा है। आपका पूरा ध्यान अपने संबंधों पर रहेगा। जीवनसाथी के मूड से आप तालमेल बैठाना चाहेंगे तो सफल हो सकते हैं।
करियर - अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। नए बिजनेस रिलेशन बन सकते हैं। मेहनत के बावजूद स्टूडेंट्स को करियर को लेकर निराशा हो सकती है।
करियर - अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। नए बिजनेस रिलेशन बन सकते हैं। मेहनत के बावजूद स्टूडेंट्स को करियर को लेकर निराशा हो सकती है।
हेल्थ- जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। आपको सावधान रहना चाहिए।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - कुछ नए मौके मिल सकते हैं। कामकाज और खासतौर से बिजनेस पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। कुछ नया करना चाहते हैं, तो दोस्तों से सलाह जरूर करें। परिवार के लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। परिवार की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिल-दिमाग पर भरोसा रखेंगे। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में कामकाज बढ़ सकता है। पुरानी योजनाओं से कुछ धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। खुद को धोखा देने से बचें और झूठे गर्व से दूर रहने की कोशिश भी करें। वाणी पर संयम रखें। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। परिवार के कुछ लोगों की सोच और विचार स्पष्ट नहीं होने से परेशानी हो सकती है। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा फैसला संभलकर लें।
क्या करें - शिवजी को धतूरा या बिल्वपत्र चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ के मामले में संभलकर रहें। जो भी फैसला लेंगे, वह आसानी से बदल नहीं सकेगा, यह ध्यान रखें।
करियर - आप कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। किसी को उधार पैसा न दें। स्टूडेंट्स को सहयोग मिल सकता है। आप आगे भी बढ़ सकते हैं।
हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई पुराना रोग आपको फिर परेशान कर सकता है।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलने योग बन रहे हैं। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। मकान बदलने का मूड भी बन सकता है। जमीन-जायदाद का सौदा होने के भी योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। नौकरी या कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा भी हो सकता है। रहस्यमय और गुप्त विद्याओं को जानने की उत्सुकता हो सकती है। आज का टारगेट पूरा हो सकता है साथ ही नौकरी में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। भौतिक सुख बढ़ सकता है। जमीन से जुड़े कामों में फायदा होने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव - कोई बड़ा और अलग काम करने की कोशिश न करें। चंद्रमा के कारण आप थोड़े सुस्त भी हो सकते हैं। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें वरना कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। कागजी कामकाज संभलकर करने होंगे।
नेगेटिव - कोई बड़ा और अलग काम करने की कोशिश न करें। चंद्रमा के कारण आप थोड़े सुस्त भी हो सकते हैं। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें वरना कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। कागजी कामकाज संभलकर करने होंगे।
क्या न करें - खाना खाते समय बात न करें।
लव- आप थोड़े ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। जरा-सी बात भी आपको चुभ सकती है। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
करियर - पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। कम्प्यूटर क्षेत्र के स्टूडेंट्स थोड़े परेशान रह सकते हैं। अन्य फील्ड के कुछ स्टूडेंट्स को पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ- वृश्चिक राशि वाले लोगों की सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। गंभीर रोगों से पीडि़त लोगों के लिए समय थोड़ा नाजुक हो सकता है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग भी आज बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है। जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा। सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है।
नेगेटिव - आज तुला राशि वाले लोग भावुक होने से बचें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आप कोई भी बात बोलने में पूरी तरह ध्यान दें। इस राशि के लोग खुद पर नियंत्रण रखें। खर्चा ज्यादा होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
क्या करें - शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं।
लव- अविवाहित लोग, जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं, दिल की बात कह दें। उनके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।
करियर - कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। सावधान रहें। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। स्टूडेंट्स का मन भटक सकता है।
हेल्थ- पानी या धूल से एलर्जी हो सकती है। किसी तरह का इन्फेक्शन बढ़ने के भी योग हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। आसपास का वातावरण सुखद हो सकता है। सितारों की स्थिति देखते हुए आपके लिए दिन खास हो सकता है। करियर में आगे निकलने के लिए आप अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव होने की संभावना है। प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है। पैसों के मामले में अच्छा खासा सुधार होने के योग बन रहे हैं। कोई भी काम करने से पहले दूसरों के बारे में सोच लें तो अच्छा होगा। आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा हो सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है।
नेगेटिव - आज आप सामने आने वाले अवसरों को लेकर सावधान रहें। आपके किसी काम से दूसरों को परेशानी भी हो सकती है। कुछ काम बिना तालमेल के या अपनी मनमर्जी से करने के कारण आपके आसपास के लोग परेशान हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा जिद करेंगे, तो उलझ सकते हैं।
नेगेटिव - आज आप सामने आने वाले अवसरों को लेकर सावधान रहें। आपके किसी काम से दूसरों को परेशानी भी हो सकती है। कुछ काम बिना तालमेल के या अपनी मनमर्जी से करने के कारण आपके आसपास के लोग परेशान हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा जिद करेंगे, तो उलझ सकते हैं।
क्या करें - कृष्ण भगवान या विष्णु जी को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
लव- जीवनसाथी से अपनी बात दिल खोल कर कहें। जीवनसाथी से बातें शेयर करने से आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।
करियर - ऑफिस और बिजनेस से जुड़े साथियों से अच्छा सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी दौड़-भाग होने की भी संभावना है।
हेल्थ- पेट के रोग होने की संभावना बन रही है। ध्यान रखें।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - पैसों के निवेश या वसूली को लेकर प्लानिंग हो सकती है। कुछ खास कामों के लिए अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिल सकती है। किसी से सही सलाह भी हो सकती है। बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें। कोई नई और यादगार घटना, नए मौके और नई जानकारियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ने की संभावना है। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखकर आगे बढ़ें।
नेगेटिव - फालतू दौड़-भाग हो सकती है। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्चा करने से बचें। पैसों और बाकी मामलों को लेकर आपके मन में कोई परेशानी बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपनी बातों और आस्थाओं को लेकर दोस्तों या आसपास के लोगों से बहस भी हो सकती है। सावधान रहें। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई राज की बात भी आज उजागर होने के योग बन रहे हैं। आसपास या साथ काम करने वालों पर शक हो सकता है।
क्या करें - मंदिर में कपूर दान दें।
लव- पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के योग बन रहे हैं। ऐसी स्थिति न बनने दें। संभलकर रहें।
करियर - पुराने निवेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। तकनीकी छात्रों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इंटरव्यू देने और नए लोगों से मिलने के लिहाज से दिन ठीक कहा जा सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधानी रखें। चोट लग सकती है। थकान और आलस्य भी रहेगा।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - ऑफिस में आपको अधिकारियों के सामने अपने विचार रखने का मौका मिल सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं। किसी से सलाह ले सकते हैं। परिवार से प्रेम और सहयोग मिल सकता है। निजी कामकाज के लिए पैसों की व्यवस्था हो सकती है। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। किसी खास काम की तैयारी भी पूरी हो सकती है। कर्क राशि के लोग धैर्य रखें। बिजनेस बढ़ सकता है और नौकरी में भी आपको सफलता मिलने के योग हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है।
नेगेटिव - हर बात को कहने में सावधानी रखनी होगी। कुछ मामलों में आप निराश भी हो सकते हैं। समय का इंतजार करें। आपको किसी काम में ज्यादा ही समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है। सोच-समझकर नहीं बोलेंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी के साथ अनबन होने के भी योग बन रहे हैं। खरीददारी होगी, लेकिन खर्चा भी बढ़ने के योग हैं।
क्या करें - किसी भी मंदिर में मीठी पूड़ी का भोग लगाएं।
लव- भावनाओं का स्तर अच्छा हो सकता है। चेहरे के हाव-भाव पर कंट्रोल नहीं करने से परेशानी हो सकती है। पार्टनर से सहयोग और सरप्राइज मिल सकता है।
करियर - बिजनेस और कार्यक्षेत्र में फायदे के योग बन रहे हैं। पार्टनर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ने के योग हैं। कुछ कामों में मन नहीं लगने से परेशानी हो सकती हैं।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन अच्छा है। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - पुराने पैसों से जुड़ा कोई फैसला कर सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बन सकती है। जो भी सवाल आपके मन में है उनके बारे में दूसरों से सलाह करने से फायदा होगा। भविष्य के लिए सोच-समझ कर कदम उठाएं। बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है। वो भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आपको धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है। लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग अपने कारोबार में कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। आज आप अच्छा और सोच-समझकर बोलेंगे तो आपके काम पूरे होने की संभावना ज्यादा है।
नेगेटिव - कामकाज में थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। संभलकर रहें। आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपको गलत फैसले लेने के लिए उकसा सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों से आपको थोड़ी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। कर्मचारियों के कारण कामकाज में समस्या होने की संभावना है। किसी शारीरिक परेशानी के कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। दुश्मन आपके खिलाफ एक्टिव हो सकते हैं।
क्या करें - मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।
लव- अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं। पार्टनर पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनर से कोई बड़ा वादा न करें और न ही किसी नए संबंध की ओर बढ़ें।
करियर - कर्मचारियों और साथ काम करने वाले कुछ लोगों से परेशानी हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने के योग बन रहे हैं, बच कर रहें। कानूनी विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। अन्य स्टूडेंट्स के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय हो सकता है।
हेल्थ- पुराने रोगों से फिर परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - कारोबार के लिए दिन अच्छा हो सकता है। छिटपुट परेशानियों से निपटने में सफल हो सकते हैं। अपने जरूरी कामों पर ध्यान रखें। दूसरों की मदद करेंगे। परिवार के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। अलग काम करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो सकते हैं। आपकी मुलाकात अच्छे लोगों से हो सकती है। बातचीत से ही आपके कुछ काम पूरे होने की संभावना है। पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी। दोस्तों और भाइयों से समय पर मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - वृष राशि के लोग जो भी बोलें, सोच-समझकर ही बोलें। शारीरिक और मानसिक तनाव हो सकता है। सोच-विचार में ज्यादा डूबे रहने से बचें। कोई छोटी बात भी आपको परेशान कर सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।
क्या करें - हनुमान मंदिर में चमेली का या मीठा तेल दान दें।
लव- लाइफ पार्टनर या प्रेमी को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। किसी की बात को गलत समझ कर अपना मूड न बिगड़ने दें। खुद पर नियंत्रण रखें।
करियर - कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। करियर संबंधी नए मामले सामने आ सकते हैं। मेहनत से ही सफलता मिलने के योग हैं। संभव है कि आपको किस्मत का साथ भी कुछ कम ही मिल पाएगा।
हेल्थ- एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - रिश्तों के मामले में या अपने जीवन के महत्वपूर्ण संबंधों में आपको नई ताजगी महसूस हो सकती है। पुरानी बातें भूलने की कोशिश करेंगे इससे आपका मूड भी ठीक हो सकता है। जो होगा और जो हो रहा है वो आपके अच्छे के लिए ही है। खुद पर भरोसा करें। आज आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में रहेंगे। सही समय पर आपको मदद मिल सकती है। पुराना पैसा भी आपको मिल सकता है। नई योजनाएं आपके सामने आ सकती है। आने वाले दिनों में होने वाली यात्राओं की प्लानिंग बन सकती है। पैसों के निवेश या बचत से जुड़ी योजना बना सकते हैं। खुद पर खर्चा करेंगे और इससे आपका मूड भी ठीक हो जाएगा।
नेगेटिव - भविष्य को लेकर न घबराएं। आज आप संवेदनशील मामलों में ज्यादा न सोचें। किसी मामले में जल्दबाजी न करें। इससे कोई फायदा नहीं होगा। किसी भी मामले पर नकारात्मक सोच-विचार करने से आप उलझ सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां ही आपकी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। आपकी बनाई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।
क्या करें - भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
लव- आपके निजी जीवन में कोई बड़ी बात उलझ सकती है, शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं। अपना मूड ठीक करें, समस्याओं पर सीधी बात करने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक सोच भी रखें।
करियर - साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में मन लगेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
हेल्थ- आंखों में थोड़ी जलन हो सकती है। सेहत के मामले में दिन थोड़ा ठीक कहा जा सकता है।
Different Source for daily rashifal