Today Horoscope 21-August-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति शुभ हो सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाएं और जोश भी चरम पर हो सकता है। अपने लिए आगे का रास्ता आप खुद ही बनाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई अधूरा काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। दोस्त आपसे पैसों की मदद मांग सकते हैं। दोस्तों से ही आपको किसी नए बिजनेस या निवेश के बारे में जानकारी मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। रिश्तों के विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। चंद्रमा की स्थिति करियर में प्लानिंग बनाने के लिए शुभ है। अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। 

नेगेटिव - 
किसी भी काम के लिए ज्यादा योजना बनाने की जरूरत नहीं है। पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। पैसों के कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं। मानसिक थकावट भी महसूस हो सकती है।

क्या करें - 
पानी की टंकी में 2-3 बूंद मूंगफली का तेल डालें।

 
लव- 
पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती बढ़ सकती है। इस राशि के प्रेमियों का दिन अच्छे से बीत सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलने के योग हैं।

करियर-  
जिम्मेदारी लेने वाला दिन है। अधिकारियों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। सफलता मिल सकती है। 

हेल्थ- 
पेट संबंधी रोग होने की संभावना बन रही है। मसालेदार भोजन से बचें।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव -  आपके आसपास के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पैसों की जरूरत महसूस होगी। सामाजिक दायरे में भी बदलाव आ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके इरादे और सपनों में भी बदलाव हो सकता है। अपनी कोशिश में लगे रहें। लंबी योजनाओं की बजाए सिर्फ  काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और संतान आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर विचार हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कारोबार में फायदे की स्थिति बन सकती है। 

नेगेटिव - किसी बात या चीज को लेकर आपके मन में डर भी बना रह सकता है। किसी तरह की शंका भी हो सकती है। सही और गलत बात समझने में गलती हो सकती है। संभलकर रहें। व्हीकल से परेशानी हो सकती है। किसी से फालतू बहस करने से बचें। साथ काम करने वाले या आसपास के किसी इंसान से अनबन होने के योग हैं। संभलकर रहें।

क्या करें - 
पानी में हल्दी मिलाकर किसी भी पेड़ के नीचे डालें।

 
लव- 
पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर भावुक हो सकता है। लव लाइफ में लापरवाही न करें।

करियर-  
बिजनेस में विवाद के योग हैं, लेकिन सुलझ भी जाएगा। नई योजनाओं से फायदा मिल सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधान रहें। कहीं पैसा न फंसाए मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।

हेल्थ- 
पुरानी बीमारी से परेशानी बढ़ सकती है। खान-पान में सावधानी रखें।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - कामकाज में तेजी हो सकती है। अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, आपको उतना ही फायदा हो सकता है। आप किसी के लिए बहुत मददगार भी साबित हो सकते हैं। आपसे बात करके या आपकी मदद से किसी का दुख भी कम हो सकता है। आपकी सलाह या शिक्षा से किसी की परेशानी खत्म हो सकती है। भावनात्मक तौर पर आप लोगों को सहारा दे सकते हैं। आपके मन में कई अच्छे विचार भी आ सकते हैं। पुरानी बातें याद करके आप खुश हो सकते हैं। जमीन-जायदाद की बिक्री से भी आपको फायदा होने के योग हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़े अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
लेन-देन या किसी को कोई बात समझाने में आपसे कोई चूक हो सकती है। किसी मामले को लेकर बॉस पर भी आपका गलत असर पड़ सकता है। इससे आपकी ही परेशानी बढ़ने के योग हैं। कोई भी विवाद या अनसुलझा मामला कल के लिए न छोड़ें। नौकरी या कारोबार के किसी काम को लेकर टेंशन हो सकती है।

 
क्या करें - 
नहाने से पहले या खाली पेट शहद खाएं।

लव- 
पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी है तो वह दूर हो सकती है। प्रेमी से सहयोग मिल सकता है।

करियर-  
आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है। पैसे मिलने के तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है। 

हेल्थ- 
पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। संभलकर रहें।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - करियर में कोई बिल्कुल ही नया ऑफर आज आपको मिल सकता है। बचा हुआ काम निपटाने पर पूरा ध्यान दें। कोई भी चीज खरीदने में जरूरत से ज्यादा उदारता रखेंगे। कोई भी मामला सकारात्मक रहकर निपटाने की कोशिश करें। आपको बहुत सी समस्याओं पर गहराई से विचार करना होगा। धनु  राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक है। कोई सकारात्मक विचार आपको सहारा दे सकता है। सोचे हुए काम या प्लानिंग में आप खुद बदलाव कर सकते हैं। 
नेगेटिव - रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। गोचर कुंडली के आठवें भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। थोड़े सावधान रहें। दोस्तों और परिजनों से जुड़े कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। पुरानी चली आ रही रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं। हो सकता है आपको भाइयों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाए। इससे आप परेशान हो सकते हैं। किए गए कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से तनाव बढ़ सकता है। मेहनत का फल उतना नहीं मिल पाएगा जितना आप सोच रहे हैं।

क्या करें - 
पानी में सफेद फूल डालकर नहाएं।

 
लव- 
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। 

करियर - 
बिजनेस या नौकरी की प्लानिंग न करें और संतान से आशा न रखें। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में आपको सावधान रहना चाहिए। चोट लग सकती है। पुराने रोग या चल रहे इलाज में लापरवाही न करें।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - भाई या साथी की सफलता से खुशी होगी। किस्मत का साथ मिलने से फायदा हो सकता है। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। कुछ ऐसे काम भी हो सकते हैं जिनमें मेहनत कम और फायदा ज्यादा होता है। आपको जो भी करना है, उसमें कुछ नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। यात्राएं फायदेमंद हो सकती है। 

नेगेटिव - 
जीवनसाथी की सेहत की चिंता भी रहेगी। अपनी सेहत की चिंता करें। कोई पुरानी टेंशन भी आपके दिमाग में चलती रहेगी। कुछ जरूरी काम आलस्य या लापरवाही के कारण अधूरे रह सकते हैं। कुछ मामले कन्फ्यूजन की वजह से उलझ सकते हैं। कुछ लोगों और उनकी बातों से आपका मूड खराब हो सकता है।

क्या करें - तुलसी के पौधे में जल डालें।

 
लव- 
आपकी किसी बात पर पार्टनर का मूड बिगड़ सकता है। पार्टनर आपसे ज्यादा देर इस तरह नहीं रह सकता।

करियर -  
जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा भी वापस मिल सकता है। कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार कम परिणाम मिल पाएंगे।

हेल्थ- 
पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग हैं। सेहत में भी सुधार हो सकता है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव -  किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। ज्यादातर मामलों में आप समझौते का मन बना कर चलें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
परिवार की जिम्मेदारियों के कारण बहुत से मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों की भी चिंता हो सकती है। किसी न किसी तरह का डर आपके मन में बना रह सकता है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। किसी भी तरह के लालच में नही आएं। आप अपने ही सपनों में खोए रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण भी नुकसान के योग बन रहे हैं। आसपास के लोग आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। 

क्या करें - 
तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।

 
लव- 
लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। दिन थोड़ा मिला-जुला हो सकता है। आपकी किसी बात पर पार्टनर नाराज भी हो सकता है।

करियर- 
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। 

हेल्थ- 
सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। एलर्जी या इन्फेक्शन भी हो सकता है।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - कारोबार में फायदा होने के योग बन रहे हैं। उत्साह भी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग भी आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आप निवेश के कुछ मामलों को गहराई से देखने और समझने की कोशिश भी कर सकते हैं। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी भी आज आपको मिल सकती है। आपको अपनी बुद्धि से बिजनेस, नौकरी या प्रोफेशन में फायदा मिलने के योग हैं। ईमानदारी रखें। किसी से सलाह लेंगे, तभी समस्या सुलझ सकती है। घरेलू परेशानियां निपटाने के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आप कुछ मामलों में सफल भी हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
फालतू जोखिम लेने पर आपकी उलझन बढ़ भी सकती है। दूसरों में दोष ढूंढने से बचें। ऐसा करने से आपकी ही इमेज पर असर पड़ेगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार के कारण आप भावनात्मक तौर पर हर्ट हो सकते हैं। आप खुद भी किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा न करें। पैसों के मामले आज उलझ  सकते हैं। थकान भी हो सकती है।

क्या करें  - 
दूध में पानी मिलाकर पिएं।

लव- 
पार्टनर के साथ मिल कर नई योजनाएं बना सकते हैं। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के भी योग हैं। दाम्पत्य जीवन मजबूत हो सकता है।

करियर-  
बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमोशन के इशारे मिल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। कुछ स्टूडेंट्स अपने नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।

हेल्थ- 
मौसमी बीमारियां या गले से संबंधी रोग होने की संभावना बन रही है।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - किसी दोस्त से मुलाकात बहुत कारगर साबित होगी। नौकरी या कारोबार के मामले में कोई आपको ऐसी सलाह दे सकता है जिससे आपका समय बदल जाएगा। आज ज्यादातर मामले आसानी से निपट सकते हैं। आप अपने चारों ओर एक सकारात्मकता भी महसूस कर सकते हैं। किसी बड़े या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है। सोच-समझकर काम करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पिता के सहयोग से बड़ा काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
कोई काम आपके हाथ में होगा और उसको निपटाने में पूरा दिन भी लग सकता है। जिसमें मेहनत भी कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है। चंद्रमा के कारण  दौड़-भाग हो सकती है। कोई भी काम अधूरा न छोडें़। कोई वाद-विवाद हो, उससे बेहतर रहेगा कि आप खुद पर कंट्रोल रखें। विवादों के कारण मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। कुछ कामों के लिए एक्स्ट्रा भाग-दौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। एक्स्ट्रा पैसा कमाने का कोई मौका मिले तो सावधानी से फैसले लें। 

क्या करें - 
सौंफ का पानी पिएं।

 
लव- 
दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के विवाद सुलझ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे हैं। जो भविष्य में आगे बढ़ सकती है। 

करियर- 
निवेश करते समय सावधानी रखें। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन माता की सेहत खराब हो सकती है।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कोई आपसे मदद या सांत्वना मांग सकता है। कोई भी बड़ा काम करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। बिजनेस में आने वाली परेशानियों से निपटने की कोशिश करें। रोमांटिक विचारों में भी खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। करीबी लोगों के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा भी आपको हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। निचले वर्ग के कर्मचारी आपसे खुश हो सकते हैं। उनकी मदद भी मिल सकती है।

नेगेटिव - 
पैसों के मैनेजमेंट, इनकम और खर्चों को लेकर टेंशन हो सकती है। ऑफिस में भी किसी कारण से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। दिनभर भाग-दौड़ हो सकती है। परिस्थितियां और परिवार के लोग बार-बार किसी बात पर परेशान भी हो  सकते हैं। घर-परिवार की कुछ स्थितियां थोड़ी उलझी हुई हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें और जोखिम लेने से बचें।

क्या करें - 
पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छिटें।

 
लव- 
अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा कहा जा सकता है। परिवार का सहयोग मिल सकता है।

करियर- 
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। निवेश में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय रहेगा।

हेल्थ- 
समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। रोग होने की संभावना भी बन रही है।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - जरूरी काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। सेविंग बढ़ सकती है। योजनाएं सफल होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस या नौकरी के टारगेट पूरे हो सकते हैं। विदेश या दूर स्थानों से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार बढ़ाने में भी सफलता मिलने के योग हैं। मीठा बोलकर अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दोस्तों को भी आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कुछ खास रिश्तों में मजबूती होगी। परिवार में किसी बच्चे के जन्म या किसी का विवाह तय होने की सूचना मिल सकती है। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में भी सफल हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
परेशानियों के कारण रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। रोमांस के मामले में संभलकर रहें। एक्स्ट्रा अफेयर सार्वजनिक हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें। 

क्या करें - 
पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।

 
लव- 
पार्टनर आपकी मजबूरी समझने की कोशिश करेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। उलझी हुई बातें करने से बचें। 

करियर- 
आपकी इनकम बढ़ सकती है। ऑफिस में सहयोग और मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स खुश रहेंगे। 

हेल्थ- 
अपनी सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है। छिटपुट परेशानियां खत्म होने के योग हैं। जिनका सामना आप आसानी से कर सकते हैं।  कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपके भरोसे हो सकते हैं। परिवार के साथ आत्मीयता भी बढ़ सकती है। किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। आराम करने के मौके मिल सकते हैं। किसी मनोरंजक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का भी सहयोग मिल सकता है।

नेगेटिव - 
दूर स्थान या विदेश से आपके लिए कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज आप थोड़े सुस्त भी हो सकते हैं। जिम्मेदारियों की अनदेखी करने से आप परेशान हो सकते हैं। कामकाज ज्यादा और फायदा कम मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से अनबन होने के योग बन रहे हैं। संभलकर रहें।

क्या करें - 
पीला फूल सूंघकर अपनी दाईं ओर फेंक दें।

 
लव- 
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी से अपने दिल की बातें शेयर करें। लव लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला भी करने से बचें।

करियर- 
बिजनेस के लिए उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। आपके लिए निवेश फायदेमंद हो सकता है। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। परीक्षा में सफलता मिलने के भी योग हैं।

हेल्थ- 
सिर और जोड़ों का दर्द हो सकता है। चोट या कट लगने के भी योग हैं, संभलकर रहें।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - आप में कामकाज करने की ऊर्जा बढ़ सकती है। इसका उपयोग सोच-विचार कर ही करें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आप आने वाले दिनों की तैयारियों में लगे रह सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो सब सुलझ सकता है। घर-परिवार के मामलों में आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। 

नेगेटिव - 
आपका मूड खराब हो सकता है। कोई बड़ा कदम लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। फिर ही कुछ काम करें। गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा। रिश्तों के मामले उलझ सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ तनाव भी हो सकता है। कोई बड़ा डिसीजन न लें। 

क्या करें - 
पानी में तिल मिलाकर नहाएं।

 
लव- 
जीवन का आनंद लें। पार्टनर को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिल सकता है।

करियर-  
वर्क प्लेस पर विवाद होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन पहले से थोड़ा ठीक कहा जा सकता है।

हेल्थ- 
मानसिक अशांति भी हो सकती है। नींद की कमी और तनाव से भी परेशान हो सकते हैं।


Different Source for daily rashifal