Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आज आप जो सोचेंगे वो काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका मन जो कहे, उस पर ध्यान जरूर दें। किसी चीज, बात या घटना से आप कुछ नई बात सीख सकते हैं। परेशानियां पहले से कुछ कम होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग बनेगी। माता से पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख भी मिल सकता है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपको फायदा हो सकता है। समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नेगेटिव - एकाग्रता भंग हो सकती है। काम में मन कम ही लगेगा। लोगों से मिलने का मूड न के बराबर रहेगा। आज आप थोड़े संकोची भी हो सकते हैं। आपकी मानसिक परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। दिन में कई बार ऐसी स्थिति बन सकती है कि किसी भी काम में मन नहीं लगे। प्रेमीजनों के साथ कुछ अनबन होने के भी योग बन रहे हैं। किसी भी काम में अति करने से बचें।
क्या करें - पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
लव- आप और पार्टनर अजीब समस्या में उलझ सकते हैं। थोड़ी बहस और तनाव भी हो सकता हैं। आज आप सोच-समझकर ही बोलें।
करियर- बिजनेस और ऑफिस में समस्याएं हो सकती हैं। जल्दी ही इनसे छुटकारा मिल सकता है। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। इस राशि के कुछ लोगों को उम्मीद से कम सफलता मिल सकती है। पढ़ाई कम और चिंता ज्यादा रहेगी।
हेल्थ - कमर और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - कोई भी काम प्लानिंग से करें तो बड़ा फायदा हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके लिए शांति से दिन बिताना ही बेहतर रहेगा। कोई भी काम सोच समझकर और प्लानिंग से करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज कुछ ऐसे काम शुरू हो सकते हैं जो आने वाले 2-3 दिनों तक चलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग भी मिल सकता है।
नेगेटिव - आज आप भावनात्मक स्थितियों में फंस सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां आपको जबरदस्ती निभानी पड़ सकती है। अपने साथ कोई बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें। हड़बड़ी में भी कोई काम न करें। जल्दबाजी में आकर कोई काम करने से बचें। मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है। जिम्मेदारियों में मन कम लगेगा। आपका व्यवहार कुछ गलतफहमियों को भी जन्म दे सकता है। कारोबार में खर्चा बढ़ सकता है।
क्या करें - किसी गरीब को केला और पपीता दोनों खिलाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप और आपकी बातें ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
करियर- प्रोफेशनल लाइफ में कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। इससे आपके कारोबार पर असर पड़ सकता है। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आप खुद अपने सिर पर ले सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
हेल्थ - सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहने की संभावना है, लेकिन ज्यादा थकान के कारण बदन दर्द भी हो सकता है। नींद की कमी से भी आप परेशान हो सकते हैं। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आपके कामकाज से कुछ लोग सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको जो धन लाभ होगा उसकी सूचना या इशारा आज आपको मिल सकता है। किसी के साथ लंबी बातचीत भी हो सकती है, जो आपको पसंद आएगी। पुराने कामकाज के नतीजे आपके सपोर्ट में हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे होने के योग बन रहे हैं। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अच्छा समय आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव - कोई व्यक्ति आपसे पैसों की जानकारी लेने की कोशिश कर सकता है। एकाग्रता बनाए रखने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। बात-बात पर मूड भी खराब हो सकता है। प्रेमी के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। नजदीकी रिश्तों में होने वाली अनबन को ज्यादा तूल न दें। किसी के भरोसे कोई काम नहीं करें तो ही अच्छा है। कामकाज फैलने के कारण आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कारोबार में व्यस्त रहेंगे।
क्या करें - कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और आपको सपोर्ट कर सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा साबित हो सकता है।
करियर- आज आप जरूरत से ज्यादा काम अपने सिर पर ले सकते हैं। इस कारण आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। किसी निवेश से फायदा भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी।
हेल्थ - पुराने रोग दूर होंगे। सेहत में सुधार होगा।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - किसी समस्या को सुलझाने की कोशिश करते रहें। सफल हो सकते हैं। इस राशि के कुछ परेशान लोगों को राहत भी मिल सकती है। दूसरों से मन में सकारात्मकता रखेंगे, तो उसका फायदा बहुत लंबे समय तक हो सकता है। पार्टनर से सहयोग और फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी बुद्धि कौशल से आप दुश्मनों को हरा सकते हैं। कपड़े का बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में खुशी आ सकती है।
नेगेटिव - सोच-समझकर बोलें। मन की बात हर किसी से शेयर न करें। आज आप अपने ही लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। अनबन भी हो सकती है। पैसों के कुछ मामले उलझे रह सकते हैं। आप बेचैन भी हो सकते हैं। छोटी-छोटी बात पर उग्र होने से बचें। वाहन संभलकर चलाएं। बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। ऐसी स्थिति के लिए खुद को पहले से तैयार रखें।
क्या करें - पेट पर 1 बूंद घी लगाएं।
लव- जीवनसाथी की किसी बात से आपको ज्यादा ही गुस्सा आ सकता है। संभल कर रहें। दाम्पत्य जीवन में खुशी आएगी।
करियर- बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वो असफल रहेंगे। कपड़े के बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है। दोस्तों और सीनियर्स की मदद भी मिल सकती है।
हेल्थ - कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा हो सकता है।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों का मूड अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर आप बहुत संवेदनशील भी हो सकते हैं। आपके सामने कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। लगभग हर काम पर बारीकी से ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। पैसों के मामले सावधानी से निपटा लें। उलझे हुए मामले आज सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। थोड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी के कुछ काम भी निपट सकते हैं। लवर से गिफ्ट मिल सकता है।
नेगेटिव - कोई व्यक्ति आपसे नाराज भी हो सकता है। जिद और अहंकार से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। सावधान रहें। तनाव बढ़ सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होगा। कुछ बातें गुप्त रखनी पड़ सकती है। गोचर कुंडली के भाग्य भाव का स्वामी आठवें भाव में होने से किस्मत का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आप परेशान भी हो सकते हैं। आपके व्यवहार में बदलाव हो सकते हैं। किसी के आने-जाने से, कोई कार्यक्रम बन जाने से आपके रोजमर्रा के काम और पारिवारिक जीवन में अचानक बदलाव हो सकता है।
क्या न करें - बच्चों पर हाथ न उठाएं और डांटे नहीं ।
लव- प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिल सकती है। कोई गिफ्ट मिलने के भी योग हैं। पार्टनर की जरूरतें समझने की कोशिश करें। निजी स्तर पर भी उनकी मदद कर सकते हैं।
करियर- बिजनेस के लिए दिन कुछ खास नहीं होगा, लेकिन आपको सावधान भी रहना चाहिए। किसी खास काम के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ - आलस्य और थकान बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बड़ा काम भी आज निपट सकता है। मिले-जुले अनुभव वाला दिन है। परिवार का माहौल अच्छा हो सकता है। कॉन्फिडेंस और बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी से मिलने का समय भी तय हो सकता है। कामकाज से जुड़ी कोई खास योजना बन सकती है। बिजनेस से जुड़े खास फैसले भी आज आप ले सकते हैं। सितारों का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी और काम बढ़ सकता है।
नेगेटिव - साथ काम करने वाले या परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। बिना बात आपका मूड बिगड़ भी सकता है। हो सकता है आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएं। भावनाओं और शब्दों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। अपने प्रोग्राम सावधानी से सेट करें।
क्या करें - गेहूं के आटे का हलवा किसी गरीब को खिलाएं।
लव- आपका मूड अच्छा हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। सौंदर्य की वस्तुओं पर खर्चा होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके फेवर में कहा सकता है।
करियर- कारोबार के लिए फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बातचीत करते समय सावधान रहें। हो सकता है कि कोई बात ठीक से सुन न सकें और बाद में उसी के कारण समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
हेल्थ - सेहत के मामले में सावधान रहें। आज आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - टूट चुके संबंध को जोड़ने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। बॉस या कोई और अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। किसी की मदद से पुराना कर्जा उतर सकता है। निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता रखें। कन्या राशि वाले लोगों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।
नेगेटिव - व्यवहार में आपको बहुत हद तक सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती से कुछ खास लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कुछ दोस्तों के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। कोई काम आपके सोचे हुए ढंग से न होता हो, तो उसे लेकर आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें - चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।
लव- पार्टनर पर आपका प्रेम और भरोसा बढ़ सकता है। गंभीर मामलों पर बातचीत होगी और संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। प्रेमी या लाइफ पार्टनर से मदद भी मिल सकती है। अपोजिट जेंडर वाले नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
करियर- नौकरी के लिए किसी नए संगठन और नए लोगों से ही बात करना आपके लिए बेहतर है। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। फायदेमंद निवेश भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए मिला-जुला दिन कहा जा सकता है। दिन की शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में सब ठीक भी हो सकता है।
हेल्थ - सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचें। आलस्य और थकान हो सकती है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - परिवार और ऑफिस में आपकी स्थिति को लेकर अनिश्चितताओं का माहौल खत्म होने से आपको राहत मिल सकती है। अपने शौक पूरे करने में आप व्यस्त हो सकते हैं। जहां तक हो सके, व्यावहारिक रहें। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। थोड़ा धैर्य रखें और दूसरों की बात सुनेंगे तो गलतफहमी सुलझ जाएगी। अचानक यात्रा और फायदा हो सकता है। घर-परिवार के मामलों में समय देना होगा। जरूरी और फायदा देने वाले कामों पर नजर रखें। कारोबार बढ़ने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नेगेटिव - फालतू खर्चा भी होगा। जरूरत से ज्यादा संवेदनशीलता के कारण आप अपने मन की बात नहीं कह सकेंगे। ऑफिस के काम का तनाव घर पर भी हो सकता है। काम को लेकर लापरवाही न करें वरना नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
क्या करें - किसी गमले की थोड़ी-सी मिट्टी सिर पर लगाएं।
लव - आपको प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक पहलू परेशान कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर - बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। ऑफिस की समस्या पर बात करते समय आप अपना ही कोई राज खोल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।
हेल्थ - ज्यादा मिर्च-मसालों से आपको नुकसान हो सकता है। परहेज करें। खान-पान पर पूरा ध्यान दें।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - संतान पर ध्यान दें। यात्राएं करने का योग बन रहे हैं। खोई हुई चीजें मिल सकती हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस में गति आएगी। अपने से निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। कामकाज फटाफट निपटाने की कोशिश करें। आपको इसमें सफलता भी मिल सकती है। भाइयों और पड़ोसियों से लंबी बातचीत होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - नजदीकी लोगों से आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। सोचे हुए ढंग से काम न होने के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी से अपने मन की बात कहने की इच्छा भी कम रहेगी।
क्या करें - नमक से दांत साफ करें।
लव- निजी जीवन के लिहाज से समय थोड़ा कमजोर हो सकता है। हो सकता आज आप पार्टनर से अपने मन की बात नहीं कर पाएं। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ गंभीर मामलों पर चर्चा करने से बचें। जीवनसाथी से मदद मिलती रहेगी।
करियर- काम करने वाले छोटे-बड़े लोगों से सहयोग मिलने से बिजनेस में गति आ सकती है। जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
हेल्थ - पेट और गला खराब हो सकता है। मुख के रोग हो सकते हैं। संभलकर रहें।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। किसी न किसी की मदद से आपके पैसों के काम पूरे हो सकते हैं। अपने से जुड़े आसपास के लोगों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। अपने मन की बात कहने के पहले विचार जरूर करें। हो सके तो आज आप बिल्कुल ही शांत रहें। अपनी दिनचर्या में सुधार की जरूरत है। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ सकता है आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया होने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के योग हैं या ऐसे ही इशारे मिल सकते हैं। दलाली के कामों में फायदा होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
नेगेटिव - सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गलतफहमी होने की भी संभावना है। पैसों के मामले में किसी न किसी बात की टेंशन हो सकती है। कोई साथ या आसपास का व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। बिजनेस में रिस्क न लें। सावधान रहें।
क्या करें - खाने में गुड़ का उपयोग करें।
लव- पार्टनर के लिए आपके मन में सम्मान रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
करियर- बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। नए आइडिया मिलेंगे। निवेश से फायदा हो सकता है। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स निराश भी हो सकते हैं।
हेल्थ - सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। आज आप पुराने रोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग हैं। बिजनेस में धन लाभ की पूरी संभावना भी बन रही है। काम करने का तरीका आपको फायदा करवा सकता है। कई तरह की बातें आपके सामने आ सकती हैं। हर बात पर आपको काफी बारीकी से विचार करने की जरूरत है। आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं।
नेगेटिव - थोड़ा सावधान रहना होगा। अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करें। कोई आपको भरोसे में लेकर धोखा भी दे सकता है। आप भावनाओं में बहकर किसी के सामने अपने ही राज उजागर कर सकते हैं। करियर में नए लोगों और नए माहौल के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई काम बहुत कठिनाई से शुरू हो सकता है। दूसरों से अपनी बात जबरदस्ती मनवाने से बचें। जोखिम भरे निवेश से भी दूर रहें। आपके कामकाज की गति आज धीमी हो सकती है। प्रेम-संबंधों में तनाव भी बढ़ने के योग हैं।
क्या करें - कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर हल्दी-केसर लगाएं।
लव- आपकी तरफ से पार्टनर खुश रहेगा, लेकिन हो सकता पार्टनर आपको जाने-अनजाने में कहीं हर्ट कर दें।
करियर- बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। काम की गति धीमी हो सकती है। नए एग्रीमेंट न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।
हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव के योग भी बन रहे हैं।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - सोचे हुए काम पूरे करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। लगभग हर व्यक्ति से बातचीत करने और मिलने के लिए आप बहुत उत्सुक हो सकते हैं। आने वाले दिनों के लिए मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। पारिवारिक और प्रोफेशनल संबंधों में मजबूती आ सकती है। भाइयों और दोस्तो से मदद मिलने के योग हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। बिजनेस में यात्रा फायदेमंद हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। उलझे हुए पैसे निकलवाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है।
नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। ऑफिस की बातें न घर पर करें और न ही प्रेमी के साथ। किसी के साथ ज्यादा अनबन न हो, इसका ध्यान रखें। आपको किसी तरह की गलतफहमी भी हो सकती है। व्यस्तता के कारण आपके कुछ खास काम अधूरे भी रह सकते हैं। मेष राशि वाले लोगों को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। आपके किए गए कामों का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। ऑफिस की बातें न घर पर करें और न ही प्रेमी के साथ। किसी के साथ ज्यादा अनबन न हो, इसका ध्यान रखें। आपको किसी तरह की गलतफहमी भी हो सकती है। व्यस्तता के कारण आपके कुछ खास काम अधूरे भी रह सकते हैं। मेष राशि वाले लोगों को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। आपके किए गए कामों का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
क्या करें - ऑफिस या घर का फालतू सामान बेच दें।
लव- अविवाहित लोगों को कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इसे थोड़ी गंभीरता से लें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
करियर- निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। अटकते कामों में लोगों से मदद मिल सकती है। कोई यात्रा भी कारगर हो सकती है। स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में जबरदस्ती मन लगाना पड़ सकता है।
हेल्थ - अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों से भी परेशान हो सकते हैं। हड्डी की चोट लगने के योग हैं।
Different Source for daily rashifal