Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - पुराने चले आ रहे मामलों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ें। समय आपके साथ रहेगा। आज आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। खुद को पॉजिटिव रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। प्रसन्न रहें और दूसरों को भी खुश रखें। परिवार के कई मामले आज आप निपटा सकते हैं। आज किए हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। सुख और आनंद मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - दूसरों पर अपनी राय न थोपें। पैसों के कुछ मामलों में आप जरूरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं। किसी तरह की चिंता या कोई डर भी आपके मन पर हावी हो सकता है। परिवार की किसी जरूरत की अनदेखी न करें। किसी खास विषय पर कुछ भी कहने से बचें। वाद-विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
नेगेटिव - दूसरों पर अपनी राय न थोपें। पैसों के कुछ मामलों में आप जरूरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं। किसी तरह की चिंता या कोई डर भी आपके मन पर हावी हो सकता है। परिवार की किसी जरूरत की अनदेखी न करें। किसी खास विषय पर कुछ भी कहने से बचें। वाद-विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
क्या करें - कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डाल कर पीपल की जड़ में डाल दें।
लव- खुले दिल से बात कहने और सुनने का दिन है। भावनाएं समझें और समझाएं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
करियर- धन लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। सफलता मिलेगी।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा गर्म चीजों के उपयोग से बचें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - किसी महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्ते के मामले में कुछ नई हलचल हो सकती है। आप जो कहना चाहते हैं, उसे लिखित रूप में भी दें। खर्चा करते समय खुद पर नियंत्रण रखेंगे और फायदे में रहेंगे। पैसे कमाने के कुछ नए मौके अचानक मिल सकते हैं। कोई नया पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। पुरानी चीज बेच सकते हैं। परिवार और संतान की जरूरतों पर आज आपको ध्यान देना होगा। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश रहेगी। भौतिक सुख बढ़ेंगे। कामकाज करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है।
नेगेटिव - आपको कोई ऐसी समस्या नजर आ सकती है जो कामों में रुकावटें पैदा कर सकती हैं। कोई ऐसी परेशानी आपके सामने आ सकती है जिसे सुलझाने में आधे से ज्यादा दिन खत्म हो सकता है। किसी भी ढंग से की गई बातचीत आज थोड़ी सुस्त रहेगी।
क्या करें - 2 लौंग चाकू से काटकर घर से बाहर फेंक दें।
लव- लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको और आपके संबंधों को एक नई ऊर्जा भी देगा।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। अधिकारी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। काम का बोझ रहेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई बीमारी है तो उसे बढ़ने न दें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। नौकरी या बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी अभिव्यक्ति में आप सफल हो जाएंगे। बहुत से मामलों में साथ काम करने वाले लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। पेशे के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के लिखित काम से आपको फायदा हो सकता है। सहयोगपूर्ण रवैया अपनाना आपके लिए कारगर हो सकता है। आज बनाई किसी बड़े काम की प्लानिंग से आपको आने वाले दिनों में सक्सेस मिल सकती है। नौकरी में परेशानियों का दौर खत्म हो सकता है। बिजनेस में रिस्क लेना कुछ हद तक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव - कोई काम आपकी इच्छानुसार समय पर न होता हो, तो उसे लेकर अफसोस न करें। आज आपको नहीं चाहते हुए भी कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कुछ कारणों से आपके कामकाज में देरी हो सकती है। आज आपको वो काम करना पड़ सकता है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। ताबड़तोड़ फैसले और जोश में आकर खरीददारी न करें।
क्या न करें - आज ब्लू कलर के बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर यूज न करें।
लव- आपका मूड तेजी से बदल सकता है। तनाव की स्थिति भी बन सकती है। तनाव बढ़ता नजर आए तो पार्टनर से दूरी बना लें। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए सही समय का इंतजार करें।
करियर- बिजनेस में फायदे की स्थिति बनेगी। हड़बड़ाकर कोई फैसला न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है।
हेल्थ- पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। दर्द या जलन बढ़ सकती है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - अपने कामकाज, रोजगार पर ध्यान दें। काम का तरीका बदलने के बारे में सोचेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी काम पूरे परफेक्शन से करने की सोचेंगे। समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें और कामकाज में किसी को शिकायत का मौका न दें। रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है। वर्तमान रिश्तों के क्षेत्र में आप नई शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। निजी और खास संबंधों की अनबन थोड़े बहुत समझौते कर के सुलझ सकती है। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। सभी को खुश करने की कोशिश रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सामान्य रहेगी।
नेगेटिव - दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कामकाज में तनाव और थकान रहेगी। आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। जरूरी कामों के लिए नहीं चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। फालतू गुस्सा करने से नुकसान होगा।
क्या करें - छोटी अंगुली पर चंदन लगाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपको कोई बड़ा कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए। जल्दबाजी न करें। नुकसान भी हो सकता है।
करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आपको नपा-तुला व्यवहार करना चाहिए। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बड़ा निवेश न करें। स्टूडेंट्स ज्यादा मेहनत से बच जाएंगे। कम मेहनत में भी सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खाने-पीने में बराबर परहेज रखें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - धन लाभ और पुराने सौदों से फायदा मिलने के योग हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में दूर स्थान से संबंधित कारोबार या लंबी अवधि के निवेश से फायदा हो सकता है। पुराना अटका पैसा भी मिल सकता है। कोई बड़ा फैसला करने के पहले भरोसेमंद लोगों से सलाह जरूर कर लें। जीवनसाथी को समय दें। जीवनसाथी आपसे पैसों और सेहत के मामलों पर गंभीर बातचीत कर सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। रोमांटिक संबंध और गहरे हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई खास काम जल्दी निपट सकता है।
नेगेटिव - आपको कोई अनजाना डर परेशान कर सकता है। कोई नई परेशानी भी सामने आ सकती है। पैसों से जुड़े कामों को पूरा करने में कुछ रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। लोहे से चोट लग सकती है। सावधान रहें। कोई आप से धोखा करने की कोशिश भी कर सकता है।
क्या करें - सरकारी अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति को मिठाई खिलाएं।
लव- वृश्चिक राशि के प्रेमियों के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है। शादी के लिए कोई प्रपोजल देना हो तो सितारों की स्थिति आपके लिए अच्छी कही जा सकती है।
करियर- बिजनेस में फायदा होने की भी ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं। आज आप भावुक ज्यादा और व्यावहारिक कम रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला आज न करें। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। चोट लग सकती है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - सितारों की स्थिति ठीक-ठाक ही है। पुराना काम निपटाने में कोई बुराई नहीं है। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम होने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपको नए अनुभव भी मिल सकते हैं। आप कुछ नई चीजें समझ सकेंगे। कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने के लिए समय का साथ मिल सकता है।
नेगेटिव - अनजान लोगों से संभलकर बातचीत करें। खर्चे और निवेश के मामले आगे के लिए टाल दें। आपके लिए दिन परेशानियों वाला भी हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण बातचीत या सौदेबाजी भी आज न करें। दूसरों पर निर्भर रहना आज आपके लिए ठीक नहीं है। किस्मत के भरोसे नहीं रहें। जिस काम को आप सरल समझ रहे थे वो आज शुरू किया तो कठिन और लगभग असंभव भी हो सकता है। कुछ नया करने का विचार बने तो खुद पर कंट्रोल करें।
क्या न करें - अपने से निचले स्तर के लोगों का दिल न दुखाएं।
लव- लव लाइफ की कोई पुरानी परेशानी खत्म हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज तय होने वाले संबंध लंबे समय तक चल सकते हैं। लव लाइफ सुखद और प्रसन्नतादायक रहेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं।
करियर- प्रोफेशनल लाइफ ठीक रहेगी। लॉ स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- परिवार में किसी सदस्य की तबीयत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कारोबार में भी स्थितियां आपके अनुकूल होने की संभावना बन रही है। आपके काम पूरे हो सकते हैं। किए गए कामों से आपको धन लाभ और फायदा मिल सकता है। कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम से अधिकारियों को खुश करने की कोशिश में रहेंगे। आपको कोई गोपनीय बात पता चल सकती है। खुश रहेंगे। पैसों की समस्या खत्म हो सकती है। किसी सामाजिक प्रोग्राम में भी शामिल हो सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। बिजनेस में सहयोग और फायदे के योग बन रहे हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - कोई आपके आसपास का ही व्यक्ति आपके ही कामों की रुकावट बन सकता है। आपका झूठ भी पकड़ा जा सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है।
नेगेटिव - कोई आपके आसपास का ही व्यक्ति आपके ही कामों की रुकावट बन सकता है। आपका झूठ भी पकड़ा जा सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है।
क्या करें - गाय को हरी सब्जी और रोटी खिलाएं।
लव- जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। आपका मूड भी रोमांटिक रहेगा। किसी प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर दें। सफलता मिल सकती है।
करियर- बिजनेस में फायदा होने के पूरे योग है। लेन-देन में ध्यान रखें। हो सकता है आज किए गए एग्रीमेंट या वादे लंबे समय तक चलें। नई नौकरी शुरू करने के लिए अच्छा दिन कहा जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। बदन दर्द या पुरानी तकलीफ बढ़ सकती है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। किए गए कामों से फायदा हो सकता है। एक-एक कर के सारी बातों को धैर्य से सुलझाना शुरू करें। जो काम आज समझ नहीं आए, उसे छोड़ भी सकते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। अधिकारियों से भी मदद मिल सकती है। सामाजिक तौर पर सक्रियता बढ़ सकती है। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। नए दोस्त बनेंगे। अपने मन की बातें आसपास वालों को नहीं बताएंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। किसी व्यक्ति के बारे में आपकी सोच बदल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई बड़ा काम भी मिल सकता है। कुछ नया करने की सोचें।
नेगेटिव - किसी काम में जोखिम न लें। किसी काम में अति न करें तो ही अच्छा है। अपने कुछ कामों को लेकर थोड़ी अनिश्चितता महसूस होगी। ऑफिस में आपके या किसी और के काम को लेकर कलहपूर्ण स्थिति बन सकती है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
क्या करें - पैसे रखने की जगह पर घी का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर से अच्छा व्यवहार करें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और अपनी भावनाएं उस पर न थोपें।
करियर- करियर के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में रहेगा।
हेल्थ- पुराने रोग बढ़ने की संभावना है। ज्यादा भोजन न करें। हो सके तो भोजन में पीली मिठाई खाएं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - आज होने वाले अहसास का ध्यान रखें। आने वाले दिनों में होने वाली घटनाओं के इशारे मिल सकते हैं। कागजी काम, बातचीत और यात्राएं आसानी से निपट सकती है। आज आप अपनी बात और काम करने के तरीके से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। ज्यादातर लोग आपका सहयोग भी करेंगे। ऑफिस में अपने काम से खुद के साथ कंपनी या सरकार का भी फायदा करवा सकते हैं। पैसों के मामलों में खुद पर भरोसा रखें। लोगों के सहयोग से फायदा मिल सकता है। चंद्रमा आज भी आपके लिए शुभ है। शारीरिक और मानसिक शांति मिल सकती है। अचानक धन लाभ की संभावना भी आज बन रही है। वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
नेगेटिव - आप जो काम कर चुके हैं, उसके नतीजों को लेकर आपके मन में कुछ सवाल पैदा होंगे। खुद पर भी डाउट कर सकते हैं। सुस्ती महसूस होगी। दूसरों की खातिर आपको कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। आपको इसका फल भी लगभग तुरंत मिल सकता है। खरीददारी करने के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
क्या करें - अपनी जीभ पर थोड़ा-सा शहद लगाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में परेशानी के योग बन रहे हैं। किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। आपके बारे में कोई अफवाह उड़ सकती है, सावधान रहें।
करियर- नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रमोशन के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य है।
हेल्थ- सेहत के नजरिए से समय सामान्य कहा जा सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - पुरानी बातों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक उर्जाएं भी आपकी मदद करेंगी। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। किसी पुराने संबंध में नई शुरुआत का सही समय है। समय का फायदा उठाते हुए आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। आप में जितना कॉन्फिडेंस रहेगा, आपको उतनी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में, खासकर रिसर्च में सफलता के योग बन रहे हैं। किसी खास काम के लिए भी आपकी डिमांड हो सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करें।
नेगेटिव - कोई खास काम पूरा करने के लिए दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने के कारण आप कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। शारीरिक परेशानियों के साथ किसी खास बात का टेंशन रहेगा। कोई पुराना रोग भी परेशान करेगा। फालतू कामों में समय और पैसा खर्च हो सकता है।
क्या करें - पराठे पर थोड़ी-सी हल्दी और शक्कर डाल कर गाय को खिलाएं।
लव- प्रेमी या जीवनसाथी को समय देने की कोशिश करें। पार्टनर की छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी करेंगे तो लव लाइफ मजबूत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं कम होने के योग हैं।
करियर- बिजनेस में उतार-चढ़ाव के संकेत मिलेंगे। बॉस आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल हो सकता है।
हेल्थ- पुराना रोग बढ़ सकता है। एलर्जी हो सकती है।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आज आपको जो अनुभव होंगे वो आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। बेहतरीन क्षमता के दम पर आप बिजनेस में ज्यादा फायदा कमा सकते हैं। किसी दोस्त के साथ संबंध और भी अच्छे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी गंभीर मामले पर विचार-विमर्श हो सकता है। ऑफिस में प्रसन्नता और अपनेपन के भाव के साथ कई लोग आपसे जुड़ सकते हैं। कोई प्रभावशाली और बड़ा पद मिलने की संभावना आज बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति पर विचार करें और भविष्य के लिए योजना बनाएं। साथ के लोगों की खुशी के लिए कुछ पैसा भी खर्चा करना पड़ सकता है। परिवार में कोई सेलिब्रेशन हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार हो सकता है।
नेगेटिव - आज आपके लिए यही अच्छा है कि आप किसी पुरानी बात या चिंता को मन में न रखें। पुरानी बातें आपके लिए सिर्फ एक परेशानी का काम करेगी। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। कोई ऐसा काम करने से बचें, जिसको पहली बार कर रहे हैं, वरना परेशान हो सकते हैं।
नेगेटिव - आज आपके लिए यही अच्छा है कि आप किसी पुरानी बात या चिंता को मन में न रखें। पुरानी बातें आपके लिए सिर्फ एक परेशानी का काम करेगी। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। कोई ऐसा काम करने से बचें, जिसको पहली बार कर रहे हैं, वरना परेशान हो सकते हैं।
क्या करें - भैरव या हनुमान मंदिर में तेल का दीपक लगाएं।
लव- साथी से बातचीत करेंगे, तो कई गलतफहमियां खत्म हो सकती है। यह मेल-मिलाप आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
करियर- धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पार्टनरशिप में पैसों की हिस्सेदारी पर भी बात हो सकती है। स्टूडेंट्स मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे मानसिक तनाव भी कम हो जाएगा।
हेल्थ- दाढ़ और दांत के रोग होने की संभावना है। खान-पान में सावधानी रखें।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं। आज आप समस्या पर खुली और साफ बात करें। सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा समर्थन भी मिल सकता है। परिवार के लोगों का आपस में अच्छा तालमेल रहेगा। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आप कई तरह की चीजों में व्यस्त रहेंगे। आप हर तरह की कोशिशों में सफल रहेंगे। उत्साह और पूरे जोश से काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा है। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।
नेगेटिव - आज आप किसी तरह की जिद पर न अड़े रहें। फालतू खर्चा भी हो सकता है। कोई बुरी लत भी आपको अपनी ओर खींच सकती है। पुराना दुश्मन आपको परेशान कर सकता है। कोई व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश करेगा।
क्या करें - 3 बादाम मीठे तेल में गीली कर के घर के बाहर फेंक दें।
लव- दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोग दूसरों का गुस्सा अपने प्रेमी पर निकालने से बचें।
करियर- बिजनेस के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- मानसिक तनाव से सिर या पेट दर्द हो सकता है।
Different Source for daily rashifal