Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी से जुड़े फायदे के इशारे मिल सकते हैं। किसी समस्या को ज्यादा बड़ा न समझें। कोई चुनौती आपके लिए एक मौका भी हो सकती है। लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में आज आप सफल हो सकते हैं। नजदीकी रिश्ते और गहरे हो जाएंगे। कोई अनबन है, तो उसको सुलझा भी सकते हैं। दूसरों की मदद का कोई काम करेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। चंद्रमा के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है। दुश्मन आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
नेगेटिव - घबराहट पर नियंत्रण रखें। आप में थोड़ी झुंझलाहट भी हो सकती है। आपके राज सार्वजनिक हो सकते हैं। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में जोश से काम करने में कुछ नुकसान हो सकता है।
क्या न करें - घर या ऑफिस में सफाई के लिए पुरानी झाड़ू का उपयोग न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ सकता है।
करियर- आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। संभलकर रहें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - आप बेहद व्यावहारिक हो सकते हैं। सबकी निगाहें आप पर और खासतौर पर आपके कामकाज पर रहेगी। जो काम करें, पूरी पारदर्शिता से करें। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। विचार करके ही कोई कदम बढ़ाएं। रिश्तों की कोई अनबन सुलझ सकती है। निवेश या खरीददारी का फैसला पूरी पड़ताल के बाद ही करें। बातचीत की शैली से आप किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। किए गए कामों का पूरा फायदा और सफलता मिल सकती है। परिवार और आसपास के लोग आपसे सहमत और खुश रहेंगे। मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य और संयम रखें। परिवार की परेशानी खत्म हो सकती है।
नेगेटिव - आपके आलोचक सक्रिय रहेंगे। कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश करते रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आपके काम में कहीं कोई गलती न हो। कोई गलत फैसला भी आज हो सकता है। ज्यादा पैसा भी खर्चा हो सकता है। सावधान रहें।
नेगेटिव - आपके आलोचक सक्रिय रहेंगे। कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश करते रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आपके काम में कहीं कोई गलती न हो। कोई गलत फैसला भी आज हो सकता है। ज्यादा पैसा भी खर्चा हो सकता है। सावधान रहें।
क्या करें - किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।
लव- जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
करियर- कार्यक्षेत्र में कामकाज ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत वाला समय है।
हेल्थ- पेट दर्द से परेशान रहेंगे। आलस्य और थकान होगी। भोजन में सावधानी रखें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें पता चल सकती हैं। हर तरह की परिस्थितियों पर धैर्यपूर्ण रवैया रखें। इनकम, खर्चा, पारिवारिक और पेशेवर जीवन में आपको संतुलन रखना चाहिए। दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें। इसी में आपका फायदा है। अपनी समझदारी से नए अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। मनोरंजन और रोमांस के अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।
नेगेटिव - किसी न किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है। आप कुछ नया न करें। ऐसा हो सकता है कि शरीर साथ नहीं दें। कुछ परिस्थितियां भी आपके फेवर नही होंगी। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। हर चीज पर टिप्पणी न करें। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्चा भी हो सकता है। आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी जबरदस्ती निभानी पड़ सकती हैं। दोस्तों, सहकर्मियों और साथियों से अनबन हो सकती है। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां भी बन सकती हैं।
नेगेटिव - किसी न किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है। आप कुछ नया न करें। ऐसा हो सकता है कि शरीर साथ नहीं दें। कुछ परिस्थितियां भी आपके फेवर नही होंगी। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। हर चीज पर टिप्पणी न करें। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्चा भी हो सकता है। आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी जबरदस्ती निभानी पड़ सकती हैं। दोस्तों, सहकर्मियों और साथियों से अनबन हो सकती है। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां भी बन सकती हैं।
क्या करें - हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।
लव- मकर राशि के प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकते हैं।
करियर- कारोबार में व्यस्त रहेंगे। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - खुद को हर समय तैयार रखें। मन में उदारता रखें। थोड़ा त्याग करने में संकोच न करें। रोमांस के मामलों में पार्टनर को ही पहल करने दें। आपके मन में बहुत सारे विचार आते रहेंगे। मूड और विचार बार-बार बदलते रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवे भाव में रहेगा। परिवार, सहकर्मियों और समाज से आपको खुशी मिल सकती है। मन लगा कर मेहनत करने की इच्छा है। इसका फल भी मिल सकता है। मेहनत और संपर्कों के दम पर समाज और परिवार दोनों जगह के काम पूरे हो सकेंगे। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा है।
नेगेटिव - सेहत को लेकर आप थोड़े सावधान रहें। कानूनी, राजनीतिक लेखन और प्रकाशन के कामों में सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। आप कोई बड़ा फैसला न लें। व्यसनों से भी दूर रहें।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को चॉकलेट खिलाएं।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। एक-दूसरे को समय देंगे।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा कुछ कम ही मिल सकेगा। सावधान रहें। कॉमर्स फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लापरवाही न करें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आपके मन में जो बेचैनी है उससे छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। मौज-मस्ती की इच्छा रहेगी। आप दूसरों से प्रेरित हो जाएंगे। किसी बिगड़ते काम को भी आज आप पूरा कर सकते हैं। पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफल हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने की बजाय अपने नियमित काम पर ही ध्यान दें। जहां तक संभव हो समझौते और सहयोग का मन बनाकर चलें। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और परिचितों के साथ काफी समय बीत सकता है। कोई प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा फायदा होने के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - गंभीर बातों में उलझने से बचें। किसी न किसी वजह से आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। स्थिति को आप जैसा समझ रहे हैं, वैसी नहीं है। आपके काम पूरे होने में परेशानियां भी आ सकती हैं। फालतू खर्चे के योग बन रहे हैं।
क्या करें - मुलेठी खाएं।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव बढ़ सकता है। थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से कुछ काम करने की सोच रहे हैं वो अब पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई खास फैसला करने के लिए अच्छा समय है। धैर्य रखें। सब ठीक हो जाएगा। जरूरत पड़े तो थोड़ा बहुत समझौता कर लेने में भी कोई बुराई नहीं है। लोगों के लिए उदार भाव रहेगा। लोगों से खुश होकर मिलें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिल सकता है। सभी रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। हंसी मजाक होगा और दिन आराम से बीत जाएगा। नौकरी में आपकी कोशिशें सफल हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं।
नेगेटिव - पैसों को लेकर कोई कठिन स्थिति सामने आ सकती है। सेहत को लेकर आपके मन में कुछ बेचैनी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। संतान के मामले में टेंशन हो सकती है।
क्या करें - पानी में तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
लव- अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए सितारे फेवर में हो सकते हैं।
करियर- बिजनेस करने के लिए फायदे का समय है। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय है। पढ़ाई में मन लगेगा।
हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। गले और रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - दिन सामान्य रहेगा। आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। आपने कोई नई नौकरी शुरू की है या कोई नया काम हाथ में लिया है, तो आपको काम ज्यादा लग सकता है। अपनी किसी जानकारी या कॉन्टैक्ट के दम पर आप साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफल हो सकते हैं।
नेगेटिव - आज आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। अचानक धन हानि के योग बन रहे हैं। धन हानि से बचने के लिए सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें वरना आपका पैसा अटक सकता है। सावधान रहें और ध्यान रखें, दूसरों के कामों में दखल न दें। कुछ काम नहीं चाहते हुए भी जबरदस्ती करने पड़ सकते हैं।
क्या करें - पानी पीने के लिए स्टील या किसी धातु के गिलास का उपयोग करें।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर- आमदनी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर भी साथ वालों से मदद मिल सकती है। कन्या राशि के स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस करेंगे।
हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आप जो कहना चाहते हैं, वह कह दें। किसी न किसी तरह किए गए कामों का फायदा भी आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके आपको मिल सकते हैं। प्रगति करने के इरादे रहेंगे। इसमें आपको सफलता मिल सकती है। करियर या खासतौर पर अपने बिजनेस को किसी प्रतियोगिता की तरह न देखें। बेरोजगार हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह लें कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है। लव लाइफ में थोड़ा बहुत संतुलन बनाने की कोशिश करें। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है।
नेगेटिव - अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त होने से बचें, इससे आपके दूसरे जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। किसी न किसी चीज की कमी आज आपको महसूस हो सकती है। आपके मूड में बदलाव भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता हैं। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
क्या करें - तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।
लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए पार्टनर से कोई बात न छुपाएं।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स अपनी मेहनत और मिलने वाले नतीजों से थोड़े असंतुष्ट भी हो सकते हैं।
हेल्थ- सिर और बदन दर्द हो सकता है। आंखों में जलन या एलर्जी हो सकती है।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - आज आप पूरा ध्यान अपने समय पर दें तो आपके लिए अच्छा है। कोई भी काम समय पर करेंगे तो ही सफलता मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद दोस्तों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश होगी। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। अपनी आदतों में सुधार करने की कोशिश करें। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे और किए गए कामों का फायदा भी मिल सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से बचें। काम के बोझ के बावजूद काम में मन कम ही लगेगा। कोई जिम्मेदारी वाला काम टालने से आपको नुकसान भी हो सकता है। पैसों के मामलों में किसी गलतफहमी में रहते हुए आप कोई फैसला ले सकते हैं। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ आपके सिर पर हो सकता है। इससे आप तनाव बढ़ सकता है और आपके दूसरे कामों पर भी इसका असर पड़ेगा।
क्या करें - भैरव मंदिर में काले तिल चढ़ाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में प्यार और सुख बढ़ने के योग हैं। पार्टनर की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है।
करियर- बिजनेस में साथ वाले कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी बातें मान सकते हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव और किसी तरह का अनजाना डर भी परेशान कर सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में सितारे साथ देंगे। मौसम के अनुसार परहेज जरूर करें। आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो अच्छा रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में या ऑफिस में अचानक किसी घटनाक्रम के कारण यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ नया सीखने का भी अवसर मिल सकता है। करियर में प्रगति का मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लोगों से मदद मिल सकती है। किसी को कोई जरूरत हो, तो शांति से उसकी मदद कर दें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी कामों के लिए भी दिन अनुकूल हो सकता है।
नेगेटिव - यारी-दोस्ती में ज्यादा समय खराब न करें। सावधान रहें। अपने निजी भेद अपने ही साथ रखें। कोई ऐसा काम शुरू न करें, जिसके लिए बड़े स्तर पर कर्जा लेना पड़े। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता हैं। जोड़ों का दर्द और वायु रोग हो सकते हैं।
क्या करें - ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।
लव- जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है। पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करें।
करियर- समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में समय आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। कॉन्फिडेंस भी कम हो सकता है।
हेल्थ- थकान और आलस रहेगा। मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - शांति से काम लें। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। अपनी बात कहने के लिए आप बहुत उत्सुक रहेंगे। दिनभर जरूरी कागजी काम पूरे होंगे और कई तरह के लोगों से मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी दोस्त के साथ आप ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के मौके मिल सकते हैं। पिछले कामों का फायदा भी आपको मिल सकता है। पुराने कानूनी मामले निपटने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों पर खर्चा होगा। अपनी भावनाओं को फिलहाल मन में ही दबा कर रखें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस या फील्ड में ज्यादा परेशान हो सकते हैं। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से दौड़-भाग में दिन निकल सकता है। ऐसे में अपने सामाजिक संबंधों के कारण या अपने साथ काम करने वालों के कारण परेशान हो सकते हैं। ध्यान रखें बॉस, मालिक या किसी अधिकारी से अनबन न हो जाए। आपके लिए समस्या भी पैदा हो सकती है। फालतू यात्राओं और खर्चे का योग बन रहा है।
क्या करें - तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
लव- वृष राशि के प्रेमियों के लिए दिन परेशानी वाला हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी असफल हो सकते हैं।
करियर- कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी होगी।
हेल्थ- सेहत गड़बड़ हो सकती है। नींद की कमी भी हो सकती है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - सफलता के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से भी दिन अच्छा है। नए लोग, विकल्प, रास्ते सब आपके लिए हैं। नई नौकरी के ऑफर मिलें, तो उस पर पूरी तरह व्यावहारिक ढंग से विचार भी करें। बिगड़े काम बनाने में पूरी ताकत लगाने का समय है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करें। बिगड़े संबंध भी सुधर सकते हैं। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। सफलता के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। किसी काम के लिए आप कुछ ज्यादा ही जिद कर सकते हैं। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी पर भी पैसा खर्चा हो सकता है। अपने मन की बात कहने में आपको हिचकिचाहट हो सकती है। सावधानी रखें, कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें और डिस्टर्ब हुए बिना काम समय पर करने की कोशिश करें।
क्या करें - पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा। अनबन भी हो सकती है।
करियर- खर्चा ज्यादा हो सकता है। फायदा होगा और इनकम भी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। किसी तरह का इन्फेक्शन भी हो सकता है।
Different Source for daily rashifal