Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - पैसों के मामले में आपका काम रुकने के योग नहीं है। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे। निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टी हो सकती है। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिल सकती है। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। परेशानियों से निपटने और समाधान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। धैर्य रखेंगे तो सक्सेस हो सकते हैं। अटके हुए काम भी पूरे होंगे और आपके कामों की तारीफ हो सकती है।
नेगेटिव - झुंझलाहट और बेचैनी से परेशान हो सकते हैं। सेहत को लेकर और किसी हल्की अपमानजनक स्थिति से आप परेशान हो सकते हैं। सिंह राशि वाले लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। मन की बात मन में ही रखना आपके लिए ठीक नहीं है। अधिकारियों पर भी गुस्सा आ सकता है। फालतू कामों में समय खराब हो सकता है।
क्या करें - पैर के पंजे में थोड़ा तेल लगा लें।
लव- जीवनसाथी को खुश करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। तनाव और टकराव से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, नहीं तो लव लाइफ में परेशानी हो सकती है।
करियर - आपके अटके हुए काम पूरे होने से धन लाभ के योग बनेंगे। ज्यादा मेहनत भी करनी होगी। पत्रकारिता वाले स्टूडेंट्स आज पढ़ाई में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
हेल्थ - मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। हल्की हरारत के भी योग बन रहे हैं।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - भावनाओं में उतार-चढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। खरीददारी करेंगे। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना बन रही है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - सुस्ती और आलस्य से भावनात्मक बेचैनी बढ़ सकती है। आपको भावनाओं की अभिव्यक्ति का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई अनबन की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामलों में फालतू जोखिम न लें। घरेलू या बाजार में किए गए खर्चे को लेकर जीवनसाथी से संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। डिसीजन लेने में थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।
नेगेटिव - सुस्ती और आलस्य से भावनात्मक बेचैनी बढ़ सकती है। आपको भावनाओं की अभिव्यक्ति का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई अनबन की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामलों में फालतू जोखिम न लें। घरेलू या बाजार में किए गए खर्चे को लेकर जीवनसाथी से संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। डिसीजन लेने में थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।
क्या करें - गेहूं के 9 दाने अपने साथ रखें।
लव- अपने मूड को देखते हुए आज आप कोई बड़ा फैसला लेने की कोशिश न करें। आपकी लव लाइफ भी ठीक चलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।
करियर - बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। गुस्से पर कंट्रोल करेंगे तो पुराना पैसा मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स कोर्स या सिलेबस से आगे का कुछ पढऩे की कोशिश करें। पिछड़ गए हों तो बराबर आने की कोशिश करें। विद्यार्थियो को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत में थोड़ा सुधार भी हो सकता है। काफी दिनों से सेहत को लेकर परेशान चल रहे लोगों को राहत मिल सकती है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकती है। रोजमर्रा के काम समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने वाला दिन रहेगा। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी के साथ कोई नया संबंध भी बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कागजी कामों में फायदा होने की भी संभावना बन रही है। हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।
नेगेटिव - अजीब तरह के विचारों के कारण मन में घबराहट हो सकती है। भावनात्मक तौर पर बात-बात पर उदासी भी महसूस हो सकती है। संभल कर रहें। अपनी गलत आदतों पर कंट्रोल करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। आपको बार-बार अपने ही फैसले बदल सकते हैं। दिन भर व्यस्त रहेंगे। कोई कर्ज भी लेना चाह रहे हैं तो रुक जाएं कर्ज लेने की न सोचें, वरना लंबे समय तक परेशान हो सकते हैं।
नेगेटिव - अजीब तरह के विचारों के कारण मन में घबराहट हो सकती है। भावनात्मक तौर पर बात-बात पर उदासी भी महसूस हो सकती है। संभल कर रहें। अपनी गलत आदतों पर कंट्रोल करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। आपको बार-बार अपने ही फैसले बदल सकते हैं। दिन भर व्यस्त रहेंगे। कोई कर्ज भी लेना चाह रहे हैं तो रुक जाएं कर्ज लेने की न सोचें, वरना लंबे समय तक परेशान हो सकते हैं।
क्या करें - ललाट पर सिंदूर लगाएं।
लव- प्रेमी या जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के मामले में दिन कहा जा सकता है।
करियर - नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग वाले कुछ स्टूडेंट्स भी परेशान हो सकते हैं। अन्य स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- पुरानी बीमारी से परेशानी या किसी तरह की एलर्जी हो सकती है। लापरवाही करेंगे तो रोग बढ़ भी सकता है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आप जैसे-तैसे किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। रिश्तों के दायरे में कुछ पुराने मामलों में फैसले लेने से आपको फायदा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति जरूरी है। पहल करें, अपनों को मनाने की कोशिश करें। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपसे खुश रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से बॉस भी इम्प्रेस हो सकते हैं।
नेगेटिव - मानसिक थकावट से बाहर निकलने के लिए बेचैनी महसूस होगी। निजी और सामाजिक जीवन में किसी तरह का टकराव हो सकता है। आपको कुछ काम मन मार के भी करने पड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों के कारण मूड खराब न होने दें।
क्या करें - नारियल पानी पिएं।
लव- प्रेमी या पार्टनर का व्यवहार आपको अजीब लग सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।
करियर - बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सामान्य परिणाम देने वाला दिन रहेगा। वृष राशि के स्टूडेंट्स मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- गले और मौसम संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कामकाज की वजह से सम्मान मिलने के योग हैं। पार्टनर से सहयोग ओर फायदा मिल सकता है। सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ कहा जा सकता है। हर तरह के शक और हिचकिचाहट दूर हो सकती है। भविष्य आपके सामने होगा। पूरी शक्ति से हर काम करने की कोशिश करें। आगे बढ़ें। मन ही मन एक बजट बनाकर चलें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्च-निवेश का फैसला भी खुद ही करें। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होने के योग हैं। घर-परिवार और ऑफिस में आपको फायदा और सहयोग मिल सकता है। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - दोस्तों के कहने पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। इससे कोई परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी और भाई-बहन के साथ किसी कार्यक्रम या फैसले को लेकर तनाव हो सकता है।
क्या करें - गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।
लव- जीवनसाथी आपका फेवर ले सकता है। उसके साथ समय बिताने की कोशिश करें।
करियर - अचल संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं। पुराना पैसा मिल सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। सावधान ही रहें।
हेल्थ- आज आपकी सेहत में सुधार होने की संभावना बन रही है। बिल्कुल ठीक रहेगी।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - एक्स्ट्रा समय निकाल कर चलें। आज आप कामकाज में लगे रह सकते हैं। इस राशि वाले कुछ लोगों के मन में तारीफ पाने की इच्छा भी हो सकती है। संयमित रहें। अपनी बात साफ तरीके से रखें। जीवन जैसे आगे बढ़ता है, वैसे ही बढऩे दें। आज आप हर किसी की भी बात पर विश्वास कर सकते हैं। ऑफिस में आपके कामकाज की जांच हो सकती है। स्थितियां आपके ही फेवर में हो सकती हैं।
नेगेटिव - वाहन शुरू करने के पहले ही उसे चेक कर लें। आपको परेशान करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। थोड़ा सावधान रहना होगा। अचानक हानि हो सकती है। आपकी गुप्त बातें या प्लान सबके सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण बातों को सार्वजनिक होने से बचाएं। घर से ऑफिस आने-जाने में कुछ समस्या हो सकती है। सावधानी रखें। यात्रा के बने बनाए कार्यक्रम में परेशानी या रुकावटें आ सकती हैं। उलझी हुई या डबल मीनिंग बातें करने से बचें। आपकी बातों से गलतफहमी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता रहेगी। ज्यादा जोखिम न लें। बहुत सारे कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं। अनैतिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। सावधान रहें। बिजनेस में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
क्या करें - अनार खाएं या जूस पिएं।
लव- जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। कोई नया व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग विवाह करने का मन भी बना सकते हैं।
करियर - बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी, धीरे-धीरे सब ठीक होने की संभवना है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर आपका डर बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। आपका खान-पान भी बिगड़ सकता है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - कुछ खास काम परिवार की मदद से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ मिलने से नौकरी और कारोबार का तनाव दूर हो सकता है। बकाया काम निपटाने पर ध्यान दें। एकाग्रता से आपको सफलता मिल सकती है। आज निपटाया गया काम आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको आगे बढऩे के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। लोग आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख मिल सकते हैं। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा मिल सकता है।
नेगेटिव - कोई बात कहते समय सावधानी नहीं रखने से आपके राज उजागर हो सकते हैं। अपनी वाणी से दूसरों को नाराज न करें। सोच-समझकर बोलें। आज आप ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। दूसरों की कही बातों को अन्यथा लेने से बचें। मन काम में नहीं लगने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
क्या करें - गंगाजल पिएं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। जिद करेंगे या किसी बात पर ज्यादा जोर देंगे, तो परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
करियर - निवेश करना चाहते हैं तो कर दें। सितारों की मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सावधान रहना चाहिए। आज आप दूसरों की बातों में न आएं।
हेल्थ - आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी हो सकती है। कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों के रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। बिजनेस में फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ मिलना भी संभव है।
नेगेटिव - दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है। कोई काम कठिनाई और परेशानी भरा भी हो सकता है। किसी भी जोखिम भरे काम से दूर ही रहें। पैसों के कारण ज्यादातर कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपना काम छोड़कर किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है। उसमें समय और पैसा दोनों खर्च हो सकते हैं।
क्या करें - मूंग खाएं।
लव- लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।
करियर - बिजनेस में फायदे की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों और स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों की मदद से आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं।
हेल्थ - पेट के रोग परेशान करेंगे। तली-गली चीजें और मसालेदार खाने से बचें।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। कोई गोपनीय या रहस्यपूर्ण बात भी पता चल सकती है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक है। कामकाज ज्यादा रहेगा। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। इससे आपको बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। कोई नई चीज सीखने को मिलेगी। मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। नए दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद होगी। आने वाले दिनों के लिए योजनाएं बनाएं।
नेगेटिव - कोई खास काम आज टल भी सकता है। व्यस्तता के कारण थकान बढ़ सकती है। गहरे और बड़े सवालों में मन उलझ सकता है। किसी की आलोचना करने से बचें। इससे परेशानी और बढ़ भी सकती है। अपने मन की कोई बात शेयर करने के लिए दिन सही नहीं कहा जा सकता। आपके विचार तीखे रहेंगे। आज आपको किसी से भी अपने मन की बात शेयर करने में सावधानी रखनी चाहिए।
क्या करें - चावल में शक्कर डाल कर खाएं।
लव- आप जो चाहते हैं वो आपको मिलेगा तो प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है।
करियर - फायदे के सौदे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मेहनत ज्यादा रहेगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी। पुराने किसी रोग में आराम, दर्द या जलन में भी कमी आ सकती है।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - कोई व्हीकल खरीदने का मूड बन सकता है। आज आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। पुरानी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। थोड़ा समय जरूर लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - ऑफिस या फील्ड में आने जाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आप किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही पर हस्ताक्षर करने के पहले जांच कर लें। पूरे दिन किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। स्थिति कुछ ऐसी हो सकती है कि आप ज्यादा काम करेंगे, लेकिन उसके परिणाम कम मिले। कामकाज में बार-बार रूकावटें आ सकती हैं। थकावट और परिवार की जरूरतें पूरी करने में परेशानी महसूस हो सकती है। घरेलू मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। गोचर कुंडली के बारहवें भाव मे चंद्रमा होने से आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है।
क्या करें - अपने साथ 2 लौंग रखें।
लव- जीवनसाथी और प्रेमी से संबंधों में सुधार हो सकता है। अपने दिल की बात शेयर करेंगे तो गलतनफहमियां भी दूर हो सकती हैं।
करियर - आज मिथुन राशि के बिजनेस करने वाले लोगों को ज्यादा धन लाभ के योग बन रहे हैं। हिसाब-किताब में थोड़ी भूल-चूक भी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।
हेल्थ - परिवार के किसी सदस्य की तबीयत भी खराब होने के योग बन रहे हैं। ब्लड प्रेशर में सुधार होगा।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। आत्मविश्वास से काम करें। किसी काम की जिद न करें। अपनी आदत सुधारने की कोशिश करें। बुजुर्गों का सम्मान करते रहें। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। छिटपुट तौर पर बिगड़े हुए रिश्ते और काम सुधर भी सकते हैं। किसी बिगड़े रिश्ते के सुधरने और पुराने विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा। खुश रहेंगे। पिछले निवेश से भी फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - परिवार के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। किसी संबंध में ज्यादा ही खटास चल रही हो, तो संबंध विच्छेद हो सकते हैं। आप खुद में ही ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों से तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों को लेकर भी किसी तरह की परेशानी हो सकती है।
क्या करें - रोटी बनाते वक्त आटे में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।
लव- रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। नई प्रेम कथा भी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा।
करियर - लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। ऑफिस में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन कुछ समय बाद उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा। स्टूडेंट्स थोड़े उदास हो सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण सफलता के योग नहीं है। दिन सामान्य रहेगा।
हेल्थ - पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी रखें।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सकती है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिलेंगे। छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है। किसी भी तरह का निवेश पार्टनर की सलाह लेकर ही करें। न्यायालयीन कामों में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव - जो मन में आए, वही कहने और दूसरों पर कटाक्ष करने की आदत के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आप बिजी रहेंगे। परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाने से संबंधों मे तनाव भी बढ़ सकता है। दोस्ती और रोमांस के मामलों में अचानक उलटफेर के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने के पहले पुराना काम निपटा लें। किसी महत्वपूर्ण पहलू की अनदेखी न करें। सावधान रहें। नहीं चाहते हुए भी किसी से उधार पैसा लेना पड़ सकता है।
क्या करें - पैरों में इत्र, पाउडर या कोई सुगंधित चीज लगाएं।
लव- पार्टनर, प्रेमी या जीवनसाथी से बहस हो सकती है। जरा-सी बात भी विवाद बन सकती है। आज आप अपने प्रेमी से सिर्फ मीठी बातें करें।
करियर - कोई भी निवेश सोच-समझकर करें, वैसे तो दिन पैसों के मामले में आपके लिए अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा कहा जा सकता है।
हेल्थ - चोट या मोच लग सकती है। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
Different Source for daily rashifal