Today Horoscope 13-August-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
 पॉजिटिव -  धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात पता चल सकती है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बनेंगी। आपकी किसी बात से लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह भी आज तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। किसी खास काम को पूरी ताकत से निपटा लेंगे। खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

नेगेटिव - 
आपके विचार और बोली गई बातें अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसी स्थिति से आप खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी योजनाओं पर किसी से बात न करें। किसी से अपने मन की बात शेयर करने से भी बचें। आप किसी से कोई वादा भी न करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से पैसों को लेकर कोई मतभेद भी हो सकता है। आप इससे उदास भी हो सकते हैं। 

क्या करें - 
माता जी के मंदिर में पीली सरसों चढ़ाएं।

लव- 
पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति बन सकती है।

करियर- 
काम ज्यादा रहेगा। आप धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल और अच्छे परिणाम वाला है। दोस्तों से मदद मिल सकती है।

हेल्थ- 
जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। सावधान रहें।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी। खुद पर ध्यान देंगे। नए कपड़े खरीद सकते हैं। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ेगा। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया आ सकते हैं। सामाजिक मेल-जोल के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। विपरीत लिंग वाले लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। हंसी-मजाक भी होगा। 

नेगेटिव - घर-परिवार में कुछ निराशाजनक स्थितियां बन सकती हैं। आपको सावधानी और चतुराई से काम लेना होगा। किसी छोटी-सी बात या आपकी ही आदत के कारण परिवार की शांति बिगड़ सकती है। परिवार के कुछ लोगों के कारण आप अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएंगे। आपकी बातों में भावुकता ज्यादा और तर्क कम रहेगा। इस कारण आप अपनी बात कहने में भी परेशानी महसूस करेंगे।

क्या करें - 
किसी कांटेदार पौधे में तांबे के बर्तन से पानी डालें।

 
लव- 
पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा है।

करियर-  
बिजनेस में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।

हेल्थ- 
पेट खराब हो सकता है। बदन दर्द भी बना रहेगा।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से भी निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। परेशानियों से निपटने की प्लानिंग बना सकते हैं।

नेगेटिव - सावधान रहें। निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन जैसा महसूस करेंगे। सावधान रहें। चोट और एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी काम से अचानक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आपको किसी मामले में गलतफहमी हो सकती है। आपकी सोच में जिद शामिल रहेगी। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान भी हो सकता है। अपनी मानसिक अस्थिरता दूर करें और अपने सभी काम समय पर करने की कोशिश भी करें। धन की कमी महसूस हो सकती है। कोई भी नया काम करने से बचें।

क्या नहीं करें - 
अपने से निचले वर्ग के कर्मचारी या मजदूर से विवाद न करें।

लव- 
किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। आपको सफलता मिल सकती है।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का मदद मिल सकती है। बिजनेस के मामले में दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
आपको मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार चलते रहेंगे। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं या हो सकते हैं। घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।


नेगेटिव - 
किसी बात के बारे में जब तक कोई स्थिति पूरी तरह साफ न हो जाए या आपको सारी बात पता न चल जाए, तब तक आप कोई फैसला न करें। कोई व्यक्ति आज आप से कोई गलत काम करने की मदद भी ले सकता है। आपको ऐसे कामों के लिए कोई उकसा भी सकता है। इसे लेकर हल्का विवाद भी होने की संभावना है। कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ भी ज्यादा हो सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।

क्या करें और क्या नहीं - झूठ न बोलें, अगर मजबूरी में बोलना पड़े तो गणेश में मंदिर में नारियल दान दें।

 
लव- 
पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

करियर-  
बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
मानसिक और शारीरिक थकान से परेशानी हो सकती है।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे। आप सफल हो जाएंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ हो सकता है। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य रखें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी। 
 

नेगेटिव - 
रिश्तों के क्षेत्र में आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। आप कोई फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। आप खुद असंतुलित व्यवहार करेंगे, तो हालत खराब हो सकती है। दूसरों की मदद करते-करते खुद भी थकावट महसूस करेंगे। कोई काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर न करें तो ही अच्छा है।

क्या करें - 
घर या ऑफिस की टेबल पर लाल फूल रखें।

लव- 
आज वृश्चिक राशि के लोग पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। लाइफ पार्टनर पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें।

करियर-  
कार्यक्षेत्र संबंधित कामों में दौड़-धूप से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक भी हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
कमर दर्द और बदन दर्द भी हो सकता है। सावधान रहें।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आज आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। 

नेगेटिव - 
किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आज आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। संवेदनशील मामले या पैसों को लेकर किसी के साथ अनबन हो सकती है। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। मन में हल्की बेचैनी रहेगी। घर और ऑफिस दोनों जगह कुछ परेशान करने वाला माहौल बन सकता है। सावधान रहें। ऐसे में शांति और धैर्य ही आपका सहारा है। 

क्या करें - 
शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं।
 
लव- 
अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

करियर-  
कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन पार्टनर से सहयोग भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है, तो आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं।  आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं। बहुत से लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें तो ही अच्छा है। 

नेगेटिव - 
कामकाज में मन कम ही लगेगा। आज आप कुछ और ही करना चाहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण इसका मौका नहीं मिलेगा। मनोरंजन के बनाए प्लान फेल भी हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। कहीं से आपको कुछ निवेश करने की भी सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। कोई नया काम शुरू करने से पहले पूरी सावधानी रखें। निवेश को लेकर सावधान ही रहें। कहीं पर पैसा न फंसाए तो ही अच्छा है। कुछ भी काम करने से पहले थोड़ा सावधान जरूर रहें। परेशानियां आपको बिजी रखेगी।

क्या करें - 
छोटे बच्चे को चॉकलेट खिलाएं।

 
लव- 
पार्टनर आपकी भावनाओं को हर्ट कर सकता है।

करियर- 
अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग नहीं मिलेगा। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। कॉमर्स फील्ड के स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलेगी।

हेल्थ- 
पेट की तकलीफ  भी आपको परेशान कर सकती है।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। वैसे किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल कर लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में हैं। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग आपके मददगार रहेंगे। सिंह राशि के लोग आज दूसरों की जितनी मदद करेंगे, आपके काम उतनी ही आसानी से पूरे हो भी जाएंगे। कोई नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिन शुभ रहेगा। कोई बीमारी भी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। 

नेगेटिव - 
थकावट महसूस करेंगे। आपके लिए जो लोग महत्वपूर्ण हैं उनके साथ अनबन या कोई गलतफहमी भी हो सकती है। उलझी हुई बातों को सुलझाने के लिए बीच का रास्ता निकाल सकते हैं।

क्या न करें - 
पिंक या लाल रूमाल यूज न करें।

 
लव- 
पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर-  
काम में मन लगेगा। धन लाभ भी हो सकता है। छुट्टी मनाना बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन महत्वपूर्ण हो सकता है।

हेल्थ- 
पुराने रोग दूर होने के योग हैं। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। 



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। पूरे उत्साह में भी रहेंगे और सभी के साथ अच्छा व्यवहार भी कर सकते हैं। जो सपने आपने देखे थे, वे अब पूरे होने जा रहे हैं। किसी भी तरह के सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आपकी मुलाकात समर्थ और शक्तिशाली लोगों से हो सकती है। किसी तरह के निवेश की योजना भी आप बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।

 
नेगेटिव - 
आर्थिक हालत के कारण टेंशन रहेगी। बिना सोचे-समझे कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो किसी को ज्यादा ही गहराई तक चुभ सकती है। आप अपनी ही मनमर्जी करेंगे, तो परिवार में तनाव हो सकता है। किसी बिजनेस में निवेश करें तो सावधान रहें। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें। 

क्या करें - 
कुमकुम से ऑफिस या घर के बाहर स्वस्तिक बनाएं।

लव- 
लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़े सुख और प्रेम से दिन बिताएंगे। लाइफ पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

करियर- 
बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। 

हेल्थ- 
थकान और आलस्य और बढ़ सकता है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में सफल हो जाएंगे। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा नतीजा भी मिल सकता है। कामकाज में तेजी आ सकती है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई नया व्यक्ति आपको मिल सकता है या आज आप किसी की पहली बार मदद कर सकते हैं। मन चंचल रहेगा। आप थोड़े रोमांटिक भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। साझेदार से भी फायदा होगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। पुराने काम समय से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है। कानूनी मामले निपट जाएंगे। 


नेगेटिव - 
कामकाज में मन कम ही लग पाएगा। थकावट भी महसूस हो सकती है। काम का लोड भी इन दिनों में बढ़ सकता है। आज आपको कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। मन में थोड़ी उधेड़बुन भी चलती रहेगी। 

क्या करें -  
किसी भी मंदिर के पुजारी को तिलक लगा कर प्रणाम करें।

लव- 
पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें।

करियर- 
कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ- 
मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। इनको लेकर आप खुश भी रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। आपको बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेंगी। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो जाएगी। मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है। निपट चुके कामों को एक बार फिर से चेक कर लें। आपको हर काम आसान भी लगेगा।

 
नेगेटिव - 
आपकी मन:स्थिति कुछ अजीब रहेगी। किसी काम या अपनी बात को जबरदस्ती पूरा करवाने की कोशिश न करें। आपके बहुत से काम अटक सकते हैं। आज कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। काम न होने पर चिड़चिड़ापन रहेगा। विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। कुछ देनदारियां भी आपको परेशान कर सकती हैं। थकावट भी महसूस होगी। खर्चा बढ़ सकता है। 

क्या करें - किसी अनाथ या अपंग को 5 बादाम खिलाएं।

लव- 
पार्टनर से फायदा मिल सकता है। सुख और प्रेम मिलेगा। जरूरी कामों में फायदेमंद सलाह मिल सकती है।

करियर- 
महिला सहयोगियों से फायदा होगा। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। 

हेल्थ- 
आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। एसिडिटी या अपच की समस्या भी हो सकती है।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। दोस्तों से आपको बहुत फायदा होगा। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। शाम होते-होते आपको पैसों से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से दिन अच्छा रहेगा। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे। 

नेगेटिव - 
नौकरी और कामकाजी जीवन में दुश्मनों से सावधान रहें। सावधानी से व्यवहार न करने पर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ अनबन भी हो सकती है। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता मिलेगी। किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे आपको उतनी ही परेशानी महसूस होगी।  किसी भी काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। 

क्या करें - 
माता जी के मंदिर में गुग्गल चढ़ाएं।

 
लव- 
पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा।

करियर- 
खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा।

हेल्थ- 
गले के रोग हो सकते हैं। जोड़ों का दर्द रहेगा।


Different Source for daily rashifal