Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - पार्टनर से प्रेम और शारीरिक सुख की अपेक्षा रहेगी। खुद पर कंट्रोल करें। किसी दोस्त से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों की गहराई में जाकर सोच-विचार जरूर करें। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है। पैसों की स्थिति को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन भी दूर हो जाएगा। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। आज किए गए काम के नतीजे आने वाले समय में आपके ही फेवर में रहेंगे।
नेगेटिव - अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। खास कामों में आलस्य कर सकते हैं। जिससे आपके जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ बोलने से बचें। आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।
क्या करें - झूठी गवाही न दें और किसी के बारे में बुरा न कहें।
लव- जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। अविवाहित प्रेमियों को अचानक सरप्राइज मिल सकता है।
करियर- टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी होगी। पढ़ाई में मन लगेगा। धन लाभ हो सकता है, लेकिन हर किसी पर भरोसा न करें।
हेल्थ- सेहत को लेकर टेंशन भी रहेगी।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - किए गए कामों से आपको फायदा होगा। आज आप पैसों से संबंधित काम करें। उनका पूरा नतीजा भी मिलेगा। कोई ऐसी खास चर्चा हो सकती है, जो आपको पूरी तरह अलग दिशा में ले जाएगी। आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। अपने से मिलने वाले हर व्यक्ति से बात करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। इसमें संकोच करने की जरूरत नहीं है। परिवार के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर रहेगी। प्रेमी के साथ समय अच्छे से बीतेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में रहेगा। किसी काम के बारे में पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें, फिर ही कोई काम हाथ में लें। आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम करने के तरीकों मे आपको सुधार करना चाहिए। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने काम से आप दूसरों का मन मोह लेंगे।
नेगेटिव - किसी काम में अनुमान से ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। सेहत के मामले में परेशान हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा। किसी काम को आसान न समझें, अपने विचारों पर ज्यादा जोर न दें। आज आप खुद को अलग-अलग स्थितियों के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों को लेकर आपका कन्फ्यूजन भी बढ़ सकता है। आपके लिए फैसला करना सरल नहीं होगा। जरूरत से ज्यादा न बोलें।
क्या करें - किसी भी मंदिर से पीला फूल लाकर सूंघे और पानी में बहा दें।
लव- अपनी भावनाएं कह देने के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने मामले निपटा सकते हैं। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ विवाहित लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।
करियर- स्टूडेंट्स किसी कठिन सवाल या समस्या में उलझ सकते हैं। नए तरीके से मामले सुलझाने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी। बिजनेस को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन शाम तक सब ठीक भी हो जाएगा।
हेल्थ- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - दिन अच्छा है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। दोस्तों और चाहने वाले लोगों से बातचीत होगी। आप अपने दिल की बातें भी शेयर कर सकते हैं। बात-बात में ही आपको कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिसका संबंध आपकी तरक्की से हो सकता है। परिवार के कुछ मसलों पर ध्यान देंगे। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम भी निपटाना पड़ेगा। कोई ऐसा काम करने की इच्छा हो सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। बकाया मामले निपटते जाएंगे। खुद को खुश रखने की कोशिश भी सफल रहेगी। संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा।
नेगेटिव - आप किसी काम में अति न करें। दूसरों के काम में रोक-टोक करेंगे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी इस आदत पर कंट्रोल करें। अपनी भावनाएं और इच्छाएं लोगों पर थौपने से बचें। मकर राशि वाले लोग आज कुछ मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे।
क्या करें - लाल फूल पर सिंदूर लगा कर हनुमान पर चढ़ा दें।
लव- लव लाइफ के विवाद खत्म होंगे। आज आप भावुक रहेंगे। पार्टनर से मदद मिलेगी।
करियर- स्टूडेंट्स को मदद मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट या घर लाकर किया जाने वाला काम निपटेगा। बिजनेस करने वालों का कारोबार बढ़ेगा। संपत्ति से फायदा होने के योग हैं।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। तली-गली चीजें और मसालेदार खाने से बचें।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - कोई काम रुकेगा नहीं। भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। कुछ अनजाने लोग भी अचानक आपकी मदद करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। रूटीन के अलावा आपके सामने कई तरह के काम भी रहेंगे, जिनमें से कुछ घर-परिवार से जुड़े रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा और उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा रहेगा। किसी करीबी की मदद करेंगे। रिश्तों में सबकुछ सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ छिटपुट मामले उठ सकते हैं, लेकिन उनमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी।
नेगेटिव - खुद पर कंट्रोल रखें। इधर-उधर की बातों में मन भटक सकता है। आपको सावधान रहना चाहिए। घर में कुछ सुधार, बदलाव या मरम्मत करवाने पर भी पैसा खर्च हो सकता है। लापरवाही होने पर धन हानि के योग बन रहे हैं। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। इससे कुछ रूटीन के काम भी प्रभावित हो जाएंगे। साथ वाले या आसपास के कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
क्या करें - घी का दीपक बिना जलाए किसी मंदिर में दान दें।
लव- अपनी भावनाएं पार्टनर से शेयर करेंगे। रिलेशन मजबूत होगा। पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। प्यार बढ़ेगा।
करियर- पैसों के सवाल में उलझ सकते हैं। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। ट्रांसफर संबंधी बात समाने आएगी।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। एलर्जी भी हो सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - ऑफिस या बिजनेस में किसी पुराने व्यक्ति से फायदा हो सकता है। आपसे जुड़ा हर व्यक्ति आपसे फायदे की इच्छा रखेगा। आपको अचानक फायदा भी होगा। परेशानियों से निपटने के लिए सच का सहारा लेना ही आपके लिए ठीक है। खुद पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित कर लें। मनोरंजन और मस्ती की इच्छा बहुत रहेगी। जहां तक हो सके, पैसों से संबंधित मामले आज ही निपटा लें। जरूरत पड़े तो किसी से मदद मांग लें। संयम में रहें।
नेगेटिव - कुछ जरूरी काम न होने पर आप परेशान हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है। रोजमर्रा के काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। आज का काम कल पर न टालें। पैसों के मामलों मेंं सावधान रहें। लगातार व्यस्त रहेंगे। कई तरह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती है। संचार के साधनों के कारण भी आप परेशान रहेंगे।
क्या करें - गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।
लव- भावनात्मक तौर पर सुरक्षित महसूस करेंगे। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। मन की बात पार्टनर से शेयर करेंगे।
करियर- नए काम शुरू न करें। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कारोबार में साझेदारों के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए कोर्स के बारे में आपको टेंशन रहेगा। कॉमर्स के स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- सिरदर्द और नींद न आने से परेशान रहेंगे। खाने-पीने पर ध्यान दें।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - किस्मत का साथ कुछ कम मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। निजी और कामकाजी जीवन में प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। आपके मन में पहले से कोई शंका है तो आज वो दूर कर लें। पुराने चले आ रहे रोग के मामले में आप दवा या डॉक्टर बदल सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। पैसों की समस्या निपट जाएगी। नए अवसर भी मिलेंगे। मनोरंजन के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में कुछ अच्छी घटनाएं होंगी। जो भी होगा आपके ही हित में रहेगा। प्रेमी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक मामले निपटाने के लिए भी दिन अच्छा दिन है। इनकम बढ़ेगी। संतान सुख मिलेगा। फायदे की या कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम या अचानक पैसा मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - सेहत के मामले में डॉक्टर से बात कर लें। लापरवाही से नुकसान होगा। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से थोड़ी परेशानियां जरूर आएंगी। चंद्रमा के कारण आज आप विवादों में उलझ सकते हैं।
क्या करें - पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
लव- भावनात्मक संबंध गहरे हो जाएंगे। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।
करियर- जो मेहनत की थी, एक-दो दिन में उसका नतीजा सामने आ जाएगा। कुछ स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। कारोबार बढ़ेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा भोजन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - अपने नॉलेज और अनुभव से आप लोगों के मन की बातें या उनके इरादे समझ जाएंगे। हर चीज की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। जिन्हें आप अपने साथ के लोगों से शेयर करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दायरा बढ़ेगा। यात्रा होंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।
नेगेटिव - दुश्मनों से सावधान रहें। लोग आपसे कोई बात छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई बहुत गंभीर बात आप से छुपाई भी जा सकती है। आपको चौकन्ना रहना होगा। गलत आदत से आज कुछ संबंधों में कड़वाहट भी आ सकती है।
क्या करें - 2 बूंद कच्चा दूध पानी में डालकर नहाएं।
लव- इस राशि के शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- कॉमर्स विषय से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आपको सफलता भी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग परेशान जरूर कर सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा।
हेल्थ- चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। कुछ अच्छे मौके अचानक भी मिल सकते हैं। आपको करियर के ऑप्शंस पर विचार करना चाहिए। इसके लिए आपका दिन भी अच्छा है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें। अपने मन की बातें शेयर करें। तनाव भी कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। थोड़ी मौज-मस्ती करने का मूड भी होगा। मकान, जमीन और जायदाद में, घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में किस्मत से इशारे मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें। आज आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं।
नेगेटिव - समय आपके फेवर में कम है। शांत रहें। जोखिम न लें। किसी भी तरह के निवेश को तुरंत भुनाने के चक्कर में न पड़ें। हर काम सावधानी से करना होगा। निवेश और उधार लेन-देन के पहले सोच लें। आपको आज सावधान रहना चाहिए। ज्यादा ही मेहनत करने में दिन निकल जाएगा। बिजनेस पार्टनर पर आंख बंद कर के भरोसा न करें, हो सकता है पैसों में हेर-फेर हो जाए।
क्या करें - गाय को हरी सब्जी या घांस खिलाएं।
लव- लव लाइफ में विवाद हो सकता है। आपको उसका समाधान कर लेना चाहिए। आपके लिए दिन भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से खुशियां मिल सकती हैं।
करियर- पढ़ाई में मन लगाने के लिए अकेले बैठें। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। खर्चा अधिक होगा। बिजनेस में सफलता मिल जाएगी।
हेल्थ- बदन और सिर दर्द हो सकता है। पुरानी बीमारियां भी हो सकती हैं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कुछ खास कामों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। गोचर कुंडली में किस्मत के घर में चंद्रमा होने से ऐसा होगा। कुछ लोग अनजाने में ही आपकी मदद कर सकते हैं। जो भी करेंगे खुद के दम पर करेंगे। आप जिस बात को लेकर हैरान हैं वो पूरी तरह से आपके सामने आ सकती है। आपका ध्यान दूसरों पर ज्यादा रहेगा। समझदारी और सावधानी से काम करेंगे, तो आपको कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। लोगों से मुलाकात करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। थोड़ा समय अकेले बिताएं और अपने टारगेट पर विचार करें। हो सकता है आपको कोई राज की बात पता चल जाएं।
नेगेटिव - कुछ कठिन मामले आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी कठिन मामले में उलझने से बचें। सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए आप थोड़ा सावधान रहें। आपका ध्यान आसानी से बंटता रहेगा। एक काम में मन नहीं लगेगा। मन भटकने से कुछ काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। वाहन चलाते समय खासतौर से सावधानी रखें। एकाग्रता रखें।
क्या करें - गाय को आटा खिलाएं।
लव- प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी पर ध्यान दें।
करियर- कॉमर्स वालों को सफलता मिलेगी। मेडिकल छात्र सफल हो सकते हैं। किसी नई विधा के बारे में जानकारी मिल सकती है। किसी समस्या का उत्तर भी मिल सकता है। पुराने निवेश से भी फायदा होगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। गंभीर रोग से पीडि़त हैं, तो आपके लिए एक-दो दिन नाजुक हो सकते हैं, लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा।
करियर- कॉमर्स वालों को सफलता मिलेगी। मेडिकल छात्र सफल हो सकते हैं। किसी नई विधा के बारे में जानकारी मिल सकती है। किसी समस्या का उत्तर भी मिल सकता है। पुराने निवेश से भी फायदा होगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। गंभीर रोग से पीडि़त हैं, तो आपके लिए एक-दो दिन नाजुक हो सकते हैं, लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति खत्म होगी। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। अच्छी सफलता मिल सकती है। सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप काफी व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। ज्यादातर व्यस्तता दोस्तों और परिचित लोगों के कारण रहेगी। थोड़ा आराम करने का मौका भी मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा। इससे आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम निपटाना लेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी, लेकिन काम कर के निश्चिंत हो जाएं। किस्मत का फल आपको पूरा ही मिलेगा। कम्प्यूटर की तरह आपका दिमाग चलता रहेगा। हर बार आपको नया समाधान मिलता रहेगा। आसानी से कोई भी काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव - एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी पर विचार करें। आनन-फानन में एक से ज्यादा काम एक साथ शुरू करने से बचें। इससे आपका पैसा और समय भी ज्यादा खर्च हो सकता है। लोगों को सहमत कराने की कोशिशों में न पड़ें। ज्यादातर लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे।
क्या करें - अपने खाने में से पहली रोटी कुत्ते को दें।
लव- पार्टनर आपकी हर बात मानेगा, लेकिन आपको भी वाणी पर संयम रखना चाहिए। मनमुटाव वाली स्थिति बन सकती है।
करियर- प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस पार्टनर से संबंध ठीक रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नेगेटिव भी हो सकता है। दिया गया काम निपटाने पर ध्यान दें। समय निकल गया तो आपके कामकाज भी अटक सकते हैं।
हेल्थ- पुरानी बीमारियों से भी परेशान हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। किसी खास इंसान से सीधी और खुली बात हो सकती है। जिससे परेशानियों से निपटने का तरीका मिल सकता है। कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है या बड़े फैसले पर काम होगा। पैसों के मामलों पर खास ध्यान देना होगा। कुछ नए अवसर मिलेंगे। आमदनी का भी कोई एकदम नया सोर्स मिल सकता है। आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। दूसरों से अपनी बात मनवाने में आप सफल रहेंगे। जो चीज अच्छी लग रही है और जिसमें सुधार की गुंजाइश है, उसका आनंद लें।
नेगेटिव - बिजनेस या पर्सनल मामलों के लिए लोन लेना पड़ सकता है। अनचाहे खर्चे भी हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। वृष राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव और कोई अनजाना डर परेशान करेगा। कुछ पुरानी बातों में भी मन उलझा हुआ रहेगा।
क्या करें - पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
लव- जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। आप सकारात्मक और थोड़े भावुक भी रहेंगे। बीती बातें भूलकर आगे बढ़ें।
करियर- स्टूडेंट्स बहुत से मामलों में सफल रहेंगे। साथ पढ़ने वाले लोगों पर रौब न जमाएं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। बिजनेस में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं।
हेल्थ- पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - जरूरी काम निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल जाएगी। आपके काम पूरे हो सकते हैं। पुराना या रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कोशिश करने पर पैसों से जुड़े कुछ मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आप जिद करेंगे तो ही अपनी कोशिशों में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। आपको कई तरह के लोगों से मिलना होगा और उनसे अपने मामले सुलझाने होंगे। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह भी मिलेगी। लिहाजा जो लोग आपके भरोसेमंद है आप उनके साथ अपने मन के शक और संदेह पर विचार कर सकते हैं। किसी भी काम में संयम और शांति रखें। अपने आप सुख और संतोष बढ़ता जाएगा। अपने काम पर ध्यान दें।
नेगेटिव - व्हीकल का उपयोग संभलकर करें। कोर्ट-कचहरी के विवाद उलझ भी सकते हैं। हाथों-हाथ किसी नतीजे की कोशिश में न पड़ें। किसी कारण से मन में बेचैनी और अनिश्चितता रहेगी। आपकी प्रगति में बड़ी रुकावट आपके मन का डर है। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। आप कुछ भी नया करने से बचें। गोचर कुंडली में चंद्रमा बारहवें भाव में होने से मेष राशि वालों के लिए दिन दौड़-भाग भरा होगा। कुछ फैसले आपके लिए गलत भी साबित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी भी रहेगी। किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें।
नेगेटिव - व्हीकल का उपयोग संभलकर करें। कोर्ट-कचहरी के विवाद उलझ भी सकते हैं। हाथों-हाथ किसी नतीजे की कोशिश में न पड़ें। किसी कारण से मन में बेचैनी और अनिश्चितता रहेगी। आपकी प्रगति में बड़ी रुकावट आपके मन का डर है। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। आप कुछ भी नया करने से बचें। गोचर कुंडली में चंद्रमा बारहवें भाव में होने से मेष राशि वालों के लिए दिन दौड़-भाग भरा होगा। कुछ फैसले आपके लिए गलत भी साबित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी भी रहेगी। किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें।
क्या करें - काले कपड़े से जूते पोंछ कर फेंक दें।
लव- जीवनसाथी से सुख मिलेगा। नए संबंध भी बन सकते हैं, पुराने संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं और मजबूती आएगी।
करियर- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है।
हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।
करियर- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है।
हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।
Different Source for daily rashifal