Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - मीन राशि वालों का समय ठीक है। अपना टैलेंट दिखाने के लिए भी समय अच्छा है। कोई बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बहस और उलझन भरी स्थितियों से दूर रहने की कोशिश करें। जीवन में आगे बढ़ने के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आने वाले दिन भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपके लिए दिन ठीक रहेगा।
नेगेटिव - दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति भी आज बन सकती है। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। कुछ खास काम भी बाकी रह सकता है। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपसे जलन करेंगे। इससे आप उदास हो सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। यात्राएं होंगी और आप कुछ हद तक परेशान भी हो सकते हैं। किसी बुरी खबर का अंदेशा होने से आपका मूड भी खराब रहेगा।
क्या करें - घर या ऑफिस में टेबल की सफाई करवाएं।
लव- लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। सहयोग और प्रेम मिलेगा।
करियर- बिजनेस के कामों में किसी तरह की लापरवाही न करें। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा।
हेल्थ- पेट के निचले हिस्सों में किसी तरह का रोग हो सकता है। सावधान रहें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी रहेगी। अच्छी सफलता मिल सकती है। लोगों का मन और मूड समझकर काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। आप किसी नए या अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे। दिन आसानी से बीत जाएगा। जितना समय दोस्तों और प्रेमीजनों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा। रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपके मन में थोड़े सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। नौकरी या करियर को लेकर विचार शुरू कर दें और नए रास्तों की तलाश तेज कर दें। एक-एक कर के कदम बढ़ाते जाएं, रास्ते अपने आप साफ हो जाएंगे। आपको पॉजिटिव नतीजे भी मिलते रहेंगे।
नेगेटिव - नई चुनौतियां भी मिलने की संभावना है। काम में मन नहीं लगेगा। आज आप कुछ मामलों में ज्यादा ही उतावले हो सकते हैं। कुछ मामलों में खुद से असंतुष्टी भी हो सकती है। किसी इंसान से बहस भी हो सकती है। अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से भी बचें।
क्या करें - उत्तर दिशा की तरफ मुंह कर के अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
लव- लव पार्टनर को समय दें। उसकी भावनाओं को समझें।
करियर- बिजनेस ठीक चलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य है। नए साथी बन सकते हैं।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पेट दर्द हो सकता है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - अपनी बात पर डटे रहें। परिस्थितियां आपके फेवर में होती जाएंगी। जो काम करने का मन है, वह समय पर हो सकता है। आपको उससे फायदा भी होगा। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। विनम्रता और सहयोग भरा व्यवहार देखने लायक रहेगा। दूसरों की भावनाओं और जरूरतों को लेकर आप संवेदनशील भी रहेंगे। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। वाणी से कुछ जरूरी काम भी पूरे करवा लेंगे।
नेगेटिव - ऑफिस या फील्ड में आपको कोई चुनौती भी मिल सकती है। आपकी बातों और विचारों का विरोध भी हो सकता है। हो सकता है आप कुछ मामलों में फैसले नहीं ले पाएं। मानसिक उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। क्या करें और क्या न करें की स्थिति भी बन सकती है। सोच-समझकर बोलें।
क्या न करें - धूम्रपान न करें।
लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- नई योजनाओं पर काम न टालें। समझौता करने के लिए तैयार रहें। धन संबंधी मामलों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। मकर राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है तो कुछ लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।
हेल्थ- कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। मकर राशि के लोग पुरानी बीमारियों को लेकर सावधान रहें।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। दोस्तों के किसी विवाद में आपको बीच-बचाव करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा चरम पर होगी और आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। बड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। नई नौकरी या प्रमोशन के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आप किसी स्थिति में खुद को विचलित न होने दें। परेशानियों में आसपास के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होगा तो मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।
नेगेटिव - अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। जो चीजें आपको पिछले कुछ समय से परेशान कर रही थीं, उनमें से कुछ चीजें नियंत्रण के बाहर भी जा सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। थोड़ा संभलकर रहें। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें।
क्या करें - लाइफ पार्टनर या लवर को पान खिलाएं।
लव- आज आप अपनी अपेक्षाओं को लेकर संवेदनशील हो जाएंगे। तनाव भी रहेगा। सोच समझकर बोलें।
करियर- कामकाज ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। जायदाद संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत भी अच्छी रहेगी। थकान दूर होगी।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में रहेगा। कोई महत्वपूर्ण इंसान आपकी खासियत को पहचान लेगा। आपको मदद मिलती रहेगी। माता से प्रेम बढ़ेगा। सहयोग मिलेगा। माता के प्रभाव से कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है। जिससे आप आगे बढ़ेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। पैसों के मामलों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। मौज-मस्ती का मन भी होगा। अपने मन की और अपने फायदे की बात कहने में आप जरा भी संकोच नहीं करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको फायदा होगा।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन में अपने ऑफिस की समस्याओं को शामिल न करें। फालतू खर्चा होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें। आपको बहुत से कठिन काम निपटाने पड़ सकते हैं। आपकी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। कोई प्रेम-प्रसंग है, तो उससे जुड़ी कोई स्थिति उलझ सकती है। इससे निपटने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। कोई शारीरिक परेशानी भी हो सकती है। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है।
क्या न करें - तंबाकू या पान मसाला न खाएं।
लव- पार्टनर के अनमने व्यवहार पर विनम्रता से पेश आएं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
करियर- बिजनेस संबंधित कानूनी विवादों का निपटारा होने के योग तो नहीं है, लेकिन थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। एक्स्ट्रा एक्टिविटी में समय बीत सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें वरना कोई बड़ा रोग हो सकता है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - घर के माहौल में सुधार हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। काम-धंधा और नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। संतान आपको सहयोग करेगी और आपको धन लाभ होगा। साझेदार से बड़ा फायदा मिल सकता है।
नेगेटिव - कामकाज और जिम्मेदारियां भी ज्यादा रहेगी। सुनी-सुनाई बात पर कोई भी फैसला लेने से बचें। परिवार में किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। जितना ज्यादा बोलेंगे, उतनी ही परेशानी में पड़ सकते हैं।
क्या करें - बार-बार थूकने से बचें।
लव- पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
करियर- बिजनेस में अच्छी ग्राहकी हो सकती है। कार्य स्थल पर सुखद वातावरण रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत ज्यादा करेंगे और आगे भी बढ़ जाएंगे।
हेल्थ- एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है। कम भोजन करें।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - बड़े काम के लिए शांति से कोई फैसला लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी दोस्त से खुली बात करें तो आपको राहत मिल सकती है। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। आपके सोचे हुए काम भी आज पूरे हो जाएंगे। लोगों के बारे में आपको कुछ बहुत रोचक बातें भी पता चल सकती है। लोगों और चीजों को एकजुट करके काम कराने में आप सफल रहेंगे। बेरोजगार हैं, तो अपनी दावेदारी जताने में जरा भी देर न करें।
नेगेटिव - अपनी हालत को लेकर मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। कामकाज और थोड़ी उलझी हुई स्थितियां जरूर सामने आएंगी। आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वाहन से भी सावधान रहें। आपको चोट भी लग सकती है।
नेगेटिव - अपनी हालत को लेकर मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। कामकाज और थोड़ी उलझी हुई स्थितियां जरूर सामने आएंगी। आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वाहन से भी सावधान रहें। आपको चोट भी लग सकती है।
क्या करें - साथ काम करने वाले को या किसी गरीब को चाय पिलाएं।
लव- जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। पार्टनर का मिजाज अनुकूल रहेगा।
करियर- बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। सहयोग मिलेगा। आगे बढ़ जाएंगे।
हेल्थ- पुराने रोग रहेंगे। ज्यादा भारी खाना खाने से बचें।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। पार्टनर से भी सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। कोई पुराना साथी या दोस्त आपसे बातचीत कर सकता है। बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपके काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है। नई डील हो सकती है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे। व्यापारिक यात्रा पर भी आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
नेगेटिव - आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं। कहीं- कहीं आप संकोची भी हो जाएंगे। किसी से कोई बड़ा वादा न करें। ऑफिस में किसी के साथ कोई असहमति या अनबन हो सकती है। सोच-समझकर बोलें। सही शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है।
क्या न करें - अपोजिट जेंडर से झूठ न बोलें।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। प्रेमी से भी गिफ्ट मिलने के योग हैं।
करियर- नए सौदे होंगे। धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य है। साथ पढ़ने वालों से संबंध अच्छे रखें।
हेल्थ- पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें तो आपको अच्छा लगेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है या आप उनसे मिल भी सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव - बड़ा खर्चा करने के पहले सोच-विचार कर लें। कामकाज निपटाने में कोई समस्या या रुकावट आ सकती है। आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कामकाज में रुकावटें आएंगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। इससे आपके डेली रूटीन पर असर पड़ेगा। कुछ मामलों में आज आप लोगों से उलझ भी सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। इससे आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। ठीक से सोचे-समझे बिना कोई बात कहने से आप उलझन में फंस सकते हैं। आपकी ही कोई गलती आपको परेशानी में डाल सकती है।
क्या न करें - अपोजिट जेंडर वालों का दिल न दुखाएं।
लव- जीवनसाथी आपकी मदद करेगा। कामकाज में पार्टनर का सहयोग मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
करियर- स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। नए बिजनेस की शुरुआत न करें तो ही अच्छा है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- मौसमी बीमारियों से परेशानी बनी रहेगी। सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आज आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। घर से ही कोई काम शुरू कर सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। आप ऐसा कुछ करने की कोशिश करेंगे, जिससे दिनचर्या बदल सकती है। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है।
नेगेटिव - किसी की नकल करेंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है। बिना बात किसी पर भड़क सकते हैं। इससे आपकी इमेज पर ही बुरा असर पड़ेगा। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपका नुकसान हो सकता है।
क्या करें - मंदिर में माचिस दान दें।
लव- मनोबल बढ़ने से तनाव कम हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है।
करियर- जल्दबाजी में कोई काम न करें। अपने व्यवहार में भी संतुलन रखें। बिजनेस अच्छा चलेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी। शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। पेट संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - जीवन के कई क्षेत्रों में स्थितियां अब गति पकड़ने लगेंगी। आप धैर्य और संयम रखें। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। किसी बड़े काम के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम हो जाएगा। लोन से जुड़े कामकाज पूरे हो जाएंगे। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। इनकम और फायदे की स्थिति बनी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा।
नेगेटिव - किसी तरह का कर्जा चुकाने में आप व्यस्त रहेंगे और परेशान भी हो सकते हैं। कामकाज ज्यादा रहेगा। भाग-दौड़ हो सकती है। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। धन लाभ आसानी से नहीं हो पाएगा। आप पैसों और फायदे के चक्कर में गैरकानूनी या अवैध काम करने का भी मन बना सकते हैं।
नेगेटिव - किसी तरह का कर्जा चुकाने में आप व्यस्त रहेंगे और परेशान भी हो सकते हैं। कामकाज ज्यादा रहेगा। भाग-दौड़ हो सकती है। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। धन लाभ आसानी से नहीं हो पाएगा। आप पैसों और फायदे के चक्कर में गैरकानूनी या अवैध काम करने का भी मन बना सकते हैं।
क्या करें - दिन में 2 बार साफ पानी से पैर धोएं।
लव- पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
करियर- आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन किसी न किसी टेंशन से परेशान रहेंगे। भोजन और नींद के मामलों में सुख मिलेगा।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। इंटरव्यू दे रहे हैं तो नपे-तुले जवाब ही दें। पैसे और परिवार के मामलों पर पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव - करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर आप कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाएंगे। परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए कारगर नहीं रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान भी मोल न लें। समस्याएं खत्म होने में थोड़ा समय लग सकता है। कामकाज में कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं, जिनसे आपकी परेशानियां बढ़ने की संभावना है।
नेगेटिव - करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर आप कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाएंगे। परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए कारगर नहीं रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान भी मोल न लें। समस्याएं खत्म होने में थोड़ा समय लग सकता है। कामकाज में कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं, जिनसे आपकी परेशानियां बढ़ने की संभावना है।
क्या करें - भैरव मंदिर में तेल दान करें।
लव- पार्टनर से संबंध मधुर होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई पुरानी बात आपके संबंधों में फिर से खटास पैदा कर सकती है।
करियर- बिजनेस में सफलता मिल सकती है और आपकी इनकम बढ़ेगी। आलस्य और थकान से स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- सेहत में महत्वपूर्ण सुधार हो सकते हैं।
Different Source for daily rashifal