Today Horoscope 05-August-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - अपनी योग्यता बढ़ाने पर ध्यान दें। कोई पार्ट-टाइम काम भी आपको मिल सकता है। जो आपकी इच्छाएं पूरी कर सकता है। कुछ दोस्त आपके लिए कई तरीकों से मददगार साबित हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में भी गति आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती हो सकती है। गहराई से प्लानिंग करने और फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय सही है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर मदद तो मिलेगी ही साथ ही अच्छे काम के लिए आपका सम्मान हो सकता है। अधूरे काम भी आज पूरे हो सकते हैं। कोई दोस्त आपको पैसे निवेश करने का नया तरीका बता सकता है। आप उत्साही भी रहेंगे। नए काम करने का मन बनेगा। दिन आपके लिए अच्छा है। सुखद और फायदेमंद यात्रा होने की संभावना है। कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं।

नेगेटिव - 
कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसमें उलझकर आपके दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। मीन राशि वाले लोग आज मन ही मन किसी तरह की घुटन महसूस कर सकते हैं।

क्या करें - 
रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।

लव- 
आपको लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिल सकता है।

करियर - 
कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। स्टूडेंट्स आज खुश रहेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। दोस्तों से भी मदद मिल सकती है।

हेल्थ- 
ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता है। 



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - अपने मन की भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। आज लक्ष्य पूरा करने में आपके दोस्त, परिवार और साथ काम करने वाले लोग पूरा साथ निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुधार हो सकता है। दिनभर व्यस्त रहेंगे। पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल लेंगे। दूर स्थान पर रहने वालों से मदद मिलेगी। नए कामों की प्लानिंग हो सकती है।

नेगेटिव - 
अपनी इमेज और व्यक्तित्व को लेकर आज ज्यादा ही सावधान रहेंगे। पैसों के लिहाज से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में भी कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ काम या खरीददारी में पैसे कम पड़ सकते हैं। ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। सावधान रहें। आज आप थोड़े अव्यावहारिक भी रहेंगे। किसी न किसी बात से आपका मूड भी ऑफ हो सकता है। 

क्या करें - 
केला और पीली मिठाई किसी गरीब को खिलाएं।

लव- 
लव लाइफ  के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। उलझी बातें सुलझ जाएंगी।

करियर - 
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई ऑफर आपको छिपे ढंग से मिल सकता है। कैम्पस में मेहनत ज्यादा हो सकती है। अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
एसिडिटी से परेशानी होगी। कमर के निचले हिस्सों में रोग हो सकता है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव -  नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए अच्छा समय आ सकता है। नए लोगों से जुड़ेंगे। अपने पैसों और करियर की स्थिति को मजबूत करने के मौके मिलेंगे। सकारात्मक रहेंगे तो कोई भी आपके सामने नहीं टिक सकेगा। आप किसी ऐसे काम के लिए हां कर सकते हैं जो फिलहाल कठिन नजर आ रहा है। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज  मिल सकते हैं। 

नेगेटिव - ऑफिस में किसी की बुराई करने से बचें। अपने टेलेंट का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इससे आप निराश हो सकते हैं। शक के आधार पर कोई टिप्पणी न करें। न ही किसी तरह का कोई फैसला लें। आपकी सोच में नकारात्मकता आई, तो आप अपनी बात नहीं कह पाएंगे। निजी कामों के झंझट में पड़ कर अपनी एकाग्रता न टूटने दें। अनियमित दिनचर्या और मौसम के कारण सेहत कमजोर हो सकती है। 

क्या करें - 
हनुमान मंदिर के पुजारी को मीठी रोटी और लाल कपड़ा दान करें।

लव- 
अपना गुस्सा पार्टनर पर न उतारें। आप ऐसा कोई काम करेंगे जिससे पार्टनर के दिल में आपकी इज्जत बढ़ सकती है।

करियर-  
दिन अच्छा रहेगा। नया काम मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। कन्फ्यूजन भी रहेगा। कामकाज में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। 

हेल्थ- 
मानसिक थकान भी रहेगी। पुराने रोग भी बने रहेंगे। किसी तरह की एलर्जी भी हो सकती है।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। आपका ध्यान परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। किसी खबर से आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर हो सकती है। पैसे कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो आप में एक नया जोश भर देंगे। थोड़ी-सी कोशिशों से ही आप पैसों से जुड़ी बड़ी समस्या सुलझा लेंगे। घर-परिवार में कुछ सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं। नई शुरुआत का आनंद लें। धनु राशि के लोग आज खर्चे पर कंट्रोल रखें। संयम और धैर्य रखने से आपके काम हो जाएंगे। 

नेगेटिव - 
पुरानी बातों पर ध्यान न दें। नकारात्मक विचारों में उलझ कर परेशान हो सकते हैं। इस कारण आप आसानी से कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाएंगे। कामकाज के लिहाज से दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। कामकाज मे रुकावटें भी ज्यादा हो सकती है। ज्यादा पैसा खर्चा होने से आप परेशान रहेंगे। 

क्या करें - 
किसी काने (जिसको 1 ही आंख से दिखाई देता हो) या अंधे व्यक्ति को सफेद मिठाई खिलाएं।

लव- 
प्रेमी से आप जो चाहते हैं, उसकी मांग और जिद न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर-  
बिजनेस में सावधानी से फायदा होगा। कामकाज ज्यादा होने के कारण नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। दौड़-भाग भी रहेगी।

हेल्थ- 
परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद की कमी से भी आप परेशान हो सकते हैं।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आपको कुछ नया और सकारात्मक सोचना चाहिए। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए ठीक रहेगी। धन लाभ होने के योग हैं। आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बातचीत का तरीका अच्छा रहेगा। मन की बातें लोगों से शेयर करने के लिए आज आप उत्सुक रहेंगे। किसी तरह का निवेश करने का भी मन बनेगा। निवेश के मामले में कोई बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति आपको सलाह दे सकता है। आपके ज्यादातर फैसले सही रहेंगे। आज आप गरीबों की भी मदद कर सकते हैं। संतान के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिल सकती है। कुछ पुरानी बातें भी याद आ सकती है। जिनसे आज आपको आज फायदा भी होगा।

नेगेटिव - 
ऑफिस, करियर और बिजनेस की चिंता में आप अपने ही लोगों की अनदेखी कर सकते हैं। समय का मैनेजमेंट ठीक से नहीं कर पाएंगे। इससे आपके कुछ खास काम भी अधूरे रह सकते हैं। आप पर कोई कर्ज चुकाने का प्रेशर भी हो सकता है। परिवार पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

क्या करें - 
किसी गरीब को हरी सब्जी दान दें।

लव- 
प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। आप भावनाएं समझने और समझाने में सफल रहेंगे।

करियर-  
ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। निचले वर्ग के लोगों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
चोट लगने के योग हैं। सिर दर्द भी हो सकता है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - मेहनत का पूरा फल भी मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे कर लें। यात्रा का भी योग बन रहा है। एक काम खत्म हो जाने के बाद ही दूसरा काम हाथ में लें। दिन भर अपनी उत्तेजना को काबू में रखने की कोशिश करें। घर-परिवार के काम निपटा लें। हो सकता है आपको रिश्तों में सुधार या घर के सामानों की मरम्मत भी करवानी पड़ सकती है। मेहनत का फल भी आज आपको मिलेगा। घर-परिवार के लिए थोड़ी बहुत खरीददारी भी आप कर सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है।

नेगेटिव - 
आप किसी शौक पर ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। आपके सामने कोई दुविधा जैसी स्थिति भी बन सकती है। आज आप किसी भी मामले पर ज्यादा जोश न दिखाएं। थोड़े शांत रहें, तो बेहतर रहेगा। कारोबार या नौकरी बदलने का विचार भी आपके लिए ठीक नही है। आप कुछ भी या किसी भी तरह का बदलाव न करें तो ही अच्छा है। 

क्या करें - 
किसी बूढ़े बा्रह्मण या पुजारी को गेहूं और लाल मिठाई दान दें।

लव- 
प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। पुरानी अनबन चली आ रही थी तो खत्म हो जाएगी।

करियर-  
बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को थोड़ी टेंशन हो सकती है।

हेल्थ- 
आज आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। 



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - दिन शांति से निकालने की कोशिश करें। कुछ लोगों को आपकी जरूरत होगी। सामाजिक तौर पर आपका आकर्षण ज्यादा रहेगा और लोकप्रियता भी बढ़ेगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से दूर रहेंगे, तो साथ के लोग आपका सम्मान करेंगे। पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष भी मजबूत होगा ।

नेगेटिव - 
सेहत पर ध्यान दें। बेचैनी, अनियमित खानपान, थकान और घबराहट के कारण सेहत खराब हो सकती है। आप हर व्यक्ति की मांग पूरी करते रहे, तो फिर भाग-दौड़ ही करते रह जाएंगे। आज आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कोई फैसला तुरंत लेने का दबाव भी आप पर हो सकता है। आपको सावधान रहना चाहिए, कोई गुप्त दुश्मन भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बिजनेस और नौकरी में आप कोई नया काम शुरू न करें।

क्या करें - 
देर रात तक न जागें।

लव- 
संबंध मधुर बनाने की कोशिश करें, आपको सफलता भी मिल सकती है।

करियर-  
रुके हुए काम खींचतान कर पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में पैसा अटक भी सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

हेल्थ- 
घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।



सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te






Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - दिन भर बिजी रहेंगे। आपके लिए ये अच्छा भी रहेगा। कोई बड़ा फैसला भी आज आप ले सकते हैं। अपने कामकाज पर आपको प्राउड फील होगा। साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिलेगी। पार्टनरशिप के मामलों में कोई परेशानी है, तो आप उसे सुलझा सकते हैं। प्रेम और रोमांस के विचार आपके दिल-दिमाग पर हावी हो सकते हैं। कोई रिश्तेदार भी आपसे पैसों की मदद ले सकता है। कोई न कोई काम लगातार बना रहेगा। विवाद और कोर्ट संबंधित अधूरे काम पूरे भी हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
जहां तक हो सके, आज आप उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें। बात शुरू होगी, तो लंबी चल सकती है। दरअसल विवादित मामलों पर दूसरे लोग आपकी बात सुनने-समझने के लिए राजी नहीं होंगे। आज आप लोगों पर अपना प्रभाव जताने के लालच में आकर ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपका फायदा यानी आपकी मेहनत का फल किसी और को भी मिल सकता है। किसी मामले में आपकी इमेज भी खराब हो सकती है। आपके साथ कोई अपना खास इंसान विश्वासघात भी कर सकता है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। आपको कर्जा भी लेना पड़ सकता है।

क्या करें - 
काली चींटियों को चीनी खिलाएं।

लव- 
पार्टनर को खुश करने के लिए किसी मामले में अति कर सकते हैं। हो सकता है कि पार्टनर आपकी भावनाएं न समझे।

करियर-  
कार्यक्षेत्र और बिजनेस में संभल कर काम करें। पैसों का ध्यान रखें। विवाद से बचें। कैम्पस में समय खराब हो सकता है। घर पर ज्यादा अच्छी तरह पढ़ पाएंगे।

हेल्थ- 
आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। हल्की हरारत भी हो सकती है। चोट भी आ सकती है।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। परिवार के लोगों से प्रेम और सम्मान मिलेगा। पैसों के जरूरी मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पैसों से जुड़े और घरेलू मामलों को सुलझाने के लिहाज से आपके लिए दिन अच्छा है। निवेश के मामले में भी अच्छा समय है। यात्रा का कोई प्रोग्राम है, तो उसकी तैयारी पहले ही कर लें। ऑफिस का काम जल्दी ही निपटा लेंगे। चंद्रमा के प्रभाव से साझेदारी के काम समय पर निपट जाएंगे। अपोजिट जेंडर वालों से मदद मिल सकती है। जिन कामों को लेकर इतने दिनों से बेचैन हैं वो भी पूरे हो सकते हैं। अपना काम खत्म करने के बाद, दूसरे की मदद जरूर करें। पिछले कुछ दिनों से जो मेहनत की थी, उसका फायदा आपको अब मिल सकता है।

नेगेटिव - सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की कोशिश करें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना और डिपेंड रहना आपके लिए अच्छा नहीं है। दाम्पत्य जीवन में भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। पैसे खो सकते हैं। पैसों के लिए गलत और गैर कानूनी कामों की ओर आपका ध्यान जा सकता है। खुद को बचाएं। आज आप बड़े फैसले न लें।
क्या करें - लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।

लव- लव पार्टनर पर ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपसे पूरी तरह अलग है। 

करियर - फालतू खर्चे हो सकते हैं। किसी से बहस में न पड़ें। अकेले रहने की भी इच्छा होगी। जो पढ़ा था, उससे कन्फ्यूजन भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में आसानी से सफलता नहीं मिल पाएगी।

हेल्थ- 
यात्रा का योग बन सकता है। आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव -  आज आप कुछ ऐसे कामों की प्लानिंग कर सकते हैं, जिनसे आपको सक्सेस मिल सकती है। कामकाज, बिजनेस और करियर से जुड़े लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अचानक आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है। नए अवसरों के बारे में विचार करें। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। कुछ लोगों से आज संबंध अच्छे हो जाएंगे। नए अनुभव मिल सकते हैं। पुरानी चली आ रही परेशानियों पर नए सिरे से विचार करेंगे और उसे निपटा लेंगे।
नेगेटिव - वृष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला रहेगा। आपको अपने जीवन में बदलाव की जरूरत भी महसूस होगी। आने वाले दिनों में बदलाव होने की उम्मीद है। कुछ लोगों के साथ संबंध खत्म हो सकते हैं। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। मन में उठने वाले सवालों के जवाब आपको परेशान कर सकते हैं। आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। कोई आपको ब्लेम भी कर सकता है। वाहनों से भी आपको सावधान रहना होगा। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। तनाव भरा दिन हो सकता है। पैसा कहीं उलझ सकता है। परिवार में विवाद होने की संभावना है।

क्या करें - पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई के साथ पीला फूल रखें और घी का दीपक भी लगाएं।

लव लाइफ - लव लाइफ की प्रॉब्लम निपटाने की कोशिश करेंगे। इसमें सफलता मिल सकती है।

करियर-  ऑफिस, फील्ड और बिजनेस में मेहनत ज्यादा रहेगी, पुरस्कार कम मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से राय ले सकते हैं।

हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। थकान और आलस्य भी रहेगा। 



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  मेष राशि वालों के लिए गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। इस कारण सोचे हुए बहुत से काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों के जरिए आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। आप जो भी काम शुरू करेंगे, मेहनत करेंगे, उसका बहुत अच्छा फल आपको मिलेगा। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। पॉजिटिव नजरिया आपके लिए कारगर रहेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आप कोई नई तकनीक या विधा सीखने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े कामों की योजना भी बन सकती है। 

नेगेटिव - आप पर कामकाज का बोझ भी ज्यादा रहेगा। आप कुछ काम जबरदस्ती या किसी के दबाव में आकर कर सकते हैं। कारोबार की धीमी गति से भी आपका मूड खराब हो सकता है। खर्चा बढ़ सकता है। जरूरी कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा।

क्या न करें - बाल और नाखून न कटवाएं।

लव- आज लव पार्टनर आपकी कुछ इच्छाएं नहीं समझ पाएगा। अपनी भावनाएं पार्टनर से शेयर करें। लव लाइफ अच्छी हो जाएगी।

करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दोस्तों से मदद मिलेगी। तनाव भी रहेगा। कानूनी मामलों और मेडिकल फील्ड से जुड़े स्टूडेंट खुश रहेंगे।

हेल्थ- हाथ-पैर दर्द हो सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।


Different Source for daily rashifal