Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव- किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। मन की बात साफ कहें, लेकिन दूसरे क्या कहते हैं, इसे भी समझने की कोशिश करें। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे। मीन राशि के लोग ऑफिस में टीम भावना से काम करेंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। संतान से मदद मिल सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा तो आपको दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिलेगी। ऑफिस में भी साथ के लोग किसी काम में मदद कर सकते हैं। अपोजिट जेंडर भी आपके फेवर में हो सकता है।
नेगेटिव - यात्रा का कोई प्रोग्राम स्थगित हो सकता है। किसी तरह की देरी होने के भी योग बन रहे हैं। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। अपने दिल की बातें हर किसी से शेयर न करें। हर किसी पर भरोसा करने से बचें। आपको किसी तरह का धोखा भी हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में पूरी तरह किसी पर भरोसा न करें।
क्या न करें - टूटी-फूटी क्रॉकरी का उपयोग न करें।
लव लाइफ - लव लाइफ अच्छी है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। गिफ्ट मिल सकता है। अपनी प्रॉब्लम दूसरों से शेयर करेंगे और इससे आपको संतुष्टि मिल सकती है।
करियर - प्रोफेशन के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है। धन लाभ होगा और खर्चा भी बढ़ सकता है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें। कफ और पित्त के रोग हो सकते हैं। पुराने रोग में किसी दूसरे डॉक्टर से भी राय ले लें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा होना आपके लिए शुभ है। आज जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए आपको सिर्फ धैर्य रखना होगा। समय के साथ अपने प्लान में बदलाव कर लेंगे तो फायदा होगा। अपनी योजना पर फिर से विचार कर के काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में होगा तो पैसों के लिहाज से आपकी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। मेहनत और कोशिश करते रहें। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें। आपको फायदा जरूर मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। कामकाज भी बढ़ सकते हैं।
नेगेटिव - छिटपुट परेशानियों या असफलता से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। खुद को संभालने की कोशिश करें। आपको कुछ कामों में, फालतू देरी भी हो सकती है। कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस भी कम हो सकता है। इस कारण आप कुछ अच्छे मौके चूक सकते हैं। कोई व्यक्ति किसी मामले को लेकर आप पर तुरंत कोई फैसला लेने का दबाव बना सकता है। अपने ही लोगों से विवाद होने की संभावना बन रही है। कुछ ग्रहों के कारण मेहनत ज्यादा रहेगी और उसके हिसाब से नतीजे कम मिल पाएंगे।
क्या करें - किसी-भी मंदिर का प्रसाद खाएं।
लव- पार्टनर के साथ पूरा दिन मनोरंजन और घूमने में निकल सकता है। दिन भी अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
करियर- अचानक धन लाभ से बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। प्रोफेशनल रिलेशन मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
हेल्थ- कुंभ राशि वालों को पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - पैसों के लिहाज से दिन पहले से बेहतर रहेगा। शांत होकर व्यवहार करें। आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। जो आपकी मदद करे, उसका एहसान जरूर मानें। किसी काम को किस्मत के भरोसे न छोड़ें। जो समस्याएं आएंगी, वे आपको कुछ न कुछ नया सबक देती जाएंगी। यात्रा का कोई कार्यक्रम आपने पहले ही बना रखा है, तो उसमें बदलाव करने की स्थितियां बन सकती हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिलेगा। किसी कठिन काम में मदद मिलेगी, जिससे राहत महसूस होगी। दूर स्थानों से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। जिम्मेदारियों को ठीक से निभा लेंगे।
नेगेटिव - भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला करेंगे तो नुकसान हो सकता है। फालतू कामों में भी उलझ सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ भी सकता है। आप जल्दबाजी में कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जिससे पैसों का नुकसान हो सकता है। आपके मन में एक साथ कई काम रहेंगे। इस वजह से आप कुछ जरूरी काम भूल सकते हैं।
क्या न करें - सिगरेट न पिएं।
लव - शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है, लेकिन प्रेमियों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा।
करियर - नौकरी और बिजनेस के लिए दिन शुभ है। आर्थिक फायदा भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को कम मेहनत करने से ही सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- सेहत भी ठीक-ठीक ही रहेगी, लेकिन पैर में थोड़ी तकलीफ हो सकती है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेगा। आप व्यस्त रहेंगे। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा। धन कमाने के कुछ अच्छे मौके आपको जल्दी ही मिल सकते हैं। उनके लिए आपको चौकन्ना रहना होगा। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम आज समय से पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त की मदद से कठिन स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। परेशानियां भी आज कम हो जाएंगी। पुराना चला आ रहा कोई कोर्ट केस भी निपट सकता है। आपको पैसा और यश दोनों मिलेगा। सोचे हुए काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है।
नेगेटिव - गैर जरूरी खर्चों में थोड़ी कटौती करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। कागजी कार्यवाही या कुछ कागजों के चक्कर में आप उलझ भी सकते हैं।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वालों को सजावटी या सुगंधित वस्तु गिफ्ट करें।
लव लाइफ - लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से बराबर सहयोग और प्यार मिलेगा।
करियर - मेहनत में दिन निकल सकता है। अधिकारी आप पर काम का प्रेशर भी बना सकते हैं। सावधानी से काम करें। स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। आपकी तबीयत भी बिगड़ सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - काम का बोझ पहले से कुछ कम हो सकता है। आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे। आपको धन लाभ भी हो सकता है। चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। हर हालत में अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। आज की मेहनत आने वाले दिनों में बहुत काम आएगी। दोस्तों से सहयोग भी मिलेगा। आपको कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां भी आज मिल सकती है। सामाजिक मुलाकातों में आप सफल हो सकते हैं। आमदनी बढ़ सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आपसे जुड़े लोग अपने कामों में सफल होंगे।
नेगेटिव - बिना प्लानिंग बनाए कोई काम शुरू करने की कोशिश न करें। किस्मत और किसी खास इंसान के भरोसे काम शुरू करने की न सोचें। आपको कुछ अजीब और अलग तरह के संकेत मिल सकते हैं। वाहन का उपयोग संभल कर करें। आपको किसी से न चाहते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कुछ कामों में मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाने से आपका मूड भी खराब हो सकता है।
क्या करें - छोटी बच्ची को मिठाई खिलाएं।
लव- आपके सहयोग से पार्टनर के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
हेल्थ- पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - जो भी खरीददारी करनी है, आप कर सकते हैं। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से आपका समय अच्छा है। परिवार की कोई अनबन या कठिन स्थिति खत्म करने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। पुरानी बातें भूल कर भविष्य की ओर देखें। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप कुछ नया भी करना चाहेंगे। प्रेमी से भी मुलाकात होने की संभावना है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
नेगेटिव - किसी बात पर ज्यादा ही भावुक होकर रिएक्ट करने से आपकी गलत इमेज बन सकती है। कुछ बातों से आपको टेंशन भी ज्यादा होगी। सिरदर्द और थकान के कारण परेशान हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने में थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं।
क्या करें - माता जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ को मैरिड लाइफ में बदलना चाहते हैं तो पेरेंट्स के सामने अपनी इच्छा रखें।
करियर- अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, लेकिन सफलता भी मिलेगी।
हेल्थ- भोजन में सावधानी रखें वरना पेट की परेशानी हो सकती है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - परिस्थितियों में बदलाव महसूस होगा। चंद्रमा आपको सुख देगा। कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इसके लिए आप भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है। चंद्रमा के प्रभाव से आपको माता से मदद मिल सकती है।
नेगेटिव - पुराना तनाव-दबाव और थकान भी हो सकती है। कामकाज-नौकरी के मामले में कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। जो काम आपने सोच रखे हैं वो शुरू न करें। जल्दबाजी या एक्साइटमेंट में काम न करें। तुनकमिजाजी रहेगी। रिस्क लेकर काम न करें तो ही अच्छा है। आज आपको थोड़ा सावधान भी रहना होगा। सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं होंगे तो मानसिक तनाव रहेगा।
क्या करें - माता या मां के समाना किसी महिला को प्रणाम करें।
लव लाइफ - जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, लेकिन सब ठीक भी हो जाएगा।
करियर- मानसिक संतुलन रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। स्टूडेंट्स सावधान रहें। दौड़-भाग के साथ किसी बात की टेंशन भी हो सकती है।
हेल्थ- मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। एलर्जी हो सकती है। सावधान रहें।
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वेतनवृद्धि या प्रमोशन का इशारा भी मिल सकता है। किसी निवेश से भी फायदा हो जाएगा। नए ऑफर मिल सकते हैं। किसी बहाने नए-पुराने हर तरह के लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। किसी लत से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफल हो सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। व्यवहार और अपनी उदारता से आप कुछ लोगों का दिल जीत लेंगे। बहुत से लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिससे आपको सीधा फायदा भी होगा। रिश्तों और पैसों को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील होंगे। जमीन-जायदाद का काम करने वालों को फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - बुजुर्ग या किसी अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण संबंधों में तनाव-विरोध या गलतफहमी हो सकती है। सावधान रहें। कुछ मामलों में आपको मन मार कर समझौता करना पड़ सकता है। आपका खर्चा भी ज्यादा रहेगा। इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं।
क्या करें - सफेद फूल नाली में फेंके।
लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है। संबंधों में कोई नया प्रयोग न करें। संयम रखें तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।
करियर- नौकरीपेशा लोग धैर्य से काम लें। ऑफिस में किसी से फालतू विवाद में न उलझें तो ही अच्छा है। निवेश के लिए समय सामान्य है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- तबीयत अचानक खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। घबराहट या कोई पुराना दर्द रहेगा।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - जो काम कर रहे हैं, उसमें मेहनत के हिसाब से नतीजे मिल सकते हैं। आप में ऊर्जा भी ज्यादा रहेगी। आप बहुत कुछ कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान दें। नए लोगों से दोस्ती होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे। खरीददारी करने का मन बना सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में होने से आपके बहुत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आपको सहयोग भी मिलेगा। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। आपके लिए यह अच्छा भी रहेगा। दोस्तों के साथ समय बीताने का मौका मिल सकता है। विवाद निपटाने में भी बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव - पैसों के मामले में आपके सामने कठिनाई की स्थिति बन सकती है। उसकी अनदेखी न करें। हर व्यक्ति आपकी बातों से सहमत नहीं होगा, लिहाजा आप इसकी उम्मीद ही न रखें। आज किसी से भी अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। नजदीकी रिश्तों में भी कोई अनबन हो सकती है।
क्या करें - खाने की तली हुई चीज किसी गरीब बच्चे को खिलाएं।
लव- लव पार्टनर से तहजीब और प्यार से पेश आएं और पार्टनर भावनात्मक दबाव न बनाएं।
करियर- बिजनेस में पैसा रुक सकता है। सावधानी से निवेश करें। कामकाज ज्यादा रहेगा। साथ ही आपके लिए दिन अच्छा भी रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले भी आसानी से सफल हो सकते हैं।
हेल्थ- मानसिक थकान और नींद की कमी रहेगी।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - कोई बड़ा मौका भी आपको मिल सकता है। सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों की मदद मिल सकती है। कोई नई चीज सीखने को मिलेगी। किसी तरह की ट्रेनिंग होगी। जो भी सीखेंगे, वह आने वाले दिनों के लिए कारगर साबित होगा। आपके फैसले भी सही रहेंगे। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। चौकन्ने रहें। अचानक जरूरी काम शुरू करने पड़ेंगे। नए और खास कामों की प्लानिंग होगी।
नेगेटिव - कामकाज में मन कुछ कम ही लगेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें घर में है। इसके कारण कामकाज का पूरा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। आपको सावधान रहना चाहिए। किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है। निर्माण कार्यों में भी खर्चा होने की संभावना बन रही है। कामकाज में सावधानी रखनी होगी। वाहन से चोट लग सकती हैं। सावधान रहें। अपना व्हीकल दूसरों को देने से बचें। चोट भी लग सकती है।
क्या करें - पानी की टंकी में पीला फूल डालें।
लव लाइफ - आप पार्टनर से जिस जवाब की आशा रख रहे हैं वो आपको जल्दी ही मिलेगा। अपने मन की आवाज सुनते रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर - नौकरीपेशा लोगों के इन्क्रीमेंट या प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। सोच-समझ कर पैसा निवेश करें। कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत के हिसाब से कम ही सफलता मिलेगी।
हेल्थ - पेट में समस्या रहेगी। सिर और बदन दर्द हो सकता है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - किसी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है। अपोजिट जेंडर के लोग आपके फेवर में रहेंगे। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई प्रस्ताव अचानक मिल सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुरानी वस्तु भी आप खरीद सकते हैं। घर-परिवार, रिश्तेदार और जमीन-जायदाद के मामले आपके लिए ज्यादा ही महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आपकी खुशमिजाजी से सब खुश रहेंगे। किस्मत के घर में चंद्रमा होने से बिजनेस करने वाले कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा भी होगा। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। इनकम बढ़ेगी।
नेगेटिव - सोचे हुए काम पूरे होने में कुछ रुकावटें आ सकती है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे। कुछ मानसिक कामों में आपको थकान महसूस हो सकती है।
क्या करें - किसी लंगड़े या अपंग व्यक्ति की मदद करें।
लव- लव लाइफ से जुड़े कुछ जरूरी फैसले आप ले सकते हैं।
करियर- बिजनेस संबंधित नई योजनाएं बनाएंगे। ऑफिस में भी कुछ नए प्लान के साथ आगे बढ़ सकते हैं। स्टूडेंट्स ज्यादा मेहनत करेंगे। इससे आने वाले दिनों के लिए स्थितियां उनके फेवर में हो जाएंगी।
हेल्थ - आज आप ज्यादा ही थकान महसूस कर सकते हैं।
Different Source for daily rashifal