Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - भावुक रहेंगे। भावनात्मक तौर पर आप में ऊर्जा रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही होंगे। बहुत सी परेशानियों और समस्याओं के समाधान भी आज आपको मिल सकते हैं। अपने काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव लाने का भी मन बना सकते हैं। जो काम करने की सोचेंगे वह पूरा कर ही लेंगे। किए गए हर काम का फायदा आपको मिल सकता है। नई संभावनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव - महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। किसी से अनबन होने के योग हैं। जहां तक हो सके, ऐसे कामों से दूर ही रहें। काम में मन कम ही लगेगा। कुछ काम निपटाने के लिए आपको सामान्य से ज्यादा समय भी लग सकता है। आप कुछ काम टेढ़े या गलत तरीके से भी कर सकते हैं। कुछ लोग आपकी बातें नहीं समझ पाएंगे। अपने विचार और मन में चल रही बातें किसी को बताने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। आपके साथ वाला ही कोई आपको चुनौती दे सकता है।
क्या करें - खोपरे का तेल नाभि पर लगाएं।
लव- लव लाइफ में लिए गए पुराने फैसलों पर एक बार फिर से गौर करें। संबंधों को लेकर कोई स्थायी फैसला न लें। यह जो कुछ हो रहा है, वह थोड़े ही समय की बात है।
करियर- अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। विवादों से बचें। आपके पैसे भी खो सकते हैं। सावधान रहें। कैम्पस में झगड़ा या विवाद होने की भी संभावना है। कुछ लोगों की पढ़ाई भी अच्छी होगी।
हेल्थ- अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कोई न कोई दिक्कत भी रहेगी।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - आपकी कोशिश जल्दी से जल्दी काम निपटाने की होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो अचानक यात्राएं हो सकती हैं। आप अपनी इच्छानुसार ही काम करेंगे। सिर्फ खास काम निपटाने पर ही ध्यान देंगे। धैर्य से करने की आदत डाल लें। निवेश या पैसा बढ़ाने के कई तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है। दूसरों के साथ सहयोग और समझौते करने के लिए तैयार रहें। हर बात और हर स्थिति को तुरंत समझ भी जाएंगे। किसी से काफी महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। खुद पर भरोसा करें।
नेगेटिव - कामों में देरी हो सकती है। आपको एक कदम आगे बढ़ाने पर उलटा नुकसान भी हो सकता है। आपके कुछ मामले टल भी सकते हैं और कुछ मामलों में आप फंस सकते हैं। करियर से लेकर शिक्षा और निवेश तक के मामलों पर फैसला लेने के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दी गुस्सा न करें। खर्च बढ़ने के भी योग है। विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करें।
क्या करें - किशमिश का पानी पिएं।
लव- आपके और पार्टनर के बीच दूरी बढ़ सकती है। संवेदनाओं को समझें और बहस में न पड़े।
करियर- कामकाज ज्यादा रहेगा। बिजनेस वालों का पैसा रुक सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ स्टूडेंट्स को किसी न किसी बात का टेंशन भी हो सकता है।
हेल्थ- इस राशि के लोग खाने-पीने के मामले में सावधानी रखें। मिर्च कम खाएं तो बीमारियों से बच जाएंगे।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - ऑफिस के किसी खास काम के लिए पहल करेंगे। आपके सामने परिस्थितियां ऐसी हो जाएंगी कि आपको कोई पहल करनी ही पड़ेगी। दिन आपके फेवर में हो सकता है। कोई पुराना सपना भी पूरा हो सकता है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। आमदनी बढ़ने के भी योग हैं। दिनचर्या में बहुत विविधता रहेगी। आपने जो काम हाथ में लिया है, उस पर बारीकी से विचार करें। दोस्त मददगार रहेंगे। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ भी समय बीतेगा। आपको अचानक छोटा-मोटा फायदा मिल सकता है। शब्दों और विचारों के क्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ सकती है।
नेगेटिव - खर्चा और बढ़ सकता है। खुद पर कंट्रोल नहीं हो पाएगा। न चाहते हुए भी कोई राज की बात लोगों को बता सकते हैं। आप किसी टेंशन में रहेंगे। पैसों की स्थिति को लेकर भी तनाव हो सकता है।
क्या करें - काली मिर्च दान दें।
लव- कोई संबंध शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक मुलाकात भी हो सकती है। लव प्रपोजल देने के लिए समय अच्छा है।
करियर- नौकरी में पदोन्नति और स्थान बदलने के मौके मिल सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे। मेडिकल और कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स के लिए भी समय सामान्य रहेगा।
हेल्थ- सेहत के मामले में समय थोड़ा सही रहेगा।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - हर तरह से फायदा हो सकता है। धन लाभ के तो पूरे योग हैं। गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी धन लाभ का संकेत दे रही है। आपकी महत्वाकांक्षा और जोश चरम पर रहेगा चतुराई और समझदारी से आप सफल हो सकते हैं। आप सिर्फ जरूरी कामों पर ही ध्यान दें। गंभीर बातचीत में भी आप सफल हो सकते हैं। धैर्य से और सोच समझकर अपनी बात किसी के सामने रखें। अपनी वाणी से कोई खास काम भी आज आप पूरा करवा सकते हैं। दिन बहुत आसानी से बीतेगा। कोई चिंता न रखें। प्रसन्न रहेंगे। अपनी वाणी से आप दुश्मनों पर जीत भी हासिल कर सकते हैं।
नेगेटिव - आपको थोड़ी घबराहट, चिंता या बेचैनी हो सकती है। एकाग्रता में बार-बार कमी महसूस कर सकते हैं। किसी से भी बिना बात बहस, अनबन या गलतफहमी हो सकती है। किसी भी मामले में बेवजह और ज्यादा बात नहीं करें। इस राशि के लोग खर्चे पर कंट्रोल रखें।
क्या करें - दिनभर में २ इलाइची या लौंग खाएं।
लव- आवारापन से बचने की कोशिश करें। आप जैसा सोचेंगे, वैसा करने की कोशिश भी करेंगे और वैसे ही नतीजे आपको मिलेंगे।
करियर- रुका हुआ पैसा भी आपको मिल जाएगा। धन लाभ होगा सेविंग भी होगी। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। खाने-पीने में सावधान रहें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में सकारात्मक सोच के साथ किसी नई प्लानिंग पर काम शुरू करें। आज की प्लानिंग से आने वाले कई दिन आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे। बड़ी योजनाएं बनाएं। चंद्रमा आज गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। कोई ऐसा सुखद बदलाव भी होगा जिसे आप काफी समय तक याद रखेंगे। किसी स्थिति, दस्तावेज या लेन-देन के खाते को गहराई से समझना होगा। खुद के लिए समय निकालें। आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन का कुछ समय भाइयों या पड़ोसियों के साथ बीतेगा और आपको अच्छा भी लगेगा।
नेगेटिव - पुरानी बातों पर सोचना बंद करें। पुरानी चिंता के साथ आने वाले दिनों की भी टेंशन रहेगी। हालांकि, आपके मन में रह-रहकर पुरानी बाते ही चलेंगी। किसी से बेवजह न उलझें। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। कार्यक्षेत्र में भी बहस हो सकती है। थकान के कारण आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं।
क्या करें - धनिया और हरी सब्जी खाएं।
लव- प्रेमी का व्यवहार आपकी समझ से परे रहेगा। आप प्रेम करेंगे, धैर्य रखेंगे, तो प्रेमी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
करियर- बिजनेस और ऑफिस में सावधानी रखनी होगी। पढ़ाई में मन नहीं लगने से भी आप परेशान रहेंगे। कन्फ्यूजन की स्थिति भी बन सकती है। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- जोड़ों के दर्द और मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - आपका मूड सकारात्मक रहेगा। कामकाज के अलावा एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी आपका मन लगेगा। जरूरी कामों और बचने वाले समय के बारे में अच्छी तरह विचार कर के आगे बढ़ेंगे और बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। जितने काम आपको आज निपटाने हैं, उन सबके लिए समय निकाल लेंगे और कामकाज को मैनेज करने में सफल हो जाएंगे। रोमांस के लिए भी आपको समय मिलेगा। दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। अधिकारियों के साथ अच्छी बातचीत होगी।
नेगेटिव - नौकरी में मेहनत ज्यादा रहेगी। दोस्तों और प्रेमी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने में भी परेशान रहेंगे। आज आप ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। आसपास और साथ के कुछ लोगों से भी आप परेशान रहेंगे। किस्मत के भरोसे न बैठें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रखने के लिए गुस्से पर कंट्रोल करें।
क्या करें - सूर्यदेव को नमस्कार करें।
लव- लव लाइफ से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कोई विवाद हो, तो सुलझाने के लिए सबसे अच्छा समय है। आपको सबका साथ मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। स्टूडेंट्स थोड़े टेंशन में रहेंगे। दोस्तों से भी सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। स्टूडेंट्स थोड़े टेंशन में रहेंगे। दोस्तों से भी सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।
हेल्थ- अपनी सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में भी दर्द रहेगा।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - कामकाजी जीवन के बारे में कई तरह के विचार आपके मन में आ सकते हैं। हर तरह की योजना भी पूरी हो सकती है। उससे आपको फायदा मिलेगा। उन योजनाओं पर काम भी करें तो आपके लिए अच्छा है। आप जो योजना बना रहे हैं उसमें कुछ बड़े बदलाव भी हो सकते हैं। आप चाहें तो अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश करके स्थितियों को बदल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा। स्थिरता, सुरक्षा और सहजता महसूस होगी। कामकाज को ज्यादा समय देना होगा। कुंभ राशि वाले लोग अपने खान-पान और सेहत पर ध्यान दें। बातचीत में सहजता रहेगी। कोई खास काम जैसा आपने सोचा था वो पूरा भी हो जाएगा।
नेगेटिव - जिम्मेदारी के काम ध्यान से और सावधानी से करने की कोशिश करें। आपके कुछ कामों मे कमी भी रह सकती है। असफलता का भी डर रहेगा। सिर्फ व्यावहारिक योजनाएं ही न बनाएं। कमजोर सेहत के कारण भी आप अनमने हो सकते हैं। जो समस्या आपको परेशान कर रही है, उसकी जड़ तक जाने की कोशिश करें। आप अपने संबंधों के बारे में फालतू ही टेंशन ले सकते हैं।
क्या करें - छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।
लव- पुराने विचार आपकी लव लाइफ पर हावी हो सकते हैं। प्रेमी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। कभी खुद पर और कभी पार्टनर पर भी गुस्सा हो सकते हैं।
करियर- सोच-समझकर निवेश करें। जोखिम भरे फैसले लेने के लिए समय ठीक नहीं है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है।
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कामकाज और नौकरी के मामले में कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आ सकती है। अपने किसी लक्ष्य को लेकर आप बेहद उत्सुक रहेंगे। धैर्य, लगन और सही तरीके से हर परिस्थिति का सामना कर लेंगे। अपनी सफलता पर आपको गर्व भी होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझने लगेंगी। जितनी जरूरत है, उतने संसाधन भी आपके पास रहेंगे। हर तरह की व्यवस्था आपके लिए हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप अपने मौलिक विचारों और तरीकों का इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा सफल रहेंगे। ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी नए तरीके से निकल सकता है।
नेगेटिव - अपने निजी नियम और सिद्धांतों या सोच को मुद्दा बनाकर किसी बात पर न अड़ें। बहस में जितना उलझेंगे, उतने ही गहरे फंस सकते हैं। नतीजा कुछ नहीं निकलेगा। पैसों की स्थिति को लेकर फालतू टेंशन हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि पैसों से संबंधित कोई भी फैसला खुद ही करें।
क्या करें - गुनगुने पानी से गरारे करें।
लव- सचमुच किसी से प्रेम करते हैं, इसलिए पार्टनर से सहयोग और प्यार भी मिलेगा। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा।
करियर- आर्थिक मामलों में सुधार होने के भी योग बन रहे हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई से जुड़ी कुछ खास बातें आपको पता चल सकती हैं।
हेल्थ- मानसिक तनाव हो सकता है। पेट के रोग होने के भी योग बन रहे हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - यात्रा का योग बन सकता है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी एकाग्रता के दम पर आप सफल हो सकते हैं। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। सही स्थिति और अपने लिए सही ऑप्शन को समझने की पूरी कोशिश करें। धैर्य रखें। कठिनाई वाली स्थिति से निपटने में आपका पॉजिटिव नजरिया ही कारगर रहेगा।
नेगेटिव - सावधान रहें। आपको कुछ समस्या हो सकती है। किसी काम के लिए ज्यादा उतावलापन न दिखाएं। बीती बातों को मुद्दा न बनाए और जहां तक हो सके, विवादों से बचें। ऑफिस या किसी और जगह पैसों से जुड़ा नुकसान भी हो सकता है। मन की बात या कोई योजना आप किसी से शेयर न करें। आपकी कोई पर्सनल बात सबके सामने आ सकती है। कोई नया काम शुरू न करें। किसी भी बड़े काम के लिए समय ठीक नहीं है। थोड़ा रुके और विचार कर के काम करें। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी की सेहत कमजोर हो सकती है।
क्या करें - चौराहे पर पूरी लाल मिर्च फेंक आएं।
लव- पार्टनर का व्यवहार अजीब है, तो इसकी वजह भी आप समझ सकेंगे, लेकिन थोड़ा धैर्य रखें। स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
करियर- समस्याओं और विवादों को दूर करने की कोशिश भी असफल हो सकती है। नए कारोबार की शुरुआत न करें। प्रतियोगिताओं का नतीजा भी आपके फेवर में हो सकता है। दोस्तों की मदद भी आपको सही समय पर मिल जाएगी।
हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - कोई नया काम मिलेगा और उससे बड़ा फायदा भी होगा। नौकरी-बिजनेस के टारगेट पूरे करने के लिए आपको आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जिस खबर का आपको काफी समय से इंतजार था, वह मिल सकती है। प्रमोशन या नौकरी के मामले में भी परेशानियों से राहत मिलेगी। कोई बड़ा मौका मिलेगा जिससे आपको धन लाभ भी हो सकता है। आपकी सफलता इस बात पर निर्भर है कि आप अपने सामने आने वाले काम को कितनी गंभीरता से निपटाते हैं। आज आप सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। पैसा बचाने की कोशिश करें। नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कर्जा लेने की कोशिश करते आ रहे हैं, तो मिल सकता है। परिवार या आपसे कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। ऑफिस में आपको सहयोग मिलेगा। लोगों का ध्यान आपकी तरफ ज्यादा होगा। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - परिवार का माहौल भी आपका मूड खराब कर सकता है। थोड़ी बहुत अनबन रहेगी। तैश में आकर बात करना और फैसला लेना भी आपके लिए नुकसानदायक है। किसी की देखादेखी न करें और न ही किसी की खुशामद। कोई भी काम बहस में पड़े बिना करें, लेकिन हो सकता है कोई आपकी मदद न करे। कामकाज भी ज्यादा रहेगा।
क्या करें - विष्णु मंदिर में दीपक लगाएं।
लव- जीवनसाथी और पार्टनर से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी भी बात पर आसानी से रजामंदी हो जाएगी। सुख मिलेगा। दिल की बात बोलने का दिन है।
करियर- रोजगार मिलेगा। आपके लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए समय भी अनुकूल है। सफलता मिलेगी।
हेल्थ- हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में पैसों के किसी मामले को लेकर आपको सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा है। आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी ज्यादातर कोशिशों में सफल भी रहेंगे। नौकरी या करियर में बदलाव के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इससे आपकी इमेज और बढ़ सकती है। कुछ अलग और हट कर काम करने का मन भी रहेगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। जिम्मेदारियों के काम भी आज आप अच्छे से पूरे करेंगे। अनजाने में ही किसी दोस्त की मदद कर देंगे।
नेगेटिव - ज्यादातर समय अकेले ही बीत सकता है। कुछ दोस्त या संबंध आपकी प्रगति में रुकावट बन सकते हैं। दोस्त के साथ कोई विवाद हो सकता है। कुछ संबंधों पर आपको शुरू से विचार करना होगा। नजदीकी संबंधों में किसी तरह की अनबन आपको टेंशन दे सकती है। मन की बात कहने में आप संकोची हो सकते हैं। किसी न किसी तरह से आपका खर्चा बढ़ सकता है। सावधान रहें। साझेदारी में होने वाले किसी काम का ज्यादा टेंशन भी आप पर हो सकता है। समस्याएं भी रहेंगी।
क्या करें - फर्नीचर रिपेयर करवाएं नहीं तो घर या ऑफिस का टूटा-फूटा सामान फेंक दें।
लव- संबंधों के बारे में कोई स्थायी फैसला करने के पहले गहराई से खुद पर भी विचार कर लें। पार्टनर से आपको सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा।
करियर- नौकरी में पदोन्नति के मौके तो हैं, लेकिन दुश्मनों से भी सावधान रहना होगा। अपमानजनक स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ वालों की मदद भी मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। थकान मिटेगी। पुराने रोगों में आराम रहेगा।
Different Source for daily rashifal