Pisces (मीन)
मीन राशि के लोग आज कमजोर न बनें। जो करना चाहते हैं उसे दिमाग में रखें। बस मौके की तलाश जारी रखें और समय को भुनाने के लिए तैयार रहें। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। भ्रम की स्थिति बनी रह सकती हैं। जिसका कोई समाधान आपको खुद नहीं मिल सकेगा। किसी से सलाह करेंगे, तब कोई रास्ता निकल पाएगा। आपके जीवन क्षेत्र में चहलपहल बहुत है और लोगों को आपसे अपेक्षाएं भी बहुत हैं। आप पूरा समय परिवार को देना चाहते हैं, लेकिन नौकरी के दायित्व आपको इसका मौका शायद ही दें।
आज कोई न कोई काम टालना पड़ सकता हैं। जो भी काम टालेंगे, उसके लिए आपको किसी न किसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपके दोस्तों में या ऑफिस में कोई बहुत रोचक बात हो सकती है। आप अपने कॉन्फिडेंस, अपनी उत्सुकता और रिस्क लेने की आदत के दम पर कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई एक दोस्त भी इसमें आपके साथ होगा। आज आपको रोजमर्रा के कामों से अचानक फायदा भी मिलेगा। आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपका काम देरी से होने के योग जरूर हैं, लेकिन सोचे हुए काम भी जरूर पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही झंझट खत्म हो सकती है।
लव- आज आपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन- कार्यस्थल पर विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें।
हेल्थ- पुराने रोग दूर होने के योग हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करियर- इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सफलता आज नहीं मिल पाएगी। प्रयास जारी रखें।