Aries (मेष) 26-April-2015 Rashifal




Aries (मेष)


चौथा चंद्रमा आज आपका खर्चा बढ़ा सकता हैं। आज मेष राशि वालों के लिए पूरा दिन सामान्य रहेगा। कुछ नया और प्रेक्टिकल न करें, जो आज चल रहा है उसे चलने दे। आपकी आमदनी जल्द ही बढऩे जा रही है। महत्वपूर्ण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। धन कमाने के कुछ नए और एक्स्ट्रा सोर्स मिल सकते हैं, हालांकि आपको लग सकता है कि कुछ बहुत ही बेतुके किस्म के काम आपको सौंपे गए हैं लेकिन आप अपने काम पर डटे रहें। इससे आपको कोई ऐसा लाभ हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद न रही हो। 
नए और अप्रत्याशित स्रोतों से आपको नई और कुछ अलग या अजीब तरह की बातें पता चल सकती हैं। गहरी आध्यात्मिक अनुभूति हो सकती है। रिश्तों के, रोमांस के क्षेत्रों में कुछ बहुत अच्छा बदलाव भी हो सकता है। आप जो भी काम करते हैं, उसमें आपकी कल्पनाशीलता बहुत कारगर हो सकती है। आपका कॉन्फिडेंस, धैर्य और आपकी इंसानियत आपकी सफलता का स्रोत हैं, और इसका अहसास आज आपको हो जाएगा। आज आप पैसे खर्च करते समय अपना बजट न भूलें तो अच्छा हैं। सारी बनावटी बातों को किनारे रख कर सीधे दिल की आवाज पर काम करें। व्यापारिक लाभ कुछ कम होगा। खान-पान में गड़बड़ हो सकती हैं।
 
लव- आज आपके पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।

प्रोफेशन- अटके धन की प्राप्ति संभव है। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

हेल्थ- अपनी सेहत का ध्यान दें। ज्यादा भोजन करना नुकसान दे सकता है।

करियर - बिजनेस मैनेजमेंट के स्टुडेंट्स को मेहनत ज्यादा करना पड़ सकती है।