Aquarius (कुंभ)
अपने रोजमर्रा के काम आज ही निपटा लें। आज की भागदौड़ आपको हैरान कर सकती है। हो सकता है आपको एक ही स्थान पर दिन में तीन बार अलग-अलग कारणों से जाना पड़े। अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखेंगे, तो आप एक ही बार में तीनों काम भी कर सकेंगे। परिवार के ही किसी सदस्य के साथ आज हल्की कहासुनी हो सकती है। आप उसे समझा देंगे, तो वह शांत भी हो जाएगा। परिवार के साथ बाकी समय बहुत अच्छा बीतेगा।
भाई लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। आज चंद्रमा कर्क राशि के साथ कुंडली के छठे भाव में होगा तो परेशानियां आ सकती हैं। पैसों की स्थिति भी थोड़ी परेशानी दिखाई दे रही हैं। आपको कोई नई शुरुआत भी करनी पड़ सकती हैं। अगर ऐसा है, तो आज आप उस व्यक्ति से मिलने की कोशिश करें, जो इसमें आपका मददगार हो सकता है। कुछ रिश्ते आज डांवाडोल भी हो सकते हैं। प्रेमी और निकट दोस्तों के साथ संबंधों में आज थोड़ा तनाव भी हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ भी होगा। आपको गुप्त राज पता चल सकते हैं, जो आपको फायदा देंगे। परिवार के साथ आपका समय कुछ कम बीतेगा, लेकिन अच्छा रहेगा।
लव- अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
प्रोफेशन- आज विवाद का शिकार हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
हेल्थ- स्वास्थ्य में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। सबकुछ सामान्य रहेगा।
करियर- मेडिकल और एमबीए के विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा।