Libra (तुला)
पिछले दिनों से अधूरे पड़े काम पूरे होने की संभावना हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका प्रभाव बढऩे से दुश्मनों पर जीत हो सकती है। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बड़ा निर्णय परिवार से सलाह लेकर करें। आपके सामने आज काम बहुत हैं, लेकिन मन में उदासीनता है और तन में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। दरअसल आप अपने ही सपनों की दुनिया में बने हुए हैं। फिर भी अपने सभी दायित्वों के प्रति सतर्क रहें।
आपका काम लेखन, कला, रहस्य, आध्यात्म या धर्म से संबंधित है, तो आप न केवल पूरी ऊर्जा से काम करेंगे, बल्कि बहुत सफल भी रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का विचार बन सकता हैं। विदेश यात्रा की योजना भी संभव हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बात होगी। अगर आपका कोई प्रेम प्रसंग है, तो शाम के समय इसमें कुछ तनाव भी हो सकता है। आज आप थोड़ा समय आराम करने के लिए निकालें।

लव- प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शाम को घर में खुशी का वातावरण बनेगा।
प्रोफेशनल- कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा।
हेल्थ- तुला राशि के लोगों के पुराने रोग खत्म होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करियर- इस राशि के फिल्म, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को कम मेहनत से भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी।