Scorpio (वृश्चिक) 28-April-2015 Rashifal




Scorpio (वृश्चिक)


आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आज ऑफिस में आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जरूरी नहीं कि इसका संबंध आपके वेतन से ही हो। यह निवेश का कोई सुझाव हो सकता है, किसी संपत्ति के बहुत सस्ते मिलने की सूचना हो सकती है, या पैसों से जुड़ी कोई अंदरूनी खबर भी हो सकती है। आप अपने स्तर पर इस सूचना को चेक करें। अपने मन पर भरोसा रखें, लेकिन बहुत ज्यादा समय न गंवाए।
आज आप ऑफिस में किसी भी प्रकार की कानाफूसी से हर हालत में बचकर रहें। यह कानाफूसी घूम-फिर कर आप पर ही भारी पड़ेगी। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आध्यात्मिक अनुभूतियां बार-बार होंगी। ज्यादातर स्थितियां आपके लिए बहुत सहज रहेंगी। पुरानी मीठी यादें आज आपका मन भटका सकती हैं। भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम कम आएंगे। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। पारिवारिक परेशानियां आसानी से हल होने के योग बन रहे हैं।

लव- साथी के असंतुलित रवैये से हैरानी होगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

प्रोफेशनल- कार्यक्षेत्र में बिजनेस संबंधित चिंता रहेगी। व्यवसाय में कर्मचारियों से परेशानी हो सकती हैं।

हेल्थ- इस राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। मौसमी बीमारियां होने के योग बन रहे हैं।

करियर- व्यवसायी पाठ्यक्रम वाले विद्यार्थियोंं को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी साथ ही निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे।