Virgo (कन्या)
करियर की राह पर तेज दौड़ लगाने से बचें। आपकी राशि के लिए चंद्रमा बारहवां हो चुका हैं, लिहाजा अब आप दो-तीन दिन धैर्य रखें और आराम कर लें। दरअसल आज आप में ऊर्जा ज्यादा है और इसी ऊर्जा के कारण एक तो आपकी कल्पनाशीलता चरम पर रहेगी। दूसरे आप खुद को आगे से आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक भी हो सकते हैं, लेकिन उसके लिए समय ठीक नहीं है। इंतजार करें। जीवन में जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके साथ एक नई शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है।
अपना दृष्टिकोण जितना सकारात्मक रखेंगे, उतने सफल भी रहेंगे। बस आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। पैसों के मामलों की आप को चिंता करनी होगी, लेकिन रोमांस के मामलों में खुद को किसी दबाव में न आने दें। आध्यात्मिक स्थितियों को लेकर आपकी समझ गहरी भी हो सकती है। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। समाज में आपकी तारीफ हो सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। परिवार को समय दें नहीं तो मतभेद होने के योग बनेंगे। आज आपका खर्च भी और बढ़ जाएगा।

लव- जीवनसाथी से पूरा सम्मान मिलेगा। इस राशि के अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
प्रोफेशनल- दोस्तों और साथ के लोगों से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है।
हेल्थ- गैस और ऐसिडिटी की परेशानी हो सकती है, भोजन पर ध्यान दें।
करियर- मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।