Capricorn (मकर) 27-April-2015 Rashifal




Capricorn (मकर)


आज मकर राशि के लोग कई योजनाएं बना सकते हैं। आज आपको अपना नियमित काम निपटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। अनपेक्षित परेशानियां या चुनौतियां आ सकती है। हो सकता है स्थितियों में कुछ ऐसा परिवर्तन हो, जिससे आपको अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़े या उसी कार्य में किसी अनपेक्षित कारण से देरी भी हो सकती है। आज भले ही कुछ न हो, कुछ समय बाद आपका बहुत अच्छा समय आने वाला है। 
आप किसी स्थिति से परेशान न हों। अगर पैसों की परेशानी है, तो आज कहीं न कहीं से मदद मिल सकती है, हालांकि कोई लेनदार भी आप तक पहुंचेगा, या किसी बिल की अंतिम तिथि बिल्कुल पास हो सकती है, इससे आप तनाव में भी हो सकते हैं। आज आप गलतफहमी का भी शिकार हो सकते हैं। आज चंद्रमा आपकी ही राशि के सामने होने से आपके लिए शुभ रहेगा। आपका कोई प्रियजन कोई अच्छा समाचार देगा। आज पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे।
 
लव- आज पार्टनर के लिए दिन अच्छा है आपकी किसी साधारण सी बात पर पार्टनर को प्यार आ जाएगा। पुराने विवाद आज सुलझ जाएंगे।

प्रोफेशन- मनमानी काबू में रखें। आज आपको काम अधिक और अपनी ऊर्जा कम महसूस होगी। धैर्य बनाएं रखें।

हेल्थ- आज जोड़ों में दर्द हो सकता है।

करियर- समय अनुकूल और अच्छे परिणाम देने वाला है। मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।