Sagittarius (धनु) 27-April-2015 Rashifal




Sagittarius (धनु)


आज कोई नया काम शुरू न करें। जो चल रहा है उसे संभाल लें। आज किसी को पैसा उधार न दें। सपनों की दुनिया का सफर अब खत्म भी हो सकता है। अगर आप विवाहित हैं, तो आपको और आपके जीवनसाथी को अब सच्चाई के धरातल पर लौटना होगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको आसपास की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं हैं। 
पैसों की स्थिति में बदलाव करना होगा या तो आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें या अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश करें। अगर आपके परिवार में कोई चिड़चिड़े से बुजुर्ग सदस्य हैं, तो आज उनकी मदद करना भी आपके लिए समस्या ही हो सकती है। आज अपने खर्च को कंट्रोल में रखें। आपके लिए आज के सितारे ठीक नहीं है, इसलिए आज आगे होकर किसी विवाद में न पड़ें। समय फालतू न गवाएं। आज आपको दुश्मनों के प्लान से परेशान होना पड़ सकता है। आज पार्टनर के साथ रहें। कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें।
लव- पार्टनर से सुख और प्रेम मिल सकता है।

प्रोफेशन- महिला सहयोगियों से लाभ मिलने के योग हैं। आज का दिन बिजनेस और नौकरी वाले दोनों के ही लिए सामान्य रहेगा।

हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान और नींद बनी रहेगी।

करियर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। कॉमर्स विद्यार्थी कम मेहनत में सफल होंगे।