Cancer (कर्क) 30-April-2015 Rashifal




Cancer (कर्क)


नौकरी धंधे के क्षेत्र में शुभ घटनाएं हो सकती हैं। आज आप ऐसे क्षेत्र में निवेश करेंगे जो आपको तुरंत ही धन लाभ दे सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा हैं। आपको धन लाभ हो सकता है। आज किसी की एक तरफा बातें सुन-सुन कर आप अपने ही मन की बात पर अविश्वास कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है, जो बात आपके कानों में पड़ रही है, वह तथ्यों से परे हो। एक बार जब तक खुद पुष्टि न कर लें, सुनी हुई बातों पर विश्वास न करें। 
आज आप बहुत बातूनी मूड में भी हो सकते हैं। आप अपनी बातों से सभी को प्रभावित भी कर सकते हैं। इंटरव्यू आदि में आप पूरी तरह सफल भी हो सकते हैं,  लेकिन अपने मुख से निकले शब्दों पर ध्यान दें। कुछ व्यक्ति, जो ज्यादा ही संवेदनशील किस्म के हैं, आपकी कही बातों का बुरा मान जाएंगे। आज आप थोड़ा बहुत जोखिम उठा सकते हैं। कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। कोई पुरानी लेनदारी हो, तो आज आपको मिल सकती हैं। कड़ी मेहनत करेंगे, तो कुछ चुनौतियां सामने आएंगी और आप उनका व्यावहारिक समाधान निकाल लेंगे। आज भी आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं।
 
लव- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेमियों के लिए भी दिन अच्छा और अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

प्रोफेशन- अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे, लेकिन फिर भी कुछ टांग अड़ाएंगे। कार्य में सुधार होगा। व्यापार का विस्तार करने में सफल रहेंगे।

हेल्थ- थकान और अनिद्रा की शिकायत रहेगी। 

करियर- फैशन डिजाइनिंग से संबंधित स्टूडेंट्स औसत सफल रहेंगे।