Leo (सिंह)
दूसरों के साथ आपके मतभेद आज सुलझ सकते हैं। दूसरे लोग क्या कहते हैं, इसकी ज्यादा चिंता आज न करें, उनका व्यवहार बदल सकता है। आज काफी समय रिश्तों को मजबूत बनाने में खर्च हो सकता हे। चाहे वे लोग आपको पसंद हों या नापसंद हों। नजदीकी लोगों से, विशेषकर परिवार के लोगों से बहस हो सकती है। हालांकि दोस्तों और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज आप अपनी कही बात पर ध्यान दें, फालतू बातें न करें। नौकरी में आप हर बात की बारीकी में विचार करेंगे, हर चीज को व्यवस्थित करना चाहेंगे। ऑफिस में चल रहे सत्ता संघर्ष में फिलहाल समझौते का ही रास्ता अपनाएं। जिस चीज से सारे ही असहमत हों, उस पर ज्यादा जोर न दें। आपको अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने का मौका जल्द ही मिल सकता है। आपने नौकरी या धंधे में जिस उन्नति पर अपनी निगाहें लगा रखी हैं, उसके लिहाज से भी आज का दिन काम का है। कॉन्टैक्ट के अलावा, आप आज जो कुछ हासिल कर लेंगे, वह आपकी तरक्की ही है। जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लें। आज अपने पिता से आपके संबंध ठीक रहेंगे। आज आपको सावधान रहना भी जरूरी है। चोट लग सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम को पैसे खर्च हो सकते हैं।
लव- नई दोस्ती या नया परिचय होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में खुशी का वातावरण बनेगा।
प्रोफेशन- कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा।
हेल्थ- पुराने रोग खत्म होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाएं हाथ में चोट भी लग सकती हैं।
करियर- फिल्म, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को कम मेहनत से भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी।