Gemini (मिथुन) 30-April-2015 Rashifal




Gemini (मिथुन)


आप अपने जीवन की जिन परिस्थितियों से थोड़े दुखी या परेशान हैं, उन पर विचार करें। खुद आपने क्या किया है, आपका व्यवहार कैसा रहा है, इस बारे में ईमानदारी से विचार करें। आत्म समीक्षा का यह सही समय है और यह जरूरी भी है। आपके व्यक्तित्व में आज अच्छा खासा परिवर्तन आएगा। आप निखरे-निखरे से नजर आएंगे और आपके नजदीक के लोग, खासकर आपके भाई-बहन आप में आए इस बदलाव से बहुत खुश भी होंगे। कोई ऐसी स्थिति बन सकती है  जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में गहराई से विचार करना पड़ जाएगा। 
आज आपको अपना बजट नए सिरे से बनाना पड़ सकता है। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। किसी को कठिन सवाल सुलझाने में मदद कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े कई विचार मन में आ सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे, लेकिन छोटे कामों में भी ज्यादा समय लग सकता हैं।  ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर काफी गौर किया जा सकता है। नए काम धंधे पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। आपका कॉन्फिडेंस आज कम नहीं होगा। यह जरूर ध्यान रखें कि आप जो भी काम हाथ में लेंगे, बाद में उससे पीछे हटने का मौका आपको नहीं मिलने वाला है। पैसा खर्च हो सकता है। थोड़ा-बहुत होने दें और आ जाएगा।
 
लव- आज विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी पुरानी इच्छाएं पूरी कर सकता है।

प्रोफेशन- फालतू विवादों से बचने का प्रयास करें। कारोबार में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ- कफ रोग के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

करियर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों को निराशा हो सकती है। मेडिकल छात्रों को सामान्य सफलता प्राप्त होगी।