Cancer (कर्क) 29-April-2015 Rashifal




Cancer (कर्क)


योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है। आज आप व्यस्त भी बहुत रहेंगे और बार-बार आपकी एकाग्रता भी भंग हो सकती है। खर्च भी कुछ अधिक हो सकता है और पैसों के किसी मामले को लेकर हल्की अनबन भी हो सकती है। पैसों के मुद्दों से सावधानी से ही निपटें। जो सलाह दी जाए, उसे गौर से सुनें। आज हाथ आया पैसा तेजी से फिसल भी सकता है। लिहाजा अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। सावधान रहें, आज आप कोई वस्तु खो सकते हैं, या कहीं रख कर भूल सकते हैं। दूसरों से प्रेम और दूसरों की देखभाल की आप बहुत चिंता करेंगे। अपने आप से असंतुष्टि का भाव इस देखभाल से दूर हो सकता है। 
करियर में सारे लोग आपका साथ देंगे और आपका समर्थन भी करेंगे। आपका बिजनेस आज इस बात पर निर्भर है कि आप किस तरह पेश आते हैं। आज आपके मुख में चंद्रमा होने से आप मीठे वचन बोलकर अपने काम बना लेंगे। आप किसी भी समस्या को निपटाने की हिम्मत रखेंगे। आज आपको पुराना पैसा मिल सकता है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज नए लोगों से संपर्क भी हो सकता है। जो करियर में आपकी संभावनाओं को नई गति दे देंगे। आज सितारों का असर आपके काम पर पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है।
 
लव- आपका पार्टनर अति संवेदनशील हो सकता हैं। सोच समझकर बोलें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। 

प्रोफेशन- कार्य की अधिकता परेशान कर देगी, और आपको इसी में आनंद आएगा। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान होगा।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। थकान दूर होगी।

करियर- मेडिकल और एमबीए विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा।