Leo (सिंह) 29-April-2015 Rashifal




Leo (सिंह)


करियर में आगे बढऩे के लिए उन सारे मामलों की बारीकियों पर आपको ध्यान देना होगा, जिनकी उपेक्षा करते आ रहे हैं। आप आत्मनियंत्रण में रहते हुए आगे बढ़ें, न सुस्त हों, न किसी बात की अति करें। आज आप अपने दोस्तों और साथियों में व्यस्त हो सकते हैं। दोस्तों से आपको नई बातें भी पता चलेंगी और उन्हीं के दम पर नए लोगों से भी आपका नजदीकी परिचय हो सकता है। आपके रिश्तों में कुछ बड़ा बदलाव आना संभव है। मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा, लेकिन आप उसके लिए बजट बनाकर ही चलें। मनोरंजन पर आप ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। पैसों के मामलों में आपको निश्चित रूप से सोच-विचार करके चलना होगा। पैसों के कुछ मुश्किल मामलों के बारे में अपनी रणनीति पहले से तैयार रखें। 
आज ही नहीं, आने वाले कुछ दिनों के लिए पैसे के मामलों में आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत पड़ सकती है। आज किसी मामले पर आपकी किसी से अनबन भी हो सकती है। आप अपने हितों की रक्षा जरूर करें, लेकिन दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें। कुछ फायदा मिलेगा, लेकिन अचानक नहीं होगा। पुत्र की ओर से आप परेशान हो सकते हैं। जो कहना चाहेंगे, वह बात मन में ही रह सकती हैं। आज गुस्से पर कंट्रोल रखें और मुंह न खोलें तो ही अच्छा हैं। आज सच-झूठ का फैसला करना भी मुश्किल हो सकता है। आज ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाएंगे। अकेले बैठ कर भविष्य के बारे में विचार करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
 
लव- आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पार्टनर चिड़चिड़ा हो सकता हैं।

प्रोफेशन- व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पदोन्नति के योग हैं।

हेल्थ- रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं। 

करियर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलेगा।