Gemini (मिथुन) 29-April-2015 Rashifal




Gemini (मिथुन)


आज आपकी लोकप्रियता और आकर्षण बढ़ सकता है। अपने आसपास के लोगों में आप आकर्षण का केंद्र भी बन सकते हैं। अपने प्रियजनों से अच्छी खबर मिल सकती है। आज भागदौड़ के बावजूद आपको घर-परिवार के कुछ मामलों की चिंता करनी पड़ सकती है। परिवार के हाल ही के जो मामले आपके मन में बने हुए हैं, उन पर भी ध्यान देना चाहिए। आप बातचीत करने में बहुत कुशल हैं और कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर आज आपको अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक चर्चा कर लेनी चाहिए। 
आज जो भी बात है, खुले तौर पर करें और दूसरों के पक्ष को भी अच्छी तरह सुनने की कोशिश करें। अगर आप सारी बात ठीक तरह से संभाल सके, तो आपको अपने घर-परिवार के जीवन में एक नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। जल्दबाजी या हड़बड़ी के कारण कुछ चोट भी आ सकती हैं। आपको कुछ दोस्तों की तरफ  से सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन आज आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे। भाइयों से आज आपको पूरा फायदा मिल सकता है। पुराना पैसा आज आपको मिल सकता हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा, लेकिन मन में उथल-पुथल हो सकती है। आप सावधान रहें। आज कम बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा। 
 
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। प्रेम और सहयोग मिलेगा।

प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से असहयोग रहेगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद हो सकता है।

हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म होंगे।

करियर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक है।