Cancer (कर्क)
आज आप खुश रहेंगे, शारीरिक तौर पर थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आप के लिए दिन थोड़ा अजीब सा भी हो सकता है। कई बार आप जल्दबाजी और हड़बड़ी में रहेंगे। आज सावधान रहें। बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं। आपका मन जो कह रहा है, वही सही है। अपने मन की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आपकी छिपी कोई ऐसी प्रतिभा आज अपना रंग दिखाएगी, जिससे आप खुद भी लगभग अनजान थे। दोस्तों और प्रेमीजनों से भावनात्मक संतोष मिल सकता है। एक सुरक्षा भाव जाग्रत होगा।
आपकी पैसों की स्थिति में सुधार आना शुरू हो गया है। मन को कंजूसी के भाव से दूर रखें। कुछ कठिन स्थितियां सामने आ सकती है। जरूरत से ज्यादा बोल जाने के प्रति सावधान रहें, आपके मुख से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जिसे आपको कहना नहीं चाहिए। विवाह तय हो सकता है। खर्चों और संबंधों को लेकर आपके मन में चल रहा दबाव बाकी रहेगा। आपके जीवन में कुछ नए बदलाव भी आ सकते हैं। आज कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कमजोरी महसूस हो सकती है। कोई बड़ा फैसला फिलहाल टाल दें।
लव- लव बर्ड आज अपना दिन सुख और प्रेम से बिताएंगे।
प्रोफेशन- बिजनेस में कोई रिस्क न लें। उधार देने से बचें।
हेल्थ- थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
करियर- सॉफ्टवेयर और आर्किटेक्चर से जुड़े विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद सफल होंगे।