Gemini (मिथुन)
आज चंद्रमा धन भाव में रहेगा। धन भाव का स्वामी धन भाव में होने से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए अच्छी स्थितियां बना सकता हैं। अपने बजट में, पैसों की स्थिति में कुछ न कुछ सुधार करना पड़ सकता है। आप किसी पुरानी चीज को, पुरानी स्थिति को खत्म करने के पक्ष में हो सकते हैं। आप चाहते हैं कि पुरानी कोई चुभने वाली बात सारे लोग भूल जाएं। सम्मान की आपकी इच्छा बहुत तीव्र है, लेकिन उसके लिए बकाया बातों का निपटारा करना होगा।
बीते मामलों का और घरेलू विवादों का निपटारा करने के लिहाज से समय अच्छा है। आज आपकी नेतृत्व क्षमता बहुत प्रखर है और आपके मुख से निकलने वाले शब्दों को सुनने में सभी की उत्सुकता भी है। आप अपने दायित्वों के प्रति सावधान रहें। आज आपके सभी काम अपने आप पूरे होते चले जाएंगे। सफलता मिलती जाएगी, आप खुश रहेंगे। आज आपको रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं। मन भटकने न दें और दूसरे के बारे में बुरा न सोचें। खुद पर कंट्रोल करें। खुद की प्लानिंग में जुट जाएं। आपको चिंता में पडऩे की जरूरत नहीं है। अपने पराक्रम से सबको संतुष्ट करेंगे।
लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारों को समझें।
प्रोफेशन- आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के पूरे योग बन रहे हैं।
हेल्थ- स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
करियर- कॉमर्स में करियर बनाने वालों को सफलता मिलेगी। मेडिकल छात्रों को सामान्य सफलता प्राप्त होगी।