Leo (सिंह) 27-April-2015 Rashifal




Leo (सिंह)


आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। चंद्रमा आपको आज एक से अधिक कारणों के लिए यात्रा करवा सकता है। आपको थोड़ा परेशान जरूर होना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेगा, आज आपके खर्च फालतू भी हो सकते हैं। पैसों के उलझे मामले आज सुलझा सकते हैं। दोस्त मंडली में जो बदलाव हो रहा है, वह आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है। आप भावनात्मक तौर पर जिस स्थिति में हैं, आपका प्रेमी या आपके साथ के लोग वहां से काफी पीछे है। शायद वे किसी बीती बात पर ही अटके हुए हैं। इस कारण आप थोड़ी मायूसी भी महसूस कर सकते हैं। 
आज आप बहुत सारे काम करने का मन बना सकते हैं और इस कारण आपको दिन भर भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है, जो सकारात्मक रहेगी। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। आपका निजी जीवन जैसा है, उसे और उसके संघर्षों को वैसे ही स्वीकार करें। विषयों को टालने से परेशानी और बढ़ेगी। आप अगर अपने मन के संकोच और भय की अनदेखी करके अपने करियर पर ध्यान देंगे, तो इससे समस्या समाप्त नहीं होगी। पुराना काम जो फैला रखा है उस काम को निपटा लें। काम की दौड़धूप में खुद को ना भूलें। पुरानी परेशानी फिर अपना रंग दिखा सकती है। कोई न कोई चिंता लगातार बनी रह सकती है।
 
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपके संबंध मजबूत बनेंगे।

प्रोफेशन- आज खर्च की स्थिति बनेगी। काम के बोझ से परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं साथ ही कोई पुराना रोग भी उभर सकता है। सावधान रहें।

करियर- सॉफ्टवेयर और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।