Today Horoscope 30-September-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आज कोई आपसे मदद ले सकता है। आप भाग-दौड़ करेंगे और सफल हो जाएंगे। प्रसन्न रहें तो दिन भी अच्छा और हंसी खुशी में बीतेगा। अपनी और से धैर्य रखें। आपको कुछ नया और सकारात्मक सोचना चाहिए। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। आर्थिक उन्नति होगी। परिवार पर ध्यान दें। संतान के साथ समय बिताने से प्रसन्नता होगी। धन लाभ हो सकता है।

नेगेटिव - 
किसी भी झमेले में न पड़ें। कोई बड़ा फैसला भी शाम तक न लें, तो बेहतर रहेगा। गृहस्थी, समाज और राजनीति से जुड़ी कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे आप थोड़े हैरान और परेशान रहेंगे। भय और असुरक्षा की भावनाएं भी आप पर हावी हो सकती है। खुद का ध्यान रखें। लोगों से होने वाली ज्यादातर बातचीत का मतलब समझना आपके लिए कठिन हो सकता है। पैसा कमाने और पैसा बचाने के लिए शॉर्टकट यूज न करें। 

क्या करें - 
आज काले कपड़े न पहनें।
 
लव- 
प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाएं समझने और समझाने में आज आप सफल हो सकते हैं।

करियर-  
ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। निचले वर्ग के कर्मचारियों से भी सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। 

हेल्थ- 
चोट लग सकती है। तनाव दूर करने की कोशिश करें। पुराने रोगों को लेकर लापरवाही भी हो सकती है। सावधान रहें।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - किए गए कामों से आपको फायदा होगा। वाणी की चतुरता से आप हर काम कर लेंगे। करीबी लोगों को लेकर कोई संदेह है तो हर चीज सामने आ जाएगी। पैसों के लिहाज से समय अच्छा चल रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आज आपको मिल सकते हैं। ऑफिस या स्कूल-कॉलेज का कोई कागजी काम बाकी है तो पूरा हो जाएगा। उससे आपको ही फायदा होगा। आपकी तारीफ भी हो सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अपने आक्रामक रवैये को छोड़ कर हर काम में दिमाग लगाएंगे और खुद को नियंत्रण में रखेंगे।
 
नेगेटिव - 
आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा। धन लाभ और किए गए कामों का फायदा भी कुछ कम होगा। आज होने वाला खर्च आपके जरूरी कामों का बजट भी बिगाड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग ज्यादा ही कंजूसी करेंगे। 

क्या करें - 
हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।

लव- 
पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आज आप किसी खास काम में अति कर सकते हैं। हो सकता है कि पार्टनर आपकी भावनाओं को न समझे। 

करियर-  
ऑफिस या फील्ड में संभल कर काम करें। पैसों का ध्यान रखें और विवाद से भी बचें। कैम्पस में समय खराब हो सकता है। घर पर ज्यादा अच्छी तरह पढ़ पाएंगे। 

हेल्थ- 
आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हल्की हरारत हो सकती है। चोट लग सकती है, सावधान रहें।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - परिवार के किसी बुजुर्ग को आपकी मदद की जरूरत रहेगी। परिवार का कोई सदस्य या दोस्त आपको पैसे निवेश करने का अलग सोर्स भी  बता सकता है। मेहनत से पैसे कमाने का दिन है। तनाव में कमी आ सकती है। हताशा और तनाव कम हो जाएंगे। रिश्तों के क्षेत्र में आप सकारात्मक रवैया रखें। साथ के लोगों से समय-समय पर मदद मिल जाएगी। आज किया गया निवेश आने वाले दिनों में आपको फायदा दे सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है।  आज किसी भी काम में मेहनत करने से नहीं डरें। आप खुद को काफी उत्साही महसूस कर सकते हैं। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है।

नेगेटिव - 
आपको मिलने वाले फायदे पर किसी और की भी नजर हो सकती है। आपका नुकसान भी हो सकता है। कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।

क्या करें - 
हनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

 
लव- 
लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा। आपका मूड अच्छा हो जाएगा।

करियर-  
आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। करियर के प्रति सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। स्टूडेंट्स के लिए दिन खास हो सकता है। आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
हाई ब्लड प्रेशर है तो राहत मिल सकती है। शुगर पेशेंट सावधान रहें।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से भी पूरे हो सकते हैं। अपना काम खत्म करने के बाद, दूसरे की मदद जरूर करें। नए रूप में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। जो काम आपको दिया जाए, उसे बिना नखरे किए स्वीकार कर लें। बहुत सोच-विचार कर ही कोई बात कहें। आपका ध्यान गृहस्थी के मामलों पर रहेगा। कई कामों में परिवार की मदद भी आपको करनी पढ़ सकती है। अपने खर्च पर कंट्रोल रखें। पैसों का कोई बड़ा सौदा भी आज निपट सकता है। वाणी के प्रयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। 

नेगेटिव - 
भावनाओं में बहकर किसी को बिना मांगी सलाह न दें। इससे आपको ही परेशानी होगी। ज्यादा भावुक भी न हों। आपकी बातों पर आज लोगों का ध्यान रहेगा। 

क्या करें - 
परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले मित्र को परफ्यूम गिफ्ट दें।

 
लव- 
पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। मीठा बोलने से आपके संबंध सुधर जाएंगे। 

करियर-  
कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा होगा। किसी से बहस में न पड़ें। अकेले रहने की इच्छा होगी। जबरदस्ती पढ़ाई करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

हेल्थ- 
यात्रा का योग बनेगा। आपकी सेहत सेहत प्रभावित होगी।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। आप सकारात्मक और खुश भी रहेंगे। अपने मन पर भरोसा रखें। आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के लोग या रिश्तेदारों के काम आपकी मदद से पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ खुली बातचीत करें। आपको कई नए और रोचक अनुभव मिल सकते हैं। आपको रोमांस के मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। कोई व्यक्ति आपको राज की बातें बता सकता है। 

नेगेटिव - 
घरेलू तनाव या विवाद के योग बन रहे हैं। शांति से दिन टाल दें। अच्छे समय का इंतजार आपको ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। आप किसी बात पर अचानक उग्र हो सकते हैं। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। 

क्या करें - 
हथेलियों और कलाई पर एलोवेरा लगा कर हाथ धो लें।

 
लव- 
संबंध मधुर बनाने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी।

करियर-  
रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन बिजनेस में पैसा अटक भी सकता है। स्टूडेंट्स के लिए मिला-जुला फल देने वाला दिन है।

हेल्थ- 
घुटने और जोड़ों के दर्द में थोड़ी राहत मिल सकती है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। संयम और धैर्य रखें। सब ठीक हो जाएगा। आप दूसरों की मदद भी करेंगे। जहां तक हो सके अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। अपने से बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह मानें। ऐसे लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा। कोई फैसला आप बहुत सोच-विचार कर ही करें। आपके काम देरी से ही सही पर पूरे हो सकते हैं। 

नेगेटिव - 
आज आप जोश में आकर कोई गलत काम भी कर सकते हैं। पहले से सोचा हुआ कोई कार्यक्रम अचानक बदल भी सकता है। झुंझलाहट बढ़ सकती है। खुद की सेहत की चिंता करें। कारोबार के किसी फैसले के कारण आप टेंशन में रहेंगे। जोखिमपूर्ण कामों में भी नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। कामकाज में देरी से परेशान हो सकते हैं। किसी पुरानी बात पर अपने ही लोगों के कारण दुखी भी हो सकते हैं। 

क्या करें - 
अनार खाएं और साथ के लोगों को भी खिलाएं।

 
लव- 
पार्टनर आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है, लेकिन जल्दी ही उसे गलती का अहसास भी हो जाएगा।

करियर - 
कामकाज में दोस्तों से मदद मिलेगी, तनाव भी रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
सिर और बदन दर्द हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - अपनी भावनाओं और गतिविधियों को संतुलित रखने में ध्यान दें। पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव या मौका आपको मिल सकता है। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। अचानक अच्छा खासा फायदा भी आपको मिल सकता है। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। समय आपके फेवर में होगा। रिश्तेदार आपकी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। नजदीकी रिश्ते आपके लिए खास होंगे। आपका ध्यान परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। 

नेगेटिव - 
मनचाहे काम पूरे होने में समय लगेगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। बिना सोचे समझे कोई कुछ कहे, उस पर भरोसा न करें। इस बात का ध्यान रखें कि चंद्रमा आपसे दिन भर तैशपूर्ण काम करवा सकता है। ऐसे में आपने सावधानी न रखी तो आपको थोड़ा नुकसान भी हो सकता है। आज आपके कुछ संबंधों की डोर कमजोर भी हो सकती है। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। किसी खबर से मानसिक या शारीरिक थकान हो सकती है। 

क्या करें - 
घर की दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें।

 
लव- 
प्रेमी से आप जो चाहते हैं, उसकी मांग और जिद न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर-  
बिजनेस में सावधानी से काम करेंगे तो पूरा फायदा मिलेगा। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - पैसों और नौकरी के सवालों पर आपको उपयोगी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। कई सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं। मेहनत से पूरी सफलता जरूर मिल जाएगी। नया रोचक अवसर मिल सकता है। खुद को चौकन्ना रखें। कोई बात आपके दिल-दिमाग में है तो आपको वह साफ  तौर पर कहनी होगी। बिजनेस और नौकरी के पुराने मामलों को दरकिनार कर दें और समझौते का कोई रास्ता निकालें। जहां तक हो सके, प्रेमीजनों, परिवार के लोगों और संतान को समय दें। आपके सामने भावनात्मक मामले भी महत्वपूर्ण रहेंगे। आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में सुधार होगा। घर और ऑफिस से सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में पूरी तरह सेफ  गेम खेलें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - 
अपनी भावनाएं जताने में संकोच न करें। थोड़ी परेशानी होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। किसी के साथ कोई गलतफहमी भी हो सकती है। पैसों को लेकर भी कोई विवाद हो सकता है। बैठ कर साफ  बात करें। कुछ मामलों में भाई-बहनों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। कुछ मामलों में अनबन हो सकती है। मन में कुछ चिंताएं और घबराहट हो सकती है।

क्या करें - 
माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।

 
लव- 
लव लाइफ  में थोड़े परेशान रहेंगे। विवाद निपटाने की कोशिश करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। धीरे-धीरे संबंध अच्छे हो जाएंगे। 

करियर-  
कामकाज में मेहनत ज्यादा रहेगी। लंबे समय तक चलने वाली योजना बना सकते हैं। नोट्स तैयार करेंगे। दोस्तों से फायदेमंद राय मिल सकती है।  स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ- 
सेहत के मामलों में दिन आपके फेवर में नहीं होगा। थकान और आलस्य रहेगा। बदन दर्द भी हो सकता है।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव -  दोस्तों और परिवार वालों से आत्मीयता भरी, लंबी बातचीत हो सकती है। आपको उन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे जो आप चाहते हैं। गहरे विचारों और धार्मिक कामों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम-संबंधों में अच्छा-खासा सुधार लाने का मौका मिल सकता है। नजदीकी संबंधों में गहराई बढ़ेगी।  अपना दायरा बढ़ाने के बारे में विचार करें। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स अपडेट करें। आने वाले दिनों में आपको कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान और काम के लिए आपकी तारीफ  होगी। यश भी मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में आप अच्छा काम कर सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी निपट जाएंगे। सफलता भी मिलेगी।

नेगेटिव - 
भाग-दौड़ के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। थकावट, बोरियत और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं। किसी से फालतू विवाद हो सकता है। आज थोड़ी नकारात्मकता भी परेशान कर सकती है।

क्या करें - 
किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।

 
लव- 
लव पार्टनर से संबंध अच्छे बनेंगे। समय साथ बीतेगा।

करियर-  
बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैसे खो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी बात से तनाव हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आप दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। सरकार से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। सकती है। कोई कार्यक्रम बनाया है, तो उसमें अचानक बदलाव करने पड़ सकते हैं। अपने लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखें। दिल-दिमाग खुला रख कर चलें और परेशान करने वाली पुरानी बातों को दिमाग से दूर रखने की कोशिश करेंगे तो फायदा होगा। साफ और व्यावहारिक योजना बनाएं। आनंद के अवसर मिलेंगे। लोग आपका साथ देंगे। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा। कोई नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। 

नेगेटिव - 
नौकरी या बिजनेस का कोई राज उजागर हो सकता है। आज आप अपने किसी काम के लिए समय नहीं निकाल पाने से परेशान हो सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन सकते हैं। आपको हर काम सावधानी से तो करना चाहिए। पूरा दिन सावधानी से निकाल दें तो आपके लिए अच्छा है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें तो आएंगी साथ ही आपको होने वाले फायदे में भी कमी आने के योग बन रहे हैं। आपकी कुछ योजनाएं असफल हो सकती हैं। पैसों के मामलों में थोड़ी चिंता होगी। कुछ नया न करें तो ही अच्छा है। 

क्या करें  - 
कुमकुम का तिलक लगाएं।

 
लव- 
लव लाइफ  के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई ऑफर छिपे ढंग से सामने आ सकता है। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

हेल्थ- 
एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आज रूटीन के अलावा एक्स्ट्रा काम भी कर सकते हैं, जिनसे आपको बड़ा फायदा होगा। गोचर कुंडली के किस्मत के घर में चंद्रमा होने से दिन आपके फेवर में रहेगा। करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं। कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। जिनमें आप सफल हो जाएंगे। कारोबार और नौकरी में सोचे हुए काम हो जाएंगे। काम समय पर निपटाने का दबाव भी हो सकता है। आप किसी खास व्यक्ति से मिलना चाहते हैं तो मिल लें। सोचा हुआ काम समय से पूरा हो सकता है। आपका व्यवहार लोगों पर असर छोड़ने में कारगर साबित हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ बहुत अच्छा समय भी बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। परिवार के साथ सलाह कर सकते हैं। 

नेगेटिव - 
सेहत को लेकर आप सावधान रहें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर काम पूरे नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। किसी से अनबन हो तो मूड खराब न होने दें। इसका असर दूसरे कामों पर भी पड़ सकता है।

क्या करें - 
चंदन का डियो या परफ्यूम यूज करें।

 
लव- 
जीवनसाथी या पार्टनर से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दूरियां भी खत्म हो सकती हैं।

करियर-  
नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ है। दोस्तों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिलेगी। दिन भी अच्छा रहेगा।

हेल्थ- 
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता का विकास हो सकता है। अपने संबंधों से आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आपने काफी मेहनत की है वहां से आपको रिस्पॉन्स मिल सकता है। आप ऑफिस में व्यस्त रहेंगे। काम के बीच में आप आराम भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किस्मत का साथ मिल सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन पहले से ठीक रहेगा। जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा लेंगे। किसी काम या विषय में आप सफल रहे, तो आपको अपनी मेहनत पर सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। 

नेगेटिव - 
ज्यादा सोच-विचार करने में समय खराब हो सकता है। जो आपके सामने है वो करें। कारोबार भी बढ़ सकता है। कुछ एक्स्ट्रा काम का बोझ भी आप पर आ सकता है।

क्या करें - 
आज गीले बालों में तेल न लगाएं।

 
लव- 
अपनी उलझनें पार्टनर पर न थोपें। खुद के स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल करें। ऐसा कोई काम करेंगे जिससे पार्टनर के दिल में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे तो आपका रिश्ता और मजबूत हो सकता है।

करियर-  
प्रोफेशनल लाइफ के  नजरिये से देखा जाए तो दिन अच्छा है। नया काम मिलेगा। पुराने काम निपट जाएंगे। पढ़ाई में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन कन्फ्यूजन भी रहेगा। बार-बार ध्यान बंटता रहेगा। 

हेल्थ- 
मानसिक थकान रहेगी। पुराने रोगों भी परेशान कर सकते हैं।


Different Source for daily rashifal