Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। दिन बहुत अच्छा बीतेगा। सभी की निगाहें आप पर होंगी। फायदे के योग हैं। किस्मत से धन लाभ होगा। आप बहुत संवेदनशील भी होंगे और दूसरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। आपका कॉन्फिडेंस भी साफ दिखेगा और उससे सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन आपके फेवर में रहेगा। आपकी कोशिशें भी सफल रहेंगी। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। निवेश और बैंकिंग के मामलों के लिए दिन अच्छा है।
नेगेटिव - कोई बात गोलमाल न करें। किसी दोस्त से अनबन भी हो सकती है, सावधान रहें। छिटपुट विषयों पर अनबन हुई, तो बात और बढ़ सकती है। आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।
क्या करें - किसी भी भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर आपकी लगभग हर बात मानेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
करियर - मेहनत ज्यादा हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आज की गई पढ़ाई, परीक्षा और इंटरव्यू में काम आएगी।
हेल्थ- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - सबकुछ बहुत अच्छा चलेगा। आपके ज्यादातर काम भी आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। आप आत्मिक सुख और शांति महसूस करेंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक जीवन में अचानक काफी हलचल हो सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है। किसी नए तरीके से कोशिश करने पर अटका हुआ काम बन सकता है। कामकाज का विस्तार करने लिए बहुत अच्छा दिन है। आपका पराक्रम भी बढ़ सकता है। इनकम सामान्य रहेगी। आपकी कोशिश सफल रहेगी। किए गए कामों का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।
नेगेटिव - आज आप किसी भी तरह के उलझाने वाले मामलों में न पड़ें तो ही अच्छा है। भविष्य को लेकर भी थोड़ी अनिश्चितता भी महसूस हो सकती है। कुछ जरूरी कामकाज में देरी होने के योग हैं। किसी भी कारण से ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी।
क्या करें - मंदिर में केले चढ़ाएं।
लव- प्रेम संबंधों में खटास भी आ सकती है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ भविष्य का कोई कार्यक्रम बन सकता है।
करियर- जूनियर कर्मचारियों से कहा-सुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। काम की चीजें पढ़ेंगे। वह आपके लिए कारगर साबित होगा। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है।
हेल्थ- मानसिक तनाव रहेगा। भूख और नींद की कमी हो सकती है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आज आप वह काम निपटा सकते हैं, जो बहुत सावधानी से किए जाने वाला है। किसी बड़ी समस्या का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है। आपके पास कोई ऐसी जानकारी हो सकती है, जिसके कारण कई लोग आपसे बात करने की कोशिश करेंगे। आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय भी होंगे। आपको किसी दोस्त की मदद भी करनी पड़ सकती है।
नेगेटिव - फालतू विवादों में उलझने से बचें। बहुत से काम ऐसे होंगे जो आप अपनी इच्छा से नहीं करेंगे। कुछ अनपेक्षित घटनाओं के कारण थोड़ा कन्फ्यूजन भी बना रह सकता है। सावधान रहें। जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्चा भी कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं। सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना भी बन रही है।
क्या करें - हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।
लव- अपने साथी की तारीफ करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ विवाद भी होने के योग हैं। वाणी पर काबू रखें।
करियर- बिजनेस में धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। बड़े फैसले करने का मूड नहीं रहेगा। आगे की पढ़ाई की योजना बन सकती है। संगीत और कला की तरफ रुझान बढ़ेगा। आज कानून पढ़ने वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सिरदर्द भी हो सकता है। आपको कोई पुराना रोग भी परेशान करेगा।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार हो जाएगा। आपके सामने काम भी बहुत रहेगा। उसका नतीजा भी आपके ही फेवर में रहेगा। दोस्तों और प्रेमियों के साथ आपकी खूब पटेगी। कुछ लोगों के साथ बहुत उपयोगी बातचीत भी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको नए आइडिया मिल सकते हैं। आप किसी भी विवाद या तकरार से दूर ही रहें। ये ही आपका प्लस पॉइंट होगा। मन मार के काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नई बातें सीखेंगे जो आने वाले समय में आपको फायदा दे सकती है।
नेगेटिव - कोई बड़ा काम, जिसमें आप एक बार असफल हो चुके हैं, आज वो न करें। बिजनेस के बड़े सौदे होने हो तो उन्हें टालने की कोशिश करें। ज्यादा पैसा भी खर्च हो सकता है। किस्मत का साथ न मिलने से भी आप परेशान हो सकते हैं। थोड़ा भारीपन भी महसूस होगा। निजी जीवन में भी परेशानियां रहेंगी। धन लाभ नहीं होने से परेशान हो सकते हैं।
क्या करें - मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
लव- पुराने प्यार से मुलाकात या बातचीत होगी। पार्टनर पर खर्चा और बढ़ सकता है। पार्टनर से संबंंध सामान्य रहेंगे। हल्के मूड में रहने की कोशिश करें।
करियर- दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। किस्मत पर भरोसा करने से बचें। पार्टनरशिप हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ने में कम लगेगा। फालतू कामों में भी समय खराब हो सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर भी सावधान रहें। आलस्य और थकान रहेगी।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कुछ कामों से आपका कॉन्फिडेंस और बढ़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। कुछ पुरानी समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। कोई कठिनाई आने पर शांति और धैर्य से काम लें। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। किए गए कामों का नतीजा आपके फेवर में रहेगा। दूसरे लोगों को उसका क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। अधिकारी या निचले वर्ग के कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। जीवनसाथी का मूड भी अच्छा हो सकता है।
नेगेटिव - संबंधों और सुविधाओं को लेकर मन में संदेह रहेगा। कुछ दोस्त और साथी आपके कामकाज में दखल दे सकते हैं। मदद करने की कोशिश में वे आपके काम भी बिगाड़ सकते हैं। आप जो भी कहेंगे या करेंगे उसमें किसी न किसी के साथ बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें और हो सके तो कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से भी बचें।
क्या करें - शिवजी को धतूरा या बिल्वपत्र चढ़ाएं।
लव- पार्टनर की बातों को दिल से ना लगाएं। आपकी लव लाइफ भी सामान्य रहेगी।
करियर- पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कर फैसला लें। देनदार धोखा भी दे सकते हैं। स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो सकती है। शॉर्टकट यूज न करें।
हेल्थ- लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - पूरा ध्यान अपने निजी जीवन, माता-पिता और ससुराल के लोगों पर रहेगा। किसी एक व्यक्ति के साथ चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश भी रख सकता है। जिसे आपको पूरा करना होगा। ज्यादा सक्रिय होकर आप कुछ नए काम भी पूरे कर लेंगे। आगे की रूपरेखा भी बनानी शुरू कर दें। आज ऐसे महत्वपूर्ण कामों की योजना बनाएं जो आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हो। अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेंगे। अपनी प्लानिंग को बचा कर रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - आसपास या साथ के कुछ लोग आपको काम बता सकते हैं, अपने काम करवा सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं, उन्हें जताने का मौका नहीं मिल पाएगा। इससे आपको घबराहट हो सकती है। किसी खास व्यक्ति के कारण थोड़ी उलझन भी महसूस हो सकती है। किसी मामले पर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग नहीं मिल सकेगा। इन लोगों से जुड़े काम आज शुरू न करें तो ही अच्छा है।
नेगेटिव - आसपास या साथ के कुछ लोग आपको काम बता सकते हैं, अपने काम करवा सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं, उन्हें जताने का मौका नहीं मिल पाएगा। इससे आपको घबराहट हो सकती है। किसी खास व्यक्ति के कारण थोड़ी उलझन भी महसूस हो सकती है। किसी मामले पर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग नहीं मिल सकेगा। इन लोगों से जुड़े काम आज शुरू न करें तो ही अच्छा है।
क्या करें - किसी मंदिर का शिखर दर्शन करें।
लव- अविवाहित लोगों को शादी के ऑफर्स मिल सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। लव लाइफ की समस्याएं भी खत्म होने से मन खुश हो सकता है।
करियर- नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। सावधानी से काम करें। पढ़ाई के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। इसका परिणाम भी जल्दी मिल जाएगा।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - अपने कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। किसी की मदद भी करनी पड़ेगी। जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति करने में सफल रहेंगे। जो भी काम करें, उसे पूरी तरह गुप्त रखें। कोई भी काम पूरे मन से करें। परिवार और पैसों के मामलों में आज आप बिजी रहेंगे। मकान, भवन, भूमि, प्लॉट खरीदने का मन बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। पुराना पैसा भी मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - दिन भर किसी न किसी तरह की परेशानी, चिंता और तनाव रहेगा। कोई नया काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। पैसों की चिंता भी हो सकती है। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अनजाना डर परेशान करेगा। अपने काम में झूठ का उपयोग न करें। कोई बड़ा वादा न करें। बहुत ऊंची मांग करने से बनती बात बिगड़ सकती है।
नेगेटिव - दिन भर किसी न किसी तरह की परेशानी, चिंता और तनाव रहेगा। कोई नया काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। पैसों की चिंता भी हो सकती है। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अनजाना डर परेशान करेगा। अपने काम में झूठ का उपयोग न करें। कोई बड़ा वादा न करें। बहुत ऊंची मांग करने से बनती बात बिगड़ सकती है।
क्या करें - शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ के लिए दिन बढिय़ा है। रिश्तों में कोई परेशानी है तो बड़ों की मदद भी ले सकते हैं। आज पार्टनर से बड़े बड़े वादे करने से बचें।
करियर- नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। सोच समझकर निवेश करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।
हेल्थ- चोट लग सकती है। वाहनों से सावधान रहें।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आपके काम पूरे तो होंगे, बल्कि सफलता का श्रेय भी आपको मिलेगा। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। इसका सकारात्मक नतीजा आपको मिल सकता है। योजनाएं पूरी होंगी। आज आप किसी खास परिस्थिति को संभालने में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। पुरानी मेहनत आज रंग लाएगी। साथ के कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की योजनाएं बना सकते हैं। पुराने निवेश या लेन-देन का फायदा आज आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर बनाई गई योजना पर काम हो सकता है। ऑफिस और फील्ड में आज आप चौकन्ने रहेंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - किसी पुराने मामले में आपको कहीं न कहीं कठिन परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। सावधान रहें। सेहत के मामले में सावधान रहें। आज आप उस स्थान पर पैसा दांव पर जरा भी न लगाएं, जिसके बारे में आपको पूरा भरोसा न हो। कुछ दोस्तों का स्वभाव या व्यवहार अजीब हो सकता है।
क्या करें - कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा अच्छा है। पार्टनर का मूड ठीक रहेगा। घर बैठकर टाइम वेस्ट न करें। पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम करें। प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं।
करियर- आपके रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे। बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। ये सप्ताह पढ़ाई के मामले में भी अच्छा रहेगा।
हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - आप पूरी तन्मयता और मेहनत से काम करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी से कोई नई बात या चीज सीख सकते हैं। कोई काम या काम की बात भी आपको पता चल सकती है। किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। आज बातचीत के जरिए उसका कोई समाधान निकाल सकते हैं। दूसरे की बात सुनने में भी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। पैसों की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार हो सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है।
नेगेटिव - कोई टेंशन हो सकती है। थोड़ी परेशानियां रहेंगी। पुराना क्लेश या विवाद भी हो सकता है। फालतू खर्चा हो सकता है। करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपकी मेहनत इतनी कारगर साबित नहीं होगी जितना आपने सोच है। कार्यक्षेत्र में भी रुकावटें आएंगी। सुख में भी कमी आ सकती है। कुछ पुराने दुश्मनों से आज आप उलझ सकते हैं। सुस्ती और आलस भी रहेगा।
क्या करें - किसी मंदिर में कपूर दान दें।
लव- लव पार्टनर के लिए आप आम दिनों से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे, लेकिन संबंध सुधारने की चिंता आपको करनी होगी।
करियर- बिजनेस मे फायदा हो सकता है। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है। पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगेगा। परेशनियों वाला दिन हो सकता है।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें, पेट संबंधी रोग भी हो सकते है।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आज कुछ अलग या नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। चंद्रमा रोजमर्रा के भाव में होने से आपके काम पूरे होते जाएंगे। आपको अपने प्रेमी से सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त या प्रेमी को लेकर कोई समस्या चली आ रही है, तो उसका समाधान निकल सकता है। अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो अधिकांश चीजों के नतीजे अपने आप सकारात्मक हो सकते हैं। करियर में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी हो सकता है। माता का ध्यान रखें।
नेगेटिव - किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। अलग-अलग तरह की बातें और चिंताएं दिमाग में रहेगी। घर और ऑफिस में भाग-दौड़, खर्चा और असंतोष जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किसी मामले में ज्यादा जिद न करें। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। आलस्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर को परेशान न करें।
नेगेटिव - किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। अलग-अलग तरह की बातें और चिंताएं दिमाग में रहेगी। घर और ऑफिस में भाग-दौड़, खर्चा और असंतोष जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किसी मामले में ज्यादा जिद न करें। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। आलस्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर को परेशान न करें।
क्या करें - किसी मंदिर में मीठी पूड़ी का भोग लगाएं।
लव- मनमुटाव खत्म होगा। पार्टनर के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
करियर- नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों को सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत ज्यादा करेंगे तो सफलता और खुशी मिल सकती है। कन्फ्यूजन में समय खर्च हो सकता है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - कठिन और पेचीदा सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। नौकरी बदलने का मूड है, तो उन्नति हो सकती है। इनकम बढ़ेगी। दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाव होने से आराम मिलेगा या आप खुश भी हो जाएंगे। कई तरह के नए अनुभव आपको मिल सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। संतान से मदद मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे।
नेगेटिव - कोई गुप्त बात सार्वजनिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढ़ने के लिए आप अपने राज उजागर न होने दें। आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। मेहनत भरा दिन हो सकता है। आप कामकाज में बिजी रहेंगे। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। थकावट भी हो सकती है। आप कोई नया काम न करें तो ही अच्छा है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है।
क्या करें - किसी भी मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।
लव- अपनी भावनाओं की गहराई का अहसास हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां मिल सकती है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर- बिजनेस के सिलसिले में यात्रा होगी। बिजनेस भी बढ़ेगा। बिजनेस या नौकरी में कुछ बदलाव का मन भी बन सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा। आगे बढ़ने के योग हैं।
हेल्थ- मानसिक तनाव रहेगा। पेट दर्द भी हो सकता है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - दिन अच्छी तरह बीते इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। बहुत सारे काम भी निपटाने पड़ सकते हैं। अपने काम, सेहत और रोजमर्रा की चीजों पर ईमानदारी से ध्यान दें। लोगों से अपनी बात मनवाने में आप सफल रहेंगे। छोटी-छोटी चीजें आपके लिए खास हो सकती हैं। धैर्य रखना ही उचित है। समय का आनंद लें। गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से आपको कुछ खास कामों में किस्मत का साथ मिलेगा। कुछ बड़े और खास काम किस्मत के भरोसे पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव - कोई भी काम पूरी तरह सोच विचार कर ही करें। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। चली आ रही कोई पुरानी समस्या आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। हो सकता है आपकी सेहत आज थोड़ी गड़बड़ भी हो सकती है। सेहत संबंधी कामकाज और चीजों पर खर्चा हो सकता है।
क्या करें - हनुमान मंदिर में चमेली का तेल दान दें।
लव- लव लाइफ की पुरानी समस्या हल हो सकती है। जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है, उसे ईमानदारी से अपनी पूरी सोच बता दें।
करियर- प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चा भी होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। पढ़ाई में भी मन कम ही लगेगा। सब्जेक्ट या फील्ड बदलने का विचार छोड़ दें।
हेल्थ- पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।
Different Source for daily rashifal