Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। अचानक कोई खास काम भी आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही कामों को शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नई भावनात्मक शुरुआत भी होने की संभावना बन रही है। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए अपनी बात साफ करना और दूसरों की बात समझ लेना आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए आप कड़ी मेहनत भी करेंगे। प्रेमी से आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं।
नेगेटिव - कामकाज में कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार के खर्चे या धन को लेकर आपके साथ कोई विवाद होने की भी संभावना है। कुछ खास मामलों में आपकी नादानी या लापरवाही के कारण नुकसान होने की संभावना है। मीन राशि वाले लोगों के मन में कोई बात चलती रहेगी।
नेगेटिव - कामकाज में कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार के खर्चे या धन को लेकर आपके साथ कोई विवाद होने की भी संभावना है। कुछ खास मामलों में आपकी नादानी या लापरवाही के कारण नुकसान होने की संभावना है। मीन राशि वाले लोगों के मन में कोई बात चलती रहेगी।
क्या करें - किसी ब्राह्मण को शहद या पपीता दान दें।
लव- प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। साथी के असंतुलित रवैये से परेशानी के योग बन रहे हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में साथी को बुरा बोलने के बाद आपको पछतावा भी हो सकता है। बड़ों के साथ अच्छा व्यवहार करें। स्टूडेंट्स को मेहनत से परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- गले में दर्द और मुंह के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - चंद्रमा के प्रभाव के कारण आप थोड़े चंचल रहेंगे। माता का सुख भी मिल सकता है। समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रुके हुए काम पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं। हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। अपने मन की सुनें तो सब ठीक रहेगा। इनकम और खर्चा भी बराबर रहेगा।
नेगेटिव - दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आपका मन कई तरह के मामलों में भी उलझ सकता है। कई मामलों में आपकी परेशानियां बढ़ भी सकती हैं। परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। गंभीर हो जाएं। आप एकाग्रता में परेशानी भी महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। खर्चा करने के मौके पर कंजूसी करने से बाद में आपको ही परेशानी होगी। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। आज आप वाहन चलाते समय पूरी तरह सावधान रहें। किसी को लेकर जलन का भाव भी रहेगा।
क्या करें - हनुमान मंदिर में माचिस दान दें।
लव- जीवनसाथी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।
करियर- कामकाज ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है। बिजनेस में पिता की मदद मिलने के योग हैं। मेहनत करने का समय है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी।
हेल्थ- पेट दर्द से भी परेशान हो सकते हैं। भोजन में सावधानी रखें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। मकर राशि के चंद्रमा से अचानक फायदा हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा। सकारात्मक रहें। जो भी बात मन में आएगी, आज आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। आपकी बात बहुत से लोगों को पसंद भी आएगी। पैसों के मामलों को चतुराई से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है। रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - कुछ बोलते समय खुद पर नियंत्रण जरूर रखें। अपने ही किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। माता-पिता या सास-ससुर से किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आ सकती हैं।
क्या करें - किसी गरीब कन्या को फ्रूट जूस पिलाएं।
लव- जीवनसाथी के काराण मानसिक तनाव हो सकता है। अनबन भी होने के योग बन रहे हैं।
करियर- छोटी-छोटी समस्याएं चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है।
हेल्थ- थकान और आलस्य खत्म होंगे। सेहत में सुधार हो सकता है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना बन रही है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में रहेगा। सकारात्मकता रखें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। अपनी संवेदनशीलता पर कंट्रोल करें। तनाव की स्थितियों को हंसी-मजाक से टाल दें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ हुए पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। भविष्य के लिए पैसा इक_ा करने की कोशिश करेंगे। कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा के काम निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होने के योग हैं। आपकी इनकम सामान्य रहेगी।
नेगेटिव - पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। अपने शौक को लेकर फालतू खर्चा भी हो सकता है। किसी भी काम में अति न करें। ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। संबंधों को लेकर आपके मन में असुरक्षा का भाव रहेगा। किसी मौके को आप बिना देखे ही न ठुकराएं। आपके बार-बार बदलते मूड के कारण पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। निवेश या बचत करते समय सावधान रहें। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोध भी हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। सावधान रहें।
क्या करें - किसी कन्या को मेहंदी दान दें।
लव- पार्टनर का मूड बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है। झूठ न बोलें।
करियर- आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस में नुकसान के कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। खुद पर नियंत्रण रखें। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आप बहुत सफल रहेंगे। आपका ध्यान बार-बार अपने साथ काम करने वाले लोगों पर या दोस्तों के साथ मिलने वाले कार्यक्रम पर हो सकता है।
नेगेटिव - किसी पुराने काम में उलझ सकते हैं। सेहत के मामले में सावधान रहें। लोहे से बचकर रहें। चोट लग सकती है। व्यस्तता रहेगी। कामकाज के अलावा सामाजिक तौर पर भी आप व्यस्त रहेंगे। कुछ मामलों में आपका स्वभाव या तरीका गलत हो सकता है। जिसे पसंद नहीं किया जाएगा। घर और ऑफिस, दोनों जगहों पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण होगा।
क्या करें - बिल्वपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ के लिए दिन प्रतिकूल हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी विफल हो सकते हैं।
करियर- कुछ मामलों में किस्मत का साथ शायद ही मिले। बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको परेशान होना पड़ सकता है।
हेल्थ- नींद की कमी से परेशान रहेंगे। बदन दर्द भी रहेगा।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - आपकी तकनीकी या भावनात्मक समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है और इससे आपके मन में कई दिनों से चला आ रहा तनाव खत्म होने के योग हैं। आपको कई मामलों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती हैं और उनकी चिंता भी करनी होगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कुछ त्याग भी आपको करना पड़ सकता है। जो चीजें आपके लिए वास्तव में खास हैं, उनको लेकर आपको कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है। आप अचानक कोई फैसला कर सकते हैं।
नेगेटिव - कामकाज में किसी तरह का संदेह हो तो ऐसे काम न करें। आपके कुछ फैसले माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को पसंद नहीं आएंगे। खरीददारी का काम न करें, तो अच्छा रहेगा। हर काम सावधानी से करें। दूसरों की भलाई के बारे में न सोचें वरना कुछ उलटा ही हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है। जो कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। जीवनसाथी और रोजमर्रा के कामों में थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हैं, तो आपको उनका सामना करना पड़ सकता है। दूसरों पर तानाकशी करने से बचें। किसी पर ज्यादा टिप्पणी न करें। प्रेम जीवन में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आ सकता है।
क्या करें - नारियल पानी पिएं।
लव- प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकता है।
करियर- कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द करेगा। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा है। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार भी बन सकता है। निवास या काम करने की जगह में बदलाव करने का भी मूड बन सकता है। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि अपनी जिम्मेदारी जरूर पूरी करें। कामकाज में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी जटिल स्थिति को पूरी तरह सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। सोचे हुए काम आज ही पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - कोई भी फैसला लेने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। जल्दबाजी के कारण भी नुकसान हो सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को मनमर्जी का काम करने का मौका भी शायद न मिल सके। महत्वपूर्ण काम आगे के लिए न टालें। बड़े और महत्वपूर्ण लोग आपके लिए किसी तरह की समस्या भी पैदा कर सकते हैं। आज आप किसी काम में जोखिम लेंगे तो नुकसान होने के भी ज्यादा चांस है। थोड़ा सावधान रहें।
क्या करें - साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को पेन दें।
लव- लव पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।
करियर- बिना विचार किए कोई काम न करें। निवेश संबंधित बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें। स्टूडेंट्स को कम मेहनत से भी सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थकान हो सकती है। बुखार भी हो सकता है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आज व्यावहारिकता पर जोर रहेगा। अपने कामकाज पर ध्यान दें। बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल भी हो सकते हैं। आज आप अपने कामकाज को लेकर सकारात्मक और व्यावहारिक भी हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में अपोजिट जेंडर की मदद मिल सकती है। साथ काम करने वाले या आसपास का कोई व्यक्ति आपके स्वभाव और व्यवहार से प्रभावित होगा। बॉस से कई बार बातचीत भी हो सकती है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं। नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी बातचीत या मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा। आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।
नेगेटिव - आपके तेवर थोड़े तीखे हो सकते हैं। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। कुछ ज्यादा ही प्रेक्टिकल सोच रखेंगे। इससे आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है और कुछ लोग आपसे दूर हो सकते हैं। कुछ दोस्तों या सहकर्मियों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। थोड़ी कष्टकारी यात्रा भी हो सकती है। कामकाज संबंधी दस्तावेजों को संभालने या जुटाने में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है। पैसों को लेकर कंजूसी कर सकते हैं। कामकाज या कुछ खास मामलों में आप आक्रामक भी हो सकते हैं।
क्या करें - हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं बेडरूम में रखें।
लव- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।
करियर- जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। बिजनेस में विवादों का निपटारा हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी से सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- सितारे आपके लिए थोड़े अनुकूल हो सकते हैं। आज आप किसी तरह की बड़ी चोट से बच सकते हैं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपका ध्यान परिवार और पैसे पर ही होगा। खुद की इमेज की चिंता करें। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम सहज ढंग से और समय पर निपट भी सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता ज्यादा हो सकती है। आप अपनी भावनाएं और विचार जताने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग भी आपको मिल सकता है।
नेगेटिव - निजी मामलों को आने वाले दिनों के लिए टालने की कोशिश करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी भाषा और शैली कुछ गलतफहमी भी पैदा कर सकती है, सावधान रहें। आप कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। किसी मामले में आप अपनी बात पर अड़ भी सकते हैं। आपके पुराने झूठ भी सामने आ सकते हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू की कानाफूसी और गप्पों से दूर रहने की कोशिश करें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। आपको कुछ लोगों की जलन या उनके षड्यंत्रों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें - थोड़ा-सा गुड़ चाकू से काटकर अग्रि में डालें।
लव- लव लाइफ के लिए सितारे शुभ रहेंगे। प्रेम के इजहार के लिए दिन अच्छा है।
करियर- इनकम बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। बेकार के कामों मे समय खराब हो सकता हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ- मौसमी बीमारियां हो सकती है। संभलकर रहें।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - चंद्रमा आज गोचर कुंडली के बारहवें भाव में है। सीधी और साफ बात से आपको फायदा हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। शैय्या सुख भी मिल सकता है।
नेगेटिव - दिन इतना अच्छा नहीं है जितना आपने सोचा था। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। कोई काम आपके स्तर के अनुरूप न हो, तो उसे स्वीकार करने से बचें। काम करने में रोज की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है। आपका मूड भी बार-बार बदल सकता है। परिवार वालों की कुछ बातों पर आप नाराज हो सकते हैं। आप किसी बात पर तैश में आकर या भावुक होकर प्रतिक्रिया करने से बचें। आप खुद के प्रति कठोर भी हो सकते हैं। दोस्त और साथी आपके लिए परेशानी या सिरदर्द साबित हो सकते हैं। आपके मन में असुरक्षा का भाव या किसी तरह की घबराहट भी हो सकती है। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। इससे आपको आलस्य महसूस हो सकता है। कामकाज में आज आप प्रभावी नहीं रह सकेंगे। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं।
नेगेटिव - दिन इतना अच्छा नहीं है जितना आपने सोचा था। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। कोई काम आपके स्तर के अनुरूप न हो, तो उसे स्वीकार करने से बचें। काम करने में रोज की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है। आपका मूड भी बार-बार बदल सकता है। परिवार वालों की कुछ बातों पर आप नाराज हो सकते हैं। आप किसी बात पर तैश में आकर या भावुक होकर प्रतिक्रिया करने से बचें। आप खुद के प्रति कठोर भी हो सकते हैं। दोस्त और साथी आपके लिए परेशानी या सिरदर्द साबित हो सकते हैं। आपके मन में असुरक्षा का भाव या किसी तरह की घबराहट भी हो सकती है। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। इससे आपको आलस्य महसूस हो सकता है। कामकाज में आज आप प्रभावी नहीं रह सकेंगे। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं।
क्या करें - किसी आश्रम या मंदिर में अनाज दान दें।
लव- मिथुन राशि के लोग आज विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर आपकी पुरानी इच्छाएं भी पूरी कर सकता है।
करियर- बिजनेस और नौकरीपेशा लोग फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स का ज्यादातर समय फालतू कामों में निकल सकता है।
हेल्थ- पैर में चोट लग सकती है। वाहन से भी संभलकर रहें।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - परफॉर्मेंस देने का दिन है। बॉस या अधिकारी आपकी प्रतिभा को पहचान सकते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाले बड़े काम का नतीजा आपकी बुद्धि और षडयंत्र से कुछ दिन बाद ही सामने आ सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। प्रेमी और संतान को लेकर बहुत पजेसिव भी हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की बात भी आज आपको पता चल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।
नेगेटिव - पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। प्रेमी या दोस्तों पर खर्चा बढ़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने के भी योग हैं। ऑफिस में साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके कामकाज में रुकावट बन सकते हैं, आपकी कोशिश भी ऐसे ही लोगों से दूर रहने की होगी। कार्य स्थल पर संभलकर रहें। अपनी कमजोरी लोगों के सामने न आने दें। ज्यादा उग्र होने से भी बचें। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है। संभलकर रहें।
क्या करें - वर्क प्लेस या घर से चीनी के टूटे-फूटे बर्तन निकाल दें।
लव- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी की मदद से वृष राशि वाले अविवाहित लोगों के बड़े काम हो जाएंगे।
करियर - बिजनेस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को सम्मान मिल सकता है। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- आपकी सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति के कारण आपको थोड़ा सुख भी मिल सकता है। आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है। कोई पुराना काम भी निपटा सकता है। मकान के नक्शे में कुछ फेरबदल करने या कोई प्लानिंग बदलने का विचार हो सकता है। संतान से सहयोग मिल सकता है। विवाह प्रस्ताव मिलने के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए सोर्स भी मिल सकते हैं।
नेगेटिव - गोचर कुंडली के दूसरे भाव में चंद्रमा होने से आपकी सेविंग खत्म हो सकती है। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। आप अपनी बात को लेकर और बात कहने के तरीके में उग्र भी हो सकते हैं। टकराव की स्थितियों से बचने की कोशिश करें। किसी की ज्यादा आलोचना भी न करें। जहां तक हो सके किसी के बारे में राय देने से भी आपको बचना चाहिए। कोई नया काम शाम के समय करने से बचें। घर-परिवार का माहौल थोड़ी टेंशन जरूर देगा। आज आप कुछ बेचैनी भी महसूस कर सकते हैं।
क्या करें - भोजन में काले नमक का उपयोग करें।
लव- शादीशुदा लोगों के दाम्पत्य जीवन में मधुरता हो सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है।
करियर- बिजनेस और नौकरी से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिलने में भी देरी हो सकती है। इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है।
हेल्थ- आज आपको आलस्य, थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है।
Different Source for daily rashifal