Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - करियर में बदलाव करने पर विचार करें। आज बनने वाली योजना से आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी आंखें और कान खुले रखें। चुप रहकर, जितना देखते और समझते जाएंगे, आपको उतनी नई बातें पता चलती जाएगी। लोग आपका साथ देंगे। मकान खरीदने की इच्छा होगी और सही मकान खोज रहे हैं, तो आपकी तलाश पूरी हो जाएगी। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है।
नेगेटिव - आपको अपने लक्ष्यों में कुछ सुधार करना होगा। खर्च करने की आदत बढ़ेगी। दोस्तों, प्रेमीजनों या रिश्तेदारों के साथ पैसों से जुड़ा कोई विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। संभलकर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आज आप थोड़े बेचैन हो सकते हैं। उससे भी बड़ा खतरा यह है कि आप गलत जगह पर गलत बात भी कह सकते हैं।
क्या करें - अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति को दही या क्रीम खिलाएं।
लव- दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। दिन में सुलह भी हो जाएगी।
करियर- निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ होगा। कुछ कामों में आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- माता की सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है। खुद की सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - संतान और शिक्षा की तरफ आपका ध्यान हो सकता है। इनकम भी बढ़ सकती है। अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, जिससे आप सफल हो जाएंगे। मन की बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे। इससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई नया तरीका या आइडिया भी आपको मिल सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं।
नेगेटिव - ध्यान रखें। आपके कामकाज और हरकतों पर किसी व्यक्ति का पूरा ध्यान रहेगा। फालतू दिखावा करने से बचें। किसी के साथ बहस में न पड़ें। अपने विचार अपने ही मन में रखें। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन रहेगी। व्यसनों से दूर रहें।
क्या करें - किसी मंदिर के पुजारी को पीली मिठाई, हल्दी और जनेऊ दान दें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी से भी अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी। शारीरिक परेशानियां भी हो सकती है।
हेल्थ- आपकी सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी हो सकता है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। कुछ लोग ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। कोई क्या कहता है, यह गौर से सुनें। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो सकते हैं। समय के साथ-साथ लोगों का मूड भी ठीक होने लगेगा। साथ काम करने वालों में से किसी एक पर आज आपकी निर्भरता बहुत ज्यादा रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। खुद के लिए समय निकालने की कोशिश भी कर सकते हैं। सभी काम बराबर चलते रहेंगे। समय पर मदद मिल सकती है।
नेगेटिव - इस राशि के राजनीति से जुड़े लोग संभल कर काम करें। आपको अपनी ओर से बहुत संभलकर व्यवहार करना चाहिए। आज आप थोड़े आक्रामक भी हो सकते हैं। आसपास के कुछ लोगों से आप उलझ सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग हैं। किसी एक व्यक्ति के व्यवहार से आप बहुत दुखी भी हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान भी कर सकती है। ज्यादा पैसा या क्रेडिट कार्ड साथ लेकर न निकलें। आपको अपनी कही बातों की सफाई देनी पड़ सकती है। छिटपुट गलतफहमियां भी विवाद पैदा करवा सकती हैं। आपकी पीठ पीछे कोई योजना बन सकती है।
क्या करें - छाछ में मसूर की दाल गलाकर उसे पानी में बहा दें।
लव- पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर- आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। ऑफिस या फील्ड में साथ वाले लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां होने के योग बन रहे हैं।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसे आप बहुत गंभीरता से लेंगे। चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में रहेगा। आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का मन बन सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना जरूरी है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छी बातचीत भी होने के योग हैं। जो कुछ हद तक आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार और संतान को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादातर समय मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिल सकती है।
नेगेटिव - रोजमर्रा के कामों में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़ा जोखिम उठाने के लिहाज से समय ठीक नहीं है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें, पैसा निवेश करने में भी सावधान रहें।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को मिठाई खिलाएं।
लव- धनु राशि के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय है। निवेश का फायदा भी इन दिनों में आपको मिल सकता है। इंजीनियर्स के लिए मेहनत का समय है।
हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। सांस संबंधी और मौसमी रोग होने की संभावना है। सावधान रहें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। सीधी बात कहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी प्लानिंग आज आपके काम करवा देगी। पुरानी बातें याद कर के भावुक हो सकते हैं। सामूहिक कामों के लिए भी दिन अच्छा है। आप तालमेल बैठाकर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। कोई प्रेम-प्रसंग भी शुरू हो सकता है। साझेदारी के कामों में हस्ताक्षर करने के पहले कागज ठीक से पढ़ लें। परिवार और पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
नेगेटिव - आज आप कुछ काम को लेकर झुंझला सकते हैं। मन में कुछ घबराहट भी हो सकती है। इसका कोई कारण शायद आप भी न जानते हों। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ कुछ अनबन होने के भी योग हैं। कुछ लोग आपकी बात सुनने-समझने के लिए तैयार नहीं रहेंगे। अपने मूड पर कंट्रोल न रखा, तो बात बिगड़ भी सकती है। खर्चा भी ज्यादा होगा। विवादों से दूर रहें।
नेगेटिव - आज आप कुछ काम को लेकर झुंझला सकते हैं। मन में कुछ घबराहट भी हो सकती है। इसका कोई कारण शायद आप भी न जानते हों। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ कुछ अनबन होने के भी योग हैं। कुछ लोग आपकी बात सुनने-समझने के लिए तैयार नहीं रहेंगे। अपने मूड पर कंट्रोल न रखा, तो बात बिगड़ भी सकती है। खर्चा भी ज्यादा होगा। विवादों से दूर रहें।
क्या करें - लाल कपड़े पर केवड़े का इत्र लगा कर हनुमान जी को चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा भी हो सकता है। व्यावसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- मानसिक अशांति हो सकती है। तनाव भी रहेगा। थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग धैर्य रखें। किसी रहस्यमय बात या किसी रहस्यपूर्ण विधा में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लेन-देन और निवेश का हिसाब कर लें। नई जगह पैसा लगाने की प्लानिंग बना सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। इससे आपको थोड़ा फायदा भी होगा। बिजनेस बढ़ाने या उसमें बदलाव करने का मन भी बन सकता है। बिजनेस पार्टनर से कामकाज में मदद मिल सकती है। रूटीन कामों से आपको फायदा मिल सकता है।
नेगेटिव - आज आप किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें। आपका मन कहीं भटक भी सकता है। रोजमर्रा के काम और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने में परेशानी हो सकती है। लोग आपसे फालतू ही उलझ सकते हैं। परिवार में भी थोड़ी कलह की स्थिति भी बन सकती है। लगातार उठापटक भी हो सकती है। कुछ जरूरी काम भी अधूरे हो सकते हैं।
क्या करें - सूर्य को कनेर के फूल चढ़ाएं।
लव- पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। गुस्से पर कंट्रोल करें।
करियर- व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। आज आप लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ स्टूडेंट्स अपने परिणाम से असंतुष्ट भी रहेंगे।
हेल्थ- सांस संबंधी रोग होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - मन पर नियंत्रण रखें। कोई आप पर हावी होने की कोशिश करता हो, तो उसे आक्रामक जवाब देने के बजाए शांति से उसकी बात मान लें। किसी भी विषय पर अपने मन की बात कहने की इच्छा तेज होगी। आप आत्म विश्लेषण करने की कोशिश करें कि कुछ लोग आपसे नाराज क्यों हो रहे हैं। मन की बेचैनी को शांत करने की कोशिश करेंगे। इस काम में किसी करीबी की मदद भी मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सुखद परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव - अपने ही लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है। किसी के प्रति आकर्षण महसूस होगा तो अपनी भावना को न तो अपने चेहरे पर झलकने दें और न शब्दों में जाहिर करें। टकराव की स्थिति में आप सरलता से हार सकते हैं, इसलिए टकराव में जरा भी न पड़ें। नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई आइडिया या प्लान किसी से शेयर न करें। आपके राज की कोई बात आज सार्वजनिक हो सकती है। चोट या कोई छोटी-मोटी दुर्घटना होने के भी योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।
क्या करें - 1 बूंद गंगाजल सिर पर लगाएं।
लव- जीवनसाथी को समय देंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग प्यार का इजहार भी कर सकते हैं।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। कॉमर्स फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में कुंभ राशि वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आपका कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। पैसों के मामले में कोई नया प्रयोग करने की बात भी आपके दिमाग में आ सकती है। आप जोश में आकर पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी कर सकते हैं। बिजनेस और साझेदारी के कामों में एक-एक कदम आगे बढ़ते जाएंगे। इनकम होगी और आपको कोई पद भी मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ भी हो सकता है। शुभ चिंतकों के साथ ज्यादातर समय बीतेगा। अपने से छोटे लोगों को आप कोई अच्छी बात सीखा सकते हैं या किसी तरह से उनकी मदद भी कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। लेखन कार्य की ओर रुझान बढ़ सकता है।
नेगेटिव - बराबरी की साझेदारी में आप पर ही कुछ सवाल उठ सकते हैं। कुछ लोग आपका खुला विरोध करते हैं, तो अपनी बात सही साबित कराने पर बहुत ज्यादा जोर न दें। अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश भी न करें।
क्या करें - गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।
लव- प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिल सकता है। कुछ परेशानियों का सॉल्यूशन भी मिल सकता है।
करियर- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ हो सकता है। अधिकारियो से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं बन रही हैं। मसालेदार भोजन से बचने की कोशिश करें।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - धैर्य रखें। आपके सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। आप पर भावनाएं हावी हो सकती है। आपका उत्साह भी बढ़ सकता है। आप कॉन्फिडेंट हो सकते हैं। किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने हो तो पहले बहुत बारीकी से उसकी जांच कर लें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलें। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। कोई बड़ी परेशानी भी खत्म हो सकती है। मकान, भूमि और प्लॉट खरीदने की कोशिश सफल होगी।
नेगेटिव - अपनी झुंझलाहट प्रेमी या जीवनसाथी पर निकालने से बचें। फालतू विवाद में पड़ने से बचें। ज्यादा मेहनत से थक सकते हैं और बोर भी हो सकते हैं। कोई नतीजा नहीं मिल सकेगा। ऐसी स्थिति आज बन सकती है। चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। कर्जा लेने की सोच रहें तो कुछ समय के लिए सारा काम छोड़ दें।
क्या करें - किसी भी फ्रूट जूस में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पिएं।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका दिन भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस के लिए समय सामान्य है। निवेश फायदेमंद रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- थोड़ा सिरदर्द हो सकता है, लेकिन सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी के योग नहीं बन रहे हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई खास व्यक्ति आपकी बात सुनेगा और उसके आधार पर काम करेगा। ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण काम आपके हाथों में ही होंगे। योजनाओं के साथ-साथ आज आप कड़ी मेहनत करें, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको दूसरों के साथ काम करना हो, तो पूरे धैर्य और सहयोग से करें। कुछ मामले ऐसे हैं, जिनमें आपके साथ-साथ आपके ही दोस्त शामिल हो सकते हैं। धैर्य रखें। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। सुख मिलेगा। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। सारे निजी काम निपट जाएंगे। अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। कार्य-कुशलता रहेगी। माता-पिता से सम्मान प्राप्त होगा।
नेगेटिव - दुखी होने या मूड ऑफ करने वाली पुरानी बातें या विचार बार-बार दिमाग में चलते रहेंगे। आप चाहकर भी उससे बाहर नहीं निकल पाएंगे। इससे आपका टेंशन बढ़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग अवसाद ग्रस्त भी हो सकते हैं।
क्या करें - चावल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें आपका पार्टनर बहुत भावुक भी हो सकता है।
करियर- ऑफिस या फील्ड में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। आप उग्र भी हो सकते हैं। नई योजनाओं से फायदा होने के योग बन रहे हैं। मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - रोजमर्रा के कामों में बड़े बदलाव का मूड बन सकता है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे किसी खास विषय में आपकी सोच ही बदल सकती है। वह बदलाव आपके लिए जरूरी और सकारात्मक हो सकता है। आपका मन और मस्तिष्क दोनों सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा भी पूरी होने के योग बन रहे हैं। कई विषय भी एक साथ आपके सामने आ सकते हैं। कोई दोस्त आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है या राज की बात बता सकता है। यात्रा का भी कोई कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव - जोश में आकर किसी खास बात की अनदेखी न करें। दिन की शुरुआत में व्यस्तता रहेगी। ज्यादा ही आक्रामक होने से बचें। इससे कोई गलतफहमी हो सकती है। प्रेम में संबंध विच्छेद का भी डर रहेगा। दलाली के काम करने वाले लोगों को नुकसान भी हो सकता है। धन हानि या फालतू खर्चा बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय खराब होने के भी योग बन रहे हैं।
क्या करें - 1 कप पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर पीपल में चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के व्यवहार से सावधान रहें। एकदम प्रतिक्रिया देने से बचें। संबंध टूट भी सकते हैं।
करियर- जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा भी वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलने के योग हैं।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत भी पहले से ठीक हो जाएगी।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - किसी घटना के इशारे मिल सकते हैं। दूसरों के मन में क्या चल रहा है, यह भी आपको पता चल सकता है। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार पर संयम रखें। आपके पास कोई ऐसा विचार हो सकता है जो आपके परिवार के किसी सदस्य के लिए बहुत ही कारगर हो सकता है। किसी व्यक्ति के साथ बहुत लंबी बातचीत भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर किसी से ज्यादातर काम पूरे भी करवा सकते हैं। ग्रहों की चाल भी आपको यही सलाह दे रही है कि आप थोड़े शांत रहें। आपकी इनकम और खर्चे भी सामान्य रहेंगे। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। भाइयों का सहयोग भी मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखना होगा। कोई कलह या विवाद भी हो सकता है। जल्दबाजी या ज्यादा उत्साह की स्थिति के कारण भी कोई गलतफहमी हो सकती है।
क्या करें - बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है।
करियर- आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक होने के भी योग बन रहे हैं।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर किसी तरह की टेंशन हो सकती है। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Different Source for daily rashifal