Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आपको किसी नतीजे का इंतजार रहेगा। दिन भर व्यस्तता भी काफी हो सकती है और ज्यादातर काम आसानी से निपटने के योग बन रहे हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप लगभग हर कोशिश में सफल हो सकते हैं। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके जीवन को आने वाले समय तक प्रभावित कर सकता है। हर बात पर बेहद तार्किक ढंग से विचार करने की कोशिश करें। नया बिजनेस, नई पार्टनरशिप या संबंध शुरू करने के लिहाज से दिन ठीक है। चंद्रमा यात्राएं करवा सकता हैं। आज अचानक काम शुरू हो सकते हैं और खत्म भी होंगे।
नेगेटिव - आज आप अतिवादी होने से बचें। परिवार और पैसे की उलझनों में भी व्यस्त रह सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के पहले उसके परिणामों का अंदाज लगा लें। दूसरों की देखादेखी करेंगे, या किसी की कही-सुनी बात पर भरोसा करेंगे, तो परेशानी में फंस सकते हैं। दोहरे स्वभाव वाली, लेकिन शक्तिशाली उर्जाएं आपकी राशि को प्रभावित कर सकती हैं। मन की भड़ास निकालने से आपका ही नुकसान हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से भी अनबन हो सकती है। बड़े सौदे न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
क्या करें - अलसी के बीज सेक कर खाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा है।
करियर- नए बिजनेस की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। इनकम अच्छी होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत से ही सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत से फायदा हो सकता है। पुराने रोग दूर होने के योग हैं।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - संतान से सहयोग और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक कोई अच्छा काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। मन में जो भी योजना है, उसे पेश करने की सोच रहे हैं तो पेश कर दें। आपके सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार पर होने वाले खर्च से परिवार के लोग खुश भी हो सकते हैं। एक समय में एक से ज्यादा काम करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। सभी के लिए आज आप बहुत मददगार हो सकते हैं। अपनी सीमा में रहते हुए काम करेंगे, तो ही ठीक रहेगा।
नेगेटिव - सुस्ती और आलस के कारण आपके कामकाज बिगड़ सकते हैं। अनियमितता के कारण आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कामकाज और ऑफिस का अनुशासन आपको पसंद नहीं आएगा। रोजमर्रा के कामकाज में आप कुछ जरूरी बातें भी भूल सकते हैं। दूसरों पर अपनी राय थोपने की कोशिश करेंगे तो परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्ते में कोई कन्फ्यूजन की स्थिति भी बन सकती है। आमदनी के अनुसार ही खर्चा करें, वरना फालतू दौड़-भाग होने के योग हैं। सेहत के मामले में भी आपके लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है।
क्या करें - दही-बेसन से मुंह धोएं।
लव- कोई पुरानी बात निकल सकती है। जिससे तनाव बढ़ने की संभावना है। पार्टनर से किसी बात पर विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
करियर- नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार पर कंट्रोल करें। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- सेहत के मामले में कोई बड़ी परेशानी भी हो सकती है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - ग्रहण योग बनने के कारण आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव आने से सफलता का ग्राफ ऊँचा-नीचा हो सकता है। आज आप ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज होने वाला फायदा आपके व्यवहार पर निर्भर करेगा। दूसरों की मदद से आज आप अपने कई काम पूरे कर सकते हैं। कई लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। आपकी बातों से किसी का भी दिल पिघल सकता है। माता-पिता के साथ संबंधों में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। कर्मचारियों पर खासतौर से ध्यान दें।
नेगेटिव - परिवार के प्रति झुंझलाहट आपके मन पर ज्यादा ही हावी हो सकती है। कोई आपको हतोत्साहित करने की कोशिश भी कर सकता है इससे आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। आज आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। इसका असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। सेविंग खर्च हो सकती है। लेने-देन या निवेश में भी आपका पैसा उलझ सकता है। बिना सोचे समझे बोलने से आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। बातों-बातों में आप कोई राज की बात भी उजागर कर सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें।
क्या करें - मसूर की दाल का दान करें।
लव- भावनाओं भरा दिन हो सकता है। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। नहीं तो नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
करियर- बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। सफलता के कई मौके आपको मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स खुश भी हो सकते हैं।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक सुख में भी आज कमी आ सकती है। खर्चा बढ़ सकता है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - किसी तरह का सरप्राइज आपको मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों को लेकर कोई नई योजना भी बन सकती है। थोड़े समय में सब ठीक होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ नया करने और किसी नई तकनीक को आजमाने की इच्छा भी हो सकती है। लोग आपसे कई तरह की अपेक्षाएं कर सकते हैं। लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरूरत हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ भी जाएंगे। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कामों में बिजी रहेंगे। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
नेगेटिव - खर्चों में कमी की कोशिश करें। वरना परेशान हो सकते हैं। परिवार से मतभेद होने का डर रह सकता है। परिस्थितियां आपके अनुरूप नहीं चल रही हैं, तो दिन और भी सुस्त साबित हो सकता है। कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे समझें लेने से आपको नुकसान होने की संभावना है।
क्या करें - ड्राय फ्रूट्स खाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन का तनाव भी खत्म हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
करियर- आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। नए संपर्क से फायदा हो सकता है। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- भारी भोजन से परेशानी होने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - अपनी सोच सकारात्मक रखें। आप यह बात बहुत गहराई से महसूस करेंगे कि आपके लिए नौकरी बदलना बहुत जरूरी है। इसका मौका भी आपको मिल सकता है। कामकाज में मन लगेगा। पूरी ताकत से कामकाज निपटाने में सफल हो सकते हैं। उदारता भी रहेगी। काम निपटाने, बिल चुकाने जैसे बकाया कामों पर ध्यान दें। आप जिससे मिलेंगे, वह आपसे प्रभावित हो सकता है। रूठे हुए प्रेमी को मनाने जैसी स्थिति भी बन सकती है। उन्नति के लिए मेहनत हो सकती है।
नेगेटिव - नौकरी, बिजनेस संबंधों और प्रेम संबंधों के भविष्य को लेकर आप आशंकित हो सकते हैं। आपका मूड भी अच्छा नहीं रहेगा, परेशानियों भरा दिन भी हो सकता है। कुछ खास लोगों से मदद नहीं मिलने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा परेशान कर सकता है। नकारात्मक बातों पर लगातार भरोसा करेंगे, तो वह हकीकत में बदल सकती हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला न लें। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। किसी काम में जल्दबाजी करेंगे तो परेशान ही होंगे।
क्या करें - इलाइची खा कर घर से निकलें।
लव- पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।
करियर- बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर संयम रखें। सोच-समझकर और ध्यान से बात करें। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पैर और सिर दर्द भी हो सकता है।
करियर- बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर संयम रखें। सोच-समझकर और ध्यान से बात करें। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पैर और सिर दर्द भी हो सकता है।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - दिन भर खुश रहेंगे। कामकाज में आप बहुत सफल भी हो सकते हैं। विवाद निपटाने के लिए बातचीत हो सकती है। आज अपने कामकाज में संतुलन बनाने की कोशिश करें। दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करें। आपकी जो भी समस्या हो, उसके बारे में सलाह देने के लिए कोई न कोई मिल ही जाएगा। व्यापारिक मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ने के योग बन रहे हैं। किस्मत की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले ठीक से चेक कर लें। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
नेगेटिव - परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। नौकरी-धंधे के मामले में आपको किसी न किसी चीज की कमी जरूर महसूस हो सकती है। आज आप किसी खास काम की थोड़ी अनदेखी भी कर सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। फालतू विवादों में भी उलझने से बचें।
क्या करें - कुमकुम का तिलक लगाएं।
लव- अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिल सकता है।
करियर- नौकरी और बिजनेस के बड़े फैसले भावनाओं में आ कर न लें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।
हेल्थ- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - खुले मन से बात करें और दूसरों की परेशानी समझने की कोशिश करें। समस्या का समाधान मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस के रुके हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। आपको निवेश के कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। ज्यादातर खर्चा घर-परिवार के कामों पर हो सकता है। प्रेमी के साथ और अपने करीबी दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार की पूरी कोशिश करें।
नेगेटिव - आपको मेहनत की तुलना में सफलता कुछ कम मिलने के योग हैं। मन में चिंता, व्याकुलता और बेचैनी भी हो सकती है। जितनी गहराई से विचार करेंगे, उतना ही कन्फ्यूजन भी बढ़ेगा। घर और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल आपको मेहनत और काम करने के लिए मजबूर कर सकता है। किसी खास समस्या को लेकर चिंतित हैं, तो बेहतर होगा कि सारी बात बिल्कुल खुले अंदाज में कर लें। काम का बोझ भी बढ़ सकता है। हड़बड़ी में काम करने से बचें। आपसे कोई गलती भी हो सकती है। कोई बड़ा फैसला करने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। भाग-दौड़ भी रहेगी। लोग आपके कामकाज की आलोचना भी कुछ लोग कर सकते हैं। स्थिति या योग्यता से बढ़-चढ़कर काम करने की कोशिश करने से बचें।
क्या करें - चंदन का तिलक लगाएं।
लव- किसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं।
करियर- नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इनकम में कमी आ सकती है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद ही आप सफल हो पाएंगे।
हेल्थ- आज थकान और तनाव की शिकायत हो सकती है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। आप चाहें, तो जोखिम भी उठा सकते हैं। आज आप अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। जो काम करें, पूरे जोश और लगन से करने की कोशिश करें। आपके प्रयास जल्दी ही अपना रंग दिखा सकते हैं। आप अपने अंदाज में काम करना पसंद करेंगे। ऐसे लोगों से बातचीत या मिलना हो सकता है, जिनका संबंध आपके नौकरी-धंधे से है। पैसों के मामले थोड़ी-सी कोशिश और चिंता से ही सुलझा सकते हैं। स्थितियों को सुधारने के बारे में और भविष्य के बारे में विचार जरूर करें। अपनी मेहनत पर आपको गर्व हो सकता है।
नेगेटिव - पूरी बात समझे बिना कोई फैसला लेने की गलती न करें। वाहन के मामलों में सावधानी रखें। वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े, थाना-कचहरी से बचने की कोशिश करें।
क्या करें - फूल वाले पौधों में पानी डालें।
लव- किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज कर दें। आज आपको लव लाइफ के मामले में सितारों का साथ मिल सकता है।
करियर- बिजनेस में आत्मनिर्भरता रह सकती है। नए संपर्क बन सकते हैं। आपका कामकाज भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- गले से संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। मौसमी बीमारियां होने के भी योग बन रहे हैं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - सोच-विचार कर के ही आगे बढ़ना आपके हित में रहेगा। जो कहना चाहते हैं, वह सभी लोग आसानी से समझ सकते हैं। मनमर्जी का काम करने में आपकी रुचि ज्यादा हो सकती है। खास मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेना आपके लिए ठीक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। दोस्तों के साथ आपका बहुत अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव - कुछ कन्फ्यूजन, शक या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। अपनी चाल थोड़ी धीमी रखना और नौकरी के काम में मेहनत रहेगी और आपको थकावट भी महसूस हो सकती है। रोजमर्रा के काम में मन कम लगेगा और अचानक नुकसान होने के भी योग बन रहे हैं। परेशान हो सकते हैं। कोई खास काम ऐसा है, जिसमें आज आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
क्या करें - चावल में घी-शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग न मिलने पर उदासी हो सकती है, लेकिन थोड़े समय में बात बन भी सकती है।
करियर- अचानक पैसा कहीं उलझने के योग बन रहे हैं। कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश न करें। विद्यार्थी अपनी मेहनत से खुश नहीं हो पाएंगे।
हेल्थ- कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। पेट के रोग भी हो सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - जीवन में सुखद और सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। दोस्त या प्रेमी से मदद भी मिल सकती है। तनाव या दबाव ज्यादा नहीं टिकेंगे। बिना मदद खुद की कोशिशों से ही आप सफल हो सकते हैं। सभी के लिए आप बहुत मददगार भी साबित होंगे। कई मामलों का ऐसा समाधान निकाल देंगे, जिससे सभी संतुष्ट हो सकते हैं। आपके लिए यह जरूरी रहेगा कि आप सभी को इस तरह से विश्वास में लें। इससे कोई आपके इरादों पर संदेह नहीं कर सकेगा। दूसरे क्या सोचते हैं, यह आप तुरंत और सटीक ढंग से समझ जाएंगे। पार्टनर के साथ खुली और ईमानदारी की बात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। पैसों के मामलों के लिए दिन ठीक है। सुख के साधन भी आज आपको मिल सकते हैं।
नेगेटिव - आलस्य न करें। आज आपके सामने नई और पुरानी दोनों तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आप पर काम का दबाव भी ज्यादा हो सकता है। किसी बात का अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।
क्या करें - कौवों को मीठी पूड़ी खिलाएं।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा नेगेटिव हो सकता है।
हेल्थ- सेहत पहले से अच्छी रहेगी। पुराने रोग दूर हो जाएंगे।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - अपनी ही दुनिया में खोए रह सकते हैं। मन की बात अपने मन में ही रखने की कोशिश करें। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। आज आप हर व्यक्ति से बहुत खुशमिजाजी से मिलेंगे। एकाग्रता और मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। योजना बनाने से आपके लिए मेहनत करना ज्यादा फायदेमंद ठीक रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं भी बन सकती हैं। शांति से विचार और मनन करेंगे तो परेशानियां और डर खत्म हो जाएंगे। संतान की उन्नति से खुशी होगी। वाणी पर भी संयम रखें।
नेगेटिव - मन में आशंकाएं हो सकती हैं। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो उससे नुकसान हो सकता है। साथ के लोगों को बिना मांगी सलाह देंगे तो खुद परेशानी में फंस सकते हैं। अपने बारे में कोई खास बात किसी को बताने की कोशिश न करें। कुछ कामकाज अधूरे रह सकते हैं। आपके जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
क्या करें - विष्णु मंदिर में गेहूं का आटा दान दें।
लव- लवर घूमने जा सकते हैं। प्रेम और उपहार के लिए समय अच्छा हो सकता है।
करियर - कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है। अपने काम पूरी सावधानी से करें। बड़े लोगों से भी सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- आज थकान और नींद की कमी से भी तकलीफ हो सकती है।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - कोई फैसला लेना चाह रहे हो तो थोड़ा शांत होकर कुछ सोचें। आप कोशिश करेंगे, तो लगभग हर काम में अच्छी सफलता भी आपको मिल सकती है। निवेश में भी आपको फायदा हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। मन में जो चिंताजनक निजी पहलू हों, उनसे आपको राहत मिल सकती है। सामूहिक कामकाज में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों का विवाह हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर थोड़े जिद्दी भी हो सकते हैं। ये आपके लिए अच्छा रहेगा। कागजों पर हस्ताक्षर करने के पहले ठीक से पढ़ लें। भागीदारी में आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं।
नेगेटिव - बुरी आदतों पर कंट्रोल रखें। मेष राशि के कुछ लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी पुरानी बात का टेंशन भी हो सकता है। पैसों की कोई परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आज आपकी कोई बात किसी को बुरी भी लग सकती है। नौकरी और बिजनेस के फायदे में कमी हो सकती है।
क्या करें - ओलिव ऑयल का उपयोग करें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से पुराने मतभेद खत्म होने के योग बन रहे हैं।
करियर- फायदा सम्मान और धन लाभ के आसार भी है। कारोबार बढ़ाने के लिए आप तैयार रहें। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स मेहनत से कम परिणाम मिलने के कारण तनाव में आ सकते हैं।
हेल्थ- शारीरिक रूप से मामूली परेशानियां हो सकती हैं। थकान, आंख, नाक और गले में जलन होने की संभावना बन रही है।
Different Source for daily rashifal