Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में पहले से सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा फायदा भी मिल सकता है। दलाली के काम करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आगे बढ़ने के लिए नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं। आपके कामकाज में इतनी परेशानियां नहीं रहेंगी, जितनी टेंशन आप ले रहे हैं। आज आप महत्वपूर्ण काम निपटा लें। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आप जो करेंगे, उसके बहुत रोचक नतीजे मिल सकते हैं। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों को प्रभावित करने में आप सफल हो सकते हैं। आप जो भी काम करते हैं, उसे पूरी तरह सही करने की कोशिश करेंगे। करियर और निजी जीवन में उन्नति के मौके मिलने के योग बन रहे हैं। दिमाग से काम लेंगे तो सब ठीक भी हो जाएगा।
नेगेटिव - रिश्तेदारी या बिजनेस का कोई सौदा करने के लिहाज से आपके लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। किसी को उधार पैसा देने से बचें। कहीं पैसा फंसाने की कोशिश भी न करें। बड़ी प्लानिंग न करें। अपने मन की बातें भी दूसरों से शेयर करने से बचें।
क्या करें - किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।
लव- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। आपकी किसी बात से पार्टनर का मूड भी खराब हो सकता है।
करियर- बिजनेस के लिए समय सामान्य है। कपड़ा व्यापारियों को धन लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- एसिडिटी हो सकती है। मसालेदार भोजन से बचें। पुराने रोग या दर्द से भी परेशानी हो सकती है।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - दोस्तों से मिलकर आपको अच्छा लगेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। आज आप बहुत संवेदनशील भी हो सकते हैं। हर बात को तथ्यों के आधार पर रखें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मदद मिलने के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
नेगेटिव - आज आप भावुक होंगे तो दुखी हो सकते हैं। ज्यादा संवेदनशीलता के कारण आप हर्ट भी हो सकते हैं। साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के व्यवहार पर आपको अफसोस हो सकता है। आपकी योजनाएं अधूरी भी रह सकती हैं। ज्यादा भावुक होने के कारण आपसे कोई भूल हो सकती है। किसी की आलोचना न करें।
क्या करें - पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
लव- लव लाइफ में सुधार होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं का समझेगा।
करियर- रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा हो सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- आज आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - खुद पर भरोसा करें और आगे बढ़कर काम करें। बिजनेस और नौकरी के खास काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आज आप ज्यादातर मामलों में सफल भी हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। मेहनत से कामकाज में आपका महत्व और सम्मान बढ़ने के योग हैं। पैसों की स्थिति में सुधार और उन्नति के अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। पैसे कमाने की कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना आज बन रही है। ऑफिस में काफी चहल-पहल भी हो सकती है। धैर्य रखें। योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी परेशानियां भी आज खत्म हो सकती हैं। पैसों की स्थिति पर विचार करना होगा।
नेगेटिव - कोई साथ काम करने वाला आज परेशानी भी पैदा कर सकता है। आज आपका विवाद भी बढ़ सकता है। कोई बड़ी चुनौती भी सामने आ सकती है। दिन का ज्यादातर समय परेशानियों से निपटने में ही निकल सकता है। थोड़ी सुस्ती और अनमनापन भी महसूस कर सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।
क्या करें - कुत्तों को तंदूरी रोटी खिलाएं।
लव- पार्टनर से बहस हो सकती है। आप इमोशनली हर्ट भी हो सकते हैं। आपका मूड ऑफ हो सकता है। लव लाइफ में कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें।
करियर - नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश में कमी न करें। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
लव- पार्टनर से बहस हो सकती है। आप इमोशनली हर्ट भी हो सकते हैं। आपका मूड ऑफ हो सकता है। लव लाइफ में कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें।
करियर - नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश में कमी न करें। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव कम हो सकता है। आलस्य रहेगा।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - जो चीज आपके लिए खास है उसका महत्व समझें। उम्मीद और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में होगा। लोगों से मिलने और बातें करने में आप सफल हो सकते हैं। आसपास के लोगों पर ध्यान रखें। ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं। परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। बड़े भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है।
नेगेटिव - तनाव और चिड़चिड़ापन रहेगा। पहले से चला आ रहा कोई काम पूरा करने में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कोई बात बिगड़ भी सकती है। दूसरों पर अपने विचार और इच्छाएं थोपने से बचें। पैसों के मामलों में सावधान रहें, आलस्य और लापरवाही रहेगी। कुछ विरोधियों से नुकसान हो सकता है। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है।
क्या करें - चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।
लव- प्यार के मामले में धनु राशि वाले लोग लकी हो सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। आपकी इमेज भी अच्छी बनेगी।
करियर- नौकरीपेशा लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करें। मेडिकल स्टूडेंट्स को टेंशन भी हो सकती है।
हेल्थ- पेट दर्द से भी परेशानी हो सकती है। चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। संभलकर रहें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - छोटी-मोटी यात्रा और महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। खास लोग आपको और आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन काम भी निपटा सकते हैं। ज्यादा मेहनत वाला काम भी आज आपको करना पड़ सकता है। आज आप कोई भी काम पूरे जोश से शुरू करेंगे और वैसे ही खत्म भी करेंगे। आपके दिल-दिमाग में कई तरह के विचार चल सकते हैं। खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। पैसों की कोई टेंशन भी दूर होने की संभावना बन रही है। आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर और ऑफिस में किए जाने वाले बदलावों से आप सहमत हो सकते हैं।
नेगेटिव - किसी काम में संकोच न करें। आप बोलचाल में संयम रखने की कोशिश करें। पारिवारिक कारणों से आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। परिवार के आर्थिक मामलों में मानसिक तनाव और बहस हो सकती है। मेहनत ज्यादा होने के योग हैं। सेहत भी नासाज हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों की राय लेने से बचें।
क्या करें - आटे के दीपक बना कर तुलसी को लगाएं।
लव- कामकाज ज्यादा होने के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, इससे लव लाइफ में तनाव की स्थिति भी बन सकती है।
करियर - सोच-विचार में समय खराब करने से बचें। बिजनेस और नौकरी में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। कॉमर्स विषय से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें, छोटी-छोटी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें, छोटी-छोटी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - आज आप अपनी भावनाएं अच्छी तरह जता सकते हैं। जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपकी बातों का असर पड़ सकता है। इंटरव्यू या रिश्ते की बात आज होती है, तो आपके लिए अच्छा है। परिवार या दोस्तों के साथ कोई मामला बाकी है, तो उस पर भी बात करें। गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - फालतू खर्चे की स्थितियां बन सकती हैं। पुराने विवाद भी सामने आ सकते हैं। तुला राशि वाले लोग थोड़े सावधान रहें। बिना सोचे समझे किसी से भी कोई वादा न करें।
क्या करें - छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
लव- दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
करियर - बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी की बात में न आएं, कोई आपको कन्फ्यूज भी कर सकता है।
हेल्थ- मसालेदार भोजन से परेशान हो सकते हैं। कमर के निचले हिस्सों में कोई रोग भी हो सकता है।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको फायदा हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। खुद के प्लान पर चलेंगे तो आगे बढ़ सकते हैं। सफलता भी मिलने के योग बन रहे हैं। आपका जो भी काम और बिजनेस है, उसमें अपनी हैसियत का अनुमान लगाने की कोशिश करें। विचार करें कि आपको आगे क्या करना चाहिए। आज किए गए बिजनेस के सौदे फायदेमंद हो होने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। बिजनेस अच्छा चलेगा। घर का माहौल भी आपके लिए खुशनुमा हो सकता है और परिवार का सहयोग भी आपको मिल सकता है।
नेगेटिव - संतान से मनमुटाव के योग बन रहे हैं। कोई पुरानी बात आपका मूड खराब कर सकती है। दूसरों का गुस्सा किसी अपने पर निकालने से बचें। इससे आपको कुछ ज्यादा ही नुकसान होने की संभावना है। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ कामों के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
क्या करें - 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर दूध और पानी चढ़ाएं।
लव- दिन शुभ है। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।
करियर- काम के बोझ से आप व्यस्त हो सकते हैं। तनाव भी महसूस हो सकता है। बिना मेहनत के सफलता नहीं मिल सकती। कुछ स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आज आप खुश रहने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी रहस्यपूर्ण मामले का सच समझने की कोशिश में रहेंगे। जो लोग आपको धोखा देना चाह रहे हैं, आप उनका झूठ भी समझ सकते हैं। अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है। दोस्त, प्रेमी या रिश्तेदार के साथ बिताया गया समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। किसी खास व्यक्ति की राय से आपकी लाइफ में फायदेमंद बदलाव होने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव - आज आप किसी काम में अति न करें। नौकरी या कारोबार की किसी बात को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। आपकी कोई बात आसपास के किसी व्यक्ति का दिल भी दुखा सकती है। अपने लक्ष्य बनाएं और उनके प्रति सावधान हो जाएं। मेहनत भी कुछ ज्यादा करनी पड़ेगी। साथ काम करने वाला या आसपास का कोई व्यक्ति आपको धोखा भी दे सकता है।
क्या करें - पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।
लव- दिन अच्छा है। आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें।
करियर - करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर बहुत जल्दी ही मिलने वाली है। आपके काम में समय का मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है, इस पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत थोड़ी नरम रहेगी। नींद की कमी हो सकती है।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें। सब आसानी से निपट सकता है। आपके काम से दूसरों को भी प्रेरणा मिल सकती है। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का फल भी मिल सकता है। आपकी उत्सुकता चरम पर हो सकती है। आप कोई नई चीज भी सीखने में सफल हो सकते हैं। रिश्तों के मामलों में आप व्यावहारिक रहें। ऑफिस में कुछ नया भी हो सकता है। ऑफिस या घर में भी कुछ नए बदलाव के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिल सकता है।
नेगेटिव - नए वाहन खरीदने के झंझट में न पड़ें। आपको थोड़े समय इंतजार करना चाहिए। जोखिम भरे काम भी संभलकर करने होंगे। चोट भी लग सकती है। आसपास या साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी भी हो सकती है।
क्या करें - लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
लव - लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। आज आप मेहनत करें, आने वाले समय में उसका फायदा भी आपको मिल सकता है।
हेल्थ- संतान को पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। आज आप मेहनत करें, आने वाले समय में उसका फायदा भी आपको मिल सकता है।
हेल्थ- संतान को पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - बड़े काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। पैसे और हौंसले भी आज बढ़ सकते हैं। खुद को बदलने के लिए तैयार रहें। आपके बहुत से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आज आपको मिल सकते हैं। आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। उन कामों पर ध्यान दें, जो किसी की मदद से न करने हो। जीवन के लगभग हर पहलू को पूरी गंभीरता से लें। आज आपको सफलता भी समय पर मिल सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के भी योग बन रहे हैं। विवादों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा भी आज बन सकती है। जिससे आगे जाकर सब कुछ बदल भी सकता है।
नेगेटिव - मानसिक परेशानियां और मेहनत ज्यादा हो सकती है। पुरानी बातों को फिर से याद करने में कोई फायदा नहीं है। कोई गलतफहमी भी हो सकती है। किसी खास काम को टालने से आपका ही नुकसान होगा। परिवार में जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
क्या करें - नीम की पत्तियां खाएं।
लव- पत्नी के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन अनबन होने के भी योग बन रहे हैं।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। आज लिए गए फैसले आपको सही दिशा में ले जा सकते हैं।
हेल्थ - माता की सेहत को लेकर भी टेंशन हो सकती है। नियमित चेकअप करवा लें।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। आपका उत्साह बढ़ सकता है। घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है। कोई गलतफहमी भी खत्म होने की संभावना है। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम, खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें। बड़े फैसले लेने के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर निवेश का कोई प्रोग्राम भी बना सकते हैं। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - जमीन-जायदाद के काम में नुकसान होने की संभावना बन रही है। आपको संभलकर रहना होगा। बड़ा फैसला लेने से बचें। भावुकता में कोई गलत फैसला भी आप ले सकते हैं। साथ का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाल सकता है।
क्या करें - बेसन के लड्डू बांटें।
लव - लव लाइफ के लिए समय ठीक है। पत्नी के साथ घूमने जा सकते हैं। साथ काम करने वाले को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर दें।
करियर- बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ - किसी पुरानी बीमारी का इलाज बदलने का मन बन सकता है। सेहत के मामले में आपको सावधानी रखनी होगी।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - आज आप सोच-समझकर फैसले लेने की कोशिश करेंगे तो आगे बढ़ सकते हैं। अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज आपका दायरा भी बढ़ सकता है। किसी नई जगह पर भी जा सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। इससे आपको ही फायदा हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव - इंटरव्यू या मीटिंग में बातचीत संभलकर करें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। एकसाथ ज्यादा पैसा किसी को उधार न दें। आज आपको आसपास के लोगों की मदद कुछ कम मिलेगी। जरूरी कामकाज में देरी भी हो सकती है।
क्या करें - ऑवला तेल सिर में लगाएं।
लव- लव लाइफ पहले से अच्छी हो सकती है। पुरानी बातें भूल कर जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करें।
करियर- नौकरी मिल सकती है या वर्तमान जॉब में कुछ बदलाव भी हो सकता है। निवेश करने के मामले में दिन अच्छा है। पुराने निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
हेल्थ - मेष राशि वाले लोगों को पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा हो सकता है। जोड़ों का दर्द हो सकता है।
Different Source for daily rashifal