Scorpio (वृश्चिक) 01-May-2015 Rashifal




Scorpio (वृश्चिक)


आज अच्छा खासा धन लाभ भी हो सकता हैं, लेकिन साथ ही आपका खर्च भी तेजी से बढ़ सकता है। कोई खर्च ऐसा भी हो सकता हैं, जो आपसे अनजाने में, संयोगवश या दुर्भाग्यवश हो जाए। आज आप बहुत व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हो सकते हैं। यह भी हो सकता है कि वे आपका इंतजार करते रहें, लेकिन आपको अपने काम से फुर्सत शायद ही मिल सके।  
करियर और परिवार की जरूरतों में संतुलन बनाने में आज आप सफल हो सकते हैं। कामकाज में कुछ मौकों पर आप अति भी कर सकते हैं, तो कुछ मौकों पर आप सचमुच कुछ अलग कर दिखाने में सफल भी रहेंगे। अगर आपका काम किसी भी रूप में कला आदि से संबंधित है, तो आपकी रचनात्मकता आज निखरकर सामने आ सकती है। किसी काम को करने से आप संकोच न करें। आज आप कॉन्फिडेंस की कमी या सुस्ती के कारण अनमने न रहें। शांत होकर अपने काम पर ध्यान दें। पूरे जोश से कोशिश करने के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार के ही दम पर आपकी आर्थिक समस्या भी सुलझ सकती हैं।
 
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आज आपका पार्टनर बहुत भावुक भी हो सकता है। अगर पार्टनर से बोलचाल बंद है तो पार्टनर को न छेड़ें। 

प्रोफेशन- व्यापार स्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन नई योजनाओं से लाभ भी मिल सकता है।

हेल्थ- आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

करियर- मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।