Libra (तुला)
आज दिन भर प्रसन्नता और संतुष्टि महसूस करेंगे। जीवन जैसा चला आ रहा है, उसमें अचानक, अच्छा खासा और सकारात्मक बदलाव हो सकता है। बारहवें भाव में कर्म भाव का स्वामी होने से विपरीत फल मिल सकता है। अचानक आपको बहुत कुछ सीखने या समझने की मजबूरी का अहसास भी हो सकता हैं, लेकिन परिस्थिति बदलते ही आप भी अपना कार्यक्रम उसी के अनुरूप कर लेंगे। आप पर जो भी प्रतिबंध थे, वे आज खत्म हो सकते हैं। आप पुरानी बातों को छोड़ कर आगे बढऩे में और कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे।
आज आपके विचार बहुत साफ रहेंगे और आपको रोक सकना किसी के लिए संभव नहीं होगा। आप सही रास्ते पर हैं और आपका आत्मविश्वास भी चरम पर हो सकता है। प्रगति के सभी अवसर खुदबखुद सामने आ सकते हैं। आप सही निर्णय लेंगे, आज आप अपने लक्ष्य के लिए समर्पित भी रहेंगे। आज आपका खर्चा और बढ़ सकता है। आज आपको पहले से सोची हुई यात्रा को पूरा करना पड़ सकता है। जो सामाजिक और धन संबंधित रहेगी। आज आप सावधान रहें कोई फैसला अपनी कल्पना के आधार पर न करें। लोग आपसे अपने निजी मामलों को लेकर सलाह ले सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। उनका सीधा असर आपके प्यार और परिवार पर हो सकता है। कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन- आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। खर्च भी हो सकता हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां होने के योग हैं।
करियर- एमबीए के विद्यार्थी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट आलस्य और थकान महसूस करेंगे।