Scorpio (वृश्चिक)
आज रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता हैं। आप मेहनत करेंगे और उससे होने वाला पैसों का लाभ आपको मिल जाएगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि
के प्रयास में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आप सफल भी हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती हैं। मकान या दुकान पर धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं। आज प्रशंसा से आप भावुक हो सकते हैं और फिर आपका भावनात्मक शोषण भी हो सकता है। आज आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कोई दोस्त नया निवेश करने के लिए या नया बिजनेस शुरू करने के लिए आपसे पैसों की मदद भी मांग सकता है। आप उसकी मांग मानने से विनम्रता से इनकार कर दें। इसी तरह अगर आज आपको कहीं का निमंत्रण मिले तो आप उसे स्वीकार न करें तो ही अच्छा है।
आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है या आज आपको ठगा भी जा सकता है, आज आप सावधान रहें। आप बार-बार जोश में भी आ सकते हैं, लेकिन फिर सहज भी हो जाएंगे। आपकी वाणी दूसरों को सोचने के लिए मजबूर कर सकती हैं। आज आपको कोई नई तकनीक समझने का मौका भी मिल सकता है। आज आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। आज आप आराम कर सकते हैं। किसी चीज की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। हर काम को दिल खोलकर करें और नए अंदाज से करें तो ही आपको बहुत सफलता मिल सकती हैं। आज जल्दबाजी हानिकारक हो सकती हैं। कोई भी काम शांति से करें।
लव- परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपके व्यवहार से पार्टनर का मिजाज बदल सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
प्रोफेशन- व्यापार में लाभदायक सौदा प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
करियर- कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सफलता मिलेगी।