Libra (तुला)
आज आप अपने करियर संबंधी कोशिशों पर विशेष ध्यान दें। ऑफिस में कुछ नया होगा, जो आपको अटपटा लग सकता है। आप बदलाव का विरोध करेंगे और सुविधा की खातिर अपनी ही महत्वाकांक्षाओं से समझौता भी कर सकते हैं। आज आपको धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा या यात्रा से संबंधित कोई योजना बनाने से पहले अपने जीवनसाथी के विचार जानने की कोशिश जरूर करें। बातचीत लंबी जरूर चलेगी, लेकिन परिणाम भी उतना ही सटीक निकल सकता है। आज आप अपने दोस्तों के बीच ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं या कम से कम ऐसी इच्छा आपकी रहेगी।
अपने सामाजिक संबंधों को लेकर आज आप सावधान रहें। आपकी कही बातों का आज गलत अर्थ भी निकाला जा सकता हैं, जो आपके लिए परेशानी की बात हो सकती है। अगर कुछ गलत हो जाता है, तो अपनी गलती स्वीकार करने में संकोच न करें। आपके दिमाग में कोई जबरदस्त योजना है, और आप उस पर काम करने के लिए बेकरार हो सकते हैं। आपकी योजना के अनुसार आज काम हो जाएंगे। आज माता-पिता पर बेवजह अपना गुस्सा न निकालें। आज आपके पुराने दोस्त ही आपका उत्साह बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज जोश में आकर बिना मांगी सलाह न दें। दुश्मनों से सावधान रहें। आज थोड़ी सी लापरवाही भी आपको परेशान कर सकती है।
लव- आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
प्रोफेशन- व्यापार में अच्छी ग्राहकी हो सकती है। कार्यस्थल पर सुखद वातावरण हो सकता है।
हेल्थ- ऐसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है। कम भोजन करें।
करियर- मेडिकल विद्यार्थी बहुत सफल होंगे। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।