Pisces (मीन) 30-April-2015 Rashifal




Pisces (मीन)


आप कोई नया काम या चलते काम को ही किसी नए तरीके से करने की सोचेंगे। भविष्य को लेकर आपकी जो भी उम्मीदें और जो भी सपने हैं, उनके बारे में रचनात्मक ढंग से विचार करें। विश्वास करें कि वह सब संभव है, आपको आगे के रास्ते नजर आने लगेंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन कर लेंगे, तो सारे काम आपके लिए आसान हो सकते हैं। कुछ शानदार विचार मन में आ सकते हैं और आप अपने सभी विचार उतनी ही आसानी से व्यक्त भी कर सकेंगे। आप आज किसी की गलतियां ढूंढ सकते हैं। आज आपको थोड़ा समय अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को भी देना होगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है और यह धन लाभ बहुत संभव है कि घर के आसपास ही हो जाए। 
आपको कोई महंगी वस्तु बहुत सस्ते दाम पर मिल सकती हैं। निकट भविष्य में आपको कुछ निवेश करना हो सकता हैं बचत करने की कोशिश करें। किसी काम के लिए बहुत ज्यादा जिद न करें तो ही अच्छा हैं। आज दुश्मनों से थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको सावधान ही रहना चाहिए। आज आपको किसी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके काम रुकेंगे नहीं आप खुद अनचाही स्थिति खत्म कर सकते हैं। इनकम के मामले में अड़चन आने का डर बना रहेगा। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। अपना काम-धंधा बढ़ाने के लिए आपने अगर कड़ी मेहनत की है तो आज उसका पुरस्कार मिल सकता है।

लव- जीवनसाथी से पूरा सम्मान मिलेगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

प्रोफेशन- दोस्तों एवं स्नेहीजनों से व्यापार में सहयोग नहीं मिलने से तनाव में आ सकते हैं।

हेल्थ- गैस और एसिडिटी हो सकती है, भोजन पर ध्यान दें।

करियर- मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।